
Sumit Kumar
@skphotography68 • 14,034 subscribers
Photojournalist 📸 Capturing the stories through my lens my voice is in the visual i take. Exploring, documenting, and sharing moments that matter.
Shorts
Videos

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधान सभा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में बुलडोजर लेकर पहुंचे । रामपुर में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर होने वाली बुलडोजर कार्रवाई और दिल्ली में सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से हटाए जाने का विरोध किया। #samajwadiparty #sonamwangchuk #jauharuniversity #lucknow #viralvideos
Sumit Kumar80,780 次观看 • 2 个月前

आज शाम प्रभारी निरीक्षक हज़रतगंज विक्रम सिंह मय फोर्स थाना क्षेत्र में पैदल गश्त पर थे। इसी दौरान उपनिरीक्षक अभिमन्यु कुमार की नजर विधानसभा के पास सड़क किनारे खड़ी रोती हुई एक लड़की पर पड़ी। पुलिस को अपनी ओर आता देख लड़की घबरा गई। पूछताछ करने पर पता चला कि लड़की बोल और सुन नहीं पाती वह मूकबधिर थी और कुछ भी बता पाने में असमर्थ थी। प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर उपनिरीक्षक अभिमन्यु कुमार और मौके पर मौजूद महिला कांस्टेबल ने उसे भरोसा दिलाया कि पुलिस उसकी मदद के लिए है। ट्रांसलेटर को बुलाकर और कागज पर लिखकर बातचीत करने की कोशिश की गई। तब पता चला कि लड़की का नाम खुशी गुप्ता, निवासी ग्वाल टोली, कानपुर नगर है। वह लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलने आई थी। टीवी पर उनके आवास को देखकर वह यहां पहुंची और रास्ता भटक गई। परिजनों का नंबर न मिलने पर हज़रतगंज पुलिस ने ग्वाल टोली थाने से संपर्क किया, जहां से जानकारी मिली कि खुशी के गुमशुदगी की सूचना दर्ज की गई है। इसके बाद हज़रतगंज पुलिस ने परिजनों से बात कर वीडियो कॉल के माध्यम से लड़की की पहचान कराई। लड़की को थाना हज़रतगंज लाकर उसे संभाला गया और भोजन कराया गया। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने उसे मुख्यमंत्री जी से मिलवाने का भरोसा दिलाया, जिससे लड़की के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। कुछ समय बाद उसके परिजन थाना पहुंचे और पुलिस ने खुशी को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिवार ने हज़रतगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया। #UPPolice #lucknowpolice #hazratganjpolice #HumanityFirst
Sumit Kumar167,476 次观看 • 10 个月前

लखनऊ | समाजवादी पार्टी का निशिकांत दुबे के खिलाफ विरोध, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का रिश्ता टिन्नू यादव से जोड़ने संबंधी कथित बयान को लेकर सपा नेताओं में नाराज़गी देखने को मिली। इस मामले में समाजवादी पार्टी के नेता मनोज 'काका' ने लखनऊ के हज़रतगंज थाने पहुंचकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। #Lucknow #SamajwadiParty #AkhileshYadav #NishikantDubey #Hazratganj #UPPolitics
Sumit Kumar35,376 次观看 • 3 个月前

लखनऊ में समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर अभद्र टिप्पणी को लेकर महंत राजू दास के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने किया प्रदर्शन कार्यकर्ताओं ने राजू दास कि गिरफ्तारी की मांग की..... #SamajwadiParty #rajudas #MulayamSinghYadav
Sumit Kumar143,686 次观看 • 1 年前

लख़नऊ में अकबरनगर को जब गिराया जा रहा था तो कुछ लोग जश्न मना रहे थे!अब पंतनगर की बारी आ गई है! जलते घर को देखने वालों, फूस का छप्पर आपका है. आग के पीछे तेज हवा है, आगे मुकद्दर आपका है. उसके क़त्ल पे मैं भी चुप था, मेरा नंबर अब आया. मेरे क़त्ल पे आप भी चुप हैं, अगला नंबर आपका है.
Sumit Kumar129,427 次观看 • 2 年前