Sunil Maurya's banner
Sunil Maurya's profile picture

Sunil Maurya

@smaurya_journo1,317 subscribers

Journalist @ Bhaskar। Ex Deputy Editor @ Aajtak। STAR WORLD, DISCOVERY 🆔, HBO ASIA 🌏, HOT STAR , TOI। Zee news। Dainik Jagran। Sahara। Writer@Aarushi case

Videos

smaurya_journo's profile picture

लखनऊ में पहले पत्नी, फिर बहन की गोली मार हत्या और फिर खुद को गोली मारने वाले मानस बाजपेयी की पूरी कहानी। एक साल से तलाक का केस चल रहा था। कल यानी 21 अगस्त को कोर्ट में तलाक केस पर सुनवाई थी। पत्नी पर शक था। उसे लगता था पत्नी धोखा दे रही है। इसलिए पत्नी को बैंक के बाहर बुलाकर गोली मार दी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल कि मानस बाजपेयी ने अपनी बहन को क्यों गोली मारी। क्यों हनुमान चालीसा तेज साउंड में बजाकर बहन की हत्या की। इस पूरे एपिसोड में बहन की क्या गलती थी। इस क्राइम की इनसाइड स्टोरी इस वीडियो से समझिए। असल में मानस की बहन मानसिक रूप से कमजोर थी। माता-पिता दोनों की पहले ही मौत हो चुकी थी। इसलिए बहन की जिम्मेदारी मानस के पास थी। दोनों पिछले काफी समय से एक साथ गोमती नगर में किराए के कमरे में रह रहे थे। जबकि मानस की पत्नी दिव्या मिश्रा अलग रह रही थी। दिव्या मिश्रा की बहन यूपी की जानी मानी पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा हैं। मानस बाजपेयी ने मरने से पहले वॉट्सऐप स्टेटस में पत्नी की बहन यानी प्रज्ञा के बारे में लिखा है कि उन्हें हमारे मैटर के बारे में पूरी जानकारी थी। फिलहाल, अभी सभी एंगल पर लखनऊ पुलिस जांच कर रही है। लेकिन इस हत्या और खुद जान देने का राज मानस बाजपेयी के उसी वॉट्सऐप स्टेटस में छुपा है। #up #upnews #lucknow #murder #crime #pragyamishra #divyamishra

Sunil Maurya

86,423 просмотров • 7 дней назад

Больше нет контента для загрузки