
Thar_Desert_Photography
@thardesertphoto • 31,418 subscribers
Photographer Capturing culture, nature & vibrant colours of Rajasthan. Conservationist & Committed to save wildlife of thardesert Rajasthan
Shorts
Videos

किसान जब ट्रैक्टर लेकर खेतों में उतरते हैं तो इस देश का पेट भरता है।
Thar_Desert_Photography53,627 görüntüleme • 21 gün önce

इन बच्चों की माँ ओर बाप आपको सिर्फ बद्दुआएँ दे सकते है माननीय मुख्यमंत्री महोदय जीBhajanlal Sharma आप में कोई दया नहीं मेरे छोटे छोटे बच्चों के ये हालात हैं आपके मंत्री Jogaram Patel ने पिछले दिनों दौरा किया जोजरीनदी का उसके बाद हालात ओर खराब हो गए हैं।आपने कभी हमारे हालात नहीं जाने।रात की दो बज रही हैं हमारी आत्मा तड़प रही है साहब ओर क्रंदन करता हृदय से आवाज आ रही हैं कि खोज जाये उन नेताओं फैक्ट्री वालो का जिन्होंने हमारा ये हाल किया है भगवान उनको ऐसी सजा देना कि उनके बच्चे भी ऐसे ही तड़पे ओर हमारे पास कोई सहारा नहीं है।स्वास्थ्य मंत्री Gajendra Singh Khimsar जी एक रात रूकिये ना हमारे गांव में।Gajendra Singh Shekhawat अब खुश हो माननीय मंत्री महोदय जी आप ओर ले लो फैक्ट्री वालों से पैसा चुनाव में खर्च करने के काम आयेगा।हमसे दरिद्र तो आप हो साहब।इतनी अमीरी भी क्या काम की जो किसी की हाय पर बनाई हो।District Collector & Magistrate, Jodhpur गौरव अग्रवाल जी सर मेरी बिटिया भी IAS होने का सपना देखती हैं पर मैं आपकी परफ़ॉर्मेंस देख कर उसे कभी तैयारी नही करवाऊँगा।कुछ नहीं कर सकता एक IAS जीरो है उसका पावर अगर जमीर मर चुका हो तो।लिपा पोती की कार्यवाही ही करनी होती हैं तो एक थर्ड ग्रेड शिक्षक भी अच्छा है कलेक्टर से।मेरी बिटिया की जगह आपके कलेजे के टुकड़े को सुलाओ ना कल साहब आंखो से खून ना आयें आंसुओं में तो कहना।खैर कराहते कलेजे के बोल भगवान कभी सच ना होने दें ओर आपकी बिटिया हमेशा खुश रहे।Diya Kumari डोली से निकली थी आप आपके बाल बच्चे होते तो कैसे सहन करती मैम आप? यहां तीस गाँव के ये हालात हैं महिलाओं ने आप से अनुरोध किया था पर तब ये विधायक Arun Choudhary (modi ka parivar) जी झूठ बोल गए कि समाधान हो गया है अब तो ये भी विधानसभा में चिल्ला रहे हैं कि हमारी समस्या का समाधान करो पर तब नये नये विधायक बने थे।RSPCB Central Pollution Control Board MoEF&CC Ministry of Health World Health Organization (WHO) ये हालात सही हैं साहब? माननीय प्रधानमंत्री जी ये सब आपकी सरकार के कारनामे है देश का औधोगिक विकास इस किमत पर कर रहे हो आप हम साठ किलोमीटर दूर बड़े आराम से गाँव में सोते थे हमारा सबकुछ छीन लिया गया है पिछले बीस सालों में।पूरी पीढ़ी इस जहर में बड़ी हुई हैं कोई सुनने वाला नहीं है? Ravindra Singh Bhati Vasundhara Raje HANUMAN BENIWAL Rahul Gandhi Govind Singh Dotasra The Lallantop हमारी आवाज बनो ना साहब दुआ देंगे आपको।
Thar_Desert_Photography745,184 görüntüleme • 1 yıl önce

