
Raju Sharma journalist
@RajuSharmajour1 • 6,812 subscribers
journalist- @Hindikhabar | Amar Bharti media group | Ex - @live-Hindustan | Tweets are Personal. contact- 9058057782
Shorts
Videos
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

'पानी के विवाद में महिला की बेरहमी से पिटाई' आगरा में पानी के विवाद में जेठ ने घर में घुसकर महिला की बेरहमी से पीटाई कर दी. इतना ही नहीं महिला पर डंडे से ताबड़तोड़ वार किए. मन नहीं भरा तो चबूतरे से नीचे फेंक दिया. सड़क पर गिराकर पीटा. पड़ोसी ने बीच-बचाव कर महिला को बचाया.
Raju Sharma journalist211,337 Aufrufe • vor 4 Tagen

'नवजोत सिंह का LIVE मर्डर CCTV में हुआ क़ैद' UP- रामपुर में दिनदहाड़े कारोबारी नवजोत सिंह की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई. हत्या का LIVE CCTV सामने आया है. वीडियो में कार सवार हमलावर आते हैं और चंद सेकेंड में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर फरार हो जाते हैं.
Raju Sharma journalist491,657 Aufrufe • vor 19 Tagen
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

'योगी जी..सरकारी सिस्टम की आत्मा मर चुकी है' वीडियो रायबरेली की है. जहां एक गर्भवती महिला डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी. महिला ने स्टाॅफ से डिलीवरी के लिए कहा तो 10 हजार की घूस मांगी गई. गर्भवती महिला ने गरीब होने का हवाला दिया तो स्टाॅफ ने धक्के देकर भगा दिया. बेचारी महिला की अस्पताल के गेट पर ही डिलीवरी हो गई.
Raju Sharma journalist276,896 Aufrufe • vor 26 Tagen

'उज्ज्वल पंडित नाम है हमारा.. मादरचौD' बस्ती में एक छात्र को दबंगों ने जंगल में ले जाकर थप्पड़ और हॉकी से बुरी तरह पीटा. इतना ही नहीं गन्दी गन्दी गालियां भी दी. इस दौरान छात्र छोड़ने की मिन्नत करता रहा लेकिन दबंगों का दिल नहीं पसीजा. दबंगों ने भौकाल जमाने के लिए मारपीट का वीडियो बना कर खुद ही वायरल भी कर दिया.
Raju Sharma journalist159,908 Aufrufe • vor 20 Tagen

'जेब में रखा मोबाइल फटने से विकास की मौत हो गई' ये मुजफ्फरनगर का विकास है. विकास की जेब में रखा मोबाइल फटने से मौत हो गई. विकास बाइक से मां को मामा के यहा छोड़कर घर लौट रहा था तभी हादसा हो गया. विकास के 2 मासूम बच्चे है. विकास ने कुछ माह पहले ही नया मोबाइल खरीदा था और फट गया.
Raju Sharma journalist63,546 Aufrufe • vor 9 Tagen

'गंजे चच्चा ने महिला को गिरा-गिराकर पीटा. कोहनी से किए वार' कुशीनगर में एक गंजे चच्चा ने पड़ोसी महिला को गिरा गिरा कर पीटा. बीच-बीच करने आई बेटी की भी बाल पकड़कर पीटाई की. मन नहीं भरा तो कोहनी से भी महिला पर वार किए. बेचारी महिला की खता केवल इतनी थी कि उसने गंजे चच्चा से घर के बहार कूडा डालने का विरोध कर दिया था.
Raju Sharma journalist154,657 Aufrufe • vor 24 Tagen

#update-: इसी करैत सांप के काटने से स्कूल संचालक अतुल पंवार की मौत हुई है. कातिल पत्नी दामिनी ने प्रेमी तुषार को 15 हजार देकर ये जहरीला सांप मंगवाया था. दावा है कि 3 दिन तक दामिनी ने सांप को भूखा रखा गया. फिर अतुल को दूध में नशीली गोलियां मिलाकर खिला दी. और बिस्तर पर सांप छोड़ दिया. जिसके बाद सांप ने काट लिया और अतुल की मौत हो गई.
Raju Sharma journalist462,958 Aufrufe • vor 3 Monaten
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

