
Vasundhara Raje
@VasundharaBJP • 4,718,725 subscribers
Official Twitter account of BJP National Vice-President | Former Chief Minister of Rajasthan
Shorts
Videos

#जय_श्री_राम भारतीय संस्कृति में 'राम' केवल एक शब्द नहीं है। राम सत्य हैं, राम मोक्ष हैं, राम आस्था हैं और राम ही 'स्वर्ग के द्वार' हैं। जनसंघ व भाजपा के पुरोधाओं के संकल्प, जनता की आकांक्षाओं और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अथक प्रयासों से सदियों बाद अपनी जन्मभूमि अयोध्या में राम लला पुनः विराजमान होंगे, जो हम सभी के लिये गर्व का विषय है। हमारे बृज क्षेत्र का लाल पत्थर इस ऐतिहासिक मंदिर को बनाने में काम आ रहा है, यह भी हर्ष की बात है। आइए, इस दशहरे पर हम प्रभु श्री राम के सिद्धांतों को अपनाने, सामाजिक बुराइयों को रावण के साथ जलाने तथा महिला सम्मान के लिए जागरूकता बढ़ाने का प्रण करें। #VijayaDashami #विजयादशमी_संकल्प #विजयादशमी
Vasundhara Raje1,049,808 views • 3 years ago

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को मिला भारी जनादेश यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प की जीत है।' आदरणीय प्रधानमंत्री जी की गारंटियों पर जनता-जनार्दन के भरोसे की जीत है। #BJP4Rajasthan #ModiKiGuarantee
Vasundhara Raje463,597 views • 2 years ago

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड विजय इस बात का प्रतीक है कि कि मोदी जी की गारंटी के आगे कांग्रेस के झूठे वादे और दावे नहीं चले। आज संसदीय दल की बैठक में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सांसदों द्वारा शानदार स्वागत... #ModiKiGuarantee
Vasundhara Raje374,172 views • 2 years ago

झालावाड़ का गौरव, राजस्थान का सम्मान! शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर पचपहाड़ के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के शिक्षक डॉ. दिव्येंदु सेन जी को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाना पूरे झालावाड़ और राजस्थान के लिए गर्व का विषय है। डॉ. सेन जी ने शिक्षा को नवाचार और विज्ञान से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को एस्ट्रोनॉमी सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया और उनके साथ मिलकर 12 क्षुद्र ग्रहों की खोज में योगदान दिया। वहीं, ‘ट्री टॉक’ जैसी अभिनव पहल के माध्यम से विद्यालय के 500 पेड़ों पर QR कोड लगाकर पर्यावरण शिक्षा को भी नई दिशा दी। डॉ. दिव्येंदु सेन जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। आपकी यह उपलब्धि प्रदेश के शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। #MeraJhalawar
Vasundhara Raje20,267 views • 1 month ago

जहाँ तक पुराने संसद भवन की बात है, मेरे लिए वह राजनीति का विश्वविद्यालय था। जहाँ मैंने बहुत कुछ सीखा। उसको लेकर मेरी कई स्मृतियां रही हैं। बचपन में मैंने उस भवन में राजमाता साहब को राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार व्यक्त करते हुए देखा है। मेरे आदर्श स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी, श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी जैसे नेताओं को देश सेवा का धर्म निभाते हुए भी देखा है। आज मुझे याद आ रहा है वो पल जब मैंने झालावाड़-बारां सांसद के रूप में उस पुराने संसद भवन में शपथ ली थी। इसलिए यह मेरे लिए महज़ एक भवन ही नहीं, बल्कि एक पवित्र धाम से बढ़कर है। सच तो यह है कि देश की सबसे बड़ी पंचायत 'संसद भवन' की यादें मेरे स्मृति पटल पर हमेशा जीवंत रहेंगी। #LokSabha #NewParliamentBuilding
Vasundhara Raje155,282 views • 3 years ago

आप सब भारी संख्या में सालासर धाम पर मुझे आशीर्वाद देने पधारे, इसके लिए आपका बहुत-बहुत आभार। आप सब मेरे परिवार के अहम सदस्य हो - आपका स्नेह, सहयोग व आशीर्वाद मुझे हमेशा मिलता रहा है, इसे यूं ही बनाएं रखें। ।।जय श्री बालाजी।। #MeraRajasthan #BJP4Rajasthan #JaiJaiRajasthan
Vasundhara Raje124,212 views • 3 years ago

मेरे प्रिय प्रदेश्वासियों, 5 साल पहले किसानों की क़र्ज़ माफ़ी और युवाओं से बेरोज़गारी भत्ते के खोखले वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार की विदाई का समय आ गया है। 25 नवम्बर, शनिवार को राजस्थान में लोकतंत्र का महापर्व है। आप जब वोट करने जाएं, तो याद रखें कि कांग्रेस ने पाँच वर्षों में राजस्थान को महिला, दलित अत्याचार में नम्बर 1 बनाया है। भ्रष्टाचार में टॉप पर पहुंचाया है, पेपर लीक के रिकॉर्ड तोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है तथा अन्नदाता को खून के आंसू बहाने पर मजबूर किया। हमारी भाजपा सरकार ने राजस्थान को बीमारू प्रदेशों की श्रेणी से बाहर निकालकर उन्नत प्रदेश बनाने की ओर अग्रसर किया था। अब वक्त आ गया है कि हम विकास के उस दौर को वापस लाएँ। एक सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध राजस्थान बनाएँ। इसलिए मेरी आप सभी से अपील है कि आप अपने वोट की चोट से कांग्रेस के कुशासन का अंत जरूर करें। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत करें। कमल का बटन दबाएं, भाजपा को विजयी बनाएं! #BJP4Rajasthan #JaiJaiRajasthan #Vote4BJP #VoteKar #राजस्थान_में_कमल_खिलेगा
Vasundhara Raje102,569 views • 2 years ago

