Vasundhara Raje's banner
Vasundhara Raje's profile picture

Vasundhara Raje

@VasundharaBJP • 4,718,725 subscribers

Official Twitter account of BJP National Vice-President | Former Chief Minister of Rajasthan

Shorts

जयपुर के गोपालपुरा इलाके में एक फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण ‌आग कोचिंग सेंटर तक पहुंच गई। कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग में 25 छात्र और पांच अन्य लोग मौजूद थे। आग पर काबू पाने तथा जान-माल को बचाने में थाने डीसीपी ईस्ट कार्यालय के गनमैन रामप्रकाश कानि जी ने अद्भुत साहस का परिचय दिया है। अपनी जान की परवाह किए बगैर दूसरों का जीवन बचाने के आपके इस जज्बे को मैं सलाम करती हूं। #HeroesOfRajasthan

जयपुर के गोपालपुरा इलाके में एक फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण ‌आग कोचिंग सेंटर तक पहुंच गई। कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग में 25 छात्र और पांच अन्य लोग मौजूद थे। आग पर काबू पाने तथा जान-माल को बचाने में थाने डीसीपी ईस्ट कार्यालय के गनमैन रामप्रकाश कानि जी ने अद्भुत साहस का परिचय दिया है। अपनी जान की परवाह किए बगैर दूसरों का जीवन बचाने के आपके इस जज्बे को मैं सलाम करती हूं। #HeroesOfRajasthan

108,116 次观看

लोकदेवता गोगाजी महाराज ने समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। उनके आदर्शों से युवा पीढ़ी प्रेरणा ले, इसी उद्देश्य से हमारी भाजपा सरकार ने गोगामेड़ी में ₹18 करोड़ की लागत से भव्य मंदिर एवं पैनोरमा का निर्माण करवाया और क्षेत्र के विकास कार्यों को गति दी। गोगा नवमी पर गोगाजी महाराज को सादर नमन। #GogaNavmi #GogajiMaharaj

लोकदेवता गोगाजी महाराज ने समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। उनके आदर्शों से युवा पीढ़ी प्रेरणा ले, इसी उद्देश्य से हमारी भाजपा सरकार ने गोगामेड़ी में ₹18 करोड़ की लागत से भव्य मंदिर एवं पैनोरमा का निर्माण करवाया और क्षेत्र के विकास कार्यों को गति दी। गोगा नवमी पर गोगाजी महाराज को सादर नमन। #GogaNavmi #GogajiMaharaj

10,844 次观看

भाजपा का अच्छा काम, भूला नहीं है राजस्थान! किसानों का कल्याण हमारी भाजपा सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में से एक था। अन्नदाता के सशक्तिकरण के लिए हमने राजस्थान के 27 लाख से अधिक किसानों का ऋण माफ कर वो काम कर दिखाया, जो सात दशक में अन्य सरकारें कभी नहीं कर पाई थी। #कृषि_ऋण_माफ़ी #BJP4Rajasthan #FarmersFirst

भाजपा का अच्छा काम, भूला नहीं है राजस्थान! किसानों का कल्याण हमारी भाजपा सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में से एक था। अन्नदाता के सशक्तिकरण के लिए हमने राजस्थान के 27 लाख से अधिक किसानों का ऋण माफ कर वो काम कर दिखाया, जो सात दशक में अन्य सरकारें कभी नहीं कर पाई थी। #कृषि_ऋण_माफ़ी #BJP4Rajasthan #FarmersFirst

67,148 次观看

मातारानी के नौ रूपों की पूजा के रूप में मनाए जाने वाले पर्व चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मां भगवती की कृपा से आप सभी के जीवन में खुशहाली एवं सम्पन्नता का नवसंचार हो। नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री को कोटि-कोटि प्रणाम। #Navratri

मातारानी के नौ रूपों की पूजा के रूप में मनाए जाने वाले पर्व चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मां भगवती की कृपा से आप सभी के जीवन में खुशहाली एवं सम्पन्नता का नवसंचार हो। नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री को कोटि-कोटि प्रणाम। #Navratri

