Rajkumar Roat's banner
Rajkumar Roat's profile picture

Rajkumar Roat

@roat_mla110,057 subscribers

Member of Parliament, Banswara Constituency | 2-term MLA, Chorasi Constituency (BAP)

Shorts

जंतर मंतर, नई दिल्ली में छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर विपक्षी दलों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों पर किया गया लाठीचार्ज अत्यंत निंदनीय है। आज पूरे देश के बेरोजगार युवा अपनी जायज़ मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। सरकार उनकी समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के बजाय उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाता है। NDTV India TOI India BBC News Hindi Press Trust of India CMO Rajasthan

13,068 Aufrufe

देवली-उनियारा समरावता में हुई घटना निंदनीय है। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा sdm को थप्पड़ मारने का हम कतई समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन शांतिपूर्ण बैठी भीड़ पर पुलिस द्वारा लाठी बरसाना, गोली चलाना, आसु गैस के गोले छोड़ना और पुलिस के द्वारा खड़ी गाड़ियो में आग लगाना सरकार की तानाशाही दर्शाता है!

84,652 Aufrufe

राजधानी जयपुर में पत्रिका गेट पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदिवासी समुदाय को लेकर दिये बयान के खिलाफ ST-SC, OBC, माइनॉरिटी एवं अन्य समुदाय के समस्त साथियों ने मिलकर आक्रोश व्यक्त किया। आप सभी साथियों की मदद से अवश्य मंत्री को लोकतंत्र और हमारी ताकत का एहसास करवायेंगे। धन्यवाद।

82,679 Aufrufe

लोकसभा चुनाव 2024 की इस ऐतिहासिक जीत में आप सभी को दिल से जोहार। जनता की शक्ति ने फिर से नया इतिहास रचा है।

67,383 Aufrufe

बांसवाड़ा के गढ़ी विधायक कैलाश मीणा न्याय के लिये एक पुलिस अधिकारी के पैर पकड़ने को बेबस है। आप ही सोचिये, भाजपा राज में आम गरीब आदिवासी, दलित एवं पिछड़ो के साथ कहां न्याय होता होगा ? प्रधानमंत्री Narendra Modi, मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष Madan Rathore आपकी भाजपा पार्टी से चुने आदिवासी विधायक द्वारा पुलिस अधिकारी के पैर पकड़ने की घटना ने पूरे देश के आदिवासियों की भावना को ठेस पहुँचाया है। क्या आपके राज में आदिवासी विधायकों की ये हैसियत है ? इस वीडियो ने विधानसभा की गरिमा को तार-तार कर दिया है। Om Birla Vasudev Devnani

25,496 Aufrufe

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ डॉक्टर द्वारा किये अभद्र व्यवहार के मामले में, आज रतलाम जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कार्यक्रम स्थल से विधायक को डिटेन करना और राजस्थान से BAP विधायकों को मध्यप्रदेश बॉर्डर पर रोक कर मध्यप्रदेश सरकार ने तानाशाही शासन व्यवस्था होने का परिचय दिया है।

29,266 Aufrufe

बेरोजगार युवाओं के साथ डबल इंजन की सरकार नाइंसाफी कर रही है। कांस्टेबल सहित विभिन्न भर्तियों में परीक्षार्थियों को अपने गृह जिले से 400-500 किलोमीटर दूर परीक्षा सेन्टर देकर बसों की व्यवस्था नही की जा रही है। फिलहाल आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के अभ्यार्थी कोटा, जोधपुर, जयपुर, नागौर व अन्य कई जिलों में दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma व उपमुख्यमंत्री Dr Prem Chand Bairwa तत्काल इन परीक्षार्थियों के लिये बसों की व्यवस्था की जाये।

17,970 Aufrufe

संसदीय क्षेत्र बाँसवाड़ा से सटे मध्यप्रदेश बॉर्डर पर 52 ट्रकों में ठूस-ठूस कर भरी गायों की पुलिस की मदद से हो रही गौ-तस्करी को स्थानीय लोगों व गौशाला कार्मिक ने रुकवाया। सूचना पर मैं स्वयं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ गौशाला में जाकर वस्तुस्थिति को देखा। जानकारी में आया है कि ये बलदेव मैला मेड़ता सिटी नागौर से मंडला व खरगोन के किसानो के नाम खरीद के फर्जी दस्तावेज़ से महाराष्ट्र के बुछड़खानों में ले जाया जा रहा था। गौ-तस्करों के पास देशी कट्टे, धारद्वार हथियार व मिर्ची पाउडर भी मिले। गाय माता के नाम से वोट माँग कर सत्ता में आयी भाजपा सरकार खुद पुलिस के काफिले के साथ गौ-तस्करी करवा रही है। भारत आदिवासी पार्टी इस प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से इस्तीफे की माँग करती है एवं केंद्रीय एजेंसी से जाँच करने की माँग करते हैं। Narendra Modi Jagat Prakash Nadda Bhajanlal Sharma

20,956 Aufrufe

मध्य प्रदेश के नीमच में भील राणा पूंजा के बोर्ड पर गेती से वार कर उसे उखाड़ने व जातिगत सोच के साथ आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की घटना सामने आयी है, यह एक निंदनीय घटना है। नीमच जिला प्रशासन आदिवासी विरोधी मानसिकता वाले लोगों पर कार्यवाही कर, राणा पूंजा भील की मूर्ति स्थापित करें, नहीं तो नीमच में होगा बड़ा आन्दोलन। SP_Neemuch Collector Neemuch