'हद है..चच्चा अपनी उम्र का लिहाज तो कर लेते' वीडियो में छड़ी के सहारे चल रहें चच्चा अरविंद गर्ग मुजफ्फरनगर के एक कॉलेज के प्रबंधक है. उम्र 70 है. लेकिन मन जवा है. चच्चा ने कॉलेज में आई एक टीचर से जॉइनिंग कराने के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर रख दिया. टीचर साहिबा ने चच्चा की वीडियो बना ली और पुलिस में शिकायत कर दी. पुलिस ने चच्चा को पकड़ लिया. चच्चा अब हवालात में है.
Raju Sharma journalist317,995 Aufrufe • vor 3 Monaten

डिप्टी CM: हेलो कौन बोल रही हो आप. बुजुर्ग महिला: विद्यावती बोल रहे हैं साहिब. डिप्टी CM: आपके घर पर कोई अधिकारी पहुंचे हैं ना बुजुर्ग महिला: हां साहिब डिप्टी CM: अच्छा में देख रहा हू आपका घर कच्चा बना हुआ है पक्का घर नहीं मिला क्या आपकों. बुजुर्ग महिला: ना ही साहिब. डिप्टी CM: आज हमने इन्हें भेजा है कहा है आपको आवास मिलेगा और गांव में कोई और होंगा तो उन्हें भी दिया जायेगा. ये बात यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मोर्या ने बारिश में अमेठी की 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला विद्यावती के कच्चे मकान के गिरने की खबर मिलने के बाद बात करते हुए कही.
Raju Sharma journalist215,432 Aufrufe • vor 2 Monaten

'अब मुस्तफा मस्जिद भी ध्वस्त की जायेगी' सहारनपुर के बाद अब मुरादाबाद की 'मुस्तफा मस्जिद' भी ध्वस्त की जायेगी. MDA ने मस्जिद के मुतवल्ली को इसके लिए नोटिस जारी किया है. नोटिस में नक्शा दिखाने के लिए कहा है. नक्शा नहीं दिखाने पर ध्वस्तीकरण किया जायेगा. मस्जिद के बराबर में जैन मंदिर भी है.
Raju Sharma journalist107,891 Aufrufe • vor 1 Monat

'हम भाजपा के गुलाम नहीं है. 50 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे' शाहजहांपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुरजपाल सिंह 'अम्मू' ने यूपी में 50 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. बोले हम भाजपा के गुलाम नहीं है. जब राजभर जैसे नालायक व्यक्ति को आप मंत्री बना देते हो तो क्यों हम चुनाव नहीं लड़ सकते क्या.
Raju Sharma journalist276,250 Aufrufe • vor 4 Monaten

'गैंगरेप से आहत BA की छात्रा ने आत्महत्या कर ली' झांसी में एक BA की छात्रा ने गैंगरेप से आहत होकर आत्महत्या कर ली. आरोप है छात्रा जब कंडे(उपले) लेने जा रहीं थीं तभी गांव के ही सुशील, अजय, गुल्लु, छोटू और 2 अन्य उसे पकड़कर ले गए और गैंगरेप किया. इतना ही नहीं अश्लील वीडियो भी बना ली. छात्रा जैसे ही घर पहुंची घर में रखा जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया. इन्हीं आरोपियों ने कुछ दिन पहले छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी. विरोध पर जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है.
Raju Sharma journalist71,235 Aufrufe • vor 1 Monat

'सिस्टम की लाख कोशिश भी नहीं तोड़ पाई एक पिता की हिम्मत' ये बलिया के अखिलेश मिश्रा है. इनका 12 वर्षीय पुत्र रजत करीब 15 महिने पहले घर से अचानक लापता हो गया था. काफी तलाश किया. लेकिन कोई सुराग नहीं लगा. 2 दिन बाद घाघरा नदी किनारे एक शव मिलने की सूचना मिली. पिता तुरंत मौके पर पहुंचा और बेटे रंजत के रूप में शव की पहचान की. लेकिन निर्दय पुलिस ने शव किसी अन्य का होने की बात कहकर पिता को चलता कर दिया. बेबस पिता पुलिस से मिन्नत करता रहा लेकिन किसी ने एक न सुनी. पुलिस ने लावारिस में शव का अंतिम संस्कार कर दिया. लेकिन पिता ने हिम्मत नहीं हारी. अधिकारियों की चौखटों के चक्कर काटे. मिन्नत की. गिड़गिड़ाया और शव का DNA टेस्ट कराने की मांग की. महिनों चली प्रतिक्रिया के बाद DNA टेस्ट हो सका रिपोर्ट आने पर पता चला की वह शव मृतक रजक का ही था. अब बताओ बेबस पिता करें तो क्या करें. कल बेबस पिता ने कपड़ों का पुतला बनाकर बेटे रंजत का अंतिम संस्कार किया है.
Raju Sharma journalist39,887 Aufrufe • vor 27 Tagen