अगर हमारे सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत जी जोजरी रिवरफ्रंट का वादा पूरा करते तो ये कुछ ऐसा ही नजर आता लेकिन फेंक के चले गये। साथ में हमारे विधायक जी ने भी तालिया बजवा दी। चुनावी वादो की जवाबदेही तय होनी चाहिए अब तो ताकि कोई ऐसे फेंक ना सके झूठी Gajendra Singh Shekhawat Jogaram Patel
Thar_Desert_Photography189,753 görüntüleme • 6 ay önce
0:22
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

हिरण के जननांग चमड़ी के साथ टूटकर लटक गये पूरे घाव में कीड़े पड़ गये।ये पहला हैरान करने वाला केस था कि हिरण अभी भी ज़िंदा था शायद ये दो दिन पुराना घाव हो।खैर कीड़े देखकर कलेजा फट गया।क्या हालात कर दी हमने इन वन्यजीवों की जगह जगह नगे तार तान दिए हैं जो हिरणों की जान ले रहे हैं इतना खर्च करने वाला मनुष्य क्या कुछ ओर उपाय नहीं कर सकता कि ये हिरण ना मरे।सरकार किसानों को जाली तारबंदी पर सब्सिडी देकर हिरणों की मौत का जाल बुन रही हैं इनके लिए भी गांव के ओरणो को मिनी फोरेस्ट के रूप मे विकसित किया जाए जहां मनुष्य ओर कुत्तों का हस्तक्षेप ना हो मैं गारंटी देता हूँ एक भी हिरण तुम लालसी इंसानो के खेत में नही भटकेगा ।Rajasthan Forest Department MoEF&CC Sanjay Sharma
Thar_Desert_Photography491,003 görüntüleme • 1 yıl önce

पूरा गांव आज कलेक्टर साहब के सामने खड़ा गिड़गिड़ा रहा है।प्लीज हमें बचा लीजिए हम मर रहे है रासायनिक बदबू से।किसी को हमारी कराहने की वेदना समझ आये तो हमें बचा लीजिए पूरा गांव मर जायेगा इस गैस चैम्बर में।पीले चावल देकर हमारे गांव आने का न्योता दिया कलेक्टर साहब पधारिये हम आपकी खूब सेवा करेंगे।एक आखिरी उम्मीद लेकर आये थे साहब पता नही कब तक ज़िंदा रहेंगे मौत का भयानक मंजर देख रहे है आंखो के सामने।District Collector & Magistrate, Jodhpur हाथ जोड़कर निवेदन है एक बार हमारे गांव पधारे रात में।साहब प्लीज हमारे जीवन का सवाल है आप महसूस करेंगे हम कैसे जी रहे हैं।Jogaram Patel Narendra Modi Ashok Gehlot Gajendra Singh Shekhawat
Thar_Desert_Photography365,146 görüntüleme • 1 yıl önce

मेरे प्रदेश के मंत्री 😡 चुनाव के समय आधी रात को हाजिर होने का बोल देते है पर अब जब कॉल करते है तो रो रहे है मुझे रात में डिस्टर्ब मत करो। युवा साथियों कामचोर नेताओं की नींद हराम कर दो आप सब में बहुत ताकत है। अगर ये ज़िम्मेदारी नहीं लेते है तो इनको वोट की भीख माँगते समय झूठे वादे करके जनता को धोखा देने का कोई अधिकार नही
Thar_Desert_Photography15,566 görüntüleme • 15 gün önce

