
Samrat Choudhary
@samrat4bjp • 202,542 subscribers
Chief Minister of Bihar अंत्योदय | सुशासन | विकास विकसित बिहार, समृद्ध बिहार
Shorts
Videos

भारत ने बीते कुछ वर्षों में करीब 40 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स किए हैं। फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स हमारे युवाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार बना रहे हैं। इस तरह के ट्रेड एग्रीमेंट्स से हमारे एंटरप्रेन्योर्स के लिए नई पार्टनरशिप्स के रास्ते खुलते हैं, नए मार्केट्स के रास्ते खुलते हैं और हमारे युवाओं के लिए करियर में नई पॉसिबिलिटीज बनती हैं। -माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी
Samrat Choudhary40,820 次观看 • 1 天前

नए भारत के शिल्पकार को #जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳 विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सभी बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आज का दिन विशेष है, क्योंकि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का जन्मदिवस है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और देशसेवा के लिए समर्पित किया है। उनके दीर्घ राष्ट्रसेवा के सफर को नमन करते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे बिहार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत सभी प्रखंडों एवं विधानसभा क्षेत्रों में ‘सरकार आपके द्वार’ समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं मार्च 2027 तक ‘कायाकल्प अभियान’ के माध्यम से विकास कार्यों में तेजी, स्वच्छता तथा सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच को और प्रभावी बनाया जाएगा। आइए, आज एक दीप जलाकर नए भारत के शिल्पकार के स्वस्थ एवं सफल जीवन तथा विकसित भारत-समृद्ध बिहार के संकल्प को और मजबूत करें।🪔 #HappyBdayPMModi #AshirwadKaDiya
Samrat Choudhary32,418 次观看 • 3 天前

झारखंड में नौकरी में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर राहुल गांधी एवं विपक्षी नेताओं के इशारे पर सरकार द्वारा बर्बरतापूर्ण कार्रवाई अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पूरे मामले पर विपक्षी दलों की चुप्पी उनके तथाकथित "छात्र हितैषी" होने के दावे की भी पोल खोल दी है। क्या छात्रों के समर्थन का फैसला भी अब राजनीतिक सुविधा और स्वार्थ के हिसाब से तय किया जाएगा?
Samrat Choudhary267,431 次观看 • 1 个月前

मैं यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आने वाले वर्षों में और अधिक संघर्ष करने का आह्वान करने आया हूं। 2047 तक विकसित भारत की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना को साकार करने के लिए हम सभी को अपना पुरुषार्थ करना होगा। समर्पण और संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। -माननीय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी
Samrat Choudhary80,825 次观看 • 2 个月前

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी और माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के सपनों को साकार करने के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। वर्ष 2020 में 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार का लक्ष्य रखा गया था, जिसे पार करते हुए 50 लाख से अधिक लोगों को अवसर उपलब्ध कराए गए। अब आगामी विजन के तहत हमारी सरकार ने 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार देकर स्वावलंबी और समृद्ध बनाने का लक्ष्य तय किया है।
Samrat Choudhary26,394 次观看 • 24 天前

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर लगा वह काला धब्बा था, जब सत्ता के अहंकार में संविधान की आत्मा को कुचल दिया गया। अपनी कुर्सी बचाने के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंटा गया, नागरिकों के अधिकार छीने गए और पूरे देश को भय, दमन तथा तानाशाही के अंधकार में धकेल दिया गया। 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र को बंधक बनाने वाले उस दमनकारी दौर को देश कभी नहीं भूल सकता। #संविधान_हत्या_दिवस पर उन सभी लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन, जिन्होंने संघर्ष, त्याग और बलिदान के बल पर लोकतंत्र की रक्षा की तथा संविधान की गरिमा को अक्षुण्ण रखा। #SamvidhanHatyaDiwas
Samrat Choudhary83,059 次观看 • 2 个月前

देश की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल का महत्वपूर्ण निर्णय, हाई-डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को फोर-लेन/क्वाड्रपल करने के साथ-साथ भविष्य में बढ़ने वाले यातायात को ध्यान में रखते हुए अन्य महत्वपूर्ण कॉरिडोर भी विकसित किए जाएंगे। दिल्ली–हावड़ा और दिल्ली–गुवाहाटी के हाई-डेंसिटी रेल कॉरिडोर के विकास से बिहार की रेल कनेक्टिविटी को भी नई मजबूती मिलेगी। बिहार को बेहतर रेल सुविधा और देश के प्रमुख शहरों से सुगम कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। साथ ही, आवागमन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। माननीय रेल मंत्री श्री Ashwini Vaishnaw जी मार्गदर्शन में भारतीय रेल आधुनिक, सुदृढ़ और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर विस्तार पा रही है। #CabinetDecisions #ViksitBharat
Samrat Choudhary12,578 次观看 • 11 天前

एरियल सर्वे के माध्यम से बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों में आमजन को हरसंभव सहायता समय पर मिले, किसी को कोई परेशानी ना हो तथा जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो, इसके लिए अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
Samrat Choudhary15,457 次观看 • 16 天前

