
Umang Singhar
@UmangSinghar • 37,089 subscribers
Official Handle, Leader of the Opposition,16th MPLA MLA Gandhwani | Former Cabinet Minister Forest Department Madhya Pradesh, India
Shorts
Videos

मध्य प्रदेश विधानसभा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को 'कीड़ा' कहा भाजपा छात्रों के साथ हुई बर्बरता पर चर्चा नहीं चाहती। छात्रों के सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक दल सदन में आवाज़ उठा रहा है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को छात्रों से माफी माँगनी होगी। जब तक मंत्री छात्रों से माफी नहीं माँगते, तब तक कांग्रेस विधायक दल विरोध से पीछे नहीं हटेगा। Congress MP Congress Rahul Gandhi
Umang Singhar169,469 просмотров • 9 дней назад
0:21
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

मध्यप्रदेश में कानून नहीं, तालिबानी शासन चल रहा है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक किसान को सरेआम गोली मार दी जाती है, तो रायसेन में चोरी के महज़ शक में दो युवकों को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा जाता है और उन्हें करंट लगाया जाता है। ये दोनों घटनाएँ बताती हैं कि प्रदेश में अपराधियों के साथ-साथ अब भीड़ के मन से भी कानून का डर खत्म हो चुका है। जब सरकार कानून व्यवस्था संभालने में विफल हो जाती है, तब अपराधी बेखौफ घूमते हैं और लोग न्याय अपने हाथ में लेने लगते हैं। यह किसी भी लोकतांत्रिक राज्य के लिए बेहद खतरनाक स्थिति है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, मध्यप्रदेश की जनता जानना चाहती है कि आपकी सरकार में आम नागरिक और किसान आखिर कब सुरक्षित होंगे? प्रदेश को कानून का राज चाहिए, न कि अपराधियों और अराजकता का जंगलराज। जनता जवाब माँग रही है। . . . Chief Minister, MP CommissionerBhopal SP_Raisen Congress MP Congress #US12211
Umang Singhar18,653 просмотров • 18 дней назад

उमंग सिंघार को कोई ताकत नहीं रोक सकती, भाजपा कितना भी जोर लगा लें इंदौर की जनता को न्याय दिला कर रहूँगा !
Umang Singhar107,443 просмотров • 6 месяцев назад

इंदौर विधानसभा – 2 में गटर के पास से निकली पाइपलाइन भाजपा सरकार की घोर लापरवाही का जीता-जागता प्रमाण है। जिस क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता व वर्तमान नगरीय प्रशासन मंत्री कई बार विधायक रहे हों, वहां की यह हालत शर्मनाक है। प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं निरीक्षण कर रहा हूं लोग अपना दर्द, अपनी पीड़ा खुलकर बता रहे हैं। प्रदेश की जनता को सीवेजयुक्त पानी क्यों दिया जा रहा है? भाजपा सरकार आखिर करना क्या चाहती है? . . . Collector Indore Dr Mohan Yadav Kailash Vijayvargiya #SaafPaaniMaangeIndore #WaterAuditIndore #IndoreMangeSaafPaani
Umang Singhar61,631 просмотров • 6 месяцев назад

मंत्री विश्वास सारंग जी ने सिखाया सीएम को संसदीय ज्ञान!
Umang Singhar49,759 просмотров • 5 месяцев назад

सिंगरौली के जंगलों में 800 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं, सच्चाई छुपाने के लिए, पर मुझे सच दिखने से कोई नहीं रोक सकता, सारी दुनिया देखे सिंगरौली में क्या हो रहा है। . . . 📍सिंगरौली Congress MP Congress #singrauli #MPcongress #INC #UmangSingharMP #CongressLeader #ForestProtection #SingrauliJungle #AdaniCoalMines #SaveForests
Umang Singhar61,882 просмотров • 7 месяцев назад

इंदौर के खजराना इलाके में नर्मदा का बदबूदार पानी !!! इससे शर्मनाक बात क्या होगी कि देश के सबसे स्वच्छ शहर कहे जाने वाले इंदौर में नर्मदा के बदबूदार पानी का वितरण किया जा रहा है ! आज मैंने स्वयं खजराना के लोगों को वितरित किए जा रहे इस पानी को देखा। लोगों का कहना सही है कि इस पानी में भारी दुर्गंध है और ये प्रदूषित है। पूरा प्रशासन और नगर निगम सिर्फ भागीरथपुरा में लगा है। जबकि, असल में पूरा शहर ही भागीरथपुरा की तरह गंदा पानी पीने को अभिशप्त है। मुख्यमंत्री जी यदि राजनीति से फुरसत मिले तो जरा अपनी जिम्मेदारियों की तरफ भी ध्यान दीजिए। . . . #IndoreMaangeSaafPaani #WaterAudit Dr Mohan Yadav
Umang Singhar50,149 просмотров • 6 месяцев назад

मुख्यमंत्री जी अपने पुराने स्वभाव को छोड़ नहीं पा रहे हैं सदन में ऐसी अभद्र भाषा और अमर्यादित रवैया, वो भी प्रदेश के मुखिया हो कर, तो फिर बाकी भाजपा नेताओं से क्या उम्मीद करें? 📍मध्यप्रदेश विधानसभा, विशेष सत्र Congress Rahul Gandhi Dr Mohan Yadav Hemant Khandelwal #US11661
Umang Singhar15,275 просмотров • 3 месяцев назад

