
Vijay Kumar Sinha
@VijayKrSinhaBih • 170,794 subscribers
कृषि मंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री, बिहार।। विधायक, 168-लखीसराय विधानसभा क्षेत्र।। पूर्व नेता प्रतिपक्ष,पूर्व अध्यक्ष- बिहार विधान सभा।।
Shorts
Videos

आज ही के दिन पूज्य परमपिता परमेश्वर महादेव एवं माता-पिता के आशीर्वाद से मैं अपनी अर्धांगिनी एवं धर्मपत्नी सुशीला जी के साथ पावन दांपत्य सूत्र में बंधा था। सनातन संस्कारों की पावन परंपरा में गृहलक्ष्मी के रूप में उनका आगमन मेरे जीवन का एक शुभ अध्याय रहा, जिसने परिवार, संस्कृति और कर्तव्य के मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ किया। उनके जीवन में आने से मेरे जीवन को नई दिशा, नई ऊर्जा और नया संबल मिला। परिवार के साथ-साथ जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा और शक्ति भी मुझे उनसे प्राप्त हुई। जीवन के हर सुख-दुःख, संघर्ष और सफलता में उनका अमूल्य सहयोग सदैव मेरे साथ रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हम दोनों पर अपनी कृपा, आशीर्वाद और स्नेह बनाए रखें तथा आप सभी का प्रेम और शुभकामनाएँ सदैव प्राप्त होती रहें। विवाह की वर्षगांठ पर आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं की कामना करता हूँ।
Vijay Kumar Sinha11,656 次观看 • 27 天前

युवाओं की प्रतिभा का दमन करना बिहार सरकार की मानसिकता बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम माननीय न्यायालय और संवैधानिक संस्थाओं के निर्णय का सम्मान करते है, लेकिन प्रश्न यह है कि कोई भी नीति बनाते समय सरकार का दायित्व बोध और कर्तव्य निर्वहन बोध कहां गायब हो जाता है? कैसे गायब हो जाता है? और क्यों गायब हो जाता है ? यह बड़ा सोचनीय है और विचारणीय विषय है। B.Ed और Dl.Ed दोनों डिग्री वाले छात्रों को आपस में लड़ा कर उनकी प्रतिभा के साथ खिलवाड़ कर रही है बिहार सरकार, ताकी इनका मामला न्यायलय में उलझ जाए। इनकी प्रतिभा का हनन करने के लिए ही सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया था। बिहार सरकार की गलत नीति और नियति के कारण लगभग चार लाख अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोकने के लिए जिस तरह महागठबंधन सरकार रणनीति बना रही है। यह लटकाने भटकाने और पैसे की वसूली कर भ्रष्टाचार की भेट चढ़ाने की चुनावी रणनीति बना कर बजट में बिना वित्तीय व्यस्था का प्रावधान किए युवाओं के भविष्य के साथ खेलना चाहती है महाठगबंधन सरकार। मा• मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जी बिहार के युवाओं का कब तक अपमान कर के जंगलराज को गुंडाराज में तब्दील करते रहेगें? बिहार के युवाओं का आक्रोश आपकी सत्ता मिटा देगी। #STET #BTET #CTET बिहार शिक्षक मंच #Yuva #YuvaShakti
Vijay Kumar Sinha116,921 次观看 • 2 年前

तेजस्वी जी, आपके लिए राजनीति विरासत है, हमारे लिए संघर्ष है। आप दो-दो पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र हैं, हम तो शिक्षक पुत्र हैं, आपके लिए सत्ता खानदानी जागीर है, हमारे लिए जनता की सेवा है। आप चार्टर्ड प्लेन में बर्थडे मनाने वाले हैं, हम खेत-खलिहान में पसीना बहाने वाले। आप अनुकंपा की राजनीति करते हैं, हम जनसेवा की। नेता तो वो होता है जो धरती से जुड़ा हो, न कि वो जो हेलीकॉप्टर से जमीन देखने आता हो। बिहार ‘परिवारवाद’ नहीं, ‘विकासवाद’ चाहता है। ये नई बिहार की रफ्तार है, जनादेश के साथ – ना कि विरासत के नाम पर! #NewBihar #PoliticsOfPerformance #TejashwiFailsBihar #VijayKumarSinha
Vijay Kumar Sinha48,722 次观看 • 11 个月前

*BPSC परीक्षा के विरुद्ध फैलाए जा रहे भ्रम पर कुछ जानने योग्य तथ्य। ◆आज बिहार लोकसेवा आयोग के सामने छात्रों पर लाठीचार्ज की जो अप्रिय घटना सामने आई है । - उसके पीछे भ्रम फैला कर राजनीतिक लाभ लेने की शर्मनाक कोशिश काम कर रही थी । - इसकी वजह से हमारे पढ़ने-लिखने वाले युवाओं को भी परेशानी उठानी पड़ी । - आज जो प्रदर्शन BPSC कार्यालय के सामने हो रहा था...उसका आधार ही भ्रामक था - जिस #नॉर्मलाइजेशन की आड़ में छात्रों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा था - उसका प्रस्ताव 70 वीं BPSC की परीक्षा में था ही नहीं - दिनांक 23 सितंबर 2024 को जो विज्ञापन आयोग की ओर से निकाला गया था...उसमें कहीं भी #नॉर्मलाइजेशन की चर्चा नहीं है । - दूसरी मांग जो भ्रमित करने वाले लोग उठा रहे थे...कि फिर से कुछ दिनों के लिए आवेदन के लिए पोर्टल को खोला जाए - तो हम सभी को यह जानना चाहिए कि विज्ञापन के साथ 28 सितंबर से 18 अक्टूबर 2024 तक आवेदन करने का अवसर दिया गया था - जिसे छात्रों की सुविधा के लिए बढ़ाकर 4 नवम्बर तक किया गया - अब जबकि आयोग आगामी 13 दिसंबर को परीक्षा आयोजित करने जा रही है । - ऐसे में आवेदन के लिए पोर्टल फिर से खोलना और नए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए परीक्षा की व्यवस्था कराना कठिन हो जाएगा । - जो लोग BPSC की परीक्षा में बैठने की शैक्षणिक योग्यता हासिल नहीं कर पाए - वो आज अपने राजनीतिक फायदे के लिए भ्रम फैलाकर युवाओं को भड़काने में जुटे हैं । - अपने एजेंट के रूप में सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता बटोरने वाले लोगों को छात्रों का रहनुमा बनाकर आगे भेज रहे हैं । - उनका यह बर्ताव दुर्भाग्यपूर्ण तो है ही बिहार के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए भी अहितकर है । - इस प्रकार का भ्रम और अशांति का वातावरण बनाकर ये लोग मेहनत करने वाले युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने में लगे हैं । - एक सप्ताह बाद 13 दिसंबर को परीक्षा होनी है जिसमें राज्य ही नहीं देश के अलग अलग हिस्सों से छात्र आएंगे । - उनकी मेहनत को ये लोग प