
Thar_Desert_Photography
@thardesertphoto • 31,764 subscribers
Photographer Capturing culture, nature & vibrant colours of Rajasthan. Conservationist & Committed to save wildlife of thardesert Rajasthan
Shorts
Videos

हम ओर हमारी धर्म करने की परम्परायें कैसे प्रकृति को असंतुलित करती है। चींटियों को आटा ओर शक्कर डालना,कबूतरों को चुग्गा डालना,कुत्ते को रोटी देना ओर बंदरों को केला खिलाना हम कभी नहीं सुधरेंगे क्योंकि हमारे मस्तिष्क में यहीं सब भरा गया है “गऊ हमारी माता है” नारे के परिणाम असली तबाही मचायेंगे
Thar_Desert_Photography139,301 Aufrufe • vor 11 Tagen

इन बच्चों की माँ ओर बाप आपको सिर्फ बद्दुआएँ दे सकते है माननीय मुख्यमंत्री महोदय जीBhajanlal Sharma आप में कोई दया नहीं मेरे छोटे छोटे बच्चों के ये हालात हैं आपके मंत्री Jogaram Patel ने पिछले दिनों दौरा किया जोजरीनदी का उसके बाद हालात ओर खराब हो गए हैं।आपने कभी हमारे हालात नहीं जाने।रात की दो बज रही हैं हमारी आत्मा तड़प रही है साहब ओर क्रंदन करता हृदय से आवाज आ रही हैं कि खोज जाये उन नेताओं फैक्ट्री वालो का जिन्होंने हमारा ये हाल किया है भगवान उनको ऐसी सजा देना कि उनके बच्चे भी ऐसे ही तड़पे ओर हमारे पास कोई सहारा नहीं है।स्वास्थ्य मंत्री Gajendra Singh Khimsar जी एक रात रूकिये ना हमारे गांव में।Gajendra Singh Shekhawat अब खुश हो माननीय मंत्री महोदय जी आप ओर ले लो फैक्ट्री वालों से पैसा चुनाव में खर्च करने के काम आयेगा।हमसे दरिद्र तो आप हो साहब।इतनी अमीरी भी क्या काम की जो किसी की हाय पर बनाई हो।District Collector & Magistrate, Jodhpur गौरव अग्रवाल जी सर मेरी बिटिया भी IAS होने का सपना देखती हैं पर मैं आपकी परफ़ॉर्मेंस देख कर उसे कभी तैयारी नही करवाऊँगा।कुछ नहीं कर सकता एक IAS जीरो है उसका पावर अगर जमीर मर चुका हो तो।लिपा पोती की कार्यवाही ही करनी होती हैं तो एक थर्ड ग्रेड शिक्षक भी अच्छा है कलेक्टर से।मेरी बिटिया की जगह आपके कलेजे के टुकड़े को सुलाओ ना कल साहब आंखो से खून ना आयें आंसुओं में तो कहना।खैर कराहते कलेजे के बोल भगवान कभी सच ना होने दें ओर आपकी बिटिया हमेशा खुश रहे।Diya Kumari डोली से निकली थी आप आपके बाल बच्चे होते तो कैसे सहन करती मैम आप? यहां तीस गाँव के ये हालात हैं महिलाओं ने आप से अनुरोध किया था पर तब ये विधायक Arun Choudhary (modi ka parivar) जी झूठ बोल गए कि समाधान हो गया है अब तो ये भी विधानसभा में चिल्ला रहे हैं कि हमारी समस्या का समाधान करो पर तब नये नये विधायक बने थे।RSPCB Central Pollution Control Board MoEF&CC Ministry of Health World Health Organization (WHO) ये हालात सही हैं साहब? माननीय प्रधानमंत्री जी ये सब आपकी सरकार के कारनामे है देश का औधोगिक विकास इस किमत पर कर रहे हो आप हम साठ किलोमीटर दूर बड़े आराम से गाँव में सोते थे हमारा सबकुछ छीन लिया गया है पिछले बीस सालों में।पूरी पीढ़ी इस जहर में बड़ी हुई हैं कोई सुनने वाला नहीं है? Ravindra Singh Bhati Vasundhara Raje HANUMAN BENIWAL Rahul Gandhi Govind Singh Dotasra The Lallantop हमारी आवाज बनो ना साहब दुआ देंगे आपको।
Thar_Desert_Photography745,229 Aufrufe • vor 1 Jahr

