SACHIN KAUSHIK's banner
SACHIN KAUSHIK's profile picture

SACHIN KAUSHIK

@upcopsachin102,089 subscribers

COP| Personal Account| MA (Pol. Sc.) Honesty is the best policy| Let's make a stronger bond b/w Police&Public| Posts r Personal | Repost’s are not endorsement|

Shorts

गंगा पुल, कानपुर नगर। नीचे हाथ जोड़े बैठा व्यक्ति युवक का पिता है। और जरा सा मौका मिलते ही आरक्षी शिव श्याम ने पलक झपकते उसे खींच लिया। ❤️ #Salute #UPPolice #KanpurNagar

गंगा पुल, कानपुर नगर। नीचे हाथ जोड़े बैठा व्यक्ति युवक का पिता है। और जरा सा मौका मिलते ही आरक्षी शिव श्याम ने पलक झपकते उसे खींच लिया। ❤️ #Salute #UPPolice #KanpurNagar

195,270 görüntüleme

टेक्नोलॉजी और #UPPolice का संगम का परिणाम।❣️ घटना से पहले यह बताना जरूरी है कि पूर्व में Meta और #UPPolice के बीच एक करार हुआ था जिसमें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर AI की मदद से ऐसी घटनाओं का अलर्ट यूजर की डिटेल्स के साथ #UPPolice हेड क्वार्टर को भेजेगा। ये घटना इसी का उदाहरण है। कल लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा फंदा बनाकर आत्म@त्या का प्रयास करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुआ। मेटा AI ने तत्काल इसका अलर्ट युवती के लोकेशन और एकाउंट डिटेल्स के साथ पुलिस मुख्यालय को भेज दिया। मुख्यालय द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर लखनऊ पुलिस की टीमों को जानकारी दी गई। पुलिस टीम महज 4 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गईं और युवती को बचा लिया गया। और यह सब संभव हुआ केवल तकनीकी प्रयोग के कारण। इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा युवती की काउन्सलिंग भी कराई गई। पूर्व में भी #UPPolice द्वारा इसी तकनीकी के प्रयोग से कई जीवन बचाए जा चुके हैं। इस घटना के लिए AI at Meta और #UPPolice की सभी टीमों को साधुवाद, धन्यवाद और आभार🙏🏻 VC- Lucknow Police #LifeSaving #UPPCares #UttarPradesh #MetaAI Meta India

टेक्नोलॉजी और #UPPolice का संगम का परिणाम।❣️ घटना से पहले यह बताना जरूरी है कि पूर्व में Meta और #UPPolice के बीच एक करार हुआ था जिसमें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर AI की मदद से ऐसी घटनाओं का अलर्ट यूजर की डिटेल्स के साथ #UPPolice हेड क्वार्टर को भेजेगा। ये घटना इसी का उदाहरण है। कल लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा फंदा बनाकर आत्म@त्या का प्रयास करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुआ। मेटा AI ने तत्काल इसका अलर्ट युवती के लोकेशन और एकाउंट डिटेल्स के साथ पुलिस मुख्यालय को भेज दिया। मुख्यालय द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर लखनऊ पुलिस की टीमों को जानकारी दी गई। पुलिस टीम महज 4 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गईं और युवती को बचा लिया गया। और यह सब संभव हुआ केवल तकनीकी प्रयोग के कारण। इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा युवती की काउन्सलिंग भी कराई गई। पूर्व में भी #UPPolice द्वारा इसी तकनीकी के प्रयोग से कई जीवन बचाए जा चुके हैं। इस घटना के लिए AI at Meta और #UPPolice की सभी टीमों को साधुवाद, धन्यवाद और आभार🙏🏻 VC- Lucknow Police #LifeSaving #UPPCares #UttarPradesh #MetaAI Meta India

