
Sanjay Singh AAP
@SanjayAzadSln • 2,238,047 subscribers
#आमआदमी के साथ एक आम आदमी।
Shorts
Videos

59 साल के Sonam Wangchuk देश के करोड़ों युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए 14 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं, उनकी हालत बिगड़ रही है, 9 किलो वजन कम हो चुका है, लेकिन मेलोडी मोदी पर घंटों ख़बर चलाने वाला निर्दयी गोदी मीडिया की आत्मा मर चुकी है उसको करोड़ों युवाओं के मुद्दे से कोई मतलब नही। तुम कब जागोगे युवा शक्ति? पहुँचो जंतर मंतर।
Sanjay Singh AAP278,124 次观看 • 7 天前

जंतर मंतर पर देश का युवा पेपर लीक के ख़िलाफ़ जंग लड़ रहा है. इस संघर्ष को पूरी हिम्मत से लड़ने वाली जाबांज़ लड़की दानिश की तबीयत बिगड़ी, शुगर 46 के नीचे चला गया, उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. ऐसा लगता है कि सरकार की संवेदना मर चुकी है. सभी को Sonam Wangchuk, Abhijeet Dipke और दानिश का हौसला बनना होगा, घरों से निकलना एक मात्र रास्ता है. लड़ना ज़रूरी है, आप सभी अपने घरों से निकलिए, इंक़लाब की आवाज़ बुलंद करिए.
Sanjay Singh AAP256,881 次观看 • 13 天前

प्रभु श्रीराम के मंदिर में हुए ज़मीन घोटाले से संबंधित 13 दस्तावेज मैंने SIT को दिया और भी काग़ज़ात देने के लिए समय माँग रहा हूँ। ज़मीन के नाम पर चंपत राय गैंग ने सैकड़ों करोड़ का घोटाला किया है, अगर कार्यवाही नही हुई तो कोर्ट जाऊँगा। देखिए नीतीश राजपूत की ये रिपोर्ट।
Sanjay Singh AAP152,815 次观看 • 10 天前

“किसी को बख्शा नहीं जाएगा जिसके पास सबूत हो SIT के पास जाय” क्या आप लोगों को योगी जी का ये डायलॉग याद है? मैंने प्रभु श्रीराम के नाम पर ख़रीदी गई जमीनों में हुए सैकड़ों करोड़ के भ्रष्टाचार से संबंधित 13 दस्तावेज SIT को दिया,जिसमें मोदी का चंदा चंपत सीधे फँस रहा था। लेकिन अख़बार में छपा है, अब SIT जमीन और निर्माण घोटाले की जाँच नहीं करेगी। आप क्यों डर गए योगी जी? मैं तो पहले ही कह रहा था “मोदी के द्वारा बनाये गये ट्रस्ट की जाँच योगी नहीं कर सकते” मेरे पास ज़मीन घोटाले से संबंधित 26 दस्तावेज है इनको लेकर कोर्ट जाऊँगा, मोदी योगी भ्रष्टाचारियों को बचाने की चाहे जितनी कोशिश कर लें,देश के करोड़ों राम भक्त, राम द्रोहियों को सज़ा दिलाकर ही दम लेंगे।
Sanjay Singh AAP95,564 次观看 • 7 天前

ख़ान Sir का पूरा वीडियो देखिए तो आपको पूरी सच्चाई पता चलेगी। इस लड़ाई को यादव-मुस्लिम मत बनाइये BJP दोनों की दुश्मन है। सब लोग देखते रहिए सरकार जल्द से जल्द ED,CBI, इनकम टैक्स की रेड भी खान Sir पर करायेगी। सरकार ने तैयारी करनी शुरू कर दी होगी । गरीब बच्चों को शिक्षा देने वाले शिक्षकों को तो बख्श दो मोदी जी ।
Sanjay Singh AAP545,194 次观看 • 1 个月前

जब-जब BJP कोई घोटाला करती है बेचारा “System” दोषी हो जाता है। दिल्ली में 650 करोड़ का स्वास्थ्य घोटाला हुआ ED, CBI सब शांत हैं। AajTak पर अंजना जी ने ख़बर दिखाई इसमें न तो बेचारी रेखा जी दोषी है न पंकज सिंह न BJP न डबल इंजन इसमें तो सिर्फ system दोषी है। Anjana Om Kashyap जी थर्ड डिग्री प्रोग्राम कब करेंगी?
Sanjay Singh AAP144,360 次观看 • 17 天前

ये वीडियो मोदी की कायरता को हमेशा हमेशा के लिए दर्ज करेगा। भारत के बुलावे पर “मिलन युद्धाभ्यास 2026” के लिए ईरान ने अपना जहाज भेजा था। महामहिम राष्ट्रपति जी के सामने इस जहाज की खूबियाँ बताई गई। इस जहाज को अमेरिका ने मार गिराया जिसमें 100 से अधिक नाविक मारे गये, हमारे मेहमान मारे गये और मोदी ख़ामोश है। मोदी जी दुनिया आपको हमेशा एक कायर डरपोक और अमेरिकी पिछलग्गू के रूप में याद करेगी।
Sanjay Singh AAP858,544 次观看 • 4 个月前