बिहार की बेटियों और बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षण संस्थानों में छात्राओं का सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए 4,700 दोपहिया वाहनों के साथ 'पुलिस दीदी' (अभया ब्रिगेड) की तैनाती की जा रही है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत रोक लगेगी। हमारी बहनें सुरक्षित रहेंगी, तभी बिहार आगे बढ़ेगा।
Samrat Choudhary18,885 次观看 • 25 天前

मैं सम्राट चौधरी ईश्वर की शपथ लेता हूँ..... आज मैंने बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके लिए मैं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Jagat Prakash Nadda जी एवं गृह मंत्री श्री Amit Shah जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। साथ ही मैं बिहार की कोटि कोटि जनता का भी आभार व्यक्त करता हूँ।
Samrat Choudhary432,602 次观看 • 2 年前

भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह पवित्र पर्व हमारे पारिवारिक मूल्यों, प्रेम और रिश्तों की मिठास को और मजबूत करे। सभी भाई-बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशियों का संचार हो। येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।। #HappyRakshaBandhan #RakshaBandhan #रक्षाबंधन #BiharKiBehne
Samrat Choudhary17,281 次观看 • 23 天前

बिहार के विकास को रफ्तार देने वाली एक और महत्वपूर्ण सौगात। मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी–सोनबरसा खंड के 82.578 किमी मार्ग को 4-लेन मानक में अपग्रेड करने की केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी से उत्तर बिहार में कनेक्टिविटी, आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। ₹3,590.73 करोड़ की इस परियोजना से क्षेत्र के विकास को मजबूती मिलेगी और लोगों के लिए बेहतर सड़क सुविधा सुनिश्चित होगी। ‘समृद्ध बिहार’ के संकल्प को साकार करने में निरंतर सहयोग और राज्य को आधुनिक सड़क कनेक्टिविटी की सौगात देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन। #CabinetDecisions #Infrastructure #ViksitBihar
Samrat Choudhary22,066 次观看 • 1 个月前

बिहार की बहनों की मेहनत अब बिहार की समृद्धि की नई पहचान बन रही है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज करीब 5 लाख वाहनों के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है। जीविका के माध्यम से हमारी बहनें पशुपालन, कृषि, मैन्युफैक्चरिंग और अन्य रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। आज खुशी है कि बिहार की करीब 50 लाख बहनें ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। यही महिला शक्ति समृद्ध बिहार और विकसित भारत के संकल्प को नई गति दे रही है।
Samrat Choudhary15,600 次观看 • 24 天前

पटना से सटे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा संभावित समाधान पर त्वरित कदम उठाएं। बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति तक राहत एवं आवश्यक सहायता पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत, बचाव एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
Samrat Choudhary16,738 次观看 • 26 天前

🇮🇳 80वाँ स्वतंत्रता दिवस- बिहार को शुभकामनाएँ 🇮🇳 आज हम स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। यह गौरवशाली अवसर हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र भारत मिला। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बिहार को मिल रहे सहयोग एवं संसाधनों का सदुपयोग करते हुए हम सभी मिलकर समृद्ध बिहार के निर्माण के संकल्प को साकार करेंगे। विकास की इस यात्रा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाना हमारा लक्ष्य है। आइए, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। जय हिंद! 🇮🇳 भारत माता की जय! #स्वतंत्रता_दिवस #80IndependenceDay #Bihar
Samrat Choudhary21,188 次观看 • 1 个月前

प्रकृति संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि। गंडक नदी के बगहा क्षेत्र में इस प्रजनन सीजन के पहले 31 घड़ियाल शावकों का जन्म और उनका सफलतापूर्वक नदी में छोड़ा जाना हमारे संरक्षण प्रयासों की सफलता का प्रमाण है। कभी विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुकी घड़ियाल प्रजाति की संख्या आज 1,000 से अधिक होना स्वच्छ नदियों, समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बिहार वन विभाग एवं Wildlife Institute of India (Wildlife Institute of India) के संयुक्त प्रयासों से प्रकृति और विकास के बीच संतुलन की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।
Samrat Choudhary47,920 次观看 • 3 个月前

देश के युवाओं का हित और उनका उज्ज्वल भविष्य आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोकसभा में पारित लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। पेपर लीक जैसे जघन्य अपराधों पर स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट, 10 वर्ष तक की कठोर सजा और ₹10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान, युवाओं के सपनों से खिलवाड़ करने वालों के लिए स्पष्ट और कड़ा संदेश है। मोदी सरकार का संकल्प स्पष्ट है, हर ईमानदार अभ्यर्थी को न्याय, हर परीक्षा में निष्पक्षता और हर युवा के सपनों को पूर्ण सुरक्षा।
Samrat Choudhary26,388 次观看 • 1 个月前

उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में बेटियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए 'मुख्यमंत्री बालिका PhD फेलोशिप' योजना का शुभारंभ किया गया है। अब शोधार्थी बहनों को ₹10,000 प्रतिमाह वित्तीय सहायता मिलेगी, जिससे वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपने शोध को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकेंगी।
Samrat Choudhary13,384 次观看 • 25 天前