
निर्मोही
@up_ka_l_adka • 11,480 subscribers
ना सरकार मेरी है, ना रौब मेरा है और ना ही बड़ा सा नाम मेरा है मुझें तो बस एक छोटी सी बात का घमंड है,मैं भारत का और भारत मेरा हैं। 🇮🇳✌🏼
Shorts
Videos

जंगल का क्रूर सच मौत के मुंह से जिंदगी खींचती शेरनी...!!😳 वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर चाडे गेल्डरमैन का यह वीडियो दिल दहला देने वाला है। यह प्रकृति के उस आदिम नियम को दिखाता है जहाँ जीवित रहने की कीमत सिर्फ मौत होती है। अपनी ताकत के गुरूर में डूबी एक शेरनी, जमीन के अंधेरे बिल में छिपे वॉर्थोग पर काल बनकर टूटती है। बंद गुफा नुमा बिल से बाहर खींचे जाने की तड़प और वॉर्थोग की चीखें रोंगटे खड़े कर देती हैं। वह अपने नुकीले दांतों से आखिरी सांस तक मौत को टालने की कोशिश करता है, लेकिन भूखी शेरनी के फौलादी इरादों के आगे घुटने टेकने पड़ते हैं। यह वीडियो शिकार की कला और जंगल के अंतहीन संघर्ष का सबसे वीभत्स और अद्भुत दस्तावेज है।
निर्मोही356,077 Aufrufe • vor 26 Tagen

असम को 5 साल दीजिए, बाढ़-मुक्त बना देंगे...!!😢 2021 में गृह मंत्री अमित शाह का यह वादा आज 2026 में असम की डूबती हकीकत पर सबसे बड़ा सवाल है। तारीखें बदल गईं, पर असम का दर्द नहीं बदला। आखिर कब तक खोखले वादों की कीमत जनता अपनी जान देकर चुकाएगी?🤔 असम में बाढ़ से हाहाकार मचा है। चराइदेव और शिवसागर समेत कई जिलों में 4.45 लाख से अधिक लोग संकट में हैं और इस सीजन में 68 मौतें हो चुकी हैं। लेकिन सबसे शर्मनाक बात यह है कि खुद मुख्यमंत्री के अनुसार 20% से 25% प्रभावित इलाके आज भी प्रशासनिक पहुँच से पूरी तरह बाहर हैं। करीब 80,000 लोग सुदूर गाँवों में छतों पर भूखे-प्यासे मदद का इंतज़ार कर रहे हैं। कटे हुए इलाकों में खाना गिराने के लिए इस्तेमाल किए गए ड्रोन्स फेल साबित हुए। आपदा प्रबंधन के बड़े-बड़े दावे ज़मीनी स्तर पर दम तोड़ रहे हैं। सरकार हर साल इसे 'प्राकृतिक और भौगोलिक चुनौती' बताकर पल्ला झाड़ लेती है, लेकिन सच यह है कि यह वार्षिक प्रशासनिक विफलता है। फरवरी 2026 की चुनावी रैलियों में इस वादे को अगले 5 साल के लिए फिर आगे बढ़ा दिया गया। असम को अब 'तारीख पर तारीख' वाले चुनावी भाषण नहीं, बल्कि स्थाई समाधान और जवाबदेही चाहिए!
निर्मोही130,664 Aufrufe • vor 1 Monat

मिलिए दुनियां के सबसे तेज जीवन मिसाइल जैसी रफ़्तार पेरेग्रीन फ़ाल्कन से...!! ज़ब पक्षी शिकार पर डाइव लगाता हैं तो इसकी रफ़्तार 389 किमी/घंटा तक पहुँचती हैं। अपनी ख़ास नाक के कारण यह इतनी स्पीड में भी सांस ले पाता हैं और बंद पंजो के एक ही घातक वार से शिकार को हवा में ही ढ़ेर कर देता हैं। देखिये इस अद्भुत वीडियो में....👇🏼 Disclaimer: This video is shared strictly for news,awareness and informational purposes. All credit belong to the respective owner/source. No copyright infringement intended.
निर्मोही34,946 Aufrufe • vor 10 Tagen
Keine weiteren Inhalte verfügbar