
Shams Tabrez Qasmi
@ShamsTabrezQ • 129,949 subscribers
Award winning Journalist, CEO and Chief Editor at @Millat_Times, Ex Director at @PCITweets, https://t.co/EJR55hC6v5
Shorts
Videos

रिटायर्ड सेना के एक पूर्व अधिकारी ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पहुंचकर जिस दर्द, पीड़ा और गुस्से का इज़हार किया, और चुनाव आयोग पर जो गंभीर सवाल उठाए, उन्हें देश के हर नागरिक को सुनना चाहिए। उन्होंने देश, लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। उनकी पूरी बातचीत और यह विशेष वीडियो Millat Times की पत्रकार निखत अली Nikhat Ali के साथ YouTube पर देखी जा सकती है।
Shams Tabrez Qasmi110,058 views • 1 month ago

मिल्लत टाइम्स के बहादुर पत्रकार मोहम्मद सिराज को गाज़ियाबाद में रिपोर्टिंग के दौरान एक ऐसे तथाकथित पत्रकार का सामना करना पड़ा, जो अक्सर मुसलमानों के सामने माइक लगाकर भड़काऊ और एकतरफा सवाल पूछता रहता है। उसने मोहम्मद सिराज के साथ भी बदतमीज़ी करने और दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन सिराज ने पूरे आत्मविश्वास और साहस के साथ अपनी बात लोगों के सामने रखी। तथ्यों और दमदार तर्कों के सामने उसकी कोशिशें नाकाम रहीं और आखिरकार उसे वहां से वापस जाना पड़ा। हम अपनी टीम के बहादुर पत्रकार मोहम्मद सिराज को सलाम करते हैं।
Shams Tabrez Qasmi125,544 views • 3 months ago

कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक गुलाब का फूल लेकर जंतर-मंतर पहुँचे हैं। #JantarMantar
Shams Tabrez Qasmi88,044 views • 3 months ago

मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी का नाम फाइनली इतिहास से हटा दिया गया
Shams Tabrez Qasmi23,632 views • 29 days ago

वीडियो बिहार के सासाराम की है जहाँ महान सम्राट शेरशाह सूरी रह. के मज़ार पर एक लड़का और लड़की बेहद आपत्तिजनक हरकत करते दिख रहे है। यह न केवल एक ऐतिहासिक धरोहर का अपमान है बल्कि करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली शर्मनाक हरकत है। अब सवाल यह है कि वहाँ के गार्ड और प्रशासनिक कर्मचारी कहाँ थे? और अब तक इन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? Bihar Police से माँग करते हैं कि इस मामले की तुरंत जाँच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाए। #ShershahSuri #Sasaram #BiharPolice #HeritageRespect #ActionNeeded
Shams Tabrez Qasmi191,668 views • 1 year ago

गोदी मीडिया से भी ज़्यादा खतरनाक अब फर्जी यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स का एक ऐसा गिरोह बन चुका है, जो सिर्फ़ पैसे और व्यूज़ के लिए मुस्लिम इलाकों में जाकर लोगों के मुंह पर माइक लगा देता है और भड़काऊ, उकसाने वाले तथा उल्टे-सीधे सवाल पूछकर माहौल खराब करने की कोशिश करता है। Millat Times के पत्रकार मोहम्मद सिराज के साथ ऐसा ही करने की कोशिश एक तथाकथित यूट्यूबर को भारी पड़ गया। मामला उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद का है| Millat Times English
Shams Tabrez Qasmi49,129 views • 3 months ago

मौलाना खलीलुर्रहमान सज्जाद नोमानी ने आज एक नया इतिहास रच दिया। वह ईरान कल्चर हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही से मुलाकात की और सैयद अली ख़ामनेई की शहादत पर ताज़ियत पेश की। मुलाकात के दौरान मौलाना ने स्पष्ट संदेश दिया कि ईरान और अमेरिका की इस लड़ाई में पूरी उम्मत, शिया-सुन्नी के भेदभाव के बिना, ईरान के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि ईरान ने फ़िलिस्तीन की मदद की है, इसलिए इस संघर्ष में सुन्नी मुसलमान भी ईरान के साथ हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे बीच किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है और हम सभी अमेरिका और इज़राइल को अपना साझा दुश्मन मानते हैं। #IranWar #SajjadNomani
Shams Tabrez Qasmi73,476 views • 5 months ago

अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मौलाना अमीर मुत्तक़ी ख़ान के दारुल उलूम देवबंद दौरे के दौरान वहाँ आए हज़ारों लोगों ने मुझे जो इज़्ज़त दी, जिस तरह उन्होंने हर क़दम पर मुझे रोका और मुलाक़ात की, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। इस मोहब्बत के लिए दिल से शुक्रिया|
Shams Tabrez Qasmi110,316 views • 11 months ago

पिछले पंद्रह वर्षों के संघर्ष, मेहनत और कुर्बानियों के बाद आज मोहम्मद इरफ़ान को एक नई पहचान और ऊंची उड़ान मिली है। इरफ़ान जिस अंदाज़ में अपनी बात रखते हैं और हर मुद्दे पर तथ्यों, तजुर्बे और सलीके के साथ बोलते हैं, वैसी काबिलियत बहुत कम लोगों में देखने को मिलती है।मोहम्मद इरफ़ान मिल्लत टाइम्स के स्टूडियो आए। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “मेरा एक सपना था कि मैं मिल्लत टाइम्स के स्टूडियो में आऊँ, और आज वह पूरा हो गया।” उनसे कई अहम मुद्दों पर लंबी और दिलचस्प बातचीत हुई। यह पूरी वीडियो मिल्लत पॉडकास्ट YouTube पर देखिए।
Shams Tabrez Qasmi19,435 views • 1 month ago

उत्तराखंड के हल्द्वानी में सुप्रीम कोर्ट का Saty आर्डर होने के बावजूद मस्जिद और मदरसा पर बुलडोजर चला दिया गया, अस्थानीय मुसलमानों ने जब विरोध किया तो पुलिस ने लाठी चार्ज किया, महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया, फिर माहौल खराब हुआ और अब शूटर एट साइट का ऑर्डर दे दिया गया है, फायरिंग में तीन की मौत भी हो चुकी है। आख़िर उत्तराखंड सरकार को यह सब करके क्या मिल रहा है, क्या इस सरकार का एजेंडा केवल मुसलमानों को ही परेशान करना है। #Haldawani
Shams Tabrez Qasmi241,856 views • 2 years ago