
Tushar Rai
@tusharcrai • 12,350 subscribers
Journalist (Views are personal)
Shorts
Videos

बच्चों में मोबाइल की लत कितनी ज्यादा खराब हो सकती है इसका ताजा मामला गोरखपुर शहर से सामने आया है.क्लास 4 के छात्र ने 7 साल की बहन को न्यूड कर दिया। उसे पोर्न दिखाकर गंदी हरकतें करने लगा। इसी बीच कमरे में उसकी मां आ गई.वह यह देख हैरान रह गई।छात्र ने एक दिन स्कूल में भी टीचर की डर्टी पिक्चर बना दी।इसके बाद प्रिंसिपल ने उसके घर वालों से शिकायत की और स्कूल से उसका नाम काट दिया हैं। प्रिंसिपल ने छात्र के घरवालों को उसके इलाज की सलाह दी थी।घरवाले बच्चे को साइकोलॉजिस्ट के पास लेकर गए।उन्होंने बताया कि बच्चा बार्डर लाइन पर्सनॉलिटी डिसआर्डर से ग्रसित है।फिलहाल उसका शाहपुर में इलाज चल रहा। छात्र सिविल लाइन के फेमस स्कूल में क्लास 4 में पढ़ता था। मां के मुताबिक,ऑनलाइन क्लास के दौरान उसे मोबाइल दिया गया था।पढ़ाई के बीच वह कुछ देर गेम खेलता था। 6 महीने से वह मोबाइल के लिए जिद करने लगा। मोबाइल न मिलने पर रोने लगता था। बच्चा धीरे-धीरे बाथरूम में मोबाइल ले जाता और घंटों अंदर ही बैठा रहता। टोकने पर वह चिढ़चिढ़ाता और गुस्सा करता।बच्चे के घरवालों ने बताया कि एक दिन वह कमरे में अपनी बहन के साथ न्यूड हालत में मिला। घरवालों ने मोबाइल देखा तो उसमें पोर्न चल रही थी। साइट खुली हुई थी,जिसके बाद बच्चे को समझाया गया कि ये सब गलत चीजें हैं।करीब 2 महीने पहले उसके स्कूल से फोन आया।प्रिंसिपल ने मिलने बुलाया।स्कूल जाने पर पता चला कि बेटे ने अपनी एक टीचर की गंदी तस्वीरें और गंदी ड्राइंग मिली। प्रिंसिपल ने उसके साथ पढ़ने वाले बच्चों को बुलाया और उसके बेहेवियर के बारे में पूछा।बाकी बच्चों ने बताया कि ये लड़का सभी से गंदी-गंदी बातें करता है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चे का नाम काट दिया। उसके घरवालों को इलाज कराने की सलाह दी। पेरेंट्स को चाहिए कि वे बच्चों को मोबाइल से जितना संभव हो दूर रखें।नज़र रखें,अगर किसी वजह से बच्चे को मोबाइल देना भी पड़े,तो देखते रहें कि वह उस पर क्या चला रहा है।ज़रूरी और संवेदनशील ऐप या वेबसाइट पर अपने खुद के पासवर्ड लगाकर लॉक रखें,ताकि बच्चा उन्हें न खोल सके।हमारी सावधानी ही बच्चों के अच्छे भविष्य का आधार है।
Tushar Rai675,743 görüntüleme • 4 gün önce
1:38
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

"मौत के बाद सम्मान का हकदार नहीं, देखें ये गहने लूट रहे हैं।"
Tushar Rai202,189 görüntüleme • 23 gün önce
1:02
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

