
Sanjay Kumar Jha
@SanjayJhaBihar • 124,973 subscribers
National Working President, JDU; MP, Rajya Sabha; Chairman, Parliamentary Standing Committee on Transport, Tourism & Culture; Ex-Minister, Bihar; JNU Alumnus.
Shorts
Videos

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जो वीडियो सामने आया है, वह निश्चित रूप से संदेह पैदा करता है। राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है, लेकिन वह काफी नहीं है। सीनियर पदाधिकारी द्वारा इस मामले की समयबद्ध जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार जब यह कहती है कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, तो यह सिर्फ अपराधियों के लिए नहीं होता है। अगर पुलिसकर्मी भी कोई अपराध करता है, तो वह भी बचना नहीं चाहिए, उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। पटना में आज मीडिया से बात करते हुए 👇
Sanjay Kumar Jha31,466 views • 22 days ago

यह मुलाकात कुछ अलग और खास थी! 🤩 सियोल (दक्षिण कोरिया) में यूट्यूबर Yechan C. Lee उर्फ Charlie, जो अपने ठेठ बिहारी अंदाज के लिए 'कोरियाई बिहारी' के नाम से भी जाने जाते हैं, से मिल कर खुशी हुई। चार्ली बचपन में अपने माता-पिता के साथ पटना आ गये थे और यहीं पले-बढ़े। देखें, एक झलक👇
Sanjay Kumar Jha61,117 views • 1 year ago

विपक्ष के लोगों को पता है कि चुनाव मैदान में वे साफ हो चुके हैं। इसलिए NDA में क्या हो रहा है, इस बारे में भ्रांतियां फैला रहे हैं, निराधार स्टोरी प्लांट करवा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी चुनाव मैदान में जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक-एक चीज पर खुद उनकी नजर है। सारे लोगों से वे खुद बात कर रहे हैं। एनडीए के घटक दलों के नेतागण, खासकर दिल्ली में बीजेपी के जो बड़े नेता हैं, उनसे भी मुख्यमंत्री जी की बात हो रही है। जो कुछ भी तय हो रहा है, मुख्यमंत्री जी से बात करके ही तय हो रहा है। NDA के पांचो घटक दल साथ मिलकर प्रचंड बहुमत के लिए काम कर रहे हैं। हमलोग तो सीटों की संख्या भी घोषित कर चुके हैं। कौन किस सीट पर लड़ेगा, संभवत: आज शाम तक वह भी फाइनल हो जाएगा। एनडीए का लार्जर परपस है कि बिहार में जो विकास का मोमेंटम पकड़ा हुआ है, वह कहीं से भी बाधित नहीं हो। ऐसे लोग फिर से सत्ता में न आ जाएं, जिनका ट्रैक रिकार्ड बिहार की जनता जानती है। इस उद्देश्य के लिए पूरा एनडीए एकजुट है, और मुख्यमंत्री Nitish Kumar जी नेतृत्व में, उनके गाइडेंस में तथा उनके गार्जियनशिप में ही यह चुनाव सभी लोग लड़ रहे हैं। मैं बिहार की जनता से भी अनुरोध करता हूँ कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। आज पटना में ANI से बात करते हुए 👇 #SanjayKumarJha #BiharElections #BiharElections2025 #2025FirSeNitish #NDA4Bihar
Sanjay Kumar Jha40,177 views • 9 months ago

#बिहार के लिए यह दृश्य नया है, क्योंकि हमारा बिहार अब नया है! राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक आयोजित हो रहे महिला एशियन हॉकी चैंपियंस 2024 में भाग लेने के लिए आज #गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम का परंपरागत तरीके से भव्य स्वागत किया गया। बिहार की धरती पर आयोजित हो रहे #हॉकी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रदेश का गौरव और बढ़ेगा। #HockeyKaParvBiharKaGarv #AsianWomensHockey #Hockey #Bihar Hockey India Asian Hockey Federation
Sanjay Kumar Jha71,327 views • 1 year ago

