
Rashtriya Loktantrik Party
@RLPINDIAorg • 177,020 subscribers
Official Twitter account of the Rashtriya Loktantrik Party (RLP), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी https://t.co/YN07hZcyiq
Shorts
Videos

संसद के मानसून सत्र से पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक एवं लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाने के बाद, नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल जी सीधे जंतर-मंतर पहुंचे और थे आंदोलनरत युवाओं के बीच स्पष्ट संदेश दिया कि "युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा।" लोकसभा में भी सांसद हनुमान बेनीवाल जी तख्ती लेकर वेल में पहुंचे,सरकार के सामने लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराया और साफ शब्दों में कहा— "लोकतंत्र में तानाशाही स्वीकार्य नहीं है। युवाओं की आवाज़ को दबाने के लिए किये जा रहे हर प्रयास को सड़क से लेकर सदन तक तक चुनौती दी जाएगी।" रविवार शाम जंतर-मंतर पर अपने संबोधन में उन्होंने आंदोलनरत युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ किये जा रहे संघर्ष में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी हर मंच पर मजबूती से साथ खड़ी रहेगी।
Rashtriya Loktantrik Party72,493 views • 25 days ago

आज देश की राजधानी दिल्ली में लोकतांत्रिक रूप से अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे छात्रों व छात्राओं पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज बेहद निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी इस बर्बर कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करती है। देश का युवा अपने भविष्य, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग कर रहा है। यदि सरकार युवाओं की आवाज़ सुनने के बजाय दमन का रास्ता अपनाएगी, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। सत्ता के इशारों पर लाठियां चलाकर जनआक्रोश को दबाया नहीं जा सकता। सरकार को चाहिए कि शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करे, युवाओं की मांगों पर तत्काल संवाद शुरू करे और सिस्टम में बैठे दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे। यदि समय रहते सरकार ने युवाओं की पीड़ा को नहीं समझा, तो देशभर में जनआक्रोश और व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन खड़ा होना तय है। #संसद_मार्च
Rashtriya Loktantrik Party12,322 views • 28 days ago

नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में आरएलपी नेता श्री प्रभाती लाल जाट की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों का पार्टी की विचारधारा, जनहित और जनसंघर्ष की राजनीति में विश्वास जताने के लिए हार्दिक स्वागत एवं आभार। आप सभी ने पार्टी सुप्रीमों व नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल की नीतियों और उनके एजेंडे को घर- घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया | HANUMAN BENIWAL
Rashtriya Loktantrik Party17,560 views • 1 month ago

राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर द्वारा गर्भवती महिलाओं के संबंध में दिया गया बयान न केवल अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह प्रदेश की मातृ शक्ति, महिलाओं की गरिमा और संवेदनशील लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति असम्मान को भी दर्शाता है। जब कोई गर्भवती महिला जीवन और स्वास्थ्य से जुड़े संकट का सामना कर रही हो, तब एक जिम्मेदार मंत्री से संवेदनशीलता, सहानुभूति और जवाबदेही की अपेक्षा की जाती है। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री के शब्दों ने यह स्पष्ट कर दिया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों पर आत्ममंथन करने के बजाय पीड़ितों की पीड़ा को हल्के में लेने का प्रयास कर रही है। सरकार के मंत्री के शब्द केवल व्यक्तिगत विचार नहीं होते, बल्कि वे सरकार की सोच और संवेदनशीलता का प्रतिबिंब होते हैं। गर्भवती महिलाओं, माताओं और बहनों के सम्मान से जुड़े विषयों पर इस प्रकार की टिप्पणी न केवल अमर्यादित है, बल्कि जनता के विश्वास को भी आहत करती है। आज प्रदेश के सरकारी अस्पताल संसाधनों की कमी, चिकित्सकीय अव्यवस्थाओं और जवाबदेही के अभाव जैसे गंभीर प्रश्नों से जूझ रहे हैं। जनता इन समस्याओं का समाधान चाहती है, व्यंग्य और उपहास नहीं। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए | राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रदेश की माताओं, बहनों और आमजन की भावनाओं के साथ खड़ी है तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma से मांग करती है कि स्वास्थ्य सेवाओं की कमियों को स्वीकार कर उन्हें सुधारने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं | PMO India CMO Rajasthan
Rashtriya Loktantrik Party16,308 views • 2 months ago

किसान स्वाभिमान रैली @ रियां बड़ी,जिला नागौर | HANUMAN BENIWAL News18 Rajasthan
Rashtriya Loktantrik Party15,522 views • 7 months ago

शहीद स्मारक पर मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल जी |
Rashtriya Loktantrik Party21,917 views • 1 year ago

अनिता जाट के जघन्य हत्याकांड के मामले में सीबीआई जांच सहित न्याय की मांगो को लेकर RLP सुप्रीमों व लोक सभा सांसद HANUMAN BENIWAL जी है धरने में मौजूद,जोधपुर के कुड़ी भगतासनी में चल रहा है धरना,हजारों लोग बैठे है सांसद के साथ ! CMO Rajasthan Jodhpur Police
Rashtriya Loktantrik Party27,350 views • 1 year ago

लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस "तेजा दशमी" के शुभ अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं | गौ रक्षक,सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज का निर्वाण दिवस हमे सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है ! तेजाजी महाराज की कृपा सभी पर बनी रहें ! #जय_वीर_तेजाजी #तेजा_दशमी
Rashtriya Loktantrik Party17,961 views • 11 months ago

राजस्थान की भाजपा सरकार RLP के डिजिटल योद्धाओं से घबरा गई |
Rashtriya Loktantrik Party19,704 views • 1 year ago

दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाली बेटी ,ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक का इस तरह निराश होकर कुश्ती छोड़ना अत्यंत दु:खद है ! देश की बेटी के आंखो में आए आंसू केंद्र सरकार की हठधर्मिता की देन हैं, एक किसान की बेटी के आंसुओं की कीमत चुकाने के लिए सभी को सोचने की जरूरत है ! Sakshee Malikkh #SakshiMalik
Rashtriya Loktantrik Party33,690 views • 2 years ago