
SACHIN KAUSHIK
@upcopsachin • 102,089 subscribers
COP| Personal Account| MA (Pol. Sc.) Honesty is the best policy| Let's make a stronger bond b/w Police&Public| Posts r Personal | Repost’s are not endorsement|
Shorts
Videos

महज 6 मिनट में....❣️ मेरठ में एक परिवार में संपत्ति बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ। एक बेटा नाराज था जिसने UP 112 को कॉल किया और कहा कि परिजनों से झगड़ा हुआ है, मैं फाँ~सी लगाकर मर रहा हूँ। ना जनपद का नाम बताया और ना ही घटनास्थल, और कॉल काट दिया। कॉलर की लोकेशन के हिसाब से तत्काल ये इवेंट PRV 0584 को दिया गया। घटना की गंभीरता को देख, PRV कर्मी अपना बेहतर प्रयास कर, मात्र 6 मिनट में लोकेशन पर पहुँच गए। घर के अंदर कमरे में झाँककर देखा तो युवक लिंटर में रस्सी बांधकर फंदे पर लटका हुआ था। PRV के पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। युवक को दो पुलिसकर्मियों ने अपने ऊपर उठाया, परिजनों की मदद से दराँती से रस्सी को काटकर युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही कर, युवक का जीवन बचाने वाले हेड का० रामवीर सिंह, का० सुमित कुमार और का० मोहित कुमार के लिए #Salute❣️ Video- #UPPolice #UPPCares #LifeSaving #Meerut
SACHIN KAUSHIK1,256,044 просмотров • 1 год назад

मध्य प्रदेश से एक परिवार अपनी 8 वर्षीय बच्ची के साथ ट्रेन से वृन्दावन जा रहा था। यात्रियों ने रात्रि में हवा के लिए के लिए इमरजेंसी खिड़की खोल रखी थी। उसी खिड़की से 8 वर्षीय बच्ची चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। पिता की जब आँख खुली तब तक ट्रेन 10 से 12 किलो मीटर आगे निकल गई। ट्रेन रुकवाकर घटना की सूचना GRP और RPF को दी गई। 16 कि०मी० का एरिया टारगेट कर, GRP, RPF एवं रेलवे की टीमों में बच्ची को खोजने के लिए बांटा गया। सर्च ऑपेरशन में सभी टीमों की मेहनत आखिर रंग लाई। बच्ची ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में मिल गई। तभी एक मालगाड़ी आती दिखी, रेलवे के अधिकारियों की मदद से बच्ची को तत्काल हॉस्पिटल ले जाने के लिए मालगाड़ी को रुकवाया गया। ललितपुर पहुँचकर बच्ची को उपचार हेतु हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बच्ची फिलहाल ठीक है, उसके पैर में चोट आई है, जिसका उपचार चल रहा है। सभी टीमों को धन्यवाद, #Salute❣️ #UPPolice #UPPCares #GRPJhansi
SACHIN KAUSHIK797,004 просмотров • 1 год назад

लखनऊ निवासी पति-पत्नी अभी भी समझ नहीं पा रहे हैं कि उनके साथ अचानक से हो क्या गया? दरअसल दोनों वाराणसी घूमने आए थे। तुलसी घाट पर स्नान करते समय पानी की गहराई का अंदाज़ा न होने के कारण गहरे पानी में पहुँच गए और अचानक दोनों डूब गए। पति-पत्नी को डूबता देख लोग चिल्लाने लगे। इस बीच शोर सुन जल पुलिस के जवान राम जी साहनी और मनोज साहू दौड़े, स्थिति को देख बिना कपड़े उतारे ही छलाँग लगा दी। दोनों पुलिसकर्मी उन्हें बाहर खींच लाए। पति-पत्नी ने हाथ जोड़कर धन्यवाद ज्ञापित किया।❤️ #Salute 🫡 Vc- Tushar Rai #Varanasi #UPPolice
SACHIN KAUSHIK754,675 просмотров • 1 год назад

