
Rohini Acharya
@RohiniAcharya2 • 213,980 subscribers
Shorts
Videos
5:44
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

जो लोग लालू जी के नाम कुछ करना चाहते हैं , तो ऐसे लोगों को झूठी हमदर्दी जताना छोड़ कर हॉस्पिटल्स में अपनी अंतिम सांसें गिन रहे उन लाखों - करोड़ों गरीब लोगों, जिन्हें किडनी की जरूरत है , को अपनी किडनी देने के लिए आगे आना चाहिए और लालू जी के नाम पर अपनी किडनी दान करनी चाहिए .. पिता को किडनी देने वाली शादी - शुदा बेटी को गलत बताने वाले हिम्मत जुटा कर उस बेटी से खुले मंच पर खुली बहस करें .. जरूरतमंदों को किडनी देने के महादान की शुरुआत पहले वो करें जो बेटी की किडनी को गंदा बताते हैं , फिर हरियाणवी महापुरुष करे , चाटुकार पत्रकार करें और हरियाणवी के भक्त ट्रोलर्स करें जो मुझे गाली देते नहीं थकते .. एक बोतल खून देने के नाम पर जिनका खून सूख जाता है , वो किडनी देने पर उपदेश देते हैं ?
Rohini Acharya323,329 просмотров • 10 месяцев назад

न आइसक्रीम , न कैंडी, न चॉकलेट , न टॉफ़ी , न मिठाई नाना जी का सत्तू ही सबसे ज्यादा पसंद है बाल - मंडली को भाई
Rohini Acharya238,121 просмотров • 1 год назад

आज हमारे परिवार के घर - आँगन में नए नन्हे सदस्य बाल गोपाल जूनियर तेजस्वी पधारे हैं .. प्रिय भाभी राजश्री - भाई तेजस्वी, लाडली कात्यायनी के साथ - साथ हमारे पूरे परिवार व् समस्त राष्ट्रीय जनता दल परिवार को हार्दिक बधाई 🎊🎉 हमारे परिवार में यूँही खुशियाँ आती रहें और पापा - माँ का आँगन किलकारियों से सराबोर रहे .. पापा - माँ को विशेष बधाई 😊
Rohini Acharya193,658 просмотров • 1 год назад

हिंदी में भी प्रधानमंत्री का पुर्जी से पढ़ - पढ़ कर बोलना राष्ट्रीय शर्म का विषय है .. देश के लिए शर्म की बात है कि देश के प्रधानमंत्री बिना पुर्जी और टेलीप्रॉम्प्टर की मदद के एक शब्द हिंदी में भी नहीं बोल सकते l दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों से संवाद - वार्ता के दौरान भी अपनी भाषा हिंदी में भी प्रधानमंत्री का पुर्जी से पढ़ - पढ़ कर बोलना राष्ट्रीय शर्म का विषय है l देश - दुनिया में अपनी काबिलियत का ढोल पीटने वाले अगर वैश्विक मंचों पर भी अपनी ही भाषा में बिना किसी मदद के दो शब्द सहजता से न बोल पाएँ , तो ये देश की किरकिरी कराने जैसी ही बात है l हमारे देश की पहचान हमारी भाषाई विविधता है, ऐसे में अगर हमारे प्रधानमंत्री की हिंदी भी अगर पुर्जी की मोहताज हो जाए, तो सवाल उनके भाषाई ज्ञान और शैक्षिणक योग्यता का नहीं, देश की प्रतिष्ठता का बन जाता है।
Rohini Acharya14,697 просмотров • 26 дней назад

दिल तो बच्चा ही है जी ... मस्ती टाइम @ पटना मरीन ड्राइव Hrithik Roshan
Rohini Acharya130,567 просмотров • 1 год назад

