
Ranvijay Singh
@ranvijaylive • 537,546 subscribers
Journalist (यूपी का पत्रकार) Bylines: @IndiaSpendHindi | @hindidown2earth | @mongabayhindi | Ex @aajtak | @DainikBhaskar. Connect at: [email protected]
Shorts
Videos

5 मिनट का वीडियो है 👇 G7 समिट की ग्रुप फोटा ली जा रही है. इसमें आप ट्रंप को देखें और मोदी को भी. ट्रंप ने मोदी की तरफ देखा तक नहीं. फोटो खिंचवाने के बाद सब नेता कमरे में चले गए, मोदी भी पीछे-पीछे जा रहे हैं. फिर आखिर में खुद मोदी आगे बढ़कर ट्रंप से मिलने गए. इस एक वीडियो में आप समझ जाएंगे कि अमेरिका हमारे साथ कैसा बर्ताव कर रहा है. ट्रंप की सेना ने 3 भारतीयों को मार दिया और उसके बाद भी इस अकड़ में है. मोदी खुद आगे से जाकर ट्रंप से मिल रहे हैं. शर्मनाक!
Ranvijay Singh5,399,224 次观看 • 1 个月前
3:11
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम करने वाले हैं. कांग्रेस ने परेड ग्राउंड की अनुमति ले रखी थी, इसके लिए 1.77 लाख की फीस भी जमा कर दी थी. अब अचानक अनुमति को रद्द कर दिया गया और कहा गया कि ग्राउंड पर पहले से दूसरा कार्यक्रम चल रहा है. इसके बाद रात में ही कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता परेड ग्राउंड पहुंचे, ये देखने के लिए कि कौन सा कार्यक्रम चल रहा है. खास बात है कि परेड ग्राउंड में कोई कार्यक्रम नहीं चल रहा था, पूरा ग्राउंड खाली था.
Ranvijay Singh96,750 次观看 • 5 天前
2:39
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

'मेरे पति को जेल में डालने और बच्चों का भविष्य खराब करने की धमकी देखकर समझौता कराया गया.' - BJP नेता दीपाली तिवारी ने 2 महीने बाद BJP जिलाध्यक्ष से समझौते की पूरी कहानी बताई है. दीपाली ने BJP जिलाध्यक्ष मोहनलाल पर पद के बदले सेक्स मांगने का आरोप लगाया था. तब इस मामले में BJP ने जांच कमेटी बनाई थी, जिसके बाद समझौता हो गया था. दीपाली ने तब बताया था कि BJP के जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने कहा था- "दीपाली जी, आपके पास देने को बहुत कुछ है. मेरे साथ हमबिस्तर हो जाओ, मैं जिला उपाध्यक्ष बना दूंगा." BJP नेता दीपाली तिवारी ने बताया था कि जब उन्होंने मना किया तो जिलाध्यक्ष ने ऑफर बढ़ा दिया और जिला पंचायत का टिकट देने की बात कही. BJP नेता दीपाली के मुताबिक- जिलाध्यक्ष मोहनलाल ने ये भी कहा था कि अगर आपको जिला उपाध्यक्ष बना दूंगा तो आप मेरे साथ लखनऊ-दिल्ली चलेंगी और किसी को शक भी नहीं होगा. 📍महोबा, यूपी
Ranvijay Singh146,536 次观看 • 9 天前

