
Sumit Kumar
@skphotography68 • 13,645 subscribers
Photojournalist 📸 Capturing the stories through my lens my voice is in the visual i take. Exploring, documenting, and sharing moments that matter.
Shorts
Videos

आज शाम प्रभारी निरीक्षक हज़रतगंज विक्रम सिंह मय फोर्स थाना क्षेत्र में पैदल गश्त पर थे। इसी दौरान उपनिरीक्षक अभिमन्यु कुमार की नजर विधानसभा के पास सड़क किनारे खड़ी रोती हुई एक लड़की पर पड़ी। पुलिस को अपनी ओर आता देख लड़की घबरा गई। पूछताछ करने पर पता चला कि लड़की बोल और सुन नहीं पाती वह मूकबधिर थी और कुछ भी बता पाने में असमर्थ थी। प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर उपनिरीक्षक अभिमन्यु कुमार और मौके पर मौजूद महिला कांस्टेबल ने उसे भरोसा दिलाया कि पुलिस उसकी मदद के लिए है। ट्रांसलेटर को बुलाकर और कागज पर लिखकर बातचीत करने की कोशिश की गई। तब पता चला कि लड़की का नाम खुशी गुप्ता, निवासी ग्वाल टोली, कानपुर नगर है। वह लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलने आई थी। टीवी पर उनके आवास को देखकर वह यहां पहुंची और रास्ता भटक गई। परिजनों का नंबर न मिलने पर हज़रतगंज पुलिस ने ग्वाल टोली थाने से संपर्क किया, जहां से जानकारी मिली कि खुशी के गुमशुदगी की सूचना दर्ज की गई है। इसके बाद हज़रतगंज पुलिस ने परिजनों से बात कर वीडियो कॉल के माध्यम से लड़की की पहचान कराई। लड़की को थाना हज़रतगंज लाकर उसे संभाला गया और भोजन कराया गया। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने उसे मुख्यमंत्री जी से मिलवाने का भरोसा दिलाया, जिससे लड़की के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। कुछ समय बाद उसके परिजन थाना पहुंचे और पुलिस ने खुशी को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिवार ने हज़रतगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया। #UPPolice #lucknowpolice #hazratganjpolice #HumanityFirst
Sumit Kumar167,416 görüntüleme • 7 ay önce

ABVP के कार्यकर्ता जो पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने जा रहे थे। पुलिस ने जब रोका तो गर्दन पड़कर खींचते हुए उसे लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने लगे। आखिर सत्ता दल के साथ है इतना बेनिफिट तो मिलना ही चाहिए कि जिसकी चाहे गर्दन पकड़ ले! #ABVP #RamjiLalSuman #Lucknow #KarniSena #Agra #UPPolice
Sumit Kumar258,347 görüntüleme • 1 yıl önce

अखिलेश यादव ने बड़े मंगल के अवसर पर लखनऊ में लोगों के बीच भंडारा वितरित किया।
Sumit Kumar27,860 görüntüleme • 1 ay önce

एक सवाल का जवाब दे नहीं सकते और ये निष्पक्ष चुनाव करवाएंगे????
Sumit Kumar257,727 görüntüleme • 2 yıl önce

लखनऊ में समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर अभद्र टिप्पणी को लेकर महंत राजू दास के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने किया प्रदर्शन कार्यकर्ताओं ने राजू दास कि गिरफ्तारी की मांग की..... #SamajwadiParty #rajudas #MulayamSinghYadav
Sumit Kumar143,685 görüntüleme • 1 yıl önce

लख़नऊ में अकबरनगर को जब गिराया जा रहा था तो कुछ लोग जश्न मना रहे थे!अब पंतनगर की बारी आ गई है! जलते घर को देखने वालों, फूस का छप्पर आपका है. आग के पीछे तेज हवा है, आगे मुकद्दर आपका है. उसके क़त्ल पे मैं भी चुप था, मेरा नंबर अब आया. मेरे क़त्ल पे आप भी चुप हैं, अगला नंबर आपका है.
Sumit Kumar129,416 görüntüleme • 1 yıl önce

टूटते हुए घर को देखकर मासूम बच्ची बोल रही है 'मेरा घर टूट गया' कितना मासूमियत भरा यह शब्द है #Lucknow #bulldozer
Sumit Kumar71,109 görüntüleme • 1 yıl önce

एक तरफ जहां समाज को एक धागे में पिरोहने वाला नेता है वही दूसरी तरफ समाज को धार्मिक आधार पर अलग करने वाले, ये दृश्य लखनऊ में ईद के मौके पर ईदगाह का है जहां सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देने पहुंचे थे और उनके भाषण पर आते ही सामने सुन रहे लोग उत्साहित हो गए, जो दर्शाता है कि उनका व्यक्तित्व कितना सरल है । #akhileshyadav #EidMubarak #EidUlFitr #ViralVideos #lucknow
Sumit Kumar55,432 görüntüleme • 1 yıl önce
