
South East Central Railway
@secrail • 33,963 subscribers
Official Twitter Account of South East Central Railway under Ministry of Railways, Government of India.
Videos

बच्चों की पुकार… और स्टेशन मास्टर की तत्परता ने बचाई एक जिंदगी! उरकुरा स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान स्टेशन मास्टर श्री आनंद उपाध्याय डाउन ट्रेन के संचालन के लिए सिग्नल दे रहे थे। तभी महिला के साथ मौजूद छोटे बच्चों ने घबराकर उन्हें बताया कि महिला ट्रेन के सामने कूदने की नीयत से खड़ी हैं। बच्चों की बात सुनते ही श्री आनंद उपाध्याय ने बिना एक पल गंवाए तत्काल कार्रवाई की। वे तुरंत महिला की ओर दौड़े, उन्हें पकड़कर रेलवे ट्रैक से दूर किया और उनकी जान बचाई। कर्तव्य के साथ मानवता—यही रेल परिवार की असली पहचान है। #SECR #UrkuraStation #StationMaster #RailwayHeroes #DutyFirst
South East Central Railway25,948 görüntüleme • 3 gün önce

व्हाट्सएप पर आया टिकट दिखाना पर्याप्त नहीं, रेलवे के नियम जानना है ज़रूरी! RailOne App से बुक किया गया अनारक्षित टिकट केवल उसी पंजीकृत मोबाइल पर वैध माना जाता है, जिससे टिकट जारी हुआ हो। यात्रा के दौरान उक्त मोबाइल के साथ एक फोटोयुक्त पहचान पत्र रखना भी अनिवार्य है। व्हाट्सएप, स्क्रीनशॉट या अन्य माध्यम से प्राप्त टिकट वैध यात्रा प्राधिकार नहीं माना जाता। #SECR #IndianRailways #RailOne #DigitalTicket #PassengerAwareness
South East Central Railway282,122 görüntüleme • 2 ay önce
Daha fazla içerik yok.