
Shakti Singh Yadav
@sshaktisinghydv • 62,287 subscribers
Chief Spokesperson @RJDForIndia | Ex MLA- Hilsa Constituency
Shorts
Videos

बिहार का चुनाव का परिणाम कोई आम परिणाम नहीं बल्कि मशीनरी मैनेजमेंट का परिणाम है। यहां EVM मैनेजमेंट की सुनामी आई जिसमें बिहार का लोकतंत्र बहता हुआ दिख रहा है। ध्यान रहे जो गुजराती कल पटना में था वो कल लखनऊ में होगा परसो कोलकाता में... बिहार कि जनता अवाक है! जो लोग , जो पार्टियां पूरे चुनाव धरातल पर दिखाई नहीं दिया वो आज अर्श पर है और फर्श पर बैठे पलायन करने वाले मजदूर , किसान , बेरोजगार नौजवान को अर्श से ठेंगा दिखा रहे हैं। 2 करोड़ 90 लाख युवा जो बिहार से बाहर जाकर मजदूरी करते थे उनका सपना था कि उसका बिहार बदलेगा, उसे उसके बिहार में ही काम मिलेगा, उसे भी अपने परिजनों के साथ बिहार में ही रहने का मौका मिलेगा उसके सपनों को उन 2 करोड़ 90 लाख बिहारी युवाओं के सपने तब तक पूरे नहीं होने वाले जब तक ये मशीनरी मैनेजमेंट से चुनाव के परिणाम बदले जाते रहेंगे। हम जनादेश का सम्मान जरूर करते हैं लेकिन ये जनादेश मशीनरी मैनेजमेंट का हिस्सा है, ये बात पूरा बिहार जानता है।
Shakti Singh Yadav74,171 views • 10 months ago

बिहार बंद का समय 12 बजे तक ही था, इसके बाद भी अगर पत्रकार मात्र इतना पूछ दिए की क्या राहुल गांधी की मां को जर्सी गाय कहना गाली नहीं! इतने में पत्रकारों को मां बहन की गाली देते हुए मार पीट किया! क्या बिहारी पत्रकारों की मां, मां नहीं है ? क्या बिहारी पत्रकारों की बहन, बहन नहीं है ? अब ये गुजराती बिहार में अपने गुंडे घुसपैठ बनाकर बिहारियों के मां बहनों को गाली दिलवा रहा है! #शर्मनाक
Shakti Singh Yadav72,402 views • 1 year ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देश के सपूत और सेना के जवान से अपने जूते का फीता बंधवा रहे हैं। क्या सुशील मोदी और भाजपा नेता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बर्खास्त करने की माँग प्रधानमंत्री से करेंगे ? दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद जी को वर्षा से बचने के लिए पुलिस द्वारा छाता का सहारा दिया गया तो पुलिस अधिकारी के बर्खास्तगी की माँग कर रहे थे। नैतिकता है तो प्रधानमंत्री से तुरंत राजनाथ सिंह की बर्खास्तगी की माँग करें, नहीं तो सुशील मोदी देश की जनता से माफ़ी माँगें। वीडियो देखें, आँख खुल जाएगी। News18 Bihar Zee Bihar Jharkhand @NewsStateBihar ANI
Shakti Singh Yadav163,199 views • 3 years ago

बीजेपी के कार्यकर्ताओं की गुंडई देखिए। कैसे विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस पर रोडेबाज़ी और पथराव कर रहें हैं। मीडिया के पास वीडियो मौजूद होने के बावजूद इस घटना को नहीं दिखाया गया, ये है प्रतिबद्धता, लेकिन सच हमेशा सामने आ ही जाता है। भाजपा की जाँच टीम को पत्थरबाज़ी की भी जाँच कर लेनी चाहिए, रिपोर्ट सौंपने में आसानी होगी।
Shakti Singh Yadav161,563 views • 3 years ago