मेरठ में अपने पति को टुकड़े करके नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान याद है ना,अब इस मुस्कान को पकड़ने वाली महिला दरोगा चर्चा में हैं.सभी तस्वीरे उन्हीं महिला दरोगा से जुड़ा हैं. दरअसल एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया था। इसके बाद महिला दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला दरोगा अनु मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली है। वह 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर है।सौरभ हत्याकांड के समय अनु ब्रह्मपुरी थाने में तैनात थी। इसके बाद उसका ट्रांसफर एसएसपी ऑफिस में किया गया था।अनु को मेरठ में पहली पोस्टिंग रोहटा थाने में मिली थी।एक यूट्यूबर युवक ने महिला दरोगा अनु के सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शिकायत की थी।अपनी बात कहने के लिए उसने एक वीडियो भी जारी किया था। जिसमें वो कहता है- योगी जी,नमस्ते। यार, आप चाहे कुछ भी कह लो, आप सबसे क्यूटेस्ट पर्सन हैं।योगी जी मेरे सबसे फेवरेट प्राइम मिनिस्टर हैं।मतलब मुंह से गलत निकल गया,बट आप सोचो,मैं सही जा रहा हूं ना। 29 नहीं तो क्या हुआ,34। फुल सपोर्ट रहेगा सर मेरा। सर, मैं आपको एक वीडियो दिखाना चाहता था। यह वीडियो देखो। मैं जानता हूं, योगी जी, गलत वीडियो है और आपका गुस्सा बनता है।आप बेसिकली इन सब चीजों में बिल्कुल भी ध्यान-व्यान नहीं देते हो। यह वीडियो एनी कॉलिस का है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं।इनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल हैं। इन पर वह रील्स पोस्ट करती हैं।यूट्यूब चैनल पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी आते हैं।साथ में QR कोड भी दिखाई देता है।बेसिकली,डोनेशन के लिए। परपज समझ रहे हैं ना आप?अनु वही महिला दरोगा हैं, जो 2025 के सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान को गिरफ्तार करके लाई थी।अनु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुस्कान के साथ का एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में वह मुस्कान के साथ नजर आ रही है।पुलिस विभाग की सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन की रिपोर्ट सामने आने के बाद महिला दरोगा अनु पर कार्रवाई की गई। इसकी विभागीय जांच सीओ कार्यालय की अफसर सौम्या सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अब दरोगा अनु के वीडियो के रियलिटी चेक के साथ ही इसके सोर्स की पड़ताल करेगी।टीम यह भी पता लगाएगी कि महिला दरोगा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया,उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं की गई।इसके अलावा दरोगा अनु की सोशल मीडिया गतिविधियों से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जाएगी। बताइए चंद पैसों की लालच और वक्त से पहले फेमस होने की हसरतें,इंसान को किस स्तर तक निचले तो पावदान तक गिरा सकती हैं उसका नमूना सब इंस्पेक्टर अनु हैं।सम्मानपूर्वक जॉब,बढ़िया रुतबा सब कुछ मिट्टी में मिला दिया। डिटेल में खबर और वीडियो देखने के लिए दैनिक भास्कर ऐप देखें।
Tushar Rai260,666 görüntüleme • 1 ay önce

20 दिन पहले शालू भाभी ने मुझे घर पर बुलाया और कहां मेरे ससुर विनीत मनोचा की हत्या या एक्सीडेंट कर दो. बदले में ₹6 लाख दूंगी। मैंने मना किया तो बोली डरो मत मैं तुम्हारे साथ हूं. मैं एक्सीडेंट के लिए तैयार नहीं हुआ तो भाभी बोली कोई बात नहीं मुंह को तकिए से दबा दो लगेगा हार्ट अटैक आया है! यह सारी बात कहना है कानपुर के बड़े व्यापारी विनीत मनोचा के नौकर विशाल का जो अब अपने ही मालिक के हत्या के आरोप में अपने दोस्त के साथ जेल में बंद हैं. विशाल ने बताया कि अपने मालिक की हत्या के लिए अपने दोस्त राजकिशोर को ₹30 हजार का लालच देकर शामिल किया था। बहू शालू ने दोनों को गजरा दिलाने के नाम पर अपार्टमेंट में बुलाया और सिक्योरिटी गार्ड को शिवम नाम बताने को कहां था। शनिवार को अपार्टमेंट में एंट्री के बाद विशाल और राजकिशोर बेडरूम में छुप गए। विनीत के कमरे में आते ही उसकी हत्या कर दी और फिर हाथ- मुंह धोकर वहां से निकल गए। पुलिस मुठभेड़ के बाद नौकरों की गिरफ्तारी हुई और उन्होंने पूरा सच बताया। दरअसल कानपुर के करोड़पति व्यापारी विनीत मिनोचा की हत्या उन्हीं की इकलौती बहू ने केवल बंदिशों के चलते कर दी। ससुर विनीत अपनी बहू पर सीसीटीवी से नजर रखते थे।बहू को पैसे दे देते थे जितनी जरूरत होती थी उतना देते और हिसाब लेते थे।देर रात हाई प्रोफाइल पार्टियों में घूमने वाली बहू ने अपनी नौकर विशाल को 6 लाख सुपारी देकर 26 बार चाकू मार कर अपने ससुर की हत्या करवा दी। हत्या आरोपी नौकर के कबूलनामे के बाद पुलिस ने दोनों नौकर और बहू को गिरफ्तार कर लिया है।बताइए हाई प्रोफाइल घरों में भी छोटी मानसिकता वाले लोग रहते है?
Tushar Rai53,220 görüntüleme • 11 gün önce

छेड़छाड़ के आरोप,सड़क पर पिटाई. मामला मथुरा जिले से जुड़ा है,जहां की लठमार होली पूरे देश भर में प्रसिद्ध है.
Tushar Rai116,261 görüntüleme • 1 ay önce

