
Sachin Pilot
@SachinPilot • 4,998,322 subscribers
MLA from Tonk| AICC Gen Secy-in charge of Punjab| Former Min of IT, Telecom & Corp affairs, Govt of India| Commissioned officer Territorial Army
Shorts
Videos

ਕਪੂਰਥਲਾ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਇਹ ਵੀਡੀਓ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਭਿਆਨਕ ਹਕੀਕਤ ਨੂੰ ਉਜਾਗਰ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਬੱਚੇ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਜਾਲ ਵਿੱਚ ਫਸ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਦਕਿ ਸਰਕਾਰ ਇਸ ਗੰਭੀਰ ਸੰਕਟ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਵਿੱਚ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਕਾਮ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਇਸ ਦਲਦਲ ਵਿੱਚ ਧੱਕਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਪਰ ਇਸ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਕੋਈ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਕਦਮ ਨਜ਼ਰ ਨਹੀਂ ਆ ਰਹੇ। ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਦਵਾਈਆਂ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਸਿੰਥੈਟਿਕ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੱਕ, ਨਸ਼ਿਆਂ ਦਾ ਜਾਲ ਪੂਰੇ ਸਿਸਟਮ ਵਿੱਚ ਡੂੰਘੀਆਂ ਜੜ੍ਹਾਂ ਫੈਲਾ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇੱਕ ਪੀੜ੍ਹੀ ਨੂੰ ਤਬਾਹ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਭਵਿੱਖ ਅੱਜ ਗੰਭੀਰ ਸੰਕਟ ਦੇ ਕੰਢੇ ਖੜ੍ਹਾ ਹੈ। ਸੂਬੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਚਿੰਤਾ ਜਤਾਉਣ ਦੇ ਦਾਅਵੇ ਕਰਨ ਵਾਲੀ AAP ਅਤੇ BJP ਦੋਵੇਂ ਆਪਣੀ ਜਵਾਬਦੇਹੀ ਤੋਂ ਭੱਜਦੀਆਂ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। कपूरथला से सामने आया यह वीडियो पंजाब की भयावह हकीकत उजागर करता है। बच्चे और युवा नशे की गिरफ्त में हैं, जबकि सरकार इस गंभीर संकट से निपटने में पूरी तरह नाकाम नजर आ रही है। समाज को नशे के इस दलदल में धकेला जा रहा है, लेकिन इस पर रोक लगाने के लिए कोई प्रभावी कदम नजर नहीं आ रहे है। अवैध दवाओं से लेकर सिंथेटिक ड्रग्स तक, नशे का जाल पूरे तंत्र में गहरी पैठ बना चुका है और एक पूरी पीढ़ी को तबाह कर रहा है। पंजाब का भविष्य आज गहरे संकट के मुहाने पर खड़ा है। प्रदेश की जनता के प्रति चिंता जताने का दावा करने वाली AAP और BJP के पास अपनी जवाबदेही का अभाव है। Punjab Congress Congress
Sachin Pilot46,310 views • 2 days ago

पंजाब में नशे के ख़िलाफ आवाज उठाने वालों के साथ किस तरह का दबाव और दुर्व्यवहार किया जा रहा है - संगरूर की यह घटना साफ़ दिखा रही है। नामोल गांव के निवासी जग्गा सिंह ने DC कार्यालय के बाहर ज़हरीला पदार्थ निगल लिया। नशे के खिलाफ वीडियो डालने के बाद से उन्हें धमकियाँ मिल रही थी और प्रताड़ित किया जा रहा था। नशामुक्त पंजाब को लेकर बड़े-बड़े दावों के बीच ऐसी घटनाओं ने AAP सरकार और प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं। ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है - अगर नशे के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले व्यक्ति ही सुरक्षित नहीं हैं, तो किस बदलाव की बात हो रही है?
Sachin Pilot205,163 views • 1 month ago

पंजाब में कांग्रेस पूरी मजबूती और बुलंद हौसलों के साथ चुनावी मैदान में है। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता अपना समर्थन और आशीर्वाद कांग्रेस को देगी । AAP की राज्य सरकार की नाकाम नीतियों का हिसाब लेने के लिए जनता तैयार है। वहीं, BJP और अकाली दल अपनी खोई हुई राजनीतिक ज़मीन तलाशने में लगे हुए है। पंजाब बदलाव के लिए तैयार है। Rahul Gandhi K C Venugopal Priyanka Gandhi Vadra Congress Punjab Congress
Sachin Pilot206,769 views • 1 month ago

पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की मेडिकल स्टोर मालिक द्वारा दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर देने की घटना बेहद चिंताजनक है। इस घटना का LIVE वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिस दुकान से दवाइयाँ मिलनी चाहिए, उसी दुकानदार पर नशे की बिक्री का आरोप लगाया जा रहा है और विरोध करने वाले व्यक्ति को गोली मार दी जाती है। स्व. परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांगों पर संज्ञान लेकर उन्हें न्याय मिले और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। आखिर नशे के खिलाफ आवाज़ उठाने वालों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? राज्य में बढ़ रहे नशे के कारोबार को रोकने में विफल मुख्यमंत्री Bhagwant Mann और AAP अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। AAP govt has lost the moral right to govern Punjab. Punjab Congress Congress CMOPb
Sachin Pilot54,267 views • 12 days ago

