
Ramesh Bhatt
@Rameshbhimtal • 35,871 subscribers
Journalist
Shorts
Videos

इस बंदे की भविष्यवाणी सटीक निकली। #LoksabhaElection2024Counting
Ramesh Bhatt730,144 views • 2 years ago

शाबाश चंदन।लगे रहो। जंगल हमारे हैं हम सबको मिलकर बचाने है। कल वन विभाग के एक फ़ॉरेस्टर ने चंदन को ज़िंदा गाड़ देने की धमकी दी ।बावजूद इसके वह आज भी उसी जुनून के साथ जंगल बचाने के लिए जूझ रहा है।Pushkar Singh Dhami जी , वन विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। #ForestFireUttarakhand #forestfire
Ramesh Bhatt258,598 views • 2 years ago

मालवीय नगर अग्निकांड जिसमे 21 लोगों की जाने गई उसका ठीकरा यह सिस्टम एक कूक के सर फोड़ रहा है... ❓उस रसोइए के माथे जो दो जून की रोटी की तलाश में पहाड़ों से पलायन कर एक अदद नौकरी कर रहा था 📌MCD पल्ला झाड़कर खड़ी है जिसके नाक के नीचे अवैध निर्माण हुआ और बिना लाइसेंस होटल चल रहा था 📌 फायर डिपार्टमेंट खुद को पाक साफ बता रहा है जिसके NOC के बिना होटल चल रहा था 📌 टूरिज्म डिपार्टमेंट तो एकदम निर्दोष है जिसके B&B लाइसेंस का उल्लंघन हो रहा था 📌 उस मकान मालिक को भी छोड़ हीं दो जो अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था... ❓ चढ़ा दो एक गरीब रसोइये को सूली पर ताकि समूचे सिस्टम के गुनाहों पर पानी डाला जा सके... #delhifire #malviyanagarincident
Ramesh Bhatt34,241 views • 4 months ago

ये ओखलकांडा के चंदन सिंह नयाल हैं। इनका गुनाह सिर्फ इतना है कि पिछले तीन दिन से जल रहे जंगल को ग्रामीणों के साथ आग की लपटों से बचा रहे हैं। आज जब वन विभाग के अफसर आते हैं, तो सिर्फ इतना पूछने पर कि आप 3 दिन से कहां थे, फॉरेस्टर कहता है, तुझे जिंदा गाढ़ दूंगा। ये वही चंदन सिंह नयाल हैं, जिन्होंने पिछले 11 साल में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण में बड़ी लकीर खींची है। 58000 से ज्यादा बांज के पेड़ लगा चुके हैं बांज के पेड़ों की नर्सरी तैयार की है 6000 से ज्यादा चाल खाल खंतियां बना चुके हैं। Pushkar Singh Dhami Subodh Uniyal Uttarakhand Forest Department Forest Fire & Disaster Management Uttarakhand Dr. PM Dhakate #ForestFire #UttarakhandForestFire #ForestFireUttarakhand #ChandanSinghNayal
Ramesh Bhatt130,648 views • 2 years ago

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे! सितारगंज के एक किसान ने शिकायत की कि तहसील के कर्मचारी उससे 16 हजार रुपए रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत के आधार पर विजिलेंस की टीम ने ट्रैप बिछाया और तहसील में छापेमारी करते हुए राजस्व विभाग के वरिष्ठ सहायक औऱ संग्रह अमीन को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई ने राजस्व कर्मचारियों में रोष भर दिया। कर्मचारी तहसील में ही धरने पर बैठ गए। विजिलेंस टीम को तहसील के भीतर बंधक बना दिया। कर्मचारियों का कहना है कि शिकायतकर्ता पर तहसील का बकाया है, जिसे नियमों के तहत वसूल किया जा रहा था। रातभर बातचीत चलती रही, नतीजा नहीं निकला, 20 घंटे बाद एसडीएम के दखल से मामला शांत हुआ। विजिलेंस की टीम बैरंग लौट गई और हिरासत में लिए दोनों कर्मचारियों को भी छोड़ना पड़ा। #Uttarakhand #Sitarganj #Vigilance
Ramesh Bhatt19,858 views • 3 months ago

पहाडी शेर के नाम से मशहूर पिथौरागढ़ के रहने वाले छविंद्र सिंह दिल्ली में होटल की नौकरी छोड़कर घर लौटे, ऊंचे पहाड़ों पर मिलने वाली शिलाजीत का शोधन करके उसके व्यापार में जुट गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि मात्र 8 महीने में ही शिलाजीत से पहाड़ी शेर ने 80 लाख रुपए की कमाई कर ली। हां, इसके लिए जीतोड़ मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी। #uttarakhand #pithoragarh #entrepreneurship #shilajit #medicinal #phytocomplex Contact: 88513 87787
Ramesh Bhatt38,501 views • 7 months ago

