Ravi Shankar Prasad's banner
Ravi Shankar Prasad's profile picture

Ravi Shankar Prasad

@rsprasad • 5,166,308 subscribers

Member of Parliament from Patna Sahib Lok Sabha, Bihar. BJP worker.

Shorts

NDA सरकार में राजधानी पटना की बदलती तस्वीर!

NDA सरकार में राजधानी पटना की बदलती तस्वीर!

61,726 görüntüleme

झारखंड में निर्दोष छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों के प्रयोग की हम कड़ी निंदा करते हैं। झारखंड में विभिन्न परीक्षाओं में हुई अनेक गड़बड़ियों के कारण छात्रों में भारी रोष है। हेमंत सोरेन की सरकार राहुल गांधी के समर्थन से चल रही है। इसलिए राहुल गांधी चुप नहीं रह सकते। उन्हें इसका जवाब देना ही पड़ेगा।

44,373 görüntüleme

AI नहीं, असली इंडिया है ये! PM मोदी का न्यू इंडिया है ये! फ़र्ज़ीवाड़े का दौर गया, विकास की रफ्तार है ये। यकीन न हो तो लोहिया पथ चक्र → अटल पथ → JP गंगा पथ घूम आइए। नया बिहार दिखेगा, नया विश्वास जगेगा!

51,022 görüntüleme

भाजपा के चोटिल सांसदों श्री प्रताप सारंगी जी और श्री मुकेश राजपूत जी का राम मनोहर लोहिया अस्पताल जाकर कुशल क्षेम जाना। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। 'लोकतंत्र के मंदिर' संसद भवन में राहुल गाँधी और कांग्रेस के सांसदों द्वारा अराजकता और नफरती कारनामा बेहद निंदनीय है। संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे कुकृत्य को देशवासी कभी माफ नहीं करेंगे।

158,780 görüntüleme

कल पटना के समस्त परिवारजन अपने लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के स्वागत के लिए तैयार हैं। रोड शो मार्ग: दिनकर गोलंबर → नाला रोड → ठाकुरबाड़ी रोड → बारी पथ → बाकरगंज → उद्योग भवन

कल पटना के समस्त परिवारजन अपने लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के स्वागत के लिए तैयार हैं। रोड शो मार्ग: दिनकर गोलंबर → नाला रोड → ठाकुरबाड़ी रोड → बारी पथ → बाकरगंज → उद्योग भवन

61,883 görüntüleme

जो कहते थे, "Digital India फ्लॉप है" उनके लिए ये वीडियो ही काफी है!

जो कहते थे, "Digital India फ्लॉप है" उनके लिए ये वीडियो ही काफी है!

18,574 görüntüleme

धन्यवाद पटना साहिब! पटना साहिब की यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का नेतृत्व, क्षेत्र की समस्त जनता और तपती धूप में सक्रीय कार्यकर्ताओं की जीत है। मैं अपने पटना साहिब की समस्त जनता और कार्यकर्त्ता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अगुवाई में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के अगुवाई में बिहार सरकार के साथ मिलकर बिहार और पटना साहिब के विकास के लिए संकल्पित रहूंगा। पटना साहिब के पावन भूमि का पुनः एक बार सेवा करने का अवसर देने के लिए सबों को प्रणाम और अभिनंदन!

98,434 görüntüleme

Videos

rsprasad's profile picture

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का बुजुर्ग माँ के प्रति सम्मान और आत्मीयता का वह क्षण पूरे देश ने देखा है। वही हमारे भारतीय संस्कारों की आत्मा है। लेकिन कांग्रेस के मंच से उसी ममतामयी माँ का उपहास उड़ाना उनकी कुत्सित और विकृत मानसिकता का प्रमाण है। राजनीति में विरोध हो सकता है, विचारों में मतभेद हो सकते हैं, पर मातृशक्ति और बुजुर्गों के सम्मान की लक्ष्मण रेखा को लांघना देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। माँ तो माँ होती है। राजनीति में कितने भी मतभेद हों, माँ का अपमान किसी भी भारतीय को स्वीकार्य नहीं है। नवरात्रि के पावन पर्व से पूर्व राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं को अपने इस शर्मनाक कृत्य पर आत्मचिंतन कर देश की समस्त माताओं से क्षमा माँगनी चाहिए।

Ravi Shankar Prasad

46,845 görüntüleme • 4 gün önce

rsprasad's profile picture

दिल्ली में आयोजित #BRICS शिखर सम्मेलन में जब दुनिया के शीर्ष राष्ट्राध्यक्ष भारत पहुंच रहे हैं, तब कांग्रेस नेताओं का यह सवाल कि “BRICS से क्या मिलेगा?”, उनकी हताशा को दर्शाता है। एक तरफ वैश्विक चुनौतियों के बीच IMF ने भारत की 7.8% विकास दर और अर्थव्यवस्था के लचीलेपन की सराहना की है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस के दौर का सच भी देश के सामने है। UPA शासन के दौरान (2011-13), तत्कालीन वित्त मंत्री के कार्यकाल में भारत को ‘Fragile 5’ अर्थव्यवस्थाओं में गिना गया। निवेश ठप था और रेटिंग एजेंसियां भारत को BRICS से हटाकर इंडोनेशिया को शामिल करने और भारतीय अर्थव्यवस्था की रेटिंग घटाने तक की बात कर रही थीं। कांग्रेस के दौर में भ्रष्टाचार, महंगाई और नीतिगत पंगुता से जूझ रही अर्थव्यवस्था को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार ने न केवल संभाला, बल्कि भारत को दुनिया की Top 5 economies में शामिल कराया। आज 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद से भारत BRICS का ‘bright spot’ और वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिरता का एक मजबूत स्तंभ बन चुका है। अंतरराष्ट्रीय मंचों और विदेश नीति पर एक स्वर में बोलने की परंपरा रही है। लेकिन कांग्रेस के अनर्गल प्रलाप के कारण सच सामने रखना जरूरी था।

Ravi Shankar Prasad

14,906 görüntüleme • 12 gün önce

rsprasad's profile picture

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के क्रम में आज गोलघर मंडल अंतर्गत मंदिरी नाला काठपुल में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। संबोधन के दौरान क्षेत्र में संपन्न विभिन्न विकास कार्यों तथा NDA सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा आगामी उपचुनाव में NDA प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा जी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary जी, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री Sanjay Kumar Jha जी, बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री Ram Kripal Yadav जी सहित NDA के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ravi Shankar Prasad

26,381 görüntüleme • 2 ay önce

rsprasad's profile picture

मोदी सरकार युवाओं को सशक्त बनाने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूर्णतः संकल्पित है। पेपर लीक जैसे संगठित अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रधानमंत्री जी द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का निर्णय ऐतिहासिक और स्वागतयोग्य है। इससे पेपर लीक पर प्रभावी अंकुश लगेगा, दोषियों को कठोर दंड मिलेगा, परीक्षाओं की विश्वसनीयता बढ़ेगी और छात्रों को यह विश्वास मिलेगा कि उनके परिश्रम के साथ कोई समझौता नहीं होगा। राहुल गांधी सहित विपक्ष इस गंभीर मुद्दे पर संसद में चर्चा से भाग रहा है। लोकतांत्रिक मर्यादा को ताक पर रखकर ये युवा शक्ति को मोहरा बनाकर राजनीति कर रहे हैं। सरकार संसद में चर्चा के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। राहुल गांधी बताएं, वे चर्चा से क्यों भाग रहे हैं?

Ravi Shankar Prasad

20,224 görüntüleme • 2 ay önce