
The Voice
@thevoicenm • 23,410 subscribers
Delivering the latest news, updates, and in-depth analysis. Stay connected, stay informed. 🗞️📰
Shorts
Videos
4:34
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

चोटपुर–छजारसी कॉलोनी से जुड़ा एक वीडियो आज़ तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कथित तौर पर कुछ स्वयंभू समाजसेवी देर रात लगभग 3 बजे एकत्रित दिखाई दे रहे हैं, जहां पुलिस अधिकारियों के प्रति अत्यंत आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग साफ सुनाई देता है। वीडियो में जिन नामों का उल्लेख सामने आ रहा है, उनमें रोहित ठाकुर, मनोज उपाध्याय, हरीकिशोर सहित उनके सहयोगी शामिल बताए जा रहे हैं। विशेष रूप से एक युवक, जिसकी पहचान रोहित ठाकुर के रूप में की जा रही है, वीडियो में जिस प्रकार की भाषा और तेवर अपनाते दिखाई दे रहे हैं , उसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि यह युवक रोहित ठाकुर जो की मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, मात्र अपने राजनीतिक चाटुकारिता व निकटता के बल पर खुद को अत्यधिक प्रभावशाली मानते हुए पुलिस व्यवस्था तक को खुलेआम चुनौती देता नजर आ रहा है। वीडियो में “डॉक्टर से फोन कराने” की बात कही जा रही है, जिसे स्थानीय लोग क्षेत्रीय सांसद जी से जोड़कर देख रहे हैं। इससे यह आशंका और गहरी हो जाती है कि कहीं राजनीतिक संरक्षण का नाम लेकर प्रशासनिक तंत्र पर दबाव बनाने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि वीडियो में पुलिसकर्मियों—यहां तक कि दो और तीन स्टार अधिकारियों—के लिए भी अत्यंत आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। एक महिला एसीपी के संदर्भ में भी अभद्र टिप्पणी किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं, जो न केवल कानून व्यवस्था बल्कि सामाजिक मर्यादा पर भी सीधा प्रश्नचिह्न लगाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समूह अक्सर थानों और चौकियों पर सामूहिक दबाव बनाकर मामलों में दखल देता है। आरोप यह भी है कि राजनीतिक पहचान और फोटोबाजी के जरिए प्रशासन पर अप्रत्यक्ष दबाव बनाया जाता है, जिससे निष्पक्ष कार्रवाई प्रभावित होती है। पूर्व में कॉलोनी के एक लाइनमैन के साथ मारपीट और उसके बाद उसी पर मुकदमा दर्ज होने की घटना को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है। थाने चौकी में आए दिन इनकी दलाली की शिकायतें आती रहती हैं। अगर उनके मन माफीक काम नहीं होता है तो यह अपने राजनीतिक रसूख का उपयोग कर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों पर दबाव बनाकर अपना काम करवाते हैं अन्यथा गाली देते हैं। इस पूरे प्रकरण ने पुरे नोएडा में यह बहस तेज कर दी है कि क्या कुछ लोग राजनीतिक नाम और प्रभाव का इस्तेमाल कर स्वयं को कानून से ऊपर समझने लगे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऐसे व्यवहार से कॉलोनी का सामाजिक ताना-बाना प्रभावित हो रहा है और आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। इस मामले में दो प्रमुख मांगें सामने आई हैं—पहली, राजनीतिक नेतृत्व से अपेक्षा की जा रही है कि वह ऐसे विवादित तत्वों से दूरी बनाए और संगठन की साख को बनाए रखने के लिए स्पष्ट रुख अपनाए। दूसरी, पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है। फिलहाल, यह मामला जांच और आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है, लेकिन वायरल वीडियो ने निश्चित रूप से स्थानीय व्यवस्था, राजनीतिक संरक्षण और कानून के दायरे को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। UP POLICE DCP Central Noida Thana Sector 63 DGP UP Cockroaches of India Cockroach Janta Party Pankaj Singh Dr Kumar Vishvas
The Voice23,023 görüntüleme • 1 ay önce
1:20
Sensitive content
This media may contain sensitive content.
4:34
Sensitive content
This media may contain sensitive content.
0:34
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

जिम में सिर्फ पसीना नहीं… राज भी बह रहे हैं 😳 एक इन्फ्लुएंसर का दावा है कि उसके जिम का ट्रेनर एक शादीशुदा महिला के साथ अफेयर में था, जिसकी शुरुआत ट्रेनिंग से हुई और धीरे-धीरे रिश्ता सीक्रेट बन गया। हालांकि इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
The Voice14,927 görüntüleme • 5 ay önce
Daha fazla içerik yok.