हम मिथिला और बिहार के निवासी शर्मिंदा हैं! दरभंगा में कांग्रेस और राजद के मंच से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए जिस तरह की गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, वह नीचता की पराकाष्ठा है। भारतीय लोकतंत्र और राजनीति को कलंकित करने वाले इस कुकृत्य की जितनी भी निंदा की जाये, कम होगी। यह देश की सभी माताओं-बहनों का अपमान है। मिथिला और बिहार की धरती को शर्मसार करने वाली इस नीचता के लिए दोनों परिवारवादी पार्टियों के युवराजों को अविलंब माफी मांगनी चाहिए। महागठबंधन के नेताओं को यह सहन नहीं हो पा रहा है कि एक गरीब माँ का बेटा पिछले तीन चुनावों से लगातार देश की जनता के दिल में बसा हुआ है और अपने कुशल नेतृत्व में भारत को विकास के निरंतर नये शिखर पर पहुंचा रहा है। लगातार हार की हताशा में अपना मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी देश के आदरणीय प्रधानमंत्री के लिए खुले मंच से जिस तरह अपमानजनक एवं अशिष्ट भाषा का प्रयोग करते हैं, कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ता उससे सीख ले रहे हैं। मातृशक्ति की प्रतीक माँ जानकी की प्राकट्य भूमि मिथिला मधुर बोल और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए देश-दुनिया में विख्यात है। मिथिला सहित संपूर्ण बिहार महान विद्वानों, संतों और ऋषि-मुनियों की पावन धरती रही है। मिथिला और बिहार की संस्कृति में ऐसी नीचता के लिए कोई स्थान नहीं है। मुझे पूर्ण विश्वास है, मिथिला और बिहार की महान जनता महागठबंधन के नेताओं के इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब अपने वोट की चोट से देगी। #माँ_का_अपमान #माँ_का_अपमान_कांग्रेस_की_पहचान
Sanjay Kumar Jha29,270 views • 10 months ago

आदरणीया केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती Nirmala Sitharaman जी ने आज केंद्रीय बजट पेश करने के लिए मिथिला पेंटिंग की साड़ी पहन कर मिथिला और बिहार का मान बढ़ाया है। इसके लिए उन्हें सभी मिथिला और बिहारवासियों की ओर से सहृदय धन्यवाद। यह साड़ी उन्हें गत नवंबर माह में मिथिला दौरे के दौरान मिथिला चित्रकला संस्थान में मिथिला पेंटिंग की सुप्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री दुलारी देवी जी द्वारा भेंट की गई थी। #MithilaSaree #Mithila #Bihar #Budget #Budget2025 Nirmala Sitharamanoffc
Sanjay Kumar Jha32,316 views • 1 year ago

हम Nitish Kumar जी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहे हैं और हमारे चुनाव का नेतृत्व नीतीश जी ही कर रहे हैं। नीतीश कुमार जी भारत की राजनीति के बहुत प्रमुख नेता हैं और ठेठ समाजवादी नेता हैं। जेपी आंदोलन के प्रमुख नेता रहे हैं। मैं मानता हूं कि उन पर भरोसा भारतीय जनता पार्टी को तो है ही है, बिहार की जनता को भी है। - माननीय केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah जी #2025FirSeNitish #NDA4Bihar #BiharElections #BiharElections2025
Sanjay Kumar Jha18,233 views • 8 months ago

दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई की उड़ान के लिए इंडिगो ने आवेदन कर दिया है। हमलोगों ने माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu Kinjarapu जी से आग्रह किया है कि दरभंगा एयरपोर्ट से IndiGo को उड़ान की अनुमति दी जाए। आज #दरभंगा में मीडिया से बात करते हुए 👇 #MinistryOfCivilAviation #DarbhangaAirport #Darbhanga MoCA_GoI दरभंगा हवाई अड्डा Darbhanga Airport
Sanjay Kumar Jha32,049 views • 1 year ago

विकास के बाद ठीक ऐसा ही दिखेगा 'सिमरिया धाम'👇 मिथिलावासियों की आस्था के प्रमुख केंद्र, पावन #सिमरिया_धाम (बेगूसराय) के विकास एवं सौंदर्यीकरण की Water Resources Department, Government of Bihar की योजना का यह 'कॉन्सेप्ट व्यू' शेयर करते हुए हमें खुशी है। #SimariyaDham #Simariya #Begusarai #Mithila #Bihar Nitish Kumar elon musk ANI Bihar Foundation
Sanjay Kumar Jha47,152 views • 3 years ago

आधी आबादी के बारे में इतनी घटिया सोच! इंडी गठबंधन के नेता के इस शर्मनाक बयान की जितनी भी निंदा की जाये, कम होगी! हमें गर्व है कि मुख्यमंत्री Nitish Kumar जी के ऐतिहासिक फैसलों के कारण महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर रहा है बिहार। #Shameful #BiharPolitics #Bihar Janata Dal (United)
Sanjay Kumar Jha25,364 views • 1 year ago