बचपन से झूठ बताया गया कि मोरनी आंसू पीकर अंडे देती है। हालाँकि मैने इनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा है पर मिथ को मिटाना जरूरी है। एक ओर चीज नोटिस की मैने इस प्रोजेक्ट में मोरनी एक मोर को क्रोस करके ज्यों ही अन्य मोर की तरफ बढती है तो शांत बैठा मोर भी नाच उठता हैं। जो बुजुर्ग हो चुके मोर है या जिनके अब पंख नहीं है या जो युवा मोर है वो बहुत डिस्टर्ब करते है। एक ओर बात यहां मोरनियो में भी बहुत झगड़ा होता है। प्रकृति को करीब से देखने पर बहुत कुछ चीजें पता चलती हैं जो प्राकृतिक जीवन का हिस्सा हैं
Thar_Desert_Photography51,217 Aufrufe • vor 1 Monat
0:22
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

हिरण के जननांग चमड़ी के साथ टूटकर लटक गये पूरे घाव में कीड़े पड़ गये।ये पहला हैरान करने वाला केस था कि हिरण अभी भी ज़िंदा था शायद ये दो दिन पुराना घाव हो।खैर कीड़े देखकर कलेजा फट गया।क्या हालात कर दी हमने इन वन्यजीवों की जगह जगह नगे तार तान दिए हैं जो हिरणों की जान ले रहे हैं इतना खर्च करने वाला मनुष्य क्या कुछ ओर उपाय नहीं कर सकता कि ये हिरण ना मरे।सरकार किसानों को जाली तारबंदी पर सब्सिडी देकर हिरणों की मौत का जाल बुन रही हैं इनके लिए भी गांव के ओरणो को मिनी फोरेस्ट के रूप मे विकसित किया जाए जहां मनुष्य ओर कुत्तों का हस्तक्षेप ना हो मैं गारंटी देता हूँ एक भी हिरण तुम लालसी इंसानो के खेत में नही भटकेगा ।Rajasthan Forest Department MoEF&CC Sanjay Sharma
Thar_Desert_Photography491,003 Aufrufe • vor 1 Jahr

अगर हमारे सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत जी जोजरी रिवरफ्रंट का वादा पूरा करते तो ये कुछ ऐसा ही नजर आता लेकिन फेंक के चले गये। साथ में हमारे विधायक जी ने भी तालिया बजवा दी। चुनावी वादो की जवाबदेही तय होनी चाहिए अब तो ताकि कोई ऐसे फेंक ना सके झूठी Gajendra Singh Shekhawat Jogaram Patel
Thar_Desert_Photography189,780 Aufrufe • vor 8 Monaten

पूरा गांव आज कलेक्टर साहब के सामने खड़ा गिड़गिड़ा रहा है।प्लीज हमें बचा लीजिए हम मर रहे है रासायनिक बदबू से।किसी को हमारी कराहने की वेदना समझ आये तो हमें बचा लीजिए पूरा गांव मर जायेगा इस गैस चैम्बर में।पीले चावल देकर हमारे गांव आने का न्योता दिया कलेक्टर साहब पधारिये हम आपकी खूब सेवा करेंगे।एक आखिरी उम्मीद लेकर आये थे साहब पता नही कब तक ज़िंदा रहेंगे मौत का भयानक मंजर देख रहे है आंखो के सामने।District Collector & Magistrate, Jodhpur हाथ जोड़कर निवेदन है एक बार हमारे गांव पधारे रात में।साहब प्लीज हमारे जीवन का सवाल है आप महसूस करेंगे हम कैसे जी रहे हैं।Jogaram Patel Narendra Modi Ashok Gehlot Gajendra Singh Shekhawat
Thar_Desert_Photography369,892 Aufrufe • vor 1 Jahr

