
Sachin Pilot
@SachinPilot • 5,001,957 subscribers
MLA from Tonk| AICC Gen Secy-in charge of Chhattisgarh| Former Min of IT, Telecom & Corp affairs, Govt of India| Commissioned officer Territorial Army
Shorts
Videos

बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर का संघर्षपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने शिक्षा को अपना सबसे बड़ा साधन बनाया और सामाजिक न्याय, समानता तथा मानवाधिकारों की स्थापना के लिए आजीवन संघर्ष किया। भारतीय संविधान के शिल्पकार के रूप में उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि देश के प्रत्येक नागरिक—विशेषकर वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों—को समान अधिकार, न्याय, अवसर और सम्मान प्राप्त हो। डॉ. अम्बेडकर का मानना था कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसलिए उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया तथा राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दिया जा सकता है। आज जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
Sachin Pilot40,642 görüntüleme • 1 gün önce

समय की मांग है कि वंचित वर्गों और महिलाओं के अधिकारों की प्रभावी ढंग से रक्षा सुनिश्चित की जाए। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब समाज के हर वर्ग को समान अवसर और प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसी दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है कि महिलाओं के वर्ग के लिए प्रतिनिधित्व संबंधी आरक्षण को लागू किया जाए, ताकि उनकी सार्थक भागीदारी सुनिश्चित हो सके। आज इसी संदर्भ में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष Alka Lamba 🇮🇳 जी ने महिलाओं के आरक्षण को शीघ्र लागू करने तथा महिलाओं के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण मांग को फिर से दोहराया। सामाजिक न्याय और समावेशी लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक आवश्यक कदम है। इंदिरा भवन, कांग्रेस मुख्यालय 📍नई दिल्ली
Sachin Pilot37,259 görüntüleme • 2 gün önce

राजस्थान आगमन पर जालिमपुरा में मिले स्वागत, स्नेह और सम्मान मेरे लिए अतुल्य है। आभार 🙏
Sachin Pilot36,640 görüntüleme • 10 gün önce

पूर्व प्रधान स्व. श्री हुरतिंग खड़िया जी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनका पुण्य स्मरण किया। मुझे ख़ुशी है कि परिवार ने उनकी सेवाभाव को आगे बढ़ाया और क्षेत्र में उनके योगदान और समर्पण को आज भी सराहा जा रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। उनका समाज सेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। 📍 ग्राम पंचायत पोटलिया कुशलगढ़, बांसवाड़ा Ramila Hurting Khadiya
Sachin Pilot23,481 görüntüleme • 10 gün önce

आभार 🙏 सभी कार्यकर्ताओं और साथियों का हृदय से धन्यवाद 📍हिण्डौन सिटी
Sachin Pilot59,660 görüntüleme • 1 ay önce

देश के लगभग 14–15 राज्यों में SI भर्ती प्रक्रिया से इंटरव्यू व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। जब देश के अनेक राज्यों में मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया अपनाई जा रही है, तो राजस्थान में अब तक इस व्यवस्था को समाप्त क्यों नहीं किया गया है? राजस्थान सरकार को भी SI भर्ती में इंटरव्यू प्रणाली समाप्त कर केवल मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया लागू करनी चाहिए।
Sachin Pilot44,561 görüntüleme • 1 ay önce

LoP Rahul Gandhi ji has raised critical questions regarding the functioning of the Election Commission. Manipulation of the electoral rolls or the election process strikes at the core of our democratic fabric. The Election Commission, the judiciary, and all political parties must take immediate and urgent steps to redress the wrongs that have been committed with impunity and ensure that nothing undermines the transparency and fairness of the elections in the future. K C Venugopal Priyanka Gandhi Vadra Congress
Sachin Pilot308,373 görüntüleme • 11 ay önce

संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के साथियों और कार्यकर्ताओं से संवाद हुआ। उनके विचार, सुझाव और ऊर्जा ही हमारे संगठन की असली पूंजी हैं। जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए, हम सब मिलकर एक सशक्त, सक्रिय और जनहित के प्रति समर्पित संगठन का निर्माण करेंगे। #SangathanSrijanShivir #NayiSoch #SachinPilot #Congress #RahulGandhi #HamareZile
Sachin Pilot35,764 görüntüleme • 1 ay önce

कल मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा उम्मीदवार Meenakshi Natarajan जी के नामांकन को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद संगठन महासचिव K C Venugopal जी सहित हम सभी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराने का निवेदन किया था और जब हमारी मांगों को अनसुना किया गया तब मजबूरन हमें चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर धरना देना पड़ा। भाजपा ने जिस तरीके से चुनावी परंपराओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर लगातार हमला किया है, उससे यह प्रतीत होता है कि इस नामांकन प्रक्रिया में भी गलत तरीके से हथकंडे अपनाकर उम्मीदवार का नामांकन रद्द कराया गया। अब भाजपा मध्यप्रदेश से इस राज्यसभा सीट को भी गलत तरीके से हथियाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस साजिश का विरोध करेगी और इसे कानूनी प्रक्रिया के तहत चुनौती देगी। चुनाव आयोग को इस शिकायत को गंभीरता से लेते निष्पक्षता से जांच करनी चाहिए और उम्मीदवार को उचित राहत प्रदान करनी चाहिए। Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra Bhupesh Baghel Jitendra (Jitu) Patwari Harish Chaudhary Jairam Ramesh MP Congress Congress
Sachin Pilot37,027 görüntüleme • 1 ay önce

पांचना बांध के मुद्दे पर सभी पक्षों से वार्ता कर समाधान निकाले सरकार, हाईकोर्ट के निर्णय का हो सम्मान
Sachin Pilot29,789 görüntüleme • 1 ay önce

आज छत्तीसगढ़ में NSUI के कार्यकर्ताओं ने NEET परीक्षा लीक और CBSE द्वारा लागू OSM मूल्यांकन प्रणाली में हुई गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा बलप्रयोग एवं लाठीचार्ज किया गया जिससे कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए भाजपा सरकार ने परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। यह साफ है कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। केंद्र सरकार ने केवल औपचारिक प्रशासनिक कार्रवाई की है और जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने इस गंभीर मुद्दे पर अब तक चुप्पी साध रखी है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त क्यों नहीं किया जा रहा है? दमनकारी नीतियों को अपनाकर हमारी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। छात्रों के हितों और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ और समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। VINOD JAKHAR Deepak Baij Dr. Charan Das Mahant INC Chhattisgarh Congress
Sachin Pilot39,157 görüntüleme • 1 ay önce