कपलिंग का सही तरीका, अनहोनी घटनाओं से बचा जा सकता हैं. #indianrailway
Tushar Rai1,413,005 görüntüleme • 1 yıl önce
1:09
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

हाथो वाले लड्डू गायब प्रयागराज कुम्भ मेला अन्न क्षेत्र लड्डू बनाने की ऑटोमेटिक मशीन, 1 घंटे में 4000 लड्डू .
Tushar Rai895,854 görüntüleme • 1 yıl önce

वकील हो तो क्या,बाप मेरे मजिस्ट्रेट हैं.. मुजफ्फरपुर से लखनऊ आ रही एक बुजुर्ग महिला के साथ सहयात्री 550 KM तक अभद्रता करता रही.पूरा सफर नर्क बना रखा था.टीटीई (TTE) तमाशबीन बनें,हेल्पलाइन 139 पर शिकायत के बाद भी सिर्फ हिदायत की खानापूर्ति।चारबाग स्टेशन पहुंचते ही सत्ता के मद में चूर सहयात्री प्रज्ञा मिश्रा 3 लड़कों के साथ डिब्बे में घुसी और बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मार दिए।सुरक्षा का दंभ भरने वाली रेल पुलिस पर आरोप सूचना के बावजूद मूकदर्शक थी।GRP चारबाग ने मुकदमा (BNS धारा 74, 115(2), 191(2)) तो दर्ज कर लिया, लेकिन सवाल यह है कि वीआईपी (VIP) हनक देखते ही रेलवे सुरक्षा बल 'भीगी बिल्ली' क्यों बन जाता है?
Tushar Rai121,026 görüntüleme • 2 ay önce

दीपक हवा में बुझ गए चलती फ्लाइट के अंदर दीपक कलाल और एक पैसेंजर के बीच मारपीट का वीडियो वायरल. दीपक अपनी पब्लिसिटी का धौंस देते हुए पैसेंजर को बैग खींचकर मारा. दीपक कलाल सोशल मीडिया के जाने पहचाने शख्स है. रिऐलिटी शो का भी हिस्सा रह चुके हैं. पैसेंजर को भी बता रहे थे कि तू जानता नहीं, मैं दीपक कलाल हूं..?
Tushar Rai765,476 görüntüleme • 1 yıl önce

20 लाख दो,रेप केस लो.. पहले किसी और से फिजिकल करवाएंगे फिर जिसे कहोगे उसे फसां देगें. सीधे जेल जाएगा और जमानत भी नहीं मिलेगी. 20 लाख रुपए लगेंगे नाबालिक लड़की होगी तो दो-तीन लाख रुपए कम हो सकते हैं! देश में रेप केस के फर्जी मामलों से कई जिंदगी बर्बाद हो रही. कुछ दिनों पूर्व यूपी गोंडा के निवासी इंजीनियर अभिषेक श्रीवास्तव की भी इसी झूठे केस के मामले दर्ज होने से जिंदगी बर्बाद हुई. शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने झूठा रेप केस दर्ज करवा कर लाखों रुपए वसूले. 10 दिन जेल में रहने के बाद अभिषेक ने सुसाइड कर लिया और दीवार पर चिपक गए अपने बेगुनाही का सबूत। दैनिक भास्कर में ऐसे ही एक गिरोह का खुलासा किया है जो की रेप के झूठे केस दर्ज करवरकर लाखों रुपए वसूली करती है. यह गिरोह 10- 12 साल चल रहा है.गिरोह की सरगना सफलता पाठक झांसी की रहने वाली है. लखनऊ में रहकर गिरोह संचालित करती हैं. गिरोह में 20-22 लड़कियां जिनमें कुछ नाबालिग भी है.
Tushar Rai167,466 görüntüleme • 4 ay önce

देखों इंसान,सिस्टम करें परेशान यूपी आगरा खेरागढ़ थाना क्षेत्र पीड़ित परिवार की बेटी के साथ दबंगों ने रेप किया। गवाह 15 साल का बेटा दबंगों ने बेटे की गोली मार हत्या कर दी। दबंगों ने लोकल पुलिस के साथ मिलकर भाई पर भी झूठा केस लगाया ताकि रेप केस में स्पोर्ट न करें. पीड़ित दंपति पुलिस अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहा कोई सुनवाई नहीं. डीसीपी पूर्वी ऑफिस में सर पटक पटक दंपति रो रहे. शिकायती पत्र ऑफिस में बिखेर दिया और गिड़गिड़ाने लगे, बोल रहे पुलिस मदद नहीं कर रही हैं.
Tushar Rai608,365 görüntüleme • 1 yıl önce