
Sita Soren
@SitaSorenMLA • 120,222 subscribers
Official Account of Sita Soren Ex MLA from JAMA, Dumka
Shorts
Videos

रांची में आज का दृश्य देखकर दिल दहल जाता है!! हाथों में मोबाइल की फ्लैशलाइट, जुबां पर राष्ट्रगान और हक के लिए बुलंद होती आवाजें!! हमारे राज्य के होनहार छात्र सड़कों पर रातें बिताने को मजबूर हैं, लेकिन वर्तमान ठगबंधन सरकार गहरी नींद में सोई है!! दमन और चुप्पी से युवाओं का भविष्य नहीं कुचला जा सकता!! युवाओं के हक का हिसाब होकर रहेगा!! Office of Chief Minister, Jharkhand
Sita Soren33,675 görüntüleme • 11 gün önce

रांची का राज अस्पताल या 'लूट का अड्डा'? पैर के मामूली फ्रैक्चर के इलाज के नाम पर 16 लाख से 22 लाख रुपये का भारी-भरकम बिल और अंत में 18 साल के मासूम राजू की मौत! यह इलाज नहीं, सीधे तौर पर डकैती है!! राज्य सरकार में निजी अस्पतालों की यह मनमानी और संवेदनहीनता चरम पर है!! सिर्फ जांच के दिखावे से काम नहीं चलेगा, इस अस्पताल का लाइसेंस तुरंत रद्द हो और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए!!जनता की जान की कोई कीमत नहीं बची क्या? मै पीड़ित परिवार के साथ खडी हूँ और इस 'मेडिकल मर्डर' के खिलाफ अंतिम सांस तक न्याय की लड़ाई लडूंगी!! Jagat Prakash Nadda Office of Chief Minister, Jharkhand Dr. Irfan Ansari DC Ranchi
Sita Soren34,901 görüntüleme • 1 ay önce

कांग्रेस Congress प्रत्याशी इरफान अंसारी ने नामांकन के तुरंत बाद मीडिया के सामने मेरे लिए जो अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी होगी। पहले भी उन्होंने मेरे बारे में व्यक्तिगत बातें बोली हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दी हैं। इरफान जी Dr. Irfan Ansari, माफी मांगिए, वरना उग्र विरोध के लिए तैयार रहिए। ऐसे सम्मानित पद पर रहकर आपने जिस अमर्यादित शब्द का प्रयोग किया है, उसने पूरे महिला समाज को भयभीत कर दिया है। अगर आप मेरे लिए ऐसे शब्द इस्तेमाल कर सकते हैं, तो गरीब और असहाय महिलाओं पर क्या बीतती होगी? ऐसे नेता जब तक सत्ता में रहेंगे, महिलाएं असुरक्षित रहेंगी। अब इन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। आप महिलाओं को किस नजर से देखते हैं, यह आज जनता के सामने है, और जनता इसका जवाब देगी। BJP BJP JHARKHAND AajTak Zee Bihar Jharkhand News Nation News11 Bharat Republic Bharat - रिपब्लिक भारत ANI ABP News Ranchi Press Trust of India Amar Ujala Narendra Modi Amit Shah Babulal Marandi Himanta Biswa Sarma Shivraj Singh Chouhan Amar Kumar Bauri #इरफान_अंसारी_माफी_मांगो #बीजेपी #jharkhand #संताल
Sita Soren105,805 görüntüleme • 1 yıl önce

प्रिय जामताड़ा के सम्मानित नागरिकों, आप सबको सादर आमंत्रित करते हुए हर्ष हो रहा है कि दिनांक 28 अक्टूबर, दिन सोमवार, को सुबह 10 बजे, जामताड़ा की पवित्र भूमि पर आपके बीच भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी के रूप में मैं सीता मुर्मू सोरेन अपने नामांकन दाखिल करने जा रही हूं । यह चुनाव केवल राजनीति नहीं, बल्कि हमारे जामताड़ा क्षेत्र, हमारे बच्चों, और हमारे भविष्य का निर्धारण करने का एक ऐतिहासिक अवसर है। यह समय है जब हम अपने जामताड़ा के समृद्ध और सुरक्षित भविष्य की नींव रख सकते हैं। आपके स्नेह और समर्थन से इस परिवर्तन की यात्रा को और मजबूत बनाया जा सकता है। आपका एक कदम हमारे सपनों के जामताड़ा की ओर बढ़ने में मील का पत्थर साबित होगा। आइए, भाजपा के इस संकल्प में मेरा साथ दीजिए और इस नामांकन सभा में आकर मुझे अपना आशीर्वाद दीजिए। स्थान: जामताड़ा समय: सुबह 10 बजे, दिनांक: 28 अक्टूबर, सोमवार आपका साथ हमारे संकल्प को और मजबूत करेगा। इस अवसर पर हम सब साथ मिलकर जामताड़ा के उज्जवल भविष्य की राह तैयार करें। आप सभी सादर आमंत्रित हैं। साथ चलें, हमारे इस परिवर्तन के संकल्प में! धन्यवाद, आपकी अपनी, सीता मुर्मू सोरेन BJP BJP JHARKHAND Narendra Modi Amit Shah Himanta Biswa Sarma Shivraj Singh Chouhan Babulal Marandi Dr Nishikant Dubey Amar Kumar Bauri #नामांकन #sitasmurmusoren #भाजपा #जामताड़ा_विधानसभा #सीता_सोरेन
Sita Soren19,938 görüntüleme • 1 yıl önce

जामताड़ा विधानसभा के निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुझे यह संदेश आप सभी के साथ साझा करना पड़ रहा है। जामताड़ा के सभी निवासियों, विशेषकर महिलाओं, बहनों, और बेटियों से मेरा विनम्र निवेदन है कि कृपया सतर्क और सुरक्षित रहें। Dr. Irfan Ansari द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में कही गई बातों से यह आशंका उत्पन्न हो रही है कि वे क्षेत्र में किसी अनुचित कदम को अंजाम देने की योजना बना सकते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने यह वीडियो साझा कर खुद को किसी संभावित विवाद से बचाने का असफल प्रयास किया है। संथाल के विभिन्न गांवों में भय का माहौल बना हुआ है। गरीब बहनों और बेटियों के पास सुरक्षित रहने के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं, और यह स्थिति मुझे अत्यंत चिंतित कर रही है। मैं पुलिस प्रशासन DC JAMTARA और निर्वाचन आयोग Election Commission of India से अनुरोध करती हूं कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। सभी से अपील है कि सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। Chief Electoral Officer, Jharkhand BJP BJP JHARKHAND Narendra Modi Amit Shah Babulal Marandi Dr Nishikant Dubey Himanta Biswa Sarma Shivraj Singh Chouhan Jharkhand Police ANI Press Trust of India AajTak ABP News News18 Zee News Republic NDTV India News Nation
Sita Soren16,535 görüntüleme • 1 yıl önce
Daha fazla içerik yok.