माननीय MP राज्य सभा श्री मनोज कुमार झा और मेरी आपसी बातों को कुछ Cut Copy Paste टाइप के चुटभैये लोग अलग दिशा में पेश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मैं बता दूं कि ये वीडियो वोटर अधिकार यात्रा के अंतिम दिन की है, जब मैं और INDIA गठबंधन के तमाम नेता/ कार्यकर्ता गांधी मैदान में थे और वहां से निकलकर हमलोग सड़क पर निकलने वाले थे.. भीड़ अथाह थी तो मनोज जी ने कहा था जब निकलने लगाएगा तो कहिएगा साथ चलेंगे। मनोज जी बाइट दे रहे थे , हमें निकलने की जगह दिखी तो मनोज जी को कहा चलिए इस गेट से निकल चलते हैं, इसी वाक्या को लोगों ने आधे में काटकर Viral किया! राष्ट्रीय जनता दल में मनोज झा जी का कद क्या है ये मुझे बताने की जरूरत नहीं है। मनोज झा जी क्या हैं ये सभी जानते हैं, उनकी विद्वता सर्वविदित है। चुनाव आने वाला है ऐसे Video को जहां तहां से कट करके वायरल करने वालों का हुजूम वैसे भी देखा जाएगा, ऐसे ही कट वीडियो ने कई दफा राहुल गांधी जी को बदनाम किया है। ऐसे लंपट संस्कार वाले चुटभैये को यही सलाह है कि अपनी एनर्जी को सही दिशा में खर्च कीजिए जिससे बिहार के लोगों को लाभ हो!
Shakti Singh Yadav39,024 views • 1 year ago

हिलसा विधानसभा क्षेत्र 175 का मैं महागठबंधन प्रत्याशी हूं। मैं Election Commission of India से पूछना चाहता हूं कि हिलसा विधानसभा क्षेत्र का जो Strong Room है उसका CCTV कैमरा लगातार ये आज दूसरी बार फिर से बंद कर दिया गया है। जिसे करीब डेढ़ घंटे तक बंद रखा गया,जब जागरूक नागरिकों ने हल्ला हंगामा किया तब जाकर प्रशासन का नींद टूटा। मैं पूछना चाहता हूं कि आखिर क्या कारण है कि CCTV कैमरे को बार बार बंद कर दिया जा रहा है, उसके साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है ? ज़वाब देना होगा। पिछली बार जो खेला हुआ था क्या ये दुबारा वही खेल करने की दुस्साहस नहीं है ?
Shakti Singh Yadav32,739 views • 10 months ago

बिहार का पॉलिटिकल मैन डेटा बता रहा है की BJP और JDU समर्थित NDA बिहार में अब समाप्त होने वाली है, जिसे देख BJP ने पालतू तोतों के जरिए बंद पड़े, आधारहीन केस में राजद और महागठबंधन के शीर्ष नेतृत्व पर अदालतों में तोहमत लगाए जा रहे हैं। तेजस्वी जी के बदलते बिहार के विशन से डरी सहमी BJP और JDU एजेंसियों का सहारा लेकर बीच चुनाव में बिहार को अस्थिर करना चाहती है, जो कतई सम्भव नहीं है। बिहारियों के सिर के तिलक और स्वर को तंग करने की जो नापाक कोशिश की जा रही है, उसे हम बिहारियों ने मुंहतोड़ जवाब देने की ठानी है। “ नहीं डरा है नहीं डरेगा लालू इन सरकारों से ”
Shakti Singh Yadav31,297 views • 11 months ago

JDU के मुख्य प्रवक्ता कह रहे हैं कि नीतीश कुमार के पीठ पीछे दामाद आयोग बना है। अब सोच लीजिए कि आयोग का गठन भी CM के बिना हस्ताक्षर और बिना मर्जी के हो जा रहा है बिहार में ? ये वीडियो प्रमाण के तौर पर काफी है बिहार के उन समझदार लोगों के लिए जिन्हें लगता है कि नीतीश कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ नहीं हैं।
Shakti Singh Yadav16,087 views • 1 year ago

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी का महिला सशक्तिकरण आज साफ़ साफ़ दिखता है। राजद के महिला प्रवक्ताओं को जो पिछड़ा अतिपिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक है, चाहे वो सवर्ण प्रवक्ता ही क्यों न हो.. महिला प्रवक्ताओं को मीडिया चैनलों पर बैन करवाना RSS/ BJP और JDU का महिलाओं के प्रति नफ़रत और डर को दर्शाता है। मुखर आधी आबादी से RSS BJP और JDU घबराती है, इन्हें महिलाओं के अधिकार मांगते और और हक़ छीनते देख सीने पर सांप लोट जाती है।
Shakti Singh Yadav11,377 views • 1 year ago
No more content to load