उत्तराखंड के युवाओं के लिए जरूरी सूचना इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्कीइंग & पर्वतारोहण गुलमर्ग J&K भारत इस वर्ष पहली बार कश्मीर से बाहर वाटर स्कीइंग कोर्स टिहरी झील उत्तराखण्ड में करवा रहा है। ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त से शुरू हो रहे हैं फीस Rs, 8,000:00 (आठ हजार रुपए) है। बेबसाइड:- Email:- [email protected] कोर्स इस तरह से है। दिनांक सहित। 08 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक चलेगा। 21 सितंबर से 04 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। 04 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। 14 दिन का एक कोर्स है 12 साल से 40 वर्ष तक के कोई भी भारतीय आवेदन कर सकते हैं। हर एक कोर्स में 25 लोग ही प्रतिभाग कर सकते हैं।रहना खाना ओर ट्रैनिंग सब जो फीस जमा की गई है उसी में है। उत्तराखंड के ज़्यादा से ज़्यादा युवा प्रयास करें । #tehrilake Ministry of Tourism Uttarakhand Tourism #watersports
Ramesh Bhatt55,636 views • 1 year ago

गलगोटिया के भंवर से बाहर निकलिए, सिंह साहब। ये पहाड़ का बच्चा है, जिसने दो साल पहले ही कह दिया था कि उसका सपना फ्लाइंग कार बनाना है। और इन दो वर्षों में उसने अपने इस सपने को सच करने के लिए क्या-क्या संघर्ष किया है, इसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। असहमति हो सकती है, सवाल पूछे जा सकते हैं, उपलब्धि की आलोचना भी की जा सकती है। लेकिन अगर किसी की उपलब्धि की सराहना नहीं कर सकते, तो कम से कम हर चीज़ का मज़ाक उड़ाना बंद करिए। किसी पहाड़ी युवा का सपना बड़ा होना ही अपने आप में गर्व की बात है। उसे प्रोत्साहन चाहिए, उपहास नहीं। और सच तो ये है— नकल के लिए भी अकल चाहिए। #RaviDabdba #FlyingCar #Uttarakhand #UttarakhandYouth #PahadiYouth #PahadKaBeta #Innovation #InnovationIndia #YoungIndia #MakeInIndia #StartupIndia #FlyingCarIndia #PahadiPride #UttarakhandPride
Ramesh Bhatt15,128 views • 2 months ago

पिथौरागढ़ के शमशेर सिंह सुन नहीं सकते, बोल नहीं सकते, लेकिन उनकी प्रतिभा की गूंज दूर तक सुनाई देती है। अत्यंत साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले शमशेर सिंह ने अपने नवाचारों, अद्भुत सोच और कुछ नया करने के जज़्बे से सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने साबित किया है कि प्रतिभा किसी शारीरिक सीमा की मोहताज नहीं होती। ऐसे अनमोल हीरों को केवल एक अवसर, एक मंच और एक कदरदान की आवश्यकता होती है। उम्मीद है कि शमशेर सिंह की विलक्षण प्रतिभा को उसका असली जोहरी मिलेगा और वह उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का नाम रोशन करेंगे।Pushkar Singh Dhami anand mahindra #ShamsherSingh #Uttarakhand #Innovation #Inspiration
Ramesh Bhatt12,947 views • 4 months ago

बागपत में पुलिस चौकी के सामने मौत का तांडव! CCTV में साफ दिख रहा है कि हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी कैसे दुकान में घुसकर गोलियां बरसा रहा है। पिता और बेटे की हत्या, कई लोग घायल। सवाल सिर्फ एक, अगर चौकी से 50 मीटर दूर भी लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होंगे। UP POLICE
Ramesh Bhatt13,012 views • 4 months ago

IPS लोकेश्वर सिंह ने पिथौरागढ़ का एसपी रहने के दौरान खाकी के गुरूर में स्थानीय निवासी और आरटीआई एक्टिविस्ट लक्ष्मीदत्त जोशी पर कई जुल्म ढहाए निर्वस्त्र करके बुरी तरह पीटा, कई मुकदमे लगाए, गुंडा एक्ट लगाकर जिला बदर किया। लक्ष्मीदत्त ने इसकी शिकायतें की तो पुलिस शिकायत प्राधिकरण ने आरोपों को सही माना और शासन से उनके विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति दी है। #ips #lokeshwarsingh #torture #policetorture #lakshmiduttjoshi #ssppithoragarh #Uttarakhand Uttarakhand Police
Ramesh Bhatt21,835 views • 10 months ago

मैं #जोशीमठ बोल रहा हूँ। #savejoshimath #जोशीमठ_बचाओ #joshimathsinking #Joshimath
Ramesh Bhatt42,905 views • 3 years ago