'मेरठ में एक और पत्नी ने सांप से कटवाकर पति को मौत के घाट उतारा' मेरठ में एक पत्नी ने अपने ही पति को सांप से कटवाकर मौत के घाट उतार दिया. आरोप है की कातिल पत्नी दामिनी का स्कूल के कार ड्राइवर तुषार से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों साथ रहना चाहते थे इस लिए ये पटकथा रचीं. दामिनी ने पहले रात में पति अतुल को नींद की गोलियां दी. फिर तुषार से मंगाया जहरीली सांप बिस्तर पर रख दिया. सांप ने अतुल को काट लिया और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने कातिल पत्नी दामिनी प्रेमी तुषार को गिरफ्तार किया है. अतुल ने दामिनी से सात साल पहले प्रेम विवाह किया था और हस्तिनापुर में किड्स स्कूल चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था. अतुल का एक 6 वर्ष का बेटा भी है.
Raju Sharma journalist119,786 Aufrufe • vor 3 Monaten

'पुलिस कर्मी पर गुंडों ने की थप्पड़ों की बरसात' झांसी में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को गुंडों ने बीच सड़क पर घेरकर पीट दिया. गुंडे लगातार थप्पड़ों की बरसात करते रहे. भीड़ तमाशबीन बनी रहीं. पुलिसकर्मी खुद को छोड़ देने की गुहार लगाता रहा. लेकिन बेरहम गुंडों का दिल नहीं पसीजा.
Raju Sharma journalist155,132 Aufrufe • vor 5 Monaten

'वाह दरोगा जी. महिला पर ताकत दिखा रहे हो' वीडियो में ताबड़तोड़ लात मारकर गेट तोड़ रहे सहाब SI मनुज चौधरी है. महिला पर भी थप्पड़ की बरसात करते दिख रहें हैं. महिला की बेटी रोक रही है तो उससे भी मारपीट कर रहे हैं. आरोप है कि दरोगा जी 2 पक्षों में झगड़े की सुचना पर पहुंचे थे जहा कहर बरपाया गया. 📍(यूपी) कन्नौज
Raju Sharma journalist148,235 Aufrufe • vor 5 Monaten

#मेरठ- मेरठ में TI विनय कुमार शाही ने एक भाजपा कार्यकर्ता का 8000 का चालान काट दिया, आक्रोशित भाजपा पार्षद अरूण मचल सिफारिश करने पहुंचे तो TI विनय शाही ने उनका भी 9000 रुपए का चालान काट दिया। भाजपा पार्षद आग बबूला हो गए घंटों दोनों के बीच नोंक झोंक हुई, लेकिन TI सहाब ने एक न सुनी, मामले की भाजपा नेता कमल दत्त ने SSP से शिकायत की, SSP ने TI सहाब को चार्ज से हटा दिया, अब हंगामें नोंकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है।
Raju Sharma journalist270,220 Aufrufe • vor 1 Jahr

UP के मेरठ के खरखौदा की 200 साल पुरानी जामा मस्जिद को पुलिस ने 7 दिन में हटाने का नोटिस दिया है. दावा है कि मस्जिद थाने की जमीन में बनी हुई है. स्थानीय लोगो का रो रोकर बुरा हाल हैं महिलाए बिलख रही हैं. मांग है कि चाहे उनकी जान ले ली जाए. बस मस्जिद को बख्श दे. इस मस्जिद में प्रतिदिन आसपास के गांव के हजारों लोग नमाज अदा करने आते हैं.
Raju Sharma journalist108,531 Aufrufe • vor 4 Monaten

'आपने हेलमेट नहीं लगा रखा सर. मेरा 3 बार चालान कट चुका है' हमीरपुर में बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहें पुलिस कर्मियों की एक युवक ने वीडियो बना ली. पुलिसकर्मियों ने विरोध किया तो युवक ने अपनी व्यथा सुनाई. युवक का दावा था कि उसका 3 बार चालान कट चुका है. तो फिर चालान काटने वाले पुलिसकर्मी हैल्मेट क्यों नहीं लगा रहे. बेचारे युवक की बात तो सही है नियम सबके लिए बराबर है चाहे पुलिस हो या फिर आम जनता.
Raju Sharma journalist77,980 Aufrufe • vor 3 Monaten