25,381 Aufrufe

TAD मंत्री धर्म की राजनीति करके आदिवासियों को गुमराह करना बंद करें और छात्रावासो में 10-15 साल से लगे वार्डनों से पैसा लेकर दुबारा छात्रावासों में लगाने का जो खेल हो रहा है, जनता सब देख रही है। रही बात डीलिस्टिंग की तो आदिवासी समुदाय की खुद की अपनी धर्म व्यवस्था है।

16,306 Aufrufe

मन्नारे जगदीश भाई पांडोर की बोली एवं मुस्कान हमेशा हमारे दिलो में जिंदा रहेगी। आपको खोकर सारा समाज आज सदमे में हैं। इस संघर्ष के इतिहास में आपका नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा।

12,595 Aufrufe

Videos

roat_mla's profile picture

संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत के आदिवासी (Indigenous Peoples) समुदाय की ओर से अपनी बात रखने का अवसर मिला। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में भारत सरकार द्वारा लंबे समय से किये जा रहे उस दावे का तथ्यात्मक खंडन किया कि भारत में कोई विशेष आदिवासी (Indigenous) समुदाय नहीं हैं। मैंने स्पष्ट कहा कि मैं इस दावे को स्वीकार नहीं करता। मैंने बताया कि भारत में प्रोटो-ऑस्ट्रालॉइड, नीग्रिटो, द्रविड़ और मंगोलॉयड नस्लीय समूहों से संबंधित आदिवासी निवास करते हैं, जो कुल 705 आदिवासी समूह के रूप में अपनी पहचान बनाये हुए हैं। वर्तमान भारत के संविधान में इन आदिवासी समुदाय को अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता प्रदान की गई है, जिनकी वर्तमान जनसंख्या लगभग 14 करोड़ के करीब है। अतः यह स्पष्ट है कि भारत की अनुसूचित जनजातियां ही भारत के इंडिजिन्स पीपुल्स हैं। मैंने अपने वक्तव्य में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति मार्कंडेय काटजू के Kailas v. State of Maharashtra (2011) निर्णय का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि "अनुसूचित जनजातियां भारत के मूल निवासियों की वंशज हैं।" संयुक्त राष्ट्र (UN) जैसे वैश्विक मंच पर भारत के भील आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। यह आवाज केवल मेरी नही, बल्कि देश के करोड़ों आदिवासी भाई-बहनों की आवाज है। जोहार United Nations President of India Narendra Modi Rahul Gandhi Mallikarjun Kharge PMO India Randhir Jaiswal PM's Office of Japan The Times Of India The Wire Hindustan Times BBC BBCWorld Press Trust of India ANI The Indian Express NDTV

Rajkumar Roat

17,153 Aufrufe • vor 21 Tagen

roat_mla's profile picture

संयुक्त राष्ट्र (United Nations), जिनेवा के मंच से मैंने भारत सहित विश्व के आदिवासी समुदायों की आवाज बुलंद की। मैंने संयुक्त राष्ट्र (UN) से आग्रह किया कि आदिवासी प्रतिनिधियों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जाए, उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना जाए और संबंधित सरकारों के साथ सार्थक संवाद के माध्यम से उनका समाधान हो। मैंने भारत सरकार से ILO Convention No. 169 पर हस्ताक्षर करने का भी आग्रह किया, ताकि आदिवासी समाज के जल, जंगल, जमीन और पारंपरिक अधिकारों को उचित संरक्षण मिल सके। साथ ही, आदिवासी समाज की पुरखाई धार्मिक परंपरा को सरक्षित करने हेतु भारत सरकार उसे संवैधानिक मान्यता दे, जिससे हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान सुरक्षित रह सके। आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और पहचान की यह लड़ाई हर मंच पर मजबूती से जारी रहेगी। जोहार। United Nations President of India Narendra Modi Rahul Gandhi Mallikarjun Kharge PMO India Randhir Jaiswal PM's Office of Japan The Times Of India The Wire Hindustan Times BBC BBCWorld Press Trust of India ANI The Indian Express NDTV

Rajkumar Roat

12,150 Aufrufe • vor 20 Tagen

roat_mla's profile picture

आज डूंगरपुर जिला सभागार में मेरी अध्यक्षता में दिशा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत बैठक में पहुंचे, तब से योजनाबद्ध तरीके से बैठक को बिगाड़ने का प्रयास किया। हर विषय पर बीच में टोकने और मुद्दों से भटकाने का प्रयास किया। हद तब हुई, जब उनके द्वारा पूर्व दिशा बैठक को ही कबाड़ा और फर्जी जैसे शब्दों से संबोधित किया। मन्नालाल रावत का मकसद था कि हमें किसी भी तरह उकसाकर कुछ कहने-करने पर मजबूर करें ताकि रोजगार गारंटी, राजीविका, हॉस्टलों के खराब हालात, बच्चों की छात्रवृत्तियां, वन अधिकार पट्टे और समय पर किसानों को बिजली उपलब्ध नही होने जैसे ज्वलंत मुद्दे गोण हो जाये। आपने वीडियो में देखा होगा, वो चप्पल निकलाने का संकेत देकर मुझे उकसाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन मैंने और बाप पार्टी के विधायकों ने संयम रखा और उनके मंसूबो को पूरा नही होने दिया। बैठक थी जनता के हक की, पर महाशय तो तमाशा बनाने आए थे। हमे उकसाने के बहुत इशारे हुए, पर संयम ने जीत दिलाई। हम बोले सिर्फ हक की बात हो, पर वो तो बस माहौल बिगाड़ने आए थे।

Rajkumar Roat

55,230 Aufrufe • vor 7 Monaten