
Shama Parveen
@ShamaParveen70 • 85,057 subscribers
Social Worker | Empowering communities, changing lives | Helping people find hope, dignity, and opportunity | Dedicated to making a difference one life,
Shorts
Videos

इंसानियत का कोई धर्म नहीं होता, उसका सिर्फ़ एक नाम होता है मोहब्बत। सहारनपुर की सुनीता अरोड़ा 180 किलोमीटर का सफर तय करके जंतर-मंतर सिर्फ़ इसलिए पहुँचीं क्योंकि उन्होंने रोज़ एक नौजवान, मोहम्मद जुनैद, को बिना किसी भेदभाव के लोगों की मदद करते देखा था। मुलाकात होते ही सुनीता जी की आँखें भर आईं। उन्होंने कहा "बेटा, तेरी माँ तुझसे मिलने सहारनपुर से आई है ऐसे ही हिंदू-मुस्लिम एकता और इंसानियत की मिसाल बनकर लोगों की सेवा करते रहना" यह दृश्य बता गया कि नफ़रत की दीवारें चाहे जितनी ऊँची हों, इंसानियत और मोहब्बत उन्हें हमेशा पार कर जाती है। यही है भारत की असली पहचान प्यार, भाईचारा और इंसानियत।
Shama Parveen588,366 Aufrufe • vor 20 Stunden

जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र-युवा आंदोलन में एक मुस्लिम युवती बुर्क़ा पहनकर पहुंची वह अभिजीत दिपके को ढूंढ रही थी, क्योंकि वह उनके लिए अपने हाथों से बनाया हुआ खाना लेकर आई थी। यह सिर्फ एक टिफिन नहीं था, बल्कि उस भरोसे का प्रतीक था जो देश के युवा इस आंदोलन से जोड़ रहे हैं कोई फल लेकर आ रहा है, कोई खाना, कोई पानी क्योंकि लोगों को लगता है कि ये लड़ाई किसी धर्म या जाति की नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य की है। जब सरकारें युवाओं की आवाज़ सुनने से इंकार करती हैं, तब आम लोग आगे आकर अपना समर्थन देते हैं। यह तस्वीर बताती है कि देश का युवा नफ़रत नहीं, अपने बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होकर खड़ा है।
Shama Parveen142,457 Aufrufe • vor 4 Tagen

“मोदी के बाप का देश नहीं है, हमारा देश है यह किसी एक व्यक्ति की जागीर नहीं है हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी ने मिलकर इस देश को बनाया है और सबने अपनी कुर्बानियाँ दी हैं। अगर इनका बस चले तो मुसलमानों को गायब कर दें, दलितों को गायब कर दें और सिर्फ अपने भक्तों को रखें इनके लिए सिर्फ वही सही है जो बीजेपी के साथ है जो इनके खिलाफ बोले, उसे दबाने, डराने या खरीदने की कोशिश होती है अगर पैसों से नहीं बिकोगे तो छापे पड़वा देंगे यही इनकी राजनीति का तरीका बन गया है।”
Shama Parveen139,099 Aufrufe • vor 5 Tagen

माँ का दर्द अब आंदोलन बन चुका है। "मेरा बेटा भी यहाँ है, मैं भी यहाँ हूँ, और मेरे पति दिल्ली पुलिस में हैं अगर मैं आगे बढ़ूँगी तो शायद वही मुझे रोकेंगे लेकिन एक माँ अपने बच्चे के भविष्य के लिए हर दीवार से टकराएगी।" जब बच्चों की ज़िंदगी दांव पर हो, तब खामोशी विकल्प नहीं होती अब यह लड़ाई रुकेगी नहीं, यह प्रदर्शन जारी रहेगा।
Shama Parveen51,191 Aufrufe • vor 5 Tagen

जब सिस्टम ने साथ छोड़ दिया और मशीनें खामोश हो गईं, तब आगरा की डॉ. सुलेखा चौधरी ने अपनी साँसों से एक नवजात को ज़िंदगी दी सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन फेल होने पर 7 मिनट तक मुंह से ऑक्सीजन देकर बच्चे की जान बचाना यह इलाज नहीं, इंसानियत का सबसे ऊँचा इलाज है। डॉ. सुलेखा चौधरी सिर्फ डॉक्टर नहीं, कर्तव्य, साहस और मानवता की जीवित मिसाल हैं।
Shama Parveen344,036 Aufrufe • vor 6 Monaten

तहरीन खानम को " हिंदुस्तान बुक्स ऑफ रिकॉर्ड " से सम्मानित किया गया, भारत की मशहूर आर्टिस्ट तहरीन खानम जिसे सोशल मीडिया पर tanu10artist नाम से भी जाना जाता है, तहरीन खानम ने आवार्ड वाली रील डालने के बाद कहा " ईमान वाली औरत का असली ज़ेवर सोना चांदी नहीं बल्कि हया, पर्दा और हिजाब है ,
Shama Parveen56,034 Aufrufe • vor 26 Tagen

न्यूयार्क के मेयर जोहरान ममदानी ने ईद उल अजहा की नमाज के बाद पूरी दुनिया के लोगो से कहा , " मुझे न्यूयॉर्क शहर का पहला मुस्लिम मेयर होने का गर्व है और मैं एकजुटता के साथ नेतृत्व करने के लिए दृढ़ हूँ , हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि हर इंसान अपनी ज़रूरत का राशन, घर और बच्चों की देखभाल का खर्च उठा सके ",
Shama Parveen66,861 Aufrufe • vor 1 Monat

बहुत पुरानी फ़िल्म का एक छोटा सा वीडियो क्लिप, जो आज के समय पर बिल्कुल फिट बैठ रहा है।
Shama Parveen86,886 Aufrufe • vor 1 Monat