53,313 次观看

Videos

VasundharaBJP's profile picture

#जय_श्री_राम भारतीय संस्कृति में 'राम' केवल एक शब्द नहीं है। राम सत्य हैं, राम मोक्ष हैं, राम आस्था हैं और राम ही 'स्वर्ग के द्वार' हैं। जनसंघ व भाजपा के पुरोधाओं के संकल्प, जनता की आकांक्षाओं और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अथक प्रयासों से सदियों बाद अपनी जन्मभूमि अयोध्या में राम लला पुनः विराजमान होंगे, जो हम सभी के लिये गर्व का विषय है। हमारे बृज क्षेत्र का लाल पत्थर इस ऐतिहासिक मंदिर को बनाने में काम आ रहा है, यह भी हर्ष की बात है। आइए, इस दशहरे पर हम प्रभु श्री राम के सिद्धांतों को अपनाने, सामाजिक बुराइयों को रावण के साथ जलाने तथा महिला सम्मान के लिए जागरूकता बढ़ाने का प्रण करें। #VijayaDashami #विजयादशमी_संकल्प #विजयादशमी

Vasundhara Raje

1,049,808 次观看 • 3 年前

VasundharaBJP's profile picture

झालावाड़ का गौरव, राजस्थान का सम्मान! शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर पचपहाड़ के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के शिक्षक डॉ. दिव्येंदु सेन जी को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाना पूरे झालावाड़ और राजस्थान के लिए गर्व का विषय है। डॉ. सेन जी ने शिक्षा को नवाचार और विज्ञान से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को एस्ट्रोनॉमी सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया और उनके साथ मिलकर 12 क्षुद्र ग्रहों की खोज में योगदान दिया। वहीं, ‘ट्री टॉक’ जैसी अभिनव पहल के माध्यम से विद्यालय के 500 पेड़ों पर QR कोड लगाकर पर्यावरण शिक्षा को भी नई दिशा दी। डॉ. दिव्येंदु सेन जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। आपकी यह उपलब्धि प्रदेश के शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। #MeraJhalawar

Vasundhara Raje

20,267 次观看 • 1 个月前

VasundharaBJP's profile picture

जहाँ तक पुराने संसद भवन की बात है, मेरे लिए वह राजनीति का विश्वविद्यालय था। जहाँ मैंने बहुत कुछ सीखा। उसको लेकर मेरी कई स्मृतियां रही हैं। बचपन में मैंने उस भवन में राजमाता साहब को राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार व्यक्त करते हुए देखा है। मेरे आदर्श स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी, श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी जैसे नेताओं को देश सेवा का धर्म निभाते हुए भी देखा है। आज मुझे याद आ रहा है वो पल जब मैंने झालावाड़-बारां सांसद के रूप में उस पुराने संसद भवन में शपथ ली थी। इसलिए यह मेरे लिए महज़ एक भवन ही नहीं, बल्कि एक पवित्र धाम से बढ़कर है। सच तो यह है कि देश की सबसे बड़ी पंचायत 'संसद भवन' की यादें मेरे स्मृति पटल पर हमेशा जीवंत रहेंगी। #LokSabha #NewParliamentBuilding

Vasundhara Raje

155,282 次观看 • 3 年前

VasundharaBJP's profile picture

मेरे प्रिय प्रदेश्वासियों, 5 साल पहले किसानों की क़र्ज़ माफ़ी और युवाओं से बेरोज़गारी भत्ते के खोखले वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार की विदाई का समय आ गया है। 25 नवम्बर, शनिवार को राजस्थान में लोकतंत्र का महापर्व है। आप जब वोट करने जाएं, तो याद रखें कि कांग्रेस ने पाँच वर्षों में राजस्थान को महिला, दलित अत्याचार में नम्बर 1 बनाया है। भ्रष्टाचार में टॉप पर पहुंचाया है, पेपर लीक के रिकॉर्ड तोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है तथा अन्नदाता को खून के आंसू बहाने पर मजबूर किया। हमारी भाजपा सरकार ने राजस्थान को बीमारू प्रदेशों की श्रेणी से बाहर निकालकर उन्नत प्रदेश बनाने की ओर अग्रसर किया था। अब वक्त आ गया है कि हम विकास के उस दौर को वापस लाएँ। एक सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध राजस्थान बनाएँ। इसलिए मेरी आप सभी से अपील है कि आप अपने वोट की चोट से कांग्रेस के कुशासन का अंत जरूर करें। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत करें। कमल का बटन दबाएं, भाजपा को विजयी बनाएं! #BJP4Rajasthan #JaiJaiRajasthan #Vote4BJP #VoteKar #राजस्थान_में_कमल_खिलेगा