120,628 görüntüleme

Videos

upcopsachin's profile picture

महज 6 मिनट में....❣️ मेरठ में एक परिवार में संपत्ति बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ। एक बेटा नाराज था जिसने UP 112 को कॉल किया और कहा कि परिजनों से झगड़ा हुआ है, मैं फाँ~सी लगाकर मर रहा हूँ। ना जनपद का नाम बताया और ना ही घटनास्थल, और कॉल काट दिया। कॉलर की लोकेशन के हिसाब से तत्काल ये इवेंट PRV 0584 को दिया गया। घटना की गंभीरता को देख, PRV कर्मी अपना बेहतर प्रयास कर, मात्र 6 मिनट में लोकेशन पर पहुँच गए। घर के अंदर कमरे में झाँककर देखा तो युवक लिंटर में रस्सी बांधकर फंदे पर लटका हुआ था। PRV के पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। युवक को दो पुलिसकर्मियों ने अपने ऊपर उठाया, परिजनों की मदद से दराँती से रस्सी को काटकर युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही कर, युवक का जीवन बचाने वाले हेड का० रामवीर सिंह, का० सुमित कुमार और का० मोहित कुमार के लिए #Salute❣️ Video- #UPPolice #UPPCares #LifeSaving #Meerut

SACHIN KAUSHIK

1,256,044 görüntüleme • 1 yıl önce

upcopsachin's profile picture

मध्य प्रदेश से एक परिवार अपनी 8 वर्षीय बच्ची के साथ ट्रेन से वृन्दावन जा रहा था। यात्रियों ने रात्रि में हवा के लिए के लिए इमरजेंसी खिड़की खोल रखी थी। उसी खिड़की से 8 वर्षीय बच्ची चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। पिता की जब आँख खुली तब तक ट्रेन 10 से 12 किलो मीटर आगे निकल गई। ट्रेन रुकवाकर घटना की सूचना GRP और RPF को दी गई। 16 कि०मी० का एरिया टारगेट कर, GRP, RPF एवं रेलवे की टीमों में बच्ची को खोजने के लिए बांटा गया। सर्च ऑपेरशन में सभी टीमों की मेहनत आखिर रंग लाई। बच्ची ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में मिल गई। तभी एक मालगाड़ी आती दिखी, रेलवे के अधिकारियों की मदद से बच्ची को तत्काल हॉस्पिटल ले जाने के लिए मालगाड़ी को रुकवाया गया। ललितपुर पहुँचकर बच्ची को उपचार हेतु हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बच्ची फिलहाल ठीक है, उसके पैर में चोट आई है, जिसका उपचार चल रहा है। सभी टीमों को धन्यवाद, #Salute❣️ #UPPolice #UPPCares #GRPJhansi

SACHIN KAUSHIK

797,004 görüntüleme • 1 yıl önce

upcopsachin's profile picture

समय रात्रि 8:45 थाना क्षेत्र अजगैन, उन्नाव! कल चौकी इंचार्ज नबावगंज श्री अरविन्द पाण्डेय अपने क्षेत्र में गश्त पर थे। एक व्यक्ति नहर की पुलिया पर लेटा था। गाड़ी की लाइट में चालक सूरजपाल को वह व्यक्ति लेटी मुद्रा में पुलिया से नीचे गिरता दिखाई दिया। स्पीड बढ़ाकर पुलिया से झाँककर देखा तो वह नहर में डूबने लगा। उसका मोबाइल भी सड़क पर पड़ा मिला। हमराह आरक्षी संतोष कुमार ने अपनी वर्दी उतारी औऱ नहर में कूद गए। संतोष उस युवक को बाहर निकाल लाये, प्राथमिक उपचार देकर पेट में भरा पानी बाहर निकाला। थोड़ा होश में आने पर युवक ने बताया कि मुझे अचानक से बेहोशी/चक्कर जैसा लगा इसलिए पुलिया पर लेट गया था। फिर मुझे याद नहीं कि नीचे कैसे गिरा। पुलिस द्वारा परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। युवक फिलहाल ठीक है। पुलिस भी सटीक समय पर मौजूद थी, युवक का जीवन बच गया। #GoodJobCop #Unnao #UPPolice #UttarPradesh