इन बेज़ुबानो को स्वयं लड़ना होगा अपना अस्तित्व बचाने के लिए।इनके आवास में अवैध खनन माफियाओं से,AC में बैठे कमीशन खोर अधिकारियों से और भ्रष्ट नेताओं से जो हर हाल पर इन वन्यजीवों के आवासो का सौदा करने को आतूर हैं।पर्यावरण संरक्षण एक ढकोसला हैं जिससे कई NGO ओर सरकारी संस्थाएं मोटा पैसा खाती है।मेरा अनुभव है कुछ NGO जो उस अतिविलुप्तप्राय प्रजाति का संरक्षण करने आते है वो स्वयं उस प्रजाति को मारने में सहायक होते है अपनी नौकरी ओर इज़्ज़त बचाने के लिए झूठी रिपोर्ट बनाते हैं और सकारात्मक परिणाम मिले है ऐसे आँकड़े प्रस्तुत करते हैं।यकीन मानिए मित्रों दस AC लगे बड़े से हॉल में सौ मांसाहारी व्यक्ति उसी हॉल के उपर उड रहे गिद्धों के संरक्षण का कान्फ्रेंस करते हैं।वो गिद्ध भी हैरान होते है कि हमारे संरक्षण के लिए कैसे कैसे प्रयास किये जा रहे हैं।किताबें छपती है बड़े बड़े नाम दिए जाते है पर धरातल पर कम से कम उन वन्यजीवों के लिए कुछ नहीं बदलता। ये विडियो कहाँ का है कोई जानकारी नहीं है पर इस संदर्भ में शेयर कर रहा हूँ कि शायद ये हाथी अपने आवास क्षेत्र में JCB से हो रहे अवैध खनन को रोकने का प्रयास कर रहा हो।
Thar_Desert_Photography354,170 Aufrufe • vor 1 Jahr

किसान जब ट्रैक्टर लेकर खेतों में उतरते हैं तो इस देश का पेट भरता है।
Thar_Desert_Photography53,904 Aufrufe • vor 2 Monaten

ये लास्ट में होंठों से मुंह बिगाड़ के ईशारा किया गया है वर्दी वाले द्वारा ये सब पोल खोल गया।यार ये मीडिया वाला दबंग आदमी है इसको क्यों मार रहा है। होगा विपक्ष भी गलत होगा वांगचुक भी गलत पर वो मरने वाले बच्चे देश के डॉक्टर बनने वाले थे।वो गलत नहीं थे।ओर अगर ये आंदोलन ज़िम्मेदारोके जिम्मेदारी तय करने के लिए है तो तर्क वितर्क कुछ भी दीजिए।बात ये है कि ज़िम्मेदारी तो तय करनी होगी।उसके लिए विपक्ष का भी फर्ज है ओर देश के युवाओं का भी।वो अपना फर्ज निभा रहे है ज़िम्मेदारी तय करने में क्या दिक़्क़त है साहब।@Abhinav_Pan सर अपना फर्ज बखूबी निभा रहे हैं लोकतंत्र का चौथा स्तंभ
Thar_Desert_Photography40,730 Aufrufe • vor 2 Monaten