"औक़ात नहीं है तो बात मत करो!" यह एक पत्रकार से इंदौर के एडिशनल डीसीपी द्वारा कहे गए शब्द हैं। बीते दिनों एक गरीब मज़दूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके परिजन न्याय की गुहार लगाते रहे, थाने के चक्कर काटते रहे, गिड़गिड़ाते रहे... लेकिन न ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज हुई, न इंसाफ की कोई उम्मीद दिखाई दी। जब मीडिया ने सवाल उठाया, तो इंदौर पुलिस के एडिशनल डीसीपी अभद्रता पर उतर आए! मुख्यमंत्री जी, भाजपा सरकार द्वारा जिस सुशासन-अनुशासन के दावे किए जाते हैं, वह अपनी पुलिस को भी सिखाएं ! . . . Dr Mohan Yadav DGP MP Kailash Makwana MP Congress #police #mppolice #indore
Umang Singhar43,223 просмотров • 1 год назад

मध्य प्रदेश में हुई 'वोट चोरी' की चर्चा अब देश-विदेश तक पहुँच गई है। देश के चर्चित यूट्यूबर Dhruv Rathee ने वोट चोरी के मुद्दे पर एक विस्तृत वीडियो बनाया हैं। पिछले हफ़्ते भोपाल में मैंने प्रेस वार्ता के जरिए 'वोट चोरी' से जुड़े कई पुख़्ता सबूत जनता के सामने रखे थे। उस दौरान मैंने यह भी खुलासा किया था कि केवल दो महीनों में 16 लाख मतदाताओं की अचानक वृद्धि दर्ज की गई। देखिए, ध्रुव राठी ने इस पूरे वोट चोरी के पैटर्न को किस तरह विस्तार से समझाया है। . . .Rahul Gandhi Congress MP Congress #VoteChori #ChunavChori #StopVoteChori #votechoriexposed #लोकतंत्रकीचोरी
Umang Singhar33,994 просмотров • 11 месяцев назад

#MP के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की हालत कैसी है, ये मंत्री जी की थाली और उनके चेहरे के भाव से समझा जा सकता है! ये हैं #MP के ऊर्जा मंत्री Pradhuman Singh Tomar जिन्होंने ग्वालियर DRP लाइन के #PM_श्री_शासकीय_उच्चतर _माध्यमिक_विद्यालय में मध्यान्ह भोजन चखा! वास्तव में चखा ही, खाया तो नहीं! मंत्री जी सब्जी में पानी है या पानी की सब्जी है जो आप तलाश रहे है ....और उसी वक्त पीछे से एक व्यक्ति भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार, सब्जी से कुछ निकाल कर फेकते हुए छुपा देता हैं गंदगी में बैठे मंत्री जी की भाव भंगिमाए बताती है कि #मध्यान्ह_भोजन कितना पोषक (?) और गुणवत्ता वाला (?) था। रोज बच्चे भी यहीं बैठते होंगे यही खाते होंगे! ... और हां। मंत्री जी जिन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बता रहे हैं, वो बच्चे तो कहीं दिखाई नहीं दे रहे? ये सिर्फ इसी स्कूल की हालत नहीं है। प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में बच्चों को ऐसा ही मध्यान्ह भोजन दिया जाता है! . Dr Mohan Yadav Uday Pratap Singh Collector Gwalior BJP Madhya Pradesh BJP PMO India
Umang Singhar50,266 просмотров • 1 год назад

जिस तेंदूपत्ते से हमारी आदिवासी माताएँ–बहनें अपनी रोज़ी-रोटी कमाती थीं, उसी तेंदूपत्ते के पेड़ों को मोदी सरकार और अडानी गठजोड़ ने मिलकर काट डाला। ये सिर्फ पेड़ नहीं थे, हमारा जीवन, हमारी परंपरा, हमारा अस्तित्व, हमारे पूर्वजों की पहचान जिनकी गर्दनें आज सिंगरौली की धरती पर बेरहमी से काटी जा रही हैं। आदिवासी समुदाय की आजीविका पर किया गया यह हमला सिर्फ पर्यावरण का विनाश नहीं, हमारी संस्कृति और अधिकारों पर भी सीधा प्रहार है। . . . Congress MP Congress Narendra Modi #singrauli #Adani #UmangSingharMP
Umang Singhar14,746 просмотров • 7 месяцев назад

सीधी के पत्रकार को निषपक्ष पत्रकारिता करने की मिली सज़ा! निष्पक्ष पत्रकारिता के साहसिक प्रतीक, सीधी के पत्रकार रवि पाण्डेय ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन उनकी आवाज को शांत करने के लिए उनके घर को ही जला दिया गया, सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने सच्चाई उजागर करने की हिम्मत की थी! सत्ता के दबाव के बाद भी रवि पाण्डेय ने सच के साथ खड़े होकर पत्रकारिता के असली मतलब को साबित किया। मेरी इस मामले पर सरकार से निम्न मांगे हैं: - तुरंत आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए - रवि पाण्डेय के परिवार को न्याय दिलाया जाए - और पत्रकारों को डराने-धमकाने वाले माहौल को समाप्त किया जाए । - घटना को अंजाम देने वालों के साथ सख्त कार्रवाई की जाए। . #बीजेपी_सरकार #भ्रष्टाचार #रवि_पाण्डेय #निष्पक्ष_पत्रकारिता #प्रेस_की_आजादी . Collector Sidhi PRO JS Sidhi
Umang Singhar14,090 просмотров • 1 год назад