मैथिली केँ अष्टम अनुसूची मे शामिल करए बला जनप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जीक पुण्यतिथि पर, आइ हुनकर स्मृति स्थल ‘सदैव अटल’ पर आयोजित प्रार्थना सभा में महाकवि विद्यापति जीक रचित अमर मैथिली वंदना “जय-जय भैरवि असुर भयाउनि...” सुनि सभ गोटे दिव्य रासानुभूति कएलनि। एकरा सुनि क भाव-विह्वल भ’ प्रधानमंत्री Narendra Modi जी कलाकार लोकनि सँ भेंट कए हुनकर उत्साहवर्धन सेहो कएलनि। मिथिला केँ सांस्कृतिक गौरवक एहि क्षण मे उपस्थित रहनाय हमरा लेल अविस्मरणीय स्मृति बनल। अपन भावपूर्ण प्रस्तुति सँ सभक मन मोहि लेनिहार मिथिलाक होनहार बेटीद्वय—समृद्धि पाठक आ सान्वी पाठक—संग हुनकर सम्पूर्ण टीम केँ हृदयपूर्वक बधाई आ शुभकामना। #SadaivAtal #Mithila #Maithili #Madhubani
Sanjay Kumar Jha16,651 views • 10 months ago

आप भी कल पुनौराधाम आइए और एक ऐतिहासिक पल के गवाह बनिए! जगत जननी माँ जानकी, जो हमारे मिथिला में घर-घर में पूजी जाती हैं और महिला शक्ति की सबसे बड़ी प्रतिमूर्ति हैं, की पावन प्राकट्य स्थली पुनौराधाम (सीतामढ़ी) में भव्य एवं दिव्य माँ जानकी मंदिर का भूमि पूजन एवं कार्यारंभ माननीय केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah जी और माननीय मुख्यमंत्री Nitish Kumar जी द्वारा कल (8 अगस्त को) दिन में 1 बजे संपन्न होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ, अयोध्या की तर्ज पर #पुनौराधाम में माँ जानकी के भव्य मंदिर के निर्माण तथा इसके परिसर के समग्र विकास की 882 करोड़ 87 लाख रुपये की वृहद योजना को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की अध्यक्षता में गत एक जुलाई को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई थी। मुझे विश्वास है, आने वाले समय में पुनौराधाम धार्मिक पर्यटन का एक बड़ा वैश्विक केंद्र बनेगा। इससे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे तथा विकास की गति तेज होगी। जय माँ जानकी! 🙏 #PunauraDham #Sitamarhi #Mithila #Bihar
Sanjay Kumar Jha16,635 views • 11 months ago

आज जगदीशपुर में NDA समर्थित जदयू प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा जी की नामांकन सह आशीर्वाद सभा में माननीय मुख्यमंत्री Nitish Kumar जी के साथ शामिल हुआ और बड़ी संख्या में उमड़े क्षेत्रवासियों के साथ संवाद करते हुए नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की डबल इंजन सरकार बनाने का आह्वान किया। "बिहार में लगभग 90% लोगों का बिजली बिल जीरो आ रहा है। वरिष्ठ, विधवा एवं दिव्यांग जनों का पेंशन ₹400 से बढ़ कर ₹1100 हो गया है। माताओं-बहनों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ₹10,000 सीधे उनके एकाउंट में जा रहा है। यह सब काम इसलिए हो पा रहा है, क्योंकि बिहार को नीतीश कुमार जी के रूप में एक ईमानदार और काम करने वाला मुख्यमंत्री मिला है। नीतीश जी ने अपना पूरा जीवन बिहार के लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। देश में ऐसे नेता विरले ही होंगे, जिनके दामन पर 20 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद भी कोई दाग नहीं लगा हो।" #2025FirSeNitish #NDA4Bihar #BiharElections #BiharElections2025 Janata Dal (United)
Sanjay Kumar Jha12,035 views • 8 months ago

