
Rakesh Tikait
@RakeshTikaitBKU • 860,174 subscribers
Official X Handle, Farmer leader & National spokesperson of Bhartiya Kisan Union ( BKU ) @OfficialBKU (जय हिंद संविधान,जय जवान,जय किसान)🇮🇳
Shorts
Videos

देश के लिए पदक जीतकर देश का मान सम्मान और गौरव बढ़ाने वाले गांव की मिट्टी से जुड़े हुए हमारे पहलवानों को दोबारा फिर से धरना प्रदर्शन करना पड़ गया। PMO India मामले को संज्ञान में लेकर किसान,गांव,गरीब और सर्व समाज के बेटा-बेटियों को न्याय दिलाने का कार्य करे। ANI Bajrang Punia 🇮🇳
Rakesh Tikait584,762 Aufrufe • vor 3 Jahren

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर स्थित पुरकाजी ब्लॉक में सलोनी नदी पर बांध व पुरकाजी को तहसील का दर्जा देने के लिए आयोजित ट्रैक्टर मार्च में हिस्सा लिया देश का किसान अपनी मांगों को लेकर निरंतर संघर्ष कर रहा है लेकिन दिल्ली में बैठी सरकार उन्हें नजरअंदाज करने का काम कर रही है आने वाले समय में देश में बड़े आंदोलन का आगाज होगा। PMO India ANI
Rakesh Tikait12,314 Aufrufe • vor 1 Monat

यह हालात देश के सबसे मजबूत राज्य गुजरात के हैं जिसके मॉडल को लेकर देश में चर्चा होती है कच्छ जिले के रापर तहसील में खाद लेने के लिए किसानों को तेज धूप से बचने के लिए जूते चप्पलों को कतार में लगाना पड़ रहा है और केंद्र सरकार किसानों की आयु दोगुनी करने की बात करती है। Bhartiya kisan Union
Rakesh Tikait147,775 Aufrufe • vor 3 Jahren

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिल्ली में विगत दिनों एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर एकमत में आवाज उठाई,केंद्र सरकार पुरानी पेंशन को पुनः बहाल करें हम सब इनके साथ हैं और इसका पूर्ण समर्थन करते हैं। #पुरानी_पेंशन_बहाल_करो ANI Bhartiya kisan Union
Rakesh Tikait52,013 Aufrufe • vor 3 Jahren

आगरा में ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर को उखाड़ कर फेंक दिया है इसका विरोध पूरे प्रदेश का आम जनमानस किसान गरीब महिला युवा नौजवान सब कर रहे हैं समय रहते प्रदेश सरकार इस महंगाई के यंत्र को जनता से दूर करें जिससे सभी को राहत मिल सके। Yogi Adityanath AK Sharma Office Bhartiya kisan Union ANI
Rakesh Tikait12,158 Aufrufe • vor 5 Monaten

देश की आजादी को 77 वर्ष पूर्ण हो गए लेकिन देश का किसान आज भी आजाद नहीं है मध्य प्रदेश में सोयाबीन के भाव को लेकर चले रहे आंदोलन को सरकार दबाने का काम कर रही है अगर किसान के साथ कुछ भी गलत होता है उसकी जिम्मेदारी केंद्र व मध्य प्रदेश सरकार की होगी। Shivraj Singh Chouhan Chief Minister, MP
Rakesh Tikait32,748 Aufrufe • vor 2 Jahren

सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण महाराष्ट्र का किसान इस हालात में जल्द ही खेती से दूर होता चला जायेगा,एमएसपी कानून ही देश के किसान को बचा सकता हैं बदलता वातावरण आज पूरे देश में चुनौती बन गया है सरकार इनकी माँगें प्याज की एमएसपी, बिजलीमाफी,कर्जमाफी जल्द पूर्ण करे। ANI Narendra Singh Tomar
Rakesh Tikait46,684 Aufrufe • vor 3 Jahren

केंद्र सरकार किसानों की समृद्धि और आय दोगुनी की बात करती है,दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मूंगफली के लदे हुए ट्रैक्टर और अन्य वाहन रोक कर किसानों को हानि पहुंचायी जाती है बरसात के मौसम में फसल ज्यादा देर रुकने से नमी लेगी,जिससे देश और किसान दोनों को हानि होगी। Narendra Singh Tomar
Rakesh Tikait36,438 Aufrufe • vor 3 Jahren

16/01/2023 दिन सोमवार को हम बिहार राज्य के जनपद बक्सर के जिला मुख्यालय से करीब 15 से 16 किलोमीटर दूर स्थित चौसा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज और दुर्व्यवहार को लेकर वहाँ पहुंच रहे हैं। चौसा में पीड़ित किसान परिवारों से मुलाकात करेंगे । ANI Bihar Tak News18 Bihar
Rakesh Tikait28,163 Aufrufe • vor 3 Jahren
Keine weiteren Inhalte verfügbar