
UPPCL
@UPPCLLKO • 445,384 subscribers
Official Twitter handle of Uttar Pradesh Power Corporation Ltd. उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड का आधिकारिक ट्विटर हैंडल
Shorts
Videos

प्रदेशभर में 01 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित उपभोक्ता सेवा शिविरों में बिजली सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। महमूदाबाद (सीतापुर) निवासी श्रीमती मोनी वर्मा जी को गलत मीटर रीडिंग दर्ज होने के कारण अधिक बिजली बिल प्राप्त हुआ था। उन्होंने उपभोक्ता सेवा शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिस पर विभाग द्वारा आवश्यक जांच कर बिल संशोधन किया गया। समस्या के समाधान के बाद उपभोक्ता ने संतोष व्यक्त करते हुए विभाग के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। यदि आपको भी बिल संशोधन, मीटर संबंधी शिकायत, नया बिजली कनेक्शन, भार वृद्धि, विधा परिवर्तन या मोबाइल नंबर एवं E-mail अपडेट जैसी किसी भी सेवा की आवश्यकता हो, तो अपने नज़दीकी उपभोक्ता सेवा शिविर में पहुंचकर सुविधाओं का लाभ उठाएं। #UPPCL #BijliSevaCamp2026 #ConsumerService #SatisfiedConsumer CM Office, GoUP Energy Minister Office UP A K Sharma MDUPPCL
UPPCL83,209 görüntüleme • 2 ay önce

अब बिजली सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं। UPPCL के डिस्कॉम-वार WhatsApp Chatbot के माध्यम से 24×7 बिजली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और विभिन्न उपभोक्ता सेवाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त करें। बस एक संदेश भेजें और डिजिटल बिजली सेवाओं का आसान अनुभव पाएं। #UPPCL #WhatsAppChatbot #DigitalServices #SmartConsumer CM Office, GoUP Energy Minister Office UP A K Sharma MDUPPCL
UPPCL50,648 görüntüleme • 2 ay önce

भारी बारिश और जलभराव भी हमारे बिजलीकर्मियों के हौसले को नहीं रोक सके। जनपद लखनऊ के जानकीपुरम जोन के फैजुल्लागंज क्षेत्र और सेक्टर-I, जानकीपुरम विद्युत उपकेंद्र में जलभराव के बावजूद हमारी फील्ड टीमें उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए लगातार मैदान में डटी हैं। मुश्किल हालात के बीच भी टीम पूरी तत्परता से कार्य कर रही है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य कर उपभोक्ताओं तक सुरक्षित एवं सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। #UPPCL #PowerHeroes #RainDuty #TeamUPPCL CM Office, GoUP Energy Minister Office UP A K Sharma MDUPPCL CHIEF ENGINEER LESA JANKIPURAM ZONE
UPPCL20,300 görüntüleme • 29 gün önce

उपभोक्ता की बिल संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर विभागीय टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और बिल सफलतापूर्वक अपडेट कराया। समस्या के समाधान के बाद उपभोक्ता ने विभाग की तत्पर कार्यशैली एवं सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। #UPPCL #ConsumerFirst #Consumersatisfaction #TeamUPPCL CM Office, GoUP Energy Minister Office UP A K Sharma MDUPPCL
UPPCL48,678 görüntüleme • 2 ay önce

लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भी बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए हमारे बिजलीकर्मी पूरी तत्परता से मैदान में डटे हैं। सीतापुर, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर एवं बरेली क्षेत्र में आँधी एवं अप्रत्याशित भारी बारिश से प्रभावित बिजली की लाइनों को पुनः चालू किये जाने हेतु रात में भी बिजली विभाग की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। बारिश और विषम परिस्थितियों के बीच हमारे कर्मी पूरी सतर्कता एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए बिजली व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने में जुटे हैं। #UPPCL #PowerHeroes #NightMaintenance #RainDuty #TeamUPPCL CM Office, GoUP Energy Minister Office UP A K Sharma MDUPPCL @sitapurmvvnl Pvvnl Muzaffarnagar Chief Engineer Bareilly Zone 1 MVVNL LAKHIMPUR
UPPCL17,790 görüntüleme • 1 ay önce

प्रदेशभर में लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसी विषम परिस्थितियों के बीच उपभोक्ताओं तक सुचारु एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए हमारे बिजलीकर्मी लगातार मैदान में कार्य कर रहे हैं। हरदोई, बाराबंकी, बलिया और गोरखपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में फील्ड टीमें लगातार आँधी/भारी बारिश से प्रभावित बिजली लाइनों एवं ट्रांसफॉर्मरों के मरम्मत कार्यों में जुटी हैं। प्रतिकूल मौसम के बावजूद कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए पूरी तत्परता से लगे हुए हैं। समस्त सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि धैर्य बनाए रखें और बिजली कर्मियों को अपना सहयोग प्रदान करें। #UPPCL #PowerHeroes #RainDuty #TeamUPPCL CM Office, GoUP Energy Minister Office UP A K Sharma MDUPPCL
UPPCL15,543 görüntüleme • 1 ay önce

When appliances run unnecessarily, your electricity bill keeps growing.Use them only when needed and adopt smart habits for a comfortable and efficient summer. #UPPCL #SmartUsage #EnergyAwareness #SaveElectricity CM Office, GoUP Energy Minister Office UP A K Sharma MDUPPCL
UPPCL28,266 görüntüleme • 4 ay önce

