
Alok Putul
@thealokputul • 21,086 subscribers
A journalist by choice | Author:NAXALBAADI ABUJHMAAD | Ex Editor Deshbandhu, Ex Advisor Navbharat | Views are my own and don’t reflect the views of my employer.
Shorts
Videos
0:32
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

जंगल खोद कर अधिक से अधिक कोयला ले जाने की हवस ऐसी है कि नियम क़ानून को ताक पर रख कर मालगाड़ी के डिब्बे को कई फ़ीट ऊपर तक भर दिया जा रहा है. कोयले की इस डकैती में रेलवे प्लेटफ़ार्म के शेड तक टकरा के टूट रहे हैं. लेकिन मजाल है कि सत्ता या विपक्ष का कोई नेता इस पर चूँ-चाँ भी करे.
Alok Putul414,718 次观看 • 3 年前

छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य में अडानी के एमडीओ वाले कोयला खदानों के खिलाफ पिछले 750 दिनों से आदिवासी जहां धरना दे रहे थे, देर रात उस धरनास्थल को जला दिया गया. आदिवासियों ने कहा कि इस संवैधानिक लड़ाई को इस तरह की हिंसक कार्रवाई से नहीं कुचला जा सकता. आदिवासी आज नया निर्माण करेंगे.
Alok Putul70,659 次观看 • 2 年前

राजा को नंगा कहा जाए तो वह अब भी नाराज़ हो जाता है. छत्तीसगढ़ के बस्तर में सरकारी आवासीय विद्यालय में आदिवासी बच्चों के शौचालय में रहने का वीडियो जारी हुआ तो इलाके के मंत्री जी नाराज़ हो गए. मंत्री केदार कश्यप का कहना है कि हॉस्टल जाने व वीडियो बनाने वाले पर कार्रवाई होगी.
Alok Putul50,741 次观看 • 1 年前

हसदेव अरण्य में अडानी के एमडीओ वाले खदानों को भाजपा ने अपने घोषणापत्र में ‘भ्रष्टाचार’ बताया था. आज वहाँ लाखों पेडों की कटाई की शुरुआत होने वाली है. भारत के सबसे धनी आदमी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे इन गाँव वालों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. विपक्षी कांग्रेस लापता है !
Alok Putul50,663 次观看 • 2 年前

कल कांग्रेस नेता Rahul Gandhi और दूसरे नेताओं ने बिलासपुर से रायपुर तक ट्रेन की यात्रा की. वहाँ भी राज्य में हुए PSC घोटाले को लेकर प्रतियोगियों ने सवाल उठाए. CM ने कहा कि इस PSC घोटाले की आज तक किसी ने शिकायत नहीं की है. रायपुर में छात्रों ने कहा कि CM ग़लतबयानी कर रहे हैं.
Alok Putul21,365 次观看 • 3 年前

हसदेव में जंगल कटाई के खिलाफ चल रहे आंदोलन में पिछली सरकार के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अपना समर्थन देने पहुँचे. 26 जुलाई 2022 को विधानसभा में सर्वसम्मति से हसदेव अरण्य में सभी खदानों की अनुमतियाँ निरस्त करने के संकल्प का पालन, राज्य सरकार ने किया होता तो लाखों पेड़ बच जाते.
Alok Putul18,770 次观看 • 2 年前
没有更多内容可加载