
Sandeep Saurav
@Sandeep_Saurav_ • 85,047 subscribers
MLA- Paliganj, CPI(ML), Former National G.S. of AISA, Former G.S. in JNUSU (2013-14), All RTs aren't 'endorsement'.
Shorts
Videos

कोई चाहे तो गिन के बताये कि पाठक जी ने कितनी बार गाली वाले शब्द का प्रयोग किया है! भाजपा और नीतीश जी के संरक्षण में एक अधिकारी का इतना मजाल हो गया है कि कहीं भी किसी को भी गाली दे सकता है। यह एक सामंती दंभ है, जो बिहार के शिक्षकों और अन्य पदाधिकारियों को अपना बंधुआ समझता है। ऐसे अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए ! Vijay Kumar Choudhary Nitish Kumar Tejashwi Yadav
Sandeep Saurav139,256 görüntüleme • 2 yıl önce

छठे चरण में सरकार की नियमावली से बहाल 22,000 बीएड धारी प्राथमिक शिक्षकों की डिग्री को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा अमान्य करने के बाद इनकी नौकरी पर संकट आ गया है. ये पिछले 2 सालों से अपनी सेवा दे रहे हैं. विधानसभा में मुद्दा उठाकर उनकी नौकरी बचाने के लिए सरकार से सुप्रीम कोर्ट में SLP दायर करने अथवा सभी बीएड धारी प्राथमिक शिक्षकों को प्रोमोट कर कक्षा 6- 8 में समायोजित करने की मांग उठाई गई.
Sandeep Saurav70,046 görüntüleme • 2 yıl önce

पिछले साल सरकार ने 26000 कंप्यूटर शिक्षक के पद खाली रहने और उसपर बहाली करवाने की बात कही थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि अन्य शिक्षकों को ही ट्रेनिंग देकर उन्हें कंप्यूटर शिक्षक बनाया जायेगा! यह न केवल अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है बल्कि स्कूलों में कंप्यूटर की शिक्षा के प्रति भी सरकार की अनिच्छा को दिखाता है! बिहार विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया गया है!
Sandeep Saurav45,633 görüntüleme • 1 yıl önce

बेल्ट्राॅन द्वारा नियुक्त सभी कर्मियों को आउटसोर्सिंग एजेसीयों के बजाए विभिन्न विभाग में संविदा पर पदस्थापित करने की मांग विधानसभा में उठाई गई! बेल्ट्राॅन के तत्कालीन प्रबंध निदेशक के पत्रांक 7541, दिनांक - 01.11.2018 के अनुसार, इससे भुगतान में राज्य सरकार को 50 करोड़ रूपये की वार्षिक बचत भी होगी! फिर बीच में ठेका कम्पनी को क्यों रखा जा रहा है? केवल कर्मियों का शोषण करने के लिए !!
Sandeep Saurav65,585 görüntüleme • 2 yıl önce

आज बिहार विधानसभा में पुनः बिहार में डोमिसाइल नीति को लागू करने का मुद्दा उठाया ! सरकार ने अपने जवाब में इससे इनकार किया और भाजपा - जदयू के विधायकों ने इसके विरोध में मतदान दिया! आज सदन में मेरे प्रस्ताव को खारिज किया गया, लेकिन बिहार के युवाओं के हित में डोमिसाइल नीति के लिए संघर्ष जारी रहेगा! #DomicileInBihar #Domicile #Bihar #Paliganj
Sandeep Saurav34,532 görüntüleme • 1 yıl önce

बिहार के लाखों युवाओं का भविष्य आज भी सरकार की बेरुख़ी का शिकार है। 26 हज़ार कंप्यूटर शिक्षक पदों की बहाली को लेकर मैंने बिहार विधानसभा में साफ़ शब्दों में सरकार से जवाब माँगा था! सदन में सरकार के माननीय मंत्री ने स्वयं भी कहा था कि ये बहाली निकलेगी! लेकिन अब TRE-4 में इसे नहीं लाने का क्या मतलब है? युवा अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं लेकिन सरकार अब भी चुप्पी साधे बैठी है। #Release26kComputerTeacherVacancy
Sandeep Saurav18,905 görüntüleme • 9 ay önce

बिहार सरकार के मंत्री विधानसभा में सदन को गुमराह कर रहे हैं! शिक्षक भर्ती TRE-3.0 में मल्टिपल रिजल्ट और दस्तावेज़ सत्यापन के कारण बची हुई सीटों पर सप्लीमेंट्री रिज़ल्ट की मांग पर माननीय मंत्री ने कहा 'कोई अन्य अभ्यर्थी कट ऑफ में नहीं आ सके' इसलिए सप्लीमेंट्री रिज़ल्ट नहीं दिया जा सकता है ! दुर्भाग्य है कि सरकार युवाओं के हक़ अधिकार के लिए थोडा भी गंभीर नहीं है और युवाओं के साथ अन्याय करने के लिए सदन में झूठ बोलने में भी नहीं हिचकते ! #Release_BPSC_TRE3_Supplimentary_Result
Sandeep Saurav27,638 görüntüleme • 1 yıl önce