01 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित विशेष उपभोक्ता सेवा शिविरों में बिजली सेवाओं से जुड़ी उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित एवं सुविधाजनक समाधान किया जा रहा है। वितरण खंड सिधौली, सीतापुर के उपभोक्ता दीपक ने शिविर में पहुंचकर बिजली का लोड बढ़वाने के लिए आवेदन किया, जिसके बाद उनका लोड 3 किलोवाट किया गया। विभागीय टीम ने उनकी आवश्यकता का संज्ञान लेते हुए प्रक्रिया का शीघ्र निस्तारण किया। आपको भी बिजली सेवा से जुड़ी किसी सुविधा की आवश्यकता है? अपने नज़दीकी उपभोक्ता सेवा शिविर में जरूर पहुंचें। #UPPCL #BijliSevaCamp2026 #ConsumerService #SatisfiedConsumer CM Office, GoUP Energy Minister Office UP A K Sharma MDUPPCL
UPPCL15,576 görüntüleme • 2 ay önce

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेशवासियों से ऊर्जा संरक्षण में सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा है कि जितनी आवश्यकता हो, उतनी ही बिजली का उपयोग करें। जिम्मेदारी और समझदारी के साथ बिजली का उपयोग करना हम सभी का नागरिक दायित्व है। आइए, अनावश्यक बिजली खर्च से बचें और ऊर्जा संरक्षण में अपना योगदान दें, ताकि सभी को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। #SaveElectricity #EnergyConservation #ResponsibleCitizen #UPPCL Government of UP CM Office, GoUP Yogi Adityanath
UPPCL30,701 görüntüleme • 5 ay önce

01 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित UPPCL के विशेष उपभोक्ता सेवा शिविरों में पहुँचकर अपनी बिजली सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें। शिविरों में बिजली बिल संशोधन, नया बिजली कनेक्शन, भार वृद्धि, मीटर संबंधी शिकायत, विधा परिवर्तन, मोबाइल नंबर एवं E-mail ID अपडेट सहित अनेक सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। अपने नज़दीकी उपभोक्ता सेवा शिविर में जाएँ और इन सुविधाओं का लाभ उठाएँ। #UPPCL #BijliSevaCamp2026 #ConsumerService #DigitalServices CM Office, GoUP Energy Minister Office UP A K Sharma MDUPPCL
UPPCL13,118 görüntüleme • 2 ay önce

क्या आपके बिजली कनेक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और WhatsApp नंबर सत्यापित (Verified) है? यदि नहीं, तो अब UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ आसान स्टेप्स में इन्हें सत्यापित करें। #UPPCL #DigitalServices #ConsumerService #UPPCLWebsite #VerifyDetails #StayConnected #ConsumerFirst CM Office, GoUP Energy Minister Office UP A K Sharma MDUPPCL
UPPCL16,149 görüntüleme • 3 ay önce

स्मार्ट प्री-पेड मीटर के साथ अब बिजली का पूरा कंट्रोल आपके हाथ में! मोबाइल की तरह रिचार्ज करें, अपनी खपत को समझें और हर यूनिट पर रखें नजर। ✔ निर्धारित टैरिफ पर 2% की विशेष छूट ✔ रियल-टाइम खपत और बैलेंस की जानकारी ✔ बिना मीटर रीडर के पारदर्शी बिलिंग ✔ इमरजेंसी क्रेडिट और No-Cut सुविधा के साथ अतिरिक्त सुरक्षा UPPCL SMART App के जरिए घर बैठे सब कुछ आसान — रिचार्ज, ट्रैकिंग और पूरा नियंत्रण। आज ही स्मार्ट मीटर अपनाएं और बिजली सेवाओं को बनाएं और भी सरल, सुरक्षित और स्मार्ट। #UPPCL #SmartMeter #DigitalUP #SmartConsumer #EnergySaving CM Office, GoUP Energy Minister Office UP A K Sharma MDUPPCL
UPPCL20,698 görüntüleme • 6 ay önce

अब बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं। UPPCL की 24×7 हेल्पलाइन 1912 पर कॉल करें और अपनी शिकायत तुरंत दर्ज कराएं। चाहे बिजली कटौती हो, मीटर की खराबी या बिलिंग से जुड़ी कोई भी समस्या — हर समाधान अब सिर्फ एक कॉल दूर है। #UPPCL #1912Helpline #ConsumerFirst #ElectricitySupport #PowerHelp CM Office, GoUP Energy Minister Office UP A K Sharma MDUPPCL
UPPCL21,038 görüntüleme • 6 ay önce

गर्मी के मौसम में ट्रांसफॉर्मर एवं अन्य बिजली उपकरणों के आसपास विशेष सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। ट्रांसफॉर्मर के पास कूड़ा या ज्वलनशील सामान न रखें, बच्चों को दूर रखें और किसी भी स्पार्किंग या धुएं की स्थिति में तुरंत 1912 या नजदीकी पावरहाउस को सूचना दें। आपकी सतर्कता ही सुरक्षित बिजली व्यवस्था में सहयोग है। #UPPCL #SafetyFirst #PowerSafety #ElectricSafety #ConsumerAwareness CM Office, GoUP Energy Minister Office UP A K Sharma MDUPPCL
UPPCL11,895 görüntüleme • 3 ay önce