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति, प्रेरणापुंज बाबोसा हुकुम श्री भैरोंसिंह शेखावत जी की जयंती पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि प्रणाम। पूज्य बाबोसा ऐसे अजातशत्रु नेता थे जिन्होंने आखिरी छोर पर खड़े नागरिक को प्रथम मानकर उनकी उन्नति के लिए कार्य किए थे। उनके आदर्श एवं सिद्धांत सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे! #BhaironsinghShekhawat #Babosa
Vasundhara Raje79,019 views • 3 years ago

झालावाड़ में एयरपोर्ट शुरू! भावुक पल! #MeraJhalawar #JhalawarAirport
Vasundhara Raje41,665 views • 1 year ago

स्व. बाबोसा मेरे लिए किसी पाठशाला से कम नहीं थे। उन्होंने मुझे हाथ पकड़कर आगे बढ़ाया और बहुत कुछ सिखाया भी। वे अक्सर कहते थे कि राजनीति में जितनी बाधाएं आती हैं, जितना कठिन समय आता है, वह व्यक्ति को तपाकर मजबूत बनाता है। उनका यह अनुभव मुझे बहुत काम आया। बाबोसा के स्मरण मात्र से ही उनकी श्रद्धा में सबके शीश झुक जाते हैं। मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनका आशीर्वाद और साथ काम करने का अवसर मिला।बाबोसा ने ताउम्र राष्ट्रहित के काम करते हुए अपनी नीतियों व योजनाओं से समाज के सभी वर्गों का उत्थान किया तथा गरीबों के सच्चे मसीहा बनकर उभरे। बाबोसा ! आज आप भले ही हमारे बीच देह रूप में विद्यमान नहीं हैं, लेकिन आपके नेक विचार और व्यक्तित्व सदैव हमारे साथ हैं। #BhaironSinghShekhawat #बाबोसा 
Vasundhara Raje63,988 views • 3 years ago

भारत के नवनिर्माण में दिलो-जान से जुटे मां भारती के यशस्वी पुत्र, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर की कृपा सदैव आप पर बनी रहे। आप स्वस्थ व दीर्घायु हों तथा एक कर्मयोगी के रूप में ऐसे ही राष्ट्रसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें, ऐसी मेरी कामना है। बीते 9 वर्षों में अनेकानेक कल्याणकारी योजनाओं से आपने हर वर्ग का उत्थान कर देश में गरीब कल्याण की मिसाल पेश की है। #G20 की सफल मेजबानी कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मां भारती का गौरव बढ़ाया है तथा #Chandrayaan3 की सफल लैंडिंग कर अंतरिक्ष तक तिरंगा लहराया है, जिस पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। #AatmnirbharBharat बनाने की दिशा में पूर्ण संकल्प शक्ति के साथ तपस्वी की भांति आपकी अविराम यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा है। इस प्रण में समस्त 130 करोड़ भारतीयों का विश्वास व आशीष आपके साथ हैं। आपको जन्मदिन पर पुनः हार्दिक शुभेच्छाएं! #HappyBdayModiji #PMModi #9YearsofSeva
Vasundhara Raje45,767 views • 3 years ago

Considered the soul of Indian advertising, Padma Shri Piyush Pandey’s contribution to the world of creativity was immense. With his ability to craft impactful, rooted, and layered stories, he gave us masterpieces that redefined the advertising landscape in India. I had the joy of working with him in 2016 on developing Rajasthan Tourism’s first-ever ad campaign ‘Jaane Kya Dikh Jaaye’. His beautiful reimagining of our vibrant and magnificent Rajasthan stands as a timeless ode to this fabled land. I extend my heartfelt condolences to his family and well-wishers on his untimely demise. His impactful work will continue to resonate and inspire generations to come. #PiyushPandey
Vasundhara Raje17,110 views • 1 year ago

ज्योत्स्नापते नमस्तुभ्यं नमस्ते ज्योतिशां पते। नमस्ते रोहिणी कान्त अर्घ्य मे प्रतिगृह्यताम्।। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कृष्ण हमारे मार्गदर्शक व आराध्य हैं। गीता के माध्यम से दिया गया उनका समाजोत्थान का संदेश अनंतकाल तक लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा। #Janmashtami
Vasundhara Raje19,178 views • 3 years ago

लेहरिया, बांधनी, ब्लॉक प्रिंट, कोटा डोरिया . . . राजस्थान का हथकरघा उद्योग राजस्थानी संस्कृति एवं इतिहास की अनोखी पहचान है। इस व्यवसाय से जुड़े लोग हमारी विरासत के संरक्षक एवं संवर्द्धक हैं। इस उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए समाज में इनके उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, हमारी संस्कृति को विश्वभर में पहचान दिलाने का एक अहम हिस्सा है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, इस विशेष अवसर पर हम देश-प्रदेश के बुनकरों एवं कारीगरों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हथकरघा विरासत को संरक्षित करने में अपना योगदान दें। #NationalHandloomDay #ColoursOfRajasthan #JaiJaiRajasthan
Vasundhara Raje18,682 views • 3 years ago
No more content to load