On this day in 2012, I was commissioned into the Territorial Army as Lieutenant by the then Army Chief, General Bikram Singh. Looking back, getting commissioned while serving as a Union Minister came with its own set of challenges and demands. Balancing public responsibilities with the discipline and commitment required by the service was not easy, but it is a journey I have undertaken with immense pride and determination. I remain deeply proud be a part of my unit the TA — 124 Sikh. Savdhani Va Shoorta Jai Hind!
Sachin Pilot150,503 views • 1 month ago

आज Rahul Gandhi जी ने जिस मुद्दे को उठाया है, वह हर भारतीय के वोट के अधिकार और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता का सवाल है। INDIA गठबंधन का साफ संदेश है- जनता के वोट की रक्षा के लिए हमारी आवाज़ सड़क से संसद तक बुलंद रहेगी। वोट चोरी नहीं चलेगी। #IndiaAllianceMarch K C Venugopal Priyanka Gandhi Vadra Congress
Sachin Pilot58,941 views • 19 days ago

पंजाब की सबसे बड़ी ज़रूरत है कि चिट्टे और बढ़ती आपराधिक वारदातों में अपने प्रियजनों को खोने वाले हर परिवार को न्याय मिले। आज पंजाब से सिर्फ़ एक आवाज़ उठ रही है—अपने युवाओं का सुरक्षित भविष्य। यह सिर्फ़ एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि पंजाब के हर नागरिक के भरोसे और सुरक्षा का सवाल है। कांग्रेस पार्टी पंजाब की जनता और इन परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है और उनकी आवाज़ बुलंद करती रहेगी। 📍मानसा, पंजाब Rahul Gandhi K C Venugopal Priyanka Gandhi Vadra Pargat Singh Partap Singh Bajwa Charanjit Singh Channi Amarinder Singh Raja Warring Sukhjinder Singh Randhawa Vijay Inder Singla Gurjeet Singh Aujla Suraj Singh Thakur Ravindra Dalvi Congress Punjab Congress
Sachin Pilot28,040 views • 8 days ago

It is heartbreaking to see so many families in Punjab lose their loved ones to extortion, gun violence, and drugs. A land known for its vibrant culture and hardworking people deserves safety, peace, and a prosperous future. Addressing these issues requires strong leadership, accountable governance, effective law enforcement, and most importantly, the political will to protect Punjab’s people and future. Congress Punjab Congress
Sachin Pilot20,397 views • 6 days ago

आज दोपहर मीडिया को संबोधित किया। वोट चोरी का मुद्दा बेहद गंभीर है। CEC ज्ञानेश कुमार की भूमिका और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े गंभीर सवालों पर जवाब मांगना विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है। इसे दबाने की कोशिश स्वीकार नहीं की जा सकती। Rahul Gandhi जी और Priyanka Gandhi Vadra जी के खिलाफ FIR दर्ज करना भी इसी दबाव से जुड़ा है। कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। साथ ही, आगामी राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी।
Sachin Pilot52,129 views • 18 days ago

SIR के जरिए मतदाता सूची में हुए बदलावों को लेकर उठे सवालों ने पूरी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। Goa सहित अन्य राज्यों में भी मतदाता सूची को लेकर संशय है। इसका असर आने वाले विधानसभा चुनावों से लेकर राष्ट्रीय चुनावों तक पड़ सकता है। जब Election Commission के भीतर ही फैसलों और प्रक्रियाओं पर सवाल उठ रहे हों, तो जवाबदेही तय होनी चाहिए और हर सवाल का जवाब पारदर्शी तरीके से मिलना चाहिए। लोकतंत्र में सबसे ऊपर मतदाता का अधिकार और चुनावी प्रक्रिया पर उसका विश्वास है। Manikrao Thakare Girish Chodankar Yuri Alemao Varun Choudhary Goa Congress Congress
Sachin Pilot65,001 views • 22 days ago

Met the family of jeweller Shri Varun Mahajan, victims of a daylight robbery in Gurdaspur, where they were held hostage in their own home while gold and cash worth crores were looted. People are no longer safe even in their own homes. Citizens, traders, and business owners are left worrying about the safety of their families, homes, and hard-earned savings. We strongly condemn these incidents and demand that the AAP government move beyond mere statements and take concrete action to ensure the safety and security of the people. Pargat Singh Partap Singh Bajwa Charanjit Singh Channi Amarinder Singh Raja Warring Sukhjinder Singh Randhawa Vijay Inder Singla Barinder Singh Pahra Suraj Singh Thakur Ravindra Dalvi Congress Punjab Congress
Sachin Pilot17,347 views • 5 days ago
1:00
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