पिछले साल नवंबर में 9 साल की बच्ची अमायरा मीणा ने अपने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी. अब उसके क्लास रूम का CCTV सामने आया है, जिसमें कुछ लड़के उसे परेशान करते दिख रहे हैं. डिजिटल स्लेट पर अमायरा को कुछ दिखाया, जिससे वो परेशान हो गई. अमायरा ने टीचर से कई बार शिकायत की, लेकिन टीचर ने खास ध्यान नहीं दिया. आखिर में उसे ही डांट भी दिया. अमायरा इन सब से इतना परेशान हुई कि क्लास छोड़कर चली गई. टीचर को कोई फर्क नहीं पड़ा. वो तमाम फ्लोर चढ़ती गई, परेशान रही, किसी ने पूछा तक नहीं और आखिर में उसने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी. बच्ची की मौत के बाद नीरजा मोदी स्कूल की बदमाशी देखिए - मीडिया में सिर्फ उतना वीडियो जारी किया, जिसमें अमायरा कूदते हुए दिख रही है. ये प्रचारित करवा दिया कि बच्ची डिप्रेशन में थी, इसलिए ये कदम उठाया. अब ये सच्चाई सामने आई है कि स्कूल कितना लापरवाह है, जो बच्चों का ख्याल तक नहीं रख पाता. ऊपर से मक्कारी देखिए कि आधा अधूरा वीडियो मीडिया में रिलीज करके खुद की इमेज बचाने में लगा रहा.
Ranvijay Singh122,347 次观看 • 9 天前

BJP ने दुर्विजय सिंह शाक्य को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया. इसके बाद नेता जी ने अपने स्वागत का भव्य कार्यक्रम रखा. बरेली से बदायूं तक रैली निकली. जगह-जगह रुक कर स्वागत हुआ. ऐसे में भयंकर जाम लग गया. इस जाम में फंसकर कई लोगों का TET का पेपर छूट गया. मैं बस इतना कहूंगा- क्या देशहित में आप एक पेपर नहीं छोड़ सकते? नेता जी का स्वागत बार-बार थोड़े होगा, आपका पेपर तो अगले साल फिर हो जाएगा. थोड़ा सब्र कीजिए, देश का सोचिए.
Ranvijay Singh225,810 次观看 • 16 天前

एक विवाद के बाद दलित व्यक्ति कामाशंकर को यूपी पुलिस अपने साथ ले गई थी, फिर शाम को गांव के बाहर छोड़ गई. कामाशंकर के भाई इस वीडियो में बता रहे हैं कि कामाशंकर की हालत खराब थी. वो इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बलिया रेफर किया. जिला अस्पताल ने भी हाथ खड़े कर दिए और परिवार कामाशंकर को लेकर BHU भागा, लेकिन अफसोस जान नहीं बच सकी.
Ranvijay Singh93,246 次观看 • 7 天前

"अगर किसी को बताया तो तुम्हारा घर बर्बाद कर देंगे, हमसे बड़ा कोई नहीं है. जो तुम्हारे साथ हुआ, वही तुम्हारे बच्चे के साथ भी होगा" - शैलेंद्र पाल की पत्नी सरिता पाल ने आरोप लगाया कि पिटाई के बाद IPS शगुन गौतम ने ये धमकी दी थी. IPS के घर चोरी हुई. उसकी FIR भी लिखवाई गई, लेकिन FIR में शैलेंद्र पाल का नाम नहीं है. पत्नी का साफ कहना है- IPS ये भी नहीं बता रहे हैं कि कितने की चोरी हुई है. और चोरी भी हुई तो पिटाई का क्या औचित्य बनता है, आप पुलिस में शिकायत करते, जांच होती, दोषी पाया जाता तो सजा मिलती. खुद से सजा क्यों देने लगे? वो भी सिर्फ शक पर. 📍सीतापुर, यूपी
Ranvijay Singh41,196 次观看 • 3 天前
1:04
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

This incident is from Uttar Pradesh, India. Akshay was going on his two-wheeler. Three Muslim men were walking past. It was a wide road and Akshay could have driven past them but he deliberately stopped his two-wheeler behind them and started honking. Then, without any provocation, Akshay started abusing and slapping the three men. As they started walking away, he followed them to a distance and continued beating and abusing them in full public view. No one came to their rescue. This brazen act proves how unprovoked attacks on minorities have been normalised in the country in the last few years. With the culprits getting away, more and more people are encouraged to indulge in such acts.
Ranvijay Singh2,399,889 次观看 • 4 个月前