
Dr Vikas I The Brain Yogi
@thebrainyogi • 96,833 subscribers
Neuro & Spine Surgeon 🧠 @IMAIndiaOrg Joint Secretary Ranchi, Chief Advisor FORDA India, Ex- president JDA RIMS
Shorts
Videos

चलिए आपको ब्रेन जिम ले चलता हूं, अपने हाथों से यह एक्सरसाइज करें इससे आपका ब्रेन का दोनों भाग (राइट हेमिस्फीयर और लेफ्ट हेमिस्फीयर), एक साथ अच्छे तरीके से काम करने लगेगा और आपकी ,याददाश्त, कंसंट्रेशन,में सुधार होगा और ब्रेन एक्टिव रहेगा , मेमोरी लॉस ,अल्जाइमर पार्किंसन' डिसीज होने की संभावना कम रहेगी l हमें कमेंट करके बताएं कि आप कितने एक्सरसाइज आसानी से कर पा रहे हैं ????
Dr Vikas I The Brain Yogi509,841 views • 2 years ago

होम वर्क पूरा ना होने पर टीचर ने बच्चे को थप्पड़ लगा दिया टीचर के डर से 6 साल के मासूम बच्चे की हार्ट अटैक से मौत😢... आंध्र प्रदेश के एक स्कूल में 6 वर्षीय छात्र प्रणय तेजा की कक्षा में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि होमवर्क पूरा न करने पर उसकी शिक्षिका अनुराधा ने उसे डांटा और थप्पड़ मारा। गाल पर थप्पड़ लगने के कुछ ही सेकंड बाद बच्चा अचानक शांत होकर गिर पड़ा। शिक्षकों ने उसे बचाने की कोशिश की और King George Hospital ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर मौत को घबराहट और सदमे से जुड़ी हृदय संबंधी घटना बताया जा रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। लेकिन सवाल सिर्फ यह नहीं है कि गलती किसकी थी? अपने विचार इसपर जरूर दे ................ हमारी पीढ़ी भी स्कूल में मार खाती थी। हम भी मार खाये हैं...... किसी ने scale से मारा, किसी ने कान खींचे, किसी ने पूरी class के सामने खड़ा किया… और हममें से बहुत लोग आज कहते हैं— “हम भी तो मार खाकर बड़े हुए हैं, हमें क्या हुआ?” लेकिन education का उद्देश्य यह नहीं होना चाहिए कि “बच्चा डरकर काम करे।” उद्देश्य होना चाहिए— “बच्चा समझकर सीखे।” 🧠 एक बच्चे का brain और nervous system adult जैसा नहीं होता। डर, humiliation और excessive stress बच्चे के behaviour, learning, attention और emotional development पर असर डाल सकते हैं। इसलिए discipline का मतलब physical punishment नहीं, बल्कि boundaries, communication और consistent consequences होना चाहिए। ❤️ और एक दूसरा सवाल—क्या हर स्कूल बच्चों की medical emergencies के लिए तैयार है? क्या teachers को पता है कि बच्चा अचानक बेहोश हो जाए तो क्या करना है? क्या स्कूल में first-aid, CPR training, emergency response protocol, ambulance access और nearby referral hospital की व्यवस्था है? क्योंकि कभी-कभी बच्चा बाहर से बिल्कुल स्वस्थ दिखाई दे सकता है, फिर भी कोई underlying medical condition हो सकती है। इसलिए किसी भी अचानक हुई मौत को केवल “डर गया था”, “heart attack था” या “थप्पड़ से हुआ” कहकर conclude करना medically सही नहीं है। Investigation + medical examination + postmortem जरूरी है। 🚨 लेकिन एक बात पर कोई investigation नहीं चाहिए— बच्चे को मारना education नहीं है। गलती पर समझाइए, parents को involve कीजिए, जरूरत हो तो counsellor की मदद लीजिए- "लेकिन हाथ मत उठाइए।" हमें ऐसी education चाहिए जहाँ बच्चा teacher से सवाल पूछने से न डरे, जहाँ गलती करना learning process का हिस्सा हो और जहाँ marks से ज्यादा mental health, physical safety और curiosity को महत्व मिले। और सबसे जरूरी— School सिर्फ पढ़ाने की जगह नहीं है। School बच्चे के लिए दूसरा घर है। अगर हम बच्चों को सुरक्षित स्कूल भी नहीं दे पाए, तो हमें खुद से पूछना होगा— हम आखिर किस तरह की education system बना रहे हैं? #StopCorporalPunishment #ChildSafety #EducationReform #SchoolSafety #ChildHealth #MentalHealth #Parenting #Neuroscience thebrainyogi
Dr Vikas I The Brain Yogi51,804 views • 2 months ago