इन बेज़ुबानो को स्वयं लड़ना होगा अपना अस्तित्व बचाने के लिए।इनके आवास में अवैध खनन माफियाओं से,AC में बैठे कमीशन खोर अधिकारियों से और भ्रष्ट नेताओं से जो हर हाल पर इन वन्यजीवों के आवासो का सौदा करने को आतूर हैं।पर्यावरण संरक्षण एक ढकोसला हैं जिससे कई NGO ओर सरकारी संस्थाएं मोटा पैसा खाती है।मेरा अनुभव है कुछ NGO जो उस अतिविलुप्तप्राय प्रजाति का संरक्षण करने आते है वो स्वयं उस प्रजाति को मारने में सहायक होते है अपनी नौकरी ओर इज़्ज़त बचाने के लिए झूठी रिपोर्ट बनाते हैं और सकारात्मक परिणाम मिले है ऐसे आँकड़े प्रस्तुत करते हैं।यकीन मानिए मित्रों दस AC लगे बड़े से हॉल में सौ मांसाहारी व्यक्ति उसी हॉल के उपर उड रहे गिद्धों के संरक्षण का कान्फ्रेंस करते हैं।वो गिद्ध भी हैरान होते है कि हमारे संरक्षण के लिए कैसे कैसे प्रयास किये जा रहे हैं।किताबें छपती है बड़े बड़े नाम दिए जाते है पर धरातल पर कम से कम उन वन्यजीवों के लिए कुछ नहीं बदलता। ये विडियो कहाँ का है कोई जानकारी नहीं है पर इस संदर्भ में शेयर कर रहा हूँ कि शायद ये हाथी अपने आवास क्षेत्र में JCB से हो रहे अवैध खनन को रोकने का प्रयास कर रहा हो।
Thar_Desert_Photography354,170 görüntüleme • 1 yıl önce

ग्रीन एनर्जी का पहला सिद्धांत है ग्रीनरी को काटो।थार रेगिस्तान में खेजड़ी काटकर सोलर प्लांट लगाने का तरीका क्या वाकई ये ग्रीन एनर्जी है। किसने इसको ग्रीन एनर्जी नाम दे दिया? यहां एक पवन चक्की से हिमालयन ग्रिफॉन की मृत्यु हो गई है जो अतिविलुप्त प्राय है।
Thar_Desert_Photography100,282 görüntüleme • 6 ay önce

इतना आसान नहीं कंपनी वालों।ये थार है यहां अच्छे अच्छो को धूल चटाई है कुदरत ने।हम तो लांठा मिनख है इसलिए यहां ज़िंदा हैं।थार के वन्यजीवों के लिए ये बेहद सुखद तस्वीरें है।अतिविकास पुरुषों को ये कंपनी की बर्बादी भले नजर आये पर हमने कराहते देखा है गोडावण को,चिंकारा को।जमीन में दफन होते देखा है खेजड़ी को केर को जिनको हमारे पुरखों ने बहुत संघर्ष करके पाला था।पूरा थार ऐसी ही तेज आँधियों की दुआएँ कर रहा है क्योंकि ये नेता तो सब चोर हैं लुटेरे है कंपनी को बेच दिया है
Thar_Desert_Photography176,204 görüntüleme • 1 yıl önce

थार के वन्यजीवों के लिए इस तरह की खैली बनाने का सिलसिला तीन साल पहले हमने शुरू किया था आज हर गाँव के सरपंच ओर युवा इसे अपनाकर वन्यजीवों के लिए पानी की व्यवस्था के प्रयास कर रहे हैं।ये तरीका हम तालछापर से लाये थे।ओर पहला सपोर्ट हमें INTACH से मिला था ओर महेंद्र सिंह जी ओर यशोवर्धन जी ने हमारा ये सपना साकार किया था।वन्यजीव इनके हमेशा आभारी रहेंगे।अब हमने एक ग्रुप बनाकर इसे कभी ख़ाली नहीं होने दिया।ओर ज़रूरत वाली जगहों पर नई खैलिया भी बनाई है ।धन्यवाद मित्रों ये सब आपके सहयोग व साथ की बदौलत संभव हो पा रहा है।
Thar_Desert_Photography282,507 görüntüleme • 2 yıl önce