CPR का महत्व देखिए.... रात्रि 10 बजे के लगभग थाना GRP आगरा कैंट पर दो बुजुर्ग व्यक्ति आये। नाईट ड्यूटी पर हेड का०राकेश कुमार और का० रवेंद्र चौधरी थे। दादा ने बताया कि हमारा मोबाइल कहीं गिर गया है, रिपोर्ट लिखवानी है। उन्होंने अपनी शिकायत लिखी जिस पर उन्हें रिसीविंग देने के लिए कॉन्स्टेबल रवेंद्र चौधरी रिपोर्ट कर रहे थे कि उनमें से एक बुजुर्ग अचानक से नीचे गिर पड़े। रवेंद्र ने उन्हें तुरंत #CPR देना शुरू किया, महज 1 मिनट के सीपीआर ने उनका जीवन बचा लिया। शुक्रिया रवेंद्र, आपकी त्वरित प्रतिक्रिया ने एक जीवन बचा लिया।👏👏❤️ घटना दिनांक -16/09/2024 #UPPoliceCares #GoodJobCop #LifeSaving #UttarPradesh
SACHIN KAUSHIK625,787 просмотров • 2 лет назад

समय रात्रि 8:45 थाना क्षेत्र अजगैन, उन्नाव! कल चौकी इंचार्ज नबावगंज श्री अरविन्द पाण्डेय अपने क्षेत्र में गश्त पर थे। एक व्यक्ति नहर की पुलिया पर लेटा था। गाड़ी की लाइट में चालक सूरजपाल को वह व्यक्ति लेटी मुद्रा में पुलिया से नीचे गिरता दिखाई दिया। स्पीड बढ़ाकर पुलिया से झाँककर देखा तो वह नहर में डूबने लगा। उसका मोबाइल भी सड़क पर पड़ा मिला। हमराह आरक्षी संतोष कुमार ने अपनी वर्दी उतारी औऱ नहर में कूद गए। संतोष उस युवक को बाहर निकाल लाये, प्राथमिक उपचार देकर पेट में भरा पानी बाहर निकाला। थोड़ा होश में आने पर युवक ने बताया कि मुझे अचानक से बेहोशी/चक्कर जैसा लगा इसलिए पुलिया पर लेट गया था। फिर मुझे याद नहीं कि नीचे कैसे गिरा। पुलिस द्वारा परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। युवक फिलहाल ठीक है। पुलिस भी सटीक समय पर मौजूद थी, युवक का जीवन बच गया। #GoodJobCop #Unnao #UPPolice #UttarPradesh
SACHIN KAUSHIK311,372 просмотров • 2 лет назад

चोरी की घटना के तीसरे दिन लगभग 7 करोड़ 70 लाख की ज्वैलरी एवं 66 लाख से अधिक रिकॉर्ड कैश बरामदगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CP Agra श्री Deepak Kumar IPS सर जब जा रहे थे, तब पीड़ित परिवार ने अचानक रोक लिया और कृतज्ञता व्यक्त करने लगे.... ये बहुत कम देखने को मिलता है। #UPPolice #AgraPolice #GoodWork
SACHIN KAUSHIK70,684 просмотров • 7 месяцев назад

ये रील हो या रीयल, आप माँ और बच्चों को देखिए, संदेश देखिए।❤️ #WearHelmet #Awareness
SACHIN KAUSHIK263,098 просмотров • 3 лет назад

एक 20 वर्षीय युवती नोएडा से लखनऊ जा रही थी। बस में बैठा रिज़र्व ड्राइवर उससे छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने 112 के Whatsapp नम्बर 7570000100 पर बस के नम्बर सहित मेसेज कर दिया। 112 हेड क्वार्टर द्वारा तत्काल ये इवेंट कन्नौज जनपद की PRV 1639 को दिया गया। PRV ने तुरंत बस का पीछा किया, बस को रोककर ड्राइवर को पकड़ लिया।👏🏼👏🏼 पुरुष और विशेषकर महिलाएँ और बच्चियाँ, इस फ़ोन नम्बर को अपने मोबाइल में सेव रखें, जहां बात करना सम्भव नहीं है वहाँ आप 112 को Whatsapp भी कर सकते/सकती हैं। #UttarPradesh #GoodWork #UPPolice
SACHIN KAUSHIK138,572 просмотров • 1 год назад