चुनाव जीतने के लिए हर गलत हथकंडा अपनाती है बीजेपी .. मतदान के दौरान विरोधी दल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट , निष्पक्ष मतदान का प्रयास कर रहे विरोधी दल के कार्यकर्ताओं - समर्थकों - पोलिंग एजेंट्स को अपने गुंडों की मदद से रोकना , सरकारी मशीनरी - पुलिस व् सुरक्षा बल की मदद से विरोध के संभावित मतदाताओं को मतदान केंद्र तक नहीं पहुँचने देना , बूथ पर कब्ज़ा करना , चुनाव आयोग की मदद से मतदान की गति - प्रक्रिया को ईवीएम में खराबी के बहाने धीमा व् बंद करा देना, वैसे तमाम गलत हथकंडे हैं , जिनका खुलेआम इस्तेमाल पहले भी करती आयी है बीजेपी और आज भी बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जम कर किया.. 2024 के लोकसभा चुनाव में , जब मैं खुद सारण से प्रत्याशी थी , तो मैंने बीजेपी को इन गैरकानूनी तौर - तरीकों का इस्तेमाल करते देखा है , मतदान केंद्र पर जारी धांधली पर आपत्ति करने के दौरान छपरा शहर के एक बूथ पर तो मुझ पर भी बीजेपी के गुंडों के द्वारा हमला करने , मेरी हत्या करने की कोशिश की गयी थी , मुझे भद्दी - गंदी गालियां दी गयीं थीं , रोड़े - पत्थर फेंके गए थे और हद तो तब हो गयी थी जब मतदान के ठीक एक दिन बाद बीजेपी के द्वारा भेजे गए गुंडों के द्वारा मेरे एक युवा साथी - कार्यकर्त्ता चंदन यादव की गोली मार कर निर्मम हत्या कर दी गयी थी और गुंडागर्दी की हद तो तब हो गयी थी जब हत्या के बाद सारण के वर्त्तमान व् तत्कालीन सांसद ने हत्या - गोलीबारी को ऑन - कैमरा जायज ठहराया था .. आज तक हत्यारे की गिरफ़्तारी तक नहीं हुई है , उल्टे मृतक चंदन के परिवार वालों और मेरे समर्थकों को ये कह कर डराया जाता है कि " गोलियां चलती रहीं हैं और आगे भी चलती रहेंगीं " "लोकतंत्र में जनमत सर्वोपरि होता है , मगर इससे बीजेपी का कभी कोई सरोकार नहीं रहा है " कुछ महीने पहले बंगाल में और आज बांकीपुर में इसका मुजाहिरा एक दफा फिर से बीजेपी ने कर दिया है ..
Rohini Acharya25,420 просмотров • 1 месяц назад

इसको ही कहते हैं " जिस थाली में खाना , उसी में छेद करना " .. विधायक के द्वारा ये कहना कि " राजद लठैत पार्टी थी " , बिल्कुल सामंती सोच वाला बयान है और ये लालू जी की विचारधारा के विरोधियों की भाषा है .. कहीं ऐसा तो नहीं कि विधायक विरोधियों और राजद में घुसपैठ कर बैठे विरोधियों के एजेंटों की शह एवं इशारे पर ऐसा बोल रहे हैं ! वर्षों से राजद में हैं विधायक , राजद के गठबंधन वाली सरकार में मंत्री भी रहे , सांसदी का चुनाव भी राजद के सिंबल पर लड़ा , मगर उन्हें पहले कभी राजद के बारे में वो नजर नहीं आया जो अचानक आज नजर आने लगा ? ... दुनिया जानती है कि लालू जी का राष्ट्रीय जनता दल गरीब - गुरबों - शोषितों - वंचितों का दल था , हाशिए पर खड़ी आबादी के अधिकार के लिए लड़ने , आवाज उठाने वाला दल था और गरीब विरोधी , सामजिक न्याय के विरोधियों के द्वारा ही राजद के बारे में ऐसा दुष्प्रचार किया गया , जैसा राजद के ये विधायक कर रहे हैं .. विधायक जिस संजय यादव को राजद को ट्रांसफॉर्म करने का क्रेडिट दे रहे हैं , उसने तो राजद को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया, लालू जी के परिवार में फूट डाल दी , उसकी ही वजह से संख्याबल के हिसाब से भी राजद लगातार चुनावों में पिछड़ता चला गया, संगठन संजय के दलालों - गुर्गों की गिरफ्त में आ कर कमजोर हो गया . अगर संजय यादव और उसके ऐसे ही किसी और में इतनी ही काबिलियत है , तो क्यूँ नहीं वो अपनी एक हाई-टेक पार्टी बना अपनी काबिलियत आजमा लेता?
Rohini Acharya33,379 просмотров • 3 месяцев назад

