
Sachin Gupta
@Sachingupta • 60,947 subscribers
Journalist. Views are personal. Repost's/Like's are not Endorsement
Shorts
Videos
0:20
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

"सरकार ने 5 लाख रुपए दिए। उसका एनकाउंटर कर दो, मैं 10 लाख रुपए दे रहा हूं" इंटरनेशल पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी के हत्यारोपी यश खटीक का एनकाउंटर करने के लिए यह मांग उठ रही है। यूपी के जिला गाजियाबाद में 3 दिन पहले हत्या हुई थी। इस मामले में यश खटीक और गगन त्यागी जेल जा चुके हैं। Komal Raghav
Sachin Gupta149,848 views • 1 day ago

उत्तर प्रदेश – गाजियाबाद में जिस इंटरनेशल पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी की हत्या कर दी गई, उसके परिवारवाले पिछले 7 घंटे से DM दफ्तर पर धरना देकर बैठे हैं। वे चाहते हैं कि चिराग के हत्यारोपियों यश खटीक और बाकी का एनकाउंटर हो। फैमिली वाले UP सरकार की तरफ से दिया गया 5 लाख रुपए का चेक भी लौटाने आए हैं। खिलाड़ी की फैमिली में नाराजगी इस बात को लेकर भी कि जब DM दूसरे हत्याकांड के मृतक सूर्या चौहान के घर कई–कई बार जा सकते हैं तो चिराग की फैमिली से एक बार क्यों नहीं मिल सकते?
Sachin Gupta75,051 views • 13 hours ago
0:38
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

इस बेशर्म व्यक्ति को देखिए। नाम है जितेंद्र पाठक। इसने एक बच्चे को जमीन पर पटककर इसलिए मार डाला, क्योंकि उसकी मां ने शादी करने से मना कर दिया था। फिरोजाबाद, यूपी के हॉस्पिटल में जितेंद्र से एक व्यक्ति ने पूछा कि बच्चे को क्यों मारा? जितेंद्र का जवाब था– इस बच्चे की मां से पूछिए
Sachin Gupta150,371 views • 3 days ago

उत्तराखंड – यह Video दिंसबर–2024 की है, जब औषधियां बनाने वाली सरकारी कंपनी IMPCL के कर्मचारियों ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया था कि सरकार किस तरह इस कंपनी को बेचना चाहती है। आखिरकार 26 मई 2026 को यह कंपनी 121 करोड़ रुपए में प्राइवेट कंपनी को बेच दी गई !!
Sachin Gupta103,777 views • 3 days ago

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने की सरकारी कंपनी है, जिसका नाम इंडियन मेडिसिन फार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IMPCL) है। 26 मई 2026 को केंद्र सरकार ने इसे 121 करोड़ रुपए में मेसर्स स्काईमैप फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया है। IMPCL कर्मचारी संघ अध्यक्ष जयपाल सिंह रावत कहते हैं कि 145 करोड़ रुपए नेटवर्थ वाली सरकारी कंपनी को मात्र 121 करोड़ रुपए में निजी हाथों में बेच दिया गया। यह सीधे तौर पर खुला घोटाला है। IMPCL की स्थापना वन विभाग की 40 एकड़ जमीन पर 12 जुलाई 1978 को हुई थी। इसके पास 1200 तरह की औषधियां बनाने का लाइसेंस था और वर्तमान में 575 तरह की आयुर्वेदिक और यूनानी दवाएं बनाकर देश के केंद्रीय अस्पतालों, रिसर्च संस्थानों और राज्य अस्पतालों को सप्लाई की जा रही थी।
Sachin Gupta153,414 views • 5 days ago
0:34
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

उत्तराखंड के RTI एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी ने पिछले साल की केदारनाथ यात्रा में VIP खर्चों का ब्यौरा मांगा था। RTI के जवाब ने होश उड़ा दिए हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की बेटी नेहा जोशी के 2 दिन ठहरने पर बद्रीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने 60 हजार रुपए खर्च किए। PM नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी पर 22 हजार रुपए, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल पर 37500 रुपए, रुद्रप्रयाग के BJP जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट व अन्य कार्यकर्ताओं पर 24 हजार रुपए, RSS नेता प्रकाश व निरंजन पर 20 हजार रुपए खर्च किये गए। इनके रहने, भोजन व अन्य खर्चों का भुगतान मंदिर कमेटी ने किया। RTI एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी का आरोप है कि BKTC ने पिछली चारधाम यात्रा में तमाम अनाधिकृत व्यक्तियों के आवास, भोजन और हेलीकॉप्टर टिकट पर लाखों रुपए खर्च कर दिए। BKTC अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अतिथियों के हेलीकॉप्टर टिकटों का भुगतान भी मंदिर कोष से किया गया। हालांकि BKTC और बाकी BJP नेताओं ने यह आरोप गलत बताए हैं। फिलहाल सवाल उठने के बाद BKTC ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी बना दी है।
Sachin Gupta116,616 views • 6 days ago

"वैसे अगर ऊपर–ऊपर से देखा जाए तो 7 रुपए के इजाफे से कोई बहुत बड़ा फर्क नहीं पड़ता"
Sachin Gupta88,834 views • 8 days ago

दिल्ली की अमर कॉलोनी में IRS ऑफिसर की 22 वर्षीय बेटी की मोबाइल केबिल से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पूर्व नौकर राकेश मीणा पर हत्या करने का शक है, क्योंकि CCTV में घर आता हुआ वही दिखा है। दुष्कर्म की भी आशंका है। चोरी के आरोप में कुछ दिन पहले नौकर को काम से हटा दिया गया था।
Sachin Gupta404,129 views • 1 month ago

आगरा में GST ऑफिसर की शिकायत करने वाले ट्रांसपोर्टर असगर अली की गाड़ी से कुचलकर हत्या का मामला – GST ऑफिसर निवेदिता सिंह के पति अजय यादव (पशु अधिकारी) की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई। इसमें वह पत्रकार रवि यादव से पूरा केस अपने ऊपर लेने को कह रहा है। अजय यादव चाहता है कि रवि कोर्ट में यह कह दे कि गाड़ी वो चला रहा था। इसके बदले अजय और ऑफिसर पत्नी पूरी जिंदगी रवि की गुलामी करने, प्रॉपर्टी नाम करने को तैयार हैं। यह ऑडियो इस बात का प्रूफ है कि असगर अली को मरवाने में GST ऑफिसर की भूमिका संदिग्ध है। इस केस को डेढ़ महीना बीत चुका है, आगरा पुलिस किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। Madan Mohan Soni
Sachin Gupta133,391 views • 17 days ago