हाथों से आटा पीसने की घटी अनाज का असली स्वाद मरता नहीं था क्योंकि धीरे-धीरे चलती थी तो गर्म नहीं होती थी महिलाओं के लिए सुबह सुबह कसरत हो जाती थी कई डॉक्टर भी मान चुके है कि ये कई बीमारियो से बचाती थी। कोशिश करते है कि ये घटी घर में वापस ले आये पर अब वो बहुयें कहां से लाये जो ये घटी चला के रोटी बनाये😃 सोशल मिडिया की तथाकथित कुछ इनफ़्लुएंज़र ने दिखावा करके ओर माहौल खराब कर दिया है खैर हम इस पुरानी जीवनशैली को भूलने तो नही देंगे
Thar_Desert_Photography71,586 görüntüleme • 5 ay önce

धान रखने की कोठी। गाँव में बुजुर्ग बाजरा गेहूं का संग्रह करने के लिए तालाब की माटी से कोठी बनाते थे ये कोठी में अनाज खराब नहीं होता था और अकाल जैसी परिस्थितियों में काम आता था।अब इस पर्यावरण अनुकूल संरचना का रूप प्लास्टिक के कट ने ले लिया है।अब गाँव में ये कोठिया मिलना बेहद दुर्लभ होता जा रहा है।इस विडियो को हमारे फेसबुक पेज पर 87M लोगों ने देखा है।
Thar_Desert_Photography139,197 görüntüleme • 1 yıl önce

अक्टूबर नवम्बर महिना सांपो के शीत आवास(हाइबरनेशन) में जाने का महिना है।ये महाशिवरात्री तक ऐसे गर्म स्थान पर छुप के रहेंगे ताकि इनका कोल्ड ब्लड जमे नही।हमारे शास्त्रों में भगवान शिव द्वारा अपनी जटा को बांधने ओर शिवरात्रि पर खोलने का तात्पर्य भी इनके इस अनुसरण से जुड़ा है जटा बांधने का मतलब सर्प बंध जाते है यानि दिखाई नहीं देते वही खोलने का मतलब है फिर से धरती पर दिखाई देना यानि शिवरात्रि मे गर्मियां शुरू हो जाती है ओर इसलिए ये अक्टूबर व नवम्बर मे सबसे ज़्यादा गतिशील दिखाई देते हैं क्योंकि ये शीत आवास जाने से पहले वसी एकत्रित करने के लिए खाना तलाश करते हैं।ओर इसी चक्कर मे ये सड़क पर ओर इंसानों किसानों द्वारा मारे जाते है।सांप थार की जैव विविधता के महत्वपूर्ण घटक है इसलिए आप से निवेदन है कि गाड़ी को सड़क पर नजर रखकर चलाये खास तौर से शाम ओर रात में विशेष ध्यान रखे।ओर कही खेत घर मे दिख जाये तो मारे नहीं ये गतिशील प्राणी है दस मिनट अकेला छोड़कर दें ये दो किलोमीटर दूर मिलेगा आपको आपके खेत या घर से।अधिकतर बार इनके रेस्क्यू की भी ज़रूरत नहीं है पर जरूरी लगे तो किसी उचित स्थान पर छोड़ दें पर मारना नहीं है कभी भी।इस बोआ को लेकर भी जो अफवाये फैली है उनसे सावधान रहें इनका संरक्षण करें ना कि मारें।
Thar_Desert_Photography186,687 görüntüleme • 1 yıl önce

थार के मरते हिरणों की आवाज को सरकार तक पहुँचाने के लिये आगे आना मित्रों।ये हिरण सोशल मीडिया पर नहीं है ओर ना ही सरकार मे कोई इनका नेता।मुझे उम्मीद है आप सब इन वन्यजीवों की आवाज को कल शाम 8 बजे #कुत्तो_से_हिरण_बचाओ पर ज़रूर बुलंद करेंगे।धन्यवाद मित्रों
Thar_Desert_Photography207,914 görüntüleme • 2 yıl önce