SACHIN KAUSHIK

311,372 görüntüleme • 2 yıl önce

upcopsachin's profile picture

ट्रैफिक कॉन्स्टेबल सोनू, गाजियाबाद! आज इनकी ड्यूटी IPEM कॉलेज के सामने थी। इनसे लगभग 100 मीटर दूर इन्हें अचानक भीड़ लगती दिखी तो दौड़कर पहुँच गए। देखा तो एक युवक घायल पड़ा था जिसके सिर से खून बह रहा था। भीड़ हटाकर सोनू ने 2 कार रुकवाई, नहीं रुकीं, फिर एक ऑटो रुकवाया, उसकी सवारियाँ उतारकर तत्काल युवक को महीपाल हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टर साहब ने नब्ज टटोली, और बोले कि नब्ज नहीं मिल रही आप इसे कहीं दूसरे हॉस्पिटल ले जाओ। सोनू ने अनुरोध किया कि देख लीजिए सर.. दूसरे हॉस्पिटल ले जाऊं तो और देर होगी, आप ही कुछ कोशिश कर लीजिए। उन्होंने कुछ करेंट जैसा लगा के झटके दिए, ईश्वर ने साथ दिया.... युवक की नब्ज महसूस होने लगी। डॉक्टर के चेहरे पर भी मुस्कान लौट आयी। सूचना पर बच्चे की माँ भी मौके पर आ गयी। युवक को तुरंत उपचार देकर CT स्कैन हेतु भेज दिया। सोनू अपनी ड्यूटी पर वापस आ गए। इस घटना का एक और दुःखद पहलू है जो युवक की माँ ने बताया। इनका एक बेटा पहले बिना हेलमेट के बाइक से एक्सीडेंट में गुजर चुका है। दुर्भाग्य से इसने भी हेलमेट हाथ में टाँग रखा था। काश कि हेलमेट सिर पे होता तो सिर में इतनी चोट नहीं लगती। सोनू भाई... आपकी इस छोटी सी त्वरित मेहनत ने एक जीवन बचा लिया और एक माँ का बेटा भी। मैंने यह पोस्ट स्वयं सोनू से बात करने के बाद लिखी है। साधुवाद और सैल्यूट सोनू भाई🙏🏻❤️ #Ghaziabad #TrafficPolice #Accident #WearHelmet

SACHIN KAUSHIK

48,667 görüntüleme • 2 yıl önce

upcopsachin's profile picture

स्थान- वन देवी मोड़, मऊ, UP शाम को लगभग 5:30 बजे एक दम्पति (दोनों दिव्यांग हैं) अपनी 3 साल की बच्ची के साथ हॉस्पिटल से घर वापस आ रहे थे। रास्ते में बारिश के कारण पानी भरा था, उसे लगा कि ऑटो निकल जाएगा लेकिन ऑटो अचानक बीच पानी में बंद हो गया। लगभग 1 घण्टे तक पति-पत्नी ने आने-जाने वाले/स्थानीय लोगों से मदद माँगी, लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं आया। मदद के बजाय लोग उन्हें देखकर हँस रहे थे। किसी सज्जन व्यक्ति ने सुझाव दिया कि आप 112 मिलाइए, पुलिस वाले आपकी मदद कर देंगे। 6:35 PM पर उन्होंने 112 को कॉल किया और समस्या बताई "सर, मेरा ऑटो फँस गया है, मेरी छोटी बच्ची और पत्नी साथ में हैं… और फ़ोन पर ही रोने लगे”! उन्हें कुछ ही समय में मदद पहुँचाने का आश्वासन देकर ये इवेंट PRV 5220 को दिया गया। का० जितेंद्र कुमार यादव और होमगार्ड अनूप कुमार ने मौके पर पहुँचकर देखा तो एक दिव्यांग व्यक्ति, उसकी दिव्यांग पत्नी और एक छोटी बच्ची ऑटो में बैठे मदद का इंतजार कर रहे थे। जितेंद्र और अनूप पानी में उतरे, पहले बच्ची औऱ उसकी माँ को सुरक्षित बाहर निकाला। फिर काफी मेहनत के बाद ऑटो को धक्का मारकर बाहर निकालकर लाए। लोग इन पुलिस वालों को देख तालियां तो बजा रहे थे लेकिन उनको देखकर भी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। बाहर निकालने के बाद जब ऑटो स्टार्ट नहीं हुआ तो पुलिसकर्मियों द्वारा मकेनिक की व्यवस्था कराई गई। ऑटो ठीक होने पर वो परिवार पुलिसकर्मियों का धन्यवाद करते हुए अपने घर चला गया। वैसे ये एक सामाजिक दायित्व वाला कार्य था, कोई भी 2 व्यक्ति इस परिवार को आसानी से बाहर निकाल सकते थे। ख़ैर पुलिस है न आपकी मदद के लिए❣️ ये घटना बीते 5 सितम्बर की है। #JaiHind #UPPolice #MauPolice #GoodJobCop 👏🏼👏🏼❤️

SACHIN KAUSHIK

19,868 görüntüleme • 2 yıl önce