आज देश के माननीय उपराष्ट्रपति सह राज्यसभा के सभापति श्री जगदीप धनखड़ जी की उपस्थिति में राज्यसभा सांसद के रूप में मातृभाषा मैथिली में शपथ ग्रहण किया।🙏🏻 विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखते हुए, संसद के उच्च सदन में अपने क्षेत्र, प्रदेश एवं देश की जनता से जुड़े अहम मुद्दों को तत्परता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी का पुन: आभार, जिन्होंने मुझे यह सुअवसर प्रदान किया है। #RajyaSabha Vice-President of India
Sanjay Kumar Jha25,917 views • 2 years ago

#बिहार_विधानसभा_चुनाव पहले चरण के चुनाव के लिए जदयू उम्मीदवारों की सूची आज जारी हो जाएगी। कल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का चुनाव प्रचार अभियान भी शुरू हो जाएगा। पूरा NDA हरेक लिहाज से एकजुट है। एनडीए का परपस है नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सरकार बनाना। बिहार के लोग भी एनडीए की डबल इंजन सरकार का फायदा देख रहे हैं और अब वे पीछे मुड़ कर नहीं देखना चाहते हैं। मुख्यमंत्री Nitish Kumar जी बिहार की भी कमान संभाले हुए हैं और जदयू की भी कमान संभाले हुए हैं। सरकार में और जदयू में जो भी निर्णय होता है, मुख्यमंत्री जी की अनुमति और सहमति के बाद ही होता है। हां, वे लोकतांत्रिक तरीके से निर्णय लेते हैं, सभी से चर्चा करते हैं, सभी का फीडबैक लेते हैं, उसके बाद ही अंतिम निर्णय लेते हैं। NDA का लार्जर परपस है बिहार के विकास की रफ्तार को बनाये रखना। मुख्यमंत्री जी ने एक करोड़ युवाओं को नौकरी या रोजगार देने का जो वादा किया है, उसे पूरा करना। बिहार में जो कई महत्वपूर्ण सिक्स-लेन हाइवे बन रहे हैं, विकास के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहे हैं, उन्हें समय से पूरा करना। इस चुनाव में दीवार की लिखावट बिल्कुल स्पष्ट है। एनडीए को इतना प्रचंड बहुमत आने वाला है, कि 2010 का रिकार्ड भी पीछे छूट जाएगा। विपक्ष को भी पता है कि इस बार लोगों का फीडबैक क्या है, महिलाओं और युवाओं का मूड कैसा है और रिजल्ट कैसा आने वाला है। इसलिए पूरा विपक्ष दहशत में है। मैं देख रहा हूं कि कुछ लोग एजेंडा बेस्ड नैरेटिव चलाने की कोशिश कर रहे हैं। निराधार खबरें चला कर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। मैं पत्रकार साथियों से और बिहार की जनता से भी आग्रह करना चाहता हूं कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। केवल अधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचना पर ही विश्वास करें। आज पटना में पत्रकारों से बात करते हुए 👇 #SanjayKumarJha #BiharElections #BiharElections2025 #2025FirSeNitish #NDA4Bihar Janata Dal (United)
Sanjay Kumar Jha11,406 views • 9 months ago

भव्य एवं दिव्य सिमरिया धाम 😍 माननीय मुख्यमंत्री Nitish Kumar जी कल सुबह उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित #सिमरिया_धाम में सीढ़ी घाट और धर्मशाला सहित विभिन्न नवनिर्मित/ निर्माणाधीन सुविधाओं तथा राजकीय कल्पवास मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए किये गये इंतजामों का स्थल निरीक्षण करेंगे। इस दौरान उनके साथ रहूंगा। #Simaria #SimariaDham #GangaGhat #Mithila #Bihar
Sanjay Kumar Jha18,634 views • 1 year ago

आइ संविधान दिवस 2024 के अवसर पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा संसद भवन कऽ केंद्रीय कक्ष मऽ भारतीय संविधान के मैथिली भाषा में अनुवादित प्रति के विमोचन कैल गेलय। ई ऐतिहासिक कदम भारतक भाषाई विविधता आ लोकतंत्रक समावेशी भावना के मजबूत करैत अछि। मैथिली भाषाक संविधान आब अपन भाषाक लोकनि लेल संविधानक अधिकार, कर्तव्य आ मूल्यकेँ आत्मसात करबाक अद्भुत अवसर देत। ई स्वर्णिम पहल लेल हम भारत सरकार आ राष्ट्रपति जी के हार्दिक आभार प्रकट करैत छी। #ConstitutionDay2024 #75YearsOfConstitution #Constitution President of India Narendra Modi
Sanjay Kumar Jha14,654 views • 1 year ago