Vasundhara Raje

102,569 次观看 • 2 年前

VasundharaBJP's profile picture

स्व. बाबोसा मेरे लिए किसी पाठशाला से कम नहीं थे। उन्होंने मुझे हाथ पकड़कर आगे बढ़ाया और बहुत कुछ सिखाया भी। वे अक्सर कहते थे कि राजनीति में जितनी बाधाएं आती हैं, जितना कठिन समय आता है, वह व्यक्ति को तपाकर मजबूत बनाता है। उनका यह अनुभव मुझे बहुत काम आया। बाबोसा के स्मरण मात्र से ही उनकी श्रद्धा में सबके शीश झुक जाते हैं। मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनका आशीर्वाद और साथ काम करने का अवसर मिला।बाबोसा ने ताउम्र राष्ट्रहित के काम करते हुए अपनी नीतियों व योजनाओं से समाज के सभी वर्गों का उत्थान किया तथा गरीबों के सच्चे मसीहा बनकर उभरे। बाबोसा ! आज आप भले ही हमारे बीच देह रूप में विद्यमान नहीं हैं, लेकिन आपके नेक विचार और व्यक्तित्व सदैव हमारे साथ हैं। #BhaironSinghShekhawat #बाबोसा 

Vasundhara Raje

63,988 次观看 • 3 年前

VasundharaBJP's profile picture

भारत के नवनिर्माण में दिलो-जान से जुटे मां भारती के यशस्वी पुत्र, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर की कृपा सदैव आप पर बनी रहे। आप स्वस्थ व दीर्घायु हों तथा एक कर्मयोगी के रूप में ऐसे ही राष्ट्रसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें, ऐसी मेरी कामना है। बीते 9 वर्षों में अनेकानेक कल्याणकारी योजनाओं से आपने हर वर्ग का उत्थान कर देश में गरीब कल्याण की मिसाल पेश की है। #G20 की सफल मेजबानी कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मां भारती का गौरव बढ़ाया है तथा #Chandrayaan3 की सफल लैंडिंग कर अंतरिक्ष तक तिरंगा लहराया है, जिस पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। #AatmnirbharBharat बनाने की दिशा में पूर्ण संकल्प शक्ति के साथ तपस्वी की भांति आपकी अविराम यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा है। इस प्रण में समस्त 130 करोड़ भारतीयों का विश्वास व आशीष आपके साथ हैं। आपको जन्मदिन पर पुनः हार्दिक शुभेच्छाएं! #HappyBdayModiji #PMModi #9YearsofSeva

Vasundhara Raje

45,767 次观看 • 3 年前

VasundharaBJP's profile picture

लेहरिया, बांधनी, ब्लॉक प्रिंट, कोटा डोरिया . . . राजस्थान का हथकरघा उद्योग राजस्थानी संस्कृति एवं इतिहास की अनोखी पहचान है। इस व्यवसाय से जुड़े लोग हमारी विरासत के संरक्षक एवं संवर्द्धक हैं। इस उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए समाज में इनके उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, हमारी संस्कृति को विश्वभर में पहचान दिलाने का एक अहम हिस्सा है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, इस विशेष अवसर पर हम देश-प्रदेश के बुनकरों एवं कारीगरों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हथकरघा विरासत को संरक्षित करने में अपना योगदान दें। #NationalHandloomDay #ColoursOfRajasthan #JaiJaiRajasthan

Vasundhara Raje

18,682 次观看 • 3 年前

没有更多内容可加载