घर में BP मशीन है, फिर भी क्या आप सही तरीके से BP चेक कर रहे हैं? लंबे समय तक Uncontrolled BP आपकी Kidneys को नुकसान पहुंचा सकता है। घर पर BP चेक करते समय इन 5 बातों का ध्यान रखें: 1. पहले 5 मिनट आराम से बैठें। 2. BP चेक करने से 30 मिनट पहले चाय-कॉफी और exercise से बचें। 3. चेक करते समय बात न करें। 4. हाथ को Table पर दिल के Level पर रखें। 5. एक मिनट के अंतर से 2 Readings लें और दोनों नोट करें। याद रखिए, गलत तरीके से चेक किया गया BP आपको गलत तस्वीर दिखा सकता है। BP सही तरीके से चेक करें। अपनी सेहत को हल्के में न लें।
Dr Vikas I The Brain Yogi16,123 views • 18 days ago

मृत्यु पर विजय /मौत के मुंह से लौट कर वापस आना, यह असंभव सा लगता है, परंतु प्रभु के आशीर्वाद ,अपने दृढ़ शक्ति ,और परिवार के प्यार और अटूट मेहनत से यह बात सच हुई है I आप लोगों को याद होगा 2 महीने पहले मैंने एक पोस्ट किया था ,जिसमें एक पुलिसकर्मी के लड़के के सिर में दो गोलियां लगी थी , पहली बुलेट सर के पिछले हिस्से से घुसी और ब्रेन को डैमेज करते हुए सर के सामने की हड्डी में जाकर टकराई वहीं दूसरी बुलेट सर के पीछे से बाए कान और ब्रेन को डैमेज करते हुए उसकी बाईं आंख में जाकर फंस गई थी I यह लड़का रात भर हादसें की जगह पर ही पड़ा रहा सुबह इसे अस्पताल लाया गया I हमने 7 घंटे की ऑपरेशन में यह दोनों बुलेट निकली थी I आज करीब डेढ़ से 2 महीने तक अस्पताल में यह मौत से लड़ता रहा आखिरकार आज हमने ,इस युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया है I अभी यह युवक बिल्कुल नॉर्मल है Iइनका नया जीवन तो मिल गया पर हम इसकी आंख नहीं बचा पाए I
Dr Vikas I The Brain Yogi345,365 views • 3 years ago

"डॉक्टर बीमारी का इलाज करते हैं, परंतु ठीक तो उन्हें भगवान करता है I " एक 14 साल की बच्ची ,जिसके कमर/ स्पाइनल कॉर्ड में ट्यूमर हो गया और तकरीबन 4 से 5 साल से कमर के नीचे का भाग बिल्कुल काम नहीं करता/पैरालाइसिस थाऔर वह बेड पर ही लेटी रहती थी I यह बच्ची हमारे पास आई,हमने पैरों की ताकत आने की संभावना नहीं है , यह बताते हुए डॉ सीबी सहाय सर के नेतृत्व में ,तकरीबन 20 दिनों पहले उसका सफल ऑपरेशन किया I परंतु ईश्वर की कृपा हुई और 4 से 5 दिनों में ही उसकी पैरों की ताकत वापस आने लगी,अभी बच्ची घर जा चुकी है और उसने बताया है कि अब वह बैठ पा रही है तथा सहारा लेकर चलने की कोशिश कर रही है I उसकी यह वीडियो आई है,यह चमत्कार से कम नहीं है I Note: These video are being uploaded with the Patient's consent. PMO India Dr Mansukh Mandaviya sonu sood
Dr Vikas I The Brain Yogi206,298 views • 3 years ago

सीट बेल्ट कैसे बचाती है ज़िंदगी, ...... 🔶कई बार ऐसा होता कि जो लोग गाड़ी में सीट बेल्ट नहीं लगाते, खासतौर पर जो पीछे बैठते हैं, वे दुर्घटना के वक्त अचानक लगे झटके की वजह से आगे की ओर गिर जाते हैं,आसानी से खिड़की के बाहर निकल सकते हैं,छत से टकरा सकते हैं और जिससे मौत भी हो सकती है। 🔶एयरबैग्ज़ खुलने के लिए ज़रूरी 🔶ऑटो बीमा नुकसान को कवर करने से मना नहीं करेगा 🔶आप फाइन से बचते हैं I #RoadSafety #RoadAccident #Accidents
Dr Vikas I The Brain Yogi161,521 views • 3 years ago