इस तरह का साइबर फ्रॉड पूर्व में भी चर्चा में आया था। आपको और आपके मित्र/परिजनों को इसकी जानकारी रहेगी तब आप इससे आसानी से बच जाएंगे। ये PhonePe जैसा दिखने वाला App है जो वास्तविक PhonePe की तरह ही पेमेंट Show करता है, लेकिन वास्तव में पेमेंट होता नहीं है। दरअसल ये सिर्फ एक QR कोड स्कैनर है। आप ये वीडियो देखिए, संभव है तो अपने परिजनों/मित्रों के ग्रुप में भेज दीजिए जिससे वे भी इसके सम्बन्ध में जागरूक रहें। #CyberFraud #CyberSecurity #Awareness #PhonePe
SACHIN KAUSHIK98,359 просмотров • 1 год назад

आप सभी का सहयोग चाहिए। लाल घेरे में दिख रही महिला 5Feb को घर (मथुरा) से बच्चे को स्कूल छोड़ने गई, वापस नहीं आई। ये आखिर में वृंदावन में इन दोनों महिलाओं के साथ देखी गई है। फुटेज देखिए और इस पोस्ट को Repost कर दीजिए, शायद कोई इन दोनों महिलाओं को पहचानता हो और जानकारी मिल जाए।
SACHIN KAUSHIK124,215 просмотров • 2 лет назад

बेटा जब गुम हुआ था तब मात्र 6 वर्ष का था। माँ ने उसे खोजने के लिए खूब प्रयास किए, किंतु बेटा नहीं मिला। वह 6 वर्ष का बच्चा अब 16 वर्ष का हो गया है। जनपद बाँदा पुलिस ने जब माँ को बच्चे के मिलने के बारे में बताया तो उसे सहसा यकीन नहीं हुआ। पुलिस, माँ को लेकर बच्चे पास आई तो वह..... फफक कर रो पड़ी और 10 वर्ष बाद अपने बच्चे को देख, गले से लगा लिया। ❤️ #BandaPolice #UPPolice #Reunited #OperationMuskan
SACHIN KAUSHIK46,666 просмотров • 9 месяцев назад

वाकई प्रशंसनीय 👏 थाना क्षेत्र फेस-2, गौतमबुद्धनगर। एक युवक गंदे नाले में गिर गया और फंस गया। सूचना पर पंचशील चौकी इंचार्ज श्री सोहनवीर पहुंचे। रस्से के सहारे नाले में फंसे उस युवक को बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। युवक फिलहाल स्वस्थ है।❤️ #Noida #UPPCares #UPPolice
SACHIN KAUSHIK78,213 просмотров • 2 лет назад