आखिरकार गजेंद्र सिंह शेखावत ओर जोगाराम पटेल का जोजरी रिवरफ्रंट बन गया है ओर लोग शूटिग करने आ रहे है😃 ये जोधपुर का पिंक पोंड है जो तनावडा में जोजरी के केमिकल से गुलाबी हुआ है। अब तो खुश हो लो ढीट मंत्रियों,बेशर्म दोनो ही बैनर से शिलान्यास करके 172 करोड़ डकार गये। हंस ओर रहे थे जोगाराम जी ये जो बबूल मच्छर दिख रहे है यहां टुरिस्ट घूमते नजर आयेगें शर्म तो जोधपुर के पत्रकारों पर भी आती है जो एयरपोर्ट पर एक कचौरी पार्टी के ला च में इनके सामने माइक रख देते है पर मजाल है कोई तीखा सवाल पूछ लें। सर्किट हाउस में टेबस पर माइक रख देते है मंत्री के सामने ओर हो गई प्रेस कांफ्रेंस जो मन में आया बोलते रहते है ये ठग मंत्री पर कोई सवाल नहीं पूछता। आपको बूरा लग रहा होगा पत्रकार बधुओ पर आप से तो बाडमेर वाले ठीक है वो सवाल तो करते है कम से कम
Thar_Desert_Photography11,373 Aufrufe • vor 13 Tagen

बारिश में कुत्तों का एक ग्रुप हिरणों को नौचने आ जाता है।ये पूरे रेगिस्तान में हालात है वन्यजीवों को कुत्ते खत्म कर रहे है।आवारा कुत्तों की असंतुलित बढ़ती जनसंख्या वन्यजीवों को विलुप्ति के कगार पर पहुंचा रही है।किसानों द्वारा खेतों के तारबंदी और सरकारी सब्सिडी आग में घी का काम कर रही है। जल्द ही कुत्तों को नियंत्रित नहीं किया गया तो हिरण सिर्फ़ किताबों में बचेगें। Department of Environment, Forest & Climate Change Rajasthan Forest Department MoEF&CC कृपया कुछ एक्शन लें
Thar_Desert_Photography32,177 Aufrufe • vor 1 Monat

थार के वन्यजीवों के लिए इस तरह की खैली बनाने का सिलसिला तीन साल पहले हमने शुरू किया था आज हर गाँव के सरपंच ओर युवा इसे अपनाकर वन्यजीवों के लिए पानी की व्यवस्था के प्रयास कर रहे हैं।ये तरीका हम तालछापर से लाये थे।ओर पहला सपोर्ट हमें INTACH से मिला था ओर महेंद्र सिंह जी ओर यशोवर्धन जी ने हमारा ये सपना साकार किया था।वन्यजीव इनके हमेशा आभारी रहेंगे।अब हमने एक ग्रुप बनाकर इसे कभी ख़ाली नहीं होने दिया।ओर ज़रूरत वाली जगहों पर नई खैलिया भी बनाई है ।धन्यवाद मित्रों ये सब आपके सहयोग व साथ की बदौलत संभव हो पा रहा है।
Thar_Desert_Photography282,507 Aufrufe • vor 2 Jahren

ग्रीन एनर्जी का पहला सिद्धांत है ग्रीनरी को काटो।थार रेगिस्तान में खेजड़ी काटकर सोलर प्लांट लगाने का तरीका क्या वाकई ये ग्रीन एनर्जी है। किसने इसको ग्रीन एनर्जी नाम दे दिया? यहां एक पवन चक्की से हिमालयन ग्रिफॉन की मृत्यु हो गई है जो अतिविलुप्त प्राय है।
Thar_Desert_Photography100,282 Aufrufe • vor 8 Monaten

हाथों से आटा पीसने की घटी अनाज का असली स्वाद मरता नहीं था क्योंकि धीरे-धीरे चलती थी तो गर्म नहीं होती थी महिलाओं के लिए सुबह सुबह कसरत हो जाती थी कई डॉक्टर भी मान चुके है कि ये कई बीमारियो से बचाती थी। कोशिश करते है कि ये घटी घर में वापस ले आये पर अब वो बहुयें कहां से लाये जो ये घटी चला के रोटी बनाये😃 सोशल मिडिया की तथाकथित कुछ इनफ़्लुएंज़र ने दिखावा करके ओर माहौल खराब कर दिया है खैर हम इस पुरानी जीवनशैली को भूलने तो नही देंगे
Thar_Desert_Photography71,737 Aufrufe • vor 7 Monaten