परिवार वो किताब है जिसमें हर पन्ने पर प्यार लिखा होता है।
Rohini Acharya82,572 просмотров • 1 год назад

देखिए बिहार में तानाशाहों का राजशाही जलवा अधिकारी परोस रहे मंत्री जी को पापड़ और हलवा
Rohini Acharya98,317 просмотров • 1 год назад

ये कौन सा राज है .. नीतीश कुमार जी ? जिला मुख्यालय आरा के भीड़ - भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े २०-२५ मिनट तक इत्मीनान से बिना आपकी पुलिस के खौफ के ज्वेलरी के शो - रूम में २५ करोड़ की डकैती को अंजाम दिया गया .. ऐसा आपके आने के पहले होता था क्या ? नहीं होता था .. नीतीश कुमार जी .. आप चाहे खुद और अपने मीडिया मैनेजमेंट की मदद से बिहार में कानून के राज का झूठा ढिंढोरा लाख पीट लें , सच तो यही है , जिससे पूरी दुनिया वाकिफ हो चुकी है , कि "आपके सुशासन के तमाम दावों की ढोल फट चुकी है और एक लाचार - नाकाम - नक्कारे शासक का पर्याय बन चुके हैं आप " .. नीतीश कुमार जी .. कुर्सी से चिपके रहने की मज़बूरी में बिहार को अपराधियों के रहमो - करम पर छोड़ दिया है आपने और पूरे प्रदेश में अपराधियों के आगे नतमस्तक है आपका पुलिस - प्रशासन .. अपराधियों के बढ़े मनोबल - मंसूबों को देख कर तो यही लगता है कि कहीं किसी दिन बेख़ौफ़ हो चुके अपराधी प्रदेश के सबसे सुरक्षित समझे - कहे जाने वाले आवास ' मुख्यमंत्री आवास ' में न प्रवेश कर जाएं और आप हाथ पर हाथ धरे बैठे रह जाएं !! ..
Rohini Acharya97,962 просмотров • 1 год назад

बिहार के युवा बदलाव चाहते हैं , युवा तेजस्वी की अगुवाई में बढ़ता बिहार चाहते हैं .. युवाओं के साथ अनौपचारिक संवाद से उन्हें और बेहतर तरीके से समझने का अवसर प्राप्त होता है और एक नयी ऊर्जा का संचार होता .. युवा नेतृत्व, नयी सोच के साथ ही आगे बढ़ेगा बिहार..
Rohini Acharya69,170 просмотров • 1 год назад

सबसे कीमती है चेहरे की प्यारी सी मुस्कान भांजा है अपने मामा जी की जान
Rohini Acharya66,874 просмотров • 1 год назад

*एक तरफ मतगणना की धीमी गति का हाल इस वीडियो में देख लीजिए और दूसरी तरफ बिना निर्णायक राउंड्स की गिनती पूरी हुए , बिना बड़ी बढ़त के जीत का मनाया जा रहा चौतरफा जश्न देख लीजिए !! पूरा खेल धीमी गिनती की मदद से, सैंकड़ों सीटों पर गिनती रोक कर , मामूली बढ़त को जीत बता कर मतगणना केंद्रों से तृणमूल कॉंग्रेस के लोगों को हतोत्साहित कर हटाने का है ..* *#WestBengalLegislativeAssemblyelection2026 #ElectionCommissionOfIndia #WestBengal #TMC* 👇
Rohini Acharya27,250 просмотров • 4 месяцев назад

रिश्तों की भीड़ में परिवार ही सबसे अनमोल होता है। मेरे लिए परिवार सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि मेरी सबसे बड़ी ताकत है💕🧿
Rohini Acharya21,982 просмотров • 3 месяцев назад

ले कर अपने भगवान का आशीर्वाद चले हम अब जनता जनार्दन के द्वार🙏
Rohini Acharya98,106 просмотров • 2 лет назад