ट्रैफिक कॉन्स्टेबल सोनू, गाजियाबाद! आज इनकी ड्यूटी IPEM कॉलेज के सामने थी। इनसे लगभग 100 मीटर दूर इन्हें अचानक भीड़ लगती दिखी तो दौड़कर पहुँच गए। देखा तो एक युवक घायल पड़ा था जिसके सिर से खून बह रहा था। भीड़ हटाकर सोनू ने 2 कार रुकवाई, नहीं रुकीं, फिर एक ऑटो रुकवाया, उसकी सवारियाँ उतारकर तत्काल युवक को महीपाल हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टर साहब ने नब्ज टटोली, और बोले कि नब्ज नहीं मिल रही आप इसे कहीं दूसरे हॉस्पिटल ले जाओ। सोनू ने अनुरोध किया कि देख लीजिए सर.. दूसरे हॉस्पिटल ले जाऊं तो और देर होगी, आप ही कुछ कोशिश कर लीजिए। उन्होंने कुछ करेंट जैसा लगा के झटके दिए, ईश्वर ने साथ दिया.... युवक की नब्ज महसूस होने लगी। डॉक्टर के चेहरे पर भी मुस्कान लौट आयी। सूचना पर बच्चे की माँ भी मौके पर आ गयी। युवक को तुरंत उपचार देकर CT स्कैन हेतु भेज दिया। सोनू अपनी ड्यूटी पर वापस आ गए। इस घटना का एक और दुःखद पहलू है जो युवक की माँ ने बताया। इनका एक बेटा पहले बिना हेलमेट के बाइक से एक्सीडेंट में गुजर चुका है। दुर्भाग्य से इसने भी हेलमेट हाथ में टाँग रखा था। काश कि हेलमेट सिर पे होता तो सिर में इतनी चोट नहीं लगती। सोनू भाई... आपकी इस छोटी सी त्वरित मेहनत ने एक जीवन बचा लिया और एक माँ का बेटा भी। मैंने यह पोस्ट स्वयं सोनू से बात करने के बाद लिखी है। साधुवाद और सैल्यूट सोनू भाई🙏🏻❤️ #Ghaziabad #TrafficPolice #Accident #WearHelmet
SACHIN KAUSHIK48,667 просмотров • 2 лет назад

ये वीडियो देखिए, दिन बन जायेगा।😊 Cuteness Overloaded ❤️ VC- INSTA #Love #cuteboy
SACHIN KAUSHIK41,456 просмотров • 3 лет назад

स्थान- वन देवी मोड़, मऊ, UP शाम को लगभग 5:30 बजे एक दम्पति (दोनों दिव्यांग हैं) अपनी 3 साल की बच्ची के साथ हॉस्पिटल से घर वापस आ रहे थे। रास्ते में बारिश के कारण पानी भरा था, उसे लगा कि ऑटो निकल जाएगा लेकिन ऑटो अचानक बीच पानी में बंद हो गया। लगभग 1 घण्टे तक पति-पत्नी ने आने-जाने वाले/स्थानीय लोगों से मदद माँगी, लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं आया। मदद के बजाय लोग उन्हें देखकर हँस रहे थे। किसी सज्जन व्यक्ति ने सुझाव दिया कि आप 112 मिलाइए, पुलिस वाले आपकी मदद कर देंगे। 6:35 PM पर उन्होंने 112 को कॉल किया और समस्या बताई "सर, मेरा ऑटो फँस गया है, मेरी छोटी बच्ची और पत्नी साथ में हैं… और फ़ोन पर ही रोने लगे”! उन्हें कुछ ही समय में मदद पहुँचाने का आश्वासन देकर ये इवेंट PRV 5220 को दिया गया। का० जितेंद्र कुमार यादव और होमगार्ड अनूप कुमार ने मौके पर पहुँचकर देखा तो एक दिव्यांग व्यक्ति, उसकी दिव्यांग पत्नी और एक छोटी बच्ची ऑटो में बैठे मदद का इंतजार कर रहे थे। जितेंद्र और अनूप पानी में उतरे, पहले बच्ची औऱ उसकी माँ को सुरक्षित बाहर निकाला। फिर काफी मेहनत के बाद ऑटो को धक्का मारकर बाहर निकालकर लाए। लोग इन पुलिस वालों को देख तालियां तो बजा रहे थे लेकिन उनको देखकर भी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। बाहर निकालने के बाद जब ऑटो स्टार्ट नहीं हुआ तो पुलिसकर्मियों द्वारा मकेनिक की व्यवस्था कराई गई। ऑटो ठीक होने पर वो परिवार पुलिसकर्मियों का धन्यवाद करते हुए अपने घर चला गया। वैसे ये एक सामाजिक दायित्व वाला कार्य था, कोई भी 2 व्यक्ति इस परिवार को आसानी से बाहर निकाल सकते थे। ख़ैर पुलिस है न आपकी मदद के लिए❣️ ये घटना बीते 5 सितम्बर की है। #JaiHind #UPPolice #MauPolice #GoodJobCop 👏🏼👏🏼❤️
SACHIN KAUSHIK19,868 просмотров • 2 лет назад
