
Rajnath Singh
@rajnathsingh • 24,126,385 subscribers
रक्षा मंत्री, Defence Minister of India
Shorts
Videos

कल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भारत की विदेश नीति पर जो टिप्पणी की है, वो अत्यन्त निम्नस्तरीय और निन्दाजनक तो है ही, साथ ही मुझे व्यक्तिगत रूप से बहुत पीड़ा देने वाली भी है। अपने लम्बे राजनैतिक जीवन में, मैंने किसी भी नेता प्रतिपक्ष को, चाहे वो सुषमा जी या अरूण जेटलीजी रहे हो, अथवा अटल जी और आडवाणी जी रहे हो, या फिर अटलजी की सरकार में डॉ. मनमोहन सिंह हों या सोनिया गांधी जी रही हो, ऐसा अशोभनीय आचरण कल्पना से परे था। ऐसा आचरण भारत में स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए, एक गंभीर खतरे का संकेत है। राहुल गांधी जी के मन में, प्रधानमंत्री जी के प्रति चाहे जितनी भी कुण्ठा भरी हो, ऐसी अभद्र टिप्पणी सर्वथा अस्वीकार्य है। विशेषकर तब जबकि मोदीजी के रूप में एक ऐसे प्रधानमंत्री, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया और विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त किया, ऐसे नेता के प्रति ऐसी अभद्र टिप्पणी, हर भारतीय के मन को, अन्दर से कष्ट देने वाली है। मैं कांग्रेस पार्टी से यह भी कहना चाहूंगा, कि ऐसी भाषा और आचरण के बाद, क्या वे लोग अब, लाल, बाल, पाल से लेकर गांधीजी नेहरूजी, सरदार पटेल, सुभाष बाबू, राजेन्द्र बाबू से लेकर शास्त्री जी, नरसिम्हा राव जी से लेकर प्रणव मुखर्जी जी तक जैसे विराट व्यक्तित्वों की विरासत का दावा कर सकते हैं? मैं कह सकता हूं कि, आज इस आचरण से राहुल गांधी ने न सिर्फ प्रधानमंत्री मोदीजी का अपमान किया है बल्कि भारत की अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा का अपमान किया है, लोकतंत्र और नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को तार-तार कर दिया है। मैं तो यह कल्पना भी नही कर सकता कि जिसके नाम के आगे गांधी शब्द लगा हो, वह ऐसा शर्मनाक बयान दे सकता है!
Rajnath Singh608,720 views • 26 days ago

भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग एक औद्योगिक क्रांति है। 2014 में ₹1.9 लाख करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक गुड्स प्रोडक्शन आज ₹11 लाख करोड़ से अधिक हो गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट्स भी ₹38,000 करोड़ से बढ़कर ₹3 लाख करोड़ से अधिक हो चुके हैं। मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है।
Rajnath Singh33,376 views • 1 day ago

भारत का डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम पूरी तरह बदल चुका है। आज सभी 16 DPSUs मुनाफे में हैं, 16,000+ MSMEs रक्षा उत्पादन से जुड़ी हैं और 2,000+ Startups 'Defence Innovation' को नई गति दे रहे हैं। DRDO की तकनीकी क्षमता और Private Sector की सक्रिय भागीदारी से भारत अब आत्मनिर्भरता से आगे बढ़कर Global Defence मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।
Rajnath Singh46,269 views • 2 days ago

दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शन गंभीर चिंता का विषय हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश के छात्रों और युवाओं को कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए एक राजनीतिक औज़ार के रूप में इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के नेतृत्व में हमारी सरकार विद्यार्थियों और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने और उनके कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारे छात्रों की हर चिंता को सुनना और उसका समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है।मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारत के जागरूक, परिपक्व और विवेकशील युवा ऐसे भ्रामक प्रयासों को भली-भांति समझते हैं और वे प्रगति, विकास तथा राष्ट्रनिर्माण के मार्ग को ही चुनेंगे। हम इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि किसी भी व्यक्ति, विशेषकर हमारे छात्रों और युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न हो। विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा Manufactured Sense of Anger केवल जनता, विशेषकर हमारे बच्चों और युवाओं को भ्रमित करने और गुमराह करने का एक असफल प्रयास है। युवाओं की भावनाओं और उनकी चिंताओं के प्रति हम पूरी तरह संवेदनशील हैं। संसद का सत्र चल रहा है, सरकार ने हर मुद्दे पर सार्थक बहस करने की भी बात कही है, मगर विपक्ष संसद में नहीं बल्कि सड़क पर मुद्दों का समाधान करने का अनुचित प्रयास कर रहा है। लोकतंत्र में मुद्दों पर चर्चा करने की जगह संसद भवन है, जहाँ विपक्ष अपनी बात कहने के लिए स्वतंत्र है। इसलिए यदि विपक्ष गंभीर है तो मौजूदा मानसून सत्र को सुचारु रूप से चलाने में व्यवधान न उत्पन्न करे और संसद में ही सभी मुद्दों पर देश का ध्यान आकर्षित करे।
Rajnath Singh818,323 views • 1 month ago