AAP के तथाकथित “शिक्षा मॉडल” का सच - पंजाब के 180 ETT शिक्षक और उनके परिजन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। अपने हक और मांगों को लेकर आवाज़ उठा रहे इन शिक्षकों और उनके परिजनों को पुलिस के लाठीचार्ज और बर्बरता का सामना करना पड़ा। आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि शिक्षकों से संवाद की जगह पुलिस कार्रवाई और लाठियों ने ले ली? Punjab Congress Congress
Sachin Pilot51,531 views • 22 days ago

सितंबर 2023 में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं सरपंच बलजिंदर सिंह बल्ली जी की उनके घर पर ही हत्या कर दी गई। बलजिंदर सिंह बल्ली जी केवल एक जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र के लोगों की आवाज़ थे। उनकी हत्या ने परिवार और क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है। यह घटना न्याय और कानून-व्यवस्था से जुड़े गंभीर सवाल भी खड़े करती है। परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन लड़ाई में वे अकेले नहीं हैं। दोषियों को सख्त सजा दिलाने और परिवार को न्याय मिलने तक उनकी आवाज़ मजबूती से उठाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। 📍डाला गांव, मोगा Pargat Singh Partap Singh Bajwa Charanjit Singh Channi Amarinder Singh Raja Warring Sukhjinder Singh Randhawa Vijay Inder Singla Gurjeet Singh Aujla Suraj Singh Thakur Ravindra Dalvi Congress Punjab Congress
Sachin Pilot19,104 views • 8 days ago

ਸਵ. ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ ਜੀ (ਟਿੰਮੀ ਚਾਵਲਾ) ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ। ਚਾਰ ਸਾਲ ਤੋਂ ਟਿੰਮੀ ਚਾਵਲਾ ਜੀ ਨੂੰ ਲਗਾਤਾਰ ਫਿਰੌਤੀ ਲਈ ਧਮਕੀਆਂ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਸਨ। ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਜਾਨੋਂ ਮਾਰਨ ਦੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਸਨ। ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਹਮਲੇ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ ਤਾਇਨਾਤ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੇ ਵੀ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਗੁਆ ਦਿੱਤੀ। ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਧਮਕੀਆਂ, ਫਿਰੌਤੀਆਂ ਅਤੇ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਦੀਆਂ ਵੱਧ ਰਹੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਬੇਹੱਦ ਚਿੰਤਾਜਨਕ ਹਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਕਾਰਨ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਅਸੁਰੱਖਿਆ ਦੀ ਭਾਵਨਾ ਵੱਧ ਰਹੀ ਹੈ, ਬੇਕਸੂਰ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਜਾਨਾਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਅਪਰਾਧੀਆਂ ਦੇ ਹੌਂਸਲੇ ਬੁਲੰਦ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਖੋਖਲੇ ਵਾਅਦਿਆਂ ਦੀ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਠੋਸ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਸਖ਼ਤ ਸਜ਼ਾਵਾਂ ਮਿਲਣ ਅਤੇ ਅਜਿਹੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ 'ਤੇ ਰੋਕ ਲੱਗਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਇਹੀ ਇਨ੍ਹਾਂ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਸੱਚਾ ਇਨਸਾਫ਼ ਹੋਵੇਗਾ। 📍ਨਕੋਦਰ, ਜਲੰਧਰ स्व. भूपिंदर सिंह चावला जी (टिम्मी चावला) के परिवार से मुलाकात की। चार साल पहले टिम्मी चावला जी को लगातार फिरौती के लिए धमकियां मिल रही थीं। पुलिस में शिकायत करने के बावजूद उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। दिनदहाड़े गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी गई। इस हमले में उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी मंदीप सिंह जी ने भी अपनी जान गंवा दी। पंजाब में धमकियों, फिरौती और दिनदहाड़े गोलीबारी की बढ़ती घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। इनके चलते नागरिकों में असुरक्षा बढ़ रही है, बेगुनाह लोगों की जानें जा रही हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पंजाब के लोगों को खोखले आश्वासन नहीं बल्कि ठोस कार्रवाई चाहिए। दोषियों को सख्त सजा मिले और ऐसी घटनाओं पर रोक लगे—यही इन पीड़ित परिवारों के साथ सच्चा न्याय होगा। 📍नकोदर, जालंधर Pargat Singh Partap Singh Bajwa Charanjit Singh Channi Amarinder Singh Raja Warring Sukhjinder Singh Randhawa Vijay Inder Singla Suraj Singh Thakur Ravindra Dalvi Congress Punjab Congress
Sachin Pilot16,261 views • 7 days ago

बरनाला के धनौला पुलिस स्टेशन में एक युवक ने जहर निगलकर आत्महत्या की कोशिश की। युवक जोबन सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में पुलिसकर्मी पर रिश्वत मांगने और परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने जारी किए गए वीडियो में युवक ने CM भगवंत मान के गृहक्षेत्र धूरी में भी पटवारी पर रिश्वतखोरी का इल्जाम लगाया है। युवक द्वारा लगाए गए दोनों आरोप गंभीर है। यदि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे है तो यह सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि बेहद गंभीर मामला है जिसकी जांच होनी चाहिए।
Sachin Pilot60,658 views • 1 month ago