"ड्यूटी करनी है लेकिन अपने सम्मान को खोकर नहीं " कल रात एमजीएम में फर्स्ट ईयर पीजी को कुछ लोगों ने बुरी तरीके से मारा है और वह घायल है , और अपराधी अभी तक पकड़ा नहीं गया हैl डॉक्टर को सुरक्षा मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी है I PMO India Dr Mansukh Mandaviya Hemant Soren Banna Gupta Sanjay Seth FORDA India
Dr Vikas I The Brain Yogi144,875 views • 3 years ago

आपका कंसंट्रेशन नॉर्मल है, बेस्ट है, या सुपर है ??? कमेंट करके बताएं l जब आप सेंटर वाले डॉट पर ध्यान लगाएंगे तो बाकी डॉट गायब हो जाएंगे l आपकी ध्यान लगाने की शक्ति जितनी ज्यादा होगी, उतनी ज्यादा देर तक सिर्फ बीच का एक डॉट दिखेगी l नॉर्मल - 1-2 सेकंड तक बेस्ट - 5 सेकंड तक सुपर - 10 सेकंड तक ( very rare ) बहुत कम - हमेशा एक से ज्यादा डॉट दिखेगा
Dr Vikas I The Brain Yogi123,146 views • 3 years ago

Online Games ने छात्र को 96 लाख के क़र्ज़ में डुबाया ,मां बात नहीं कर रही है ,मर भी जाऊंगा तो घर वाले देखने नहीं आएंगे .एक बार वीडियो ध्यान से देखिए .. निश्चित रूप से ऐसे ऑनलाइन गेम /जुआ बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर रहा है परंतु हमें अपनी बुद्धि और विवेक का प्रयोग कर भी ऐसे प्रलोभन से बचना चाहिए I आपकी इस विषय पर क्या राय है ??
Dr Vikas I The Brain Yogi76,850 views • 2 years ago

रेबीज का कोई इलाज नहीं है अगर किसी को रेबीज हो गया तो उसे असहनीय पीड़ा होती है और उसका मरना तय है, लेकिन अगर कुत्ता अगर काट ले तो इन गलतियों से बचें और तुरंत इलाज शुरू करे तो कई जिन्दगिया बचाई जा सकती है, 🔴जानिए सबसे पहले क्या करना चाहिए कुत्ते के काटने के बाद प्रारंभिक उपचार 1. सबसे पहले घाव को धो लें। हल्के गुनगुने पानी और साबुन का प्रयोग करें। 2. घाव पर किसी तरह की पट्टी न बांधें।अगर घाव बहुत गहरा है तो खून को रोकने के लिए साफ़ पट्टी का प्रयोग कर सकते हैं I 3.किसी घरेलू इलाज या लोशन का इस्तेमाल अपने आप से न करें। 4.यदि आपके पास ओवर-द-काउंटर एंटीबायोटिक क्रीम है तो उसे लगाएं। 5.जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें I 6.आपके घाव के अनुसार डॉक्टर यह तय करेंगे। ज़्यादातर मामलों में डॉक्टर वैक्सीन की सलाह देते हैं। 7.अगर घाव खरोंच जितना है,तो वैक्सीन बेस्ट इलाज है। हालांकि, अगर घाव गहरा है, तो आपको एंटी-रेबीज़ इम्यूनोग्लोबुलिन का इंजेक्शन लगाया जाएगाI 8.साथ ही पालतू कुत्ते के काटने या सड़क के कुत्ते के काटने पर उपचार अलग अलग हो जाता है I याद रखें कि कुत्ते के काटने के बाद डॉक्टर को जल्द से जल्द दिखाएं। NOTE; यह जानकारी फिजिशियन से विचार-विमर्श करके दी गई है Iजनहित में शेयर करे 🙏 @drvikas1111 #Health #HealthTips
Dr Vikas I The Brain Yogi48,633 views • 1 year ago

हमने डॉक्टर मदन को खो दिया है उनके आत्मा की शांति और न्याय के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आई एम ए , झांसा , एसबीआई ,जेडीए के द्वारा कैंडल मार्च निकल गया I यह घर का इकलौता बेटा था ,और अत्यंत गरीब फैमिली से बिलॉन्ग करता था (पिता कारपेंटर),विगत दिनों में इनकी मां बीमारी की वजह से वेंटिलेटर पर चली गई थी इस वजह से यह परिवार आर्थिक संकट में था I सरकार ,रिम्स तथा डाक्टर एसोसिएशन की तरफ से इस परिवार की आर्थिक मदद की अपील करता हूं I पैसे से यह क्षति पूरी तो नहीं की जा सकती पर यह परिवार को इस कठिन समय में बल देगा I Hemant Soren Banna Gupta RIMS Ranchi FORDA India
Dr Vikas I The Brain Yogi73,006 views • 3 years ago