बदबू बहुत तीक्ष्ण आ रही है बच्चे ओर परिवार शिकायत करते करते सो गये हैं बुजुर्ग मां बाप गंध सहन कर लेते है पर बोलते नही हैं क्योंकि पिताजी को भरोसा है कि Bhajanlal Sharma जी हल करेंगे लेकिन कब ये नही पता।वे मना करते है कि पूरा गांव सहन कर रहा है तो बेटा तूझे क्यों तकलीफ हो रही है क्यों लड़ रहा है कुछ नहीं होता है।ये सिस्टम छड़ा हुआ है।बच्चे सो रहे है उनको नींद आ चुकी हैं दो को दवाई दी है कमरे में अगरबत्ती जलाई है ताकि कुछ ऐसीटिक बदबू कम हो मैं हर रोज लिख भी नहीं सकता क्योंकि लोग ऊब जाते है पर हमारे हालात बहुत खराब है।तड़प के मारे लिखने से स्वयं को रोक नहीं पाता हूँ।मंत्री महोदय जी की संवेदना मर चुकी हैं वो अब भी जोजरी रिवर फ्रंट वाला चुनावी स्टंट लेकर बैठे है कि सरकार करेगी।हमारे हाल जानने नहीं आ रहे है तकलीफ लिखने पर भी टोंट मार रहे कि तू लिखता बहुत अच्छा है अरे साहब मरते आदमी की तड़प है ये आपको दिखाई नहीं देती ओर ना महसूस होती है।बाकी आप मेरे पिता तुल्य सम्माननीय हो क्या लिखने का शौक होगा मुझे बहुत काम है जीवन में यहां आपके लिए लिखने का शौक नहीं है।District Collector & Magistrate, Jodhpur साहब ने RSPCB के अधिकारियों को सैंपल लेने भेज दिया और वे अपना काम पूरा करके चले गये मै परसो हमारे विकास अधिकारी महोदय को अर्जी दी है,कल ADM साहब को,आज माननीय Jogaram Patel जी को बताया मानवाधिकार आयोग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है कल हर सक्षम व्यक्ति से निवेदन कर चुका हूँ पर कोई राहत नही मिली है।तीक्ष्ण गंध से नाक से पानी बहने लगा है।उम्मीद टूट गई है मौत को सामने देखकर परिवार की बहुत चिंता हो रही है पर कुछ नही कर सकते।क्या ये फैक्ट्री कुछ दिन बंद नहीं हो सकती जब तक ये पानी ट्रीट ना करें या हमें मरना ही पड़ेगा।आज जोधपुर से एक यंग एडवोकेट साहब का कॉल आया था उन्होंने सोमवार को बुलाया है हाईकोर्ट की शरण लेने को पर डर वही है आखिर कब न्याय मिलेगा कहीं दम टूट ना जाये तब तक।NGT में पहले केस दायर है 357 पेज का निर्णय 2022 में दे रखा है हालात उससे दो गुना ज्यादा खराब हुए है उसमें नई रीट डालने के लिए भी बात हुई है वकील साहब से।मैने पूरा प्रयास किया है राजनीति,प्रशासन ओर मीडिया से हर संभव तात्कालिक मदद लेने की पर खाली हाथ हूँ नींद नहीं आयेगी क्योंकि नाक में बहुत तीखी जलन हो रही है हर सांस मौत के करीब ले जा रही हैं।कोई भी हमारी मदद करें प्लीज कुछ समझ नहीं आ रहा है कैसे इस मौत से बचा जायें।
Thar_Desert_Photography143,933 görüntüleme • 1 yıl önce

भाषा भले ना समझे एक दूसरे की पर जज्बात बहुत भावुक है मित्रों।अमेरिकी फ़ोटोग्राफ़र जब मेरे इंस्टाग्राम पेज देख के गाँव आई तो धारों के गाँवों में कुछ यूँ आवभगत ओर उत्साह था।किसी विदेशी मेहमान का पहली बार गाँव में आना ओर आवभगत मे तो हम दुनिया भर मे जाने जाते है।
Thar_Desert_Photography251,423 görüntüleme • 3 yıl önce