2014 से पहले रक्षा सौदों में भ्रष्टाचार के दौर से आगे बढ़कर, आज पारदर्शी नीतियों ने रक्षा बजट को ₹2.5 लाख करोड़ से बढ़ाकर करीब ₹8 लाख करोड़ किया है। बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर में 400% निवेश, धारा 370 की समाप्ति और वैश्विक मंचों पर बढ़ती भूमिका के साथ भारत ने अपनी संप्रभुता और सामरिक प्रभाव को नई मजबूती दी है। आज भारत के पास Global Access भी है और Leverage भी!
Rajnath Singh35,449 views • 2 days ago

कांग्रेस द्वारा वंदे मातरम का सम्मान करने से औपचारिक रूप से न केवल इंकार करना, बल्कि सीधे सीधे विरोध करना, अत्यंत दुर्भाग्य जनक और संवैधानिक दृष्टि से बहुत गंभीर विषय है। भारत के संविधान के अनुसार, संसद देश का सर्वोच्च संस्था है और संसद से पारित कोई भी क़ानून हर व्यक्ति के लिये बाध्यकारी है। यदि कोई इसे मानने से मना करता है तो निश्चित रूप से संविधान के प्रति उनकी निष्ठा संदेह के घेरे में आ जाती है और यदि राष्ट्र गीत का सम्मान करने से कोई मना करता है, तो उसकी देशभक्ति पर भी सवालिया निशान लग जाता है। कांग्रेस 1937 के जिस प्रस्ताव की बात करती है, वह कांग्रेस ने मुस्लिम लीग की कट्टरपंथी मांगो के आगे नतमस्तक होकर पारित किया था और उसका ख़ामियाज़ा भविष्य में देश को विभाजन के रूप में देखना पड़ा। कट्टरपंथी तत्वों के आगे समझौता करना, हमेशा देश के लिए घातक साबित हुआ है, और आज कांग्रेस जब कट्टरपंथी तत्वों के आगे उसी प्रकार समर्पण कर रही है, तो यह देश के भविष्य के लिए एक गंभीर खतरे के संकेत हैं। मैं मानता हूँ कि कांग्रेस का यह निर्णय सवर्था असंवैधानिक और निंदनीय है साथ ही राजनैतिक दृष्टि से भविष्य में एक गंभीर संकट को पैदा करने वाला है। वंदे मातरम का विरोध करके कांग्रेस ने अपने नासमझी भरे खतरनाक इरादों को देश के सामने बता दिया है।
Rajnath Singh215,123 views • 20 days ago

‘पानीपत सिंड्रोम’ की Reactive सोच को पीछे छोड़ आज भारत की रक्षा नीति Pro-active, दूरदर्शी और आत्मविश्वासी है। ब्रह्मोस, तेजस, INS विक्रांत और ‘आकाशतीर’ जैसे स्वदेशी सामर्थ्य तथा रिकॉर्ड Defence Exports इसका प्रमाण हैं। आज भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर है और अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है।
Rajnath Singh23,398 views • 2 days ago

शिक्षक दिवस की पूरे शिक्षक परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। देश और समाज के निर्माण में शिक्षकों की अग्रणी भूमिका रही है। आज का यह दिन, भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है। मैं उनकी स्मृति को नमन करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
Rajnath Singh30,169 views • 5 days ago

Ten years of UPI is a decade of transformative change under the leadership of PM Shri Narendra Modi Ji. From a bold vision to a digital payments success story, UPI has made transactions fast, simple, secure and accessible to every Indian. This is the power of Digital India, technology for empowerment, inclusion and ease of living. #10YearsOfUPI
Rajnath Singh81,729 views • 16 days ago

कभी भारत के रॉकेट्स साइकिल और बैलगाड़ियों पर ले जाए जाते थे, आज भारत चंद्रमा के साउथ पोल और मंगल तक पहुँच चुका है। भारत की अंतरिक्ष यात्रा बताती है कि संकल्प, प्रतिभा और निरंतर मेहनत से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। भारत ने अंतरिक्ष से लेकर खेल तक दुनिया में अपनी क्षमता सिद्ध की है।
Rajnath Singh54,899 views • 11 days ago

स्वामी विवेकानंद जी का संदेश और डॉ. आंबेडकर जी का “Educate, Agitate and Organise” मंत्र हमें सिखाता है कि शिक्षा, जागरूकता और संगठन के माध्यम से संवैधानिक व लोकतांत्रिक तरीके से राष्ट्र निर्माण किया जा सकता है। आज के युवा केवल अपने लिए नहीं, भारत के लिए बड़े सपने देखें और उन्हें साकार करने का संकल्प लें, क्योंकि समाज भीड़ और संख्याबल से नहीं, बल्कि संकल्पित एवं समर्पित युवा शक्ति से बदलता है।
Rajnath Singh49,374 views • 11 days ago