
Rajnath Singh
@rajnathsingh • 24,143,668 subscribers
रक्षा मंत्री, Defence Minister of India
Shorts
Videos

दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शन गंभीर चिंता का विषय हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश के छात्रों और युवाओं को कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए एक राजनीतिक औज़ार के रूप में इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के नेतृत्व में हमारी सरकार विद्यार्थियों और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने और उनके कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारे छात्रों की हर चिंता को सुनना और उसका समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है।मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारत के जागरूक, परिपक्व और विवेकशील युवा ऐसे भ्रामक प्रयासों को भली-भांति समझते हैं और वे प्रगति, विकास तथा राष्ट्रनिर्माण के मार्ग को ही चुनेंगे। हम इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि किसी भी व्यक्ति, विशेषकर हमारे छात्रों और युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न हो। विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा Manufactured Sense of Anger केवल जनता, विशेषकर हमारे बच्चों और युवाओं को भ्रमित करने और गुमराह करने का एक असफल प्रयास है। युवाओं की भावनाओं और उनकी चिंताओं के प्रति हम पूरी तरह संवेदनशील हैं। संसद का सत्र चल रहा है, सरकार ने हर मुद्दे पर सार्थक बहस करने की भी बात कही है, मगर विपक्ष संसद में नहीं बल्कि सड़क पर मुद्दों का समाधान करने का अनुचित प्रयास कर रहा है। लोकतंत्र में मुद्दों पर चर्चा करने की जगह संसद भवन है, जहाँ विपक्ष अपनी बात कहने के लिए स्वतंत्र है। इसलिए यदि विपक्ष गंभीर है तो मौजूदा मानसून सत्र को सुचारु रूप से चलाने में व्यवधान न उत्पन्न करे और संसद में ही सभी मुद्दों पर देश का ध्यान आकर्षित करे।
Rajnath Singh810,533 Aufrufe • vor 4 Tagen

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को शत-शत नमन। वर्ष 1999 में कारगिल की दुर्गम चोटियों पर असाधारण पराक्रम का परिचय देने वाले सभी वीर सैनिकों के प्रति देशवासी सदैव कृतज्ञ एवं ऋणी रहेंगे। भारतीय सेना का अदम्य साहस, त्याग और अटूट संकल्प आने वाली पीढ़ियों को देशप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि के लिए सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देता रहेगा।
Rajnath Singh80,790 Aufrufe • vor 1 Tag

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम में बताया कि कैसे भारत का रक्षा उत्पादन नित नई बुलंदियों को छू रहा है। “भारत एक विश्वसनीय वैश्विक रक्षा साझेदार के रूप में उभर रहा है और देश अपनी रक्षा क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा है।” - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
Rajnath Singh48,709 Aufrufe • vor 17 Stunden

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में सरकार का संकल्प है कि हमारी सेनाएँ आधुनिकतम हथियारों, अत्याधुनिक तकनीक और सर्वोत्तम प्रशिक्षण से सुसज्जित रहें। आत्मनिर्भर भारत की शक्ति और हमारे जवानों के अदम्य साहस के बल पर भारतीय सशस्त्र सेनाएँ आने वाले समय में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेना बनेंगी।
Rajnath Singh57,377 Aufrufe • vor 1 Tag

"ये दिल मांगे मोर" केवल कैप्टन विक्रम बत्रा का नारा नहीं,, बल्कि भारतीय सैनिक के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक था। आज यही भावना भारत की रक्षा नीति में भी दिखाई देती है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में हमारी सेनाएँ निरंतर आधुनिक हो रही हैं और रक्षा उत्पादन आत्मनिर्भर बन रहा है।
Rajnath Singh33,424 Aufrufe • vor 22 Stunden

राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक दायित्व भी है। देश के हर नागरिक में सैनिक जैसी चेतना अवश्य होनी चाहिए। प्रत्येक भारतीय के भीतर राष्ट्र प्रथम का भाव, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा सदैव जागृत रहनी चाहिए।
Rajnath Singh29,633 Aufrufe • vor 22 Stunden

आज भारत और पाकिस्तान के रास्ते एकदम अलग-अलग हैं। भारत Start-up Eco-system खड़ा कर रहा है, तो पाकिस्तान Terror Eco-system खड़ा कर रहा है। भारत Chip Design कर रहा है, तो पाकिस्तान Terror Design में लगा है। भारत Innovation और Development का नेतृत्व कर रहा है, जबकि पाकिस्तान Terrorism और Infiltration का।
Rajnath Singh26,934 Aufrufe • vor 22 Stunden

IASV त्रिवेणी आत्मनिर्भर भारत की जीवंत पहचान है। इस स्वदेशी पोत ने विश्व भर के समुद्रों में भारत की Technological Capability, Innovation और Strategic Confidence का परिचय दिया है। यह हमारी Engineering Excellence, Indigenous Capability और Strategic Confidence का सशक्त प्रतीक है।
Rajnath Singh65,176 Aufrufe • vor 4 Tagen

संघ ने हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ के भाव से कार्य किया है। यही कारण है कि आज RSS दुनिया का सबसे बड़ा और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर स्वयंसेवी संगठन बन चुका है। हाल ही में कांग्रेस के एक बड़े नेता ने पूछा कि RSS Registered क्यों नहीं है। ऐसी बातों का उत्तर देने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि संविधान प्रत्येक नागरिक को संगठन बनाने का अधिकार देता है। मैं केवल इतना कहना चाहता हूँ कि माँ के प्रेम का कोई लाइसेंस नहीं होता। गुरु के संस्कार किसी सरकारी मुहर के मोहताज नहीं होते। माँ गंगा को बहने के लिए लाइसेंस नहीं चाहिए और सूर्य को प्रकाश देने के लिए Registration की आवश्यकता नहीं होती। इसी प्रकार RSS एक Civilisational Force है, जिसे किसी Certification या Validation की आवश्यकता नहीं है। संघ निरंतर “सेवा धर्मः, परमः श्रेयः” की भावना के साथ कार्य करता आया है और करता रहेगा।
Rajnath Singh53,605 Aufrufe • vor 9 Tagen

संघ व्यक्ति का मूल्यांकन उसके Religion से नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति उसके समर्पण से करता है। उसका विचार एकरूपता का नहीं, बल्कि एकात्मता का है। यही भावना 'आत्मवत् सर्वभूतेषु' और 'वसुधैव कुटुम्बकम्' के आदर्शों के साथ सामंजस्य, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाती है।
Rajnath Singh51,475 Aufrufe • vor 9 Tagen

जो भारत कभी रक्षा उपकरणों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था, वही आज दुनिया के लगभग 100 देशों को रक्षा उत्पाद निर्यात कर रहा है। नीतिगत सुधारों, स्वदेशी तकनीक और भारतीय उद्योगों की बढ़ती क्षमता ने देश को वैश्विक रक्षा आपूर्ति श्रृंखला में नई पहचान दिलाई है। अब हमारा लक्ष्य है कि 2029 तक भारत का रक्षा निर्यात ₹50,000 करोड़ तक पहुँचे।
Rajnath Singh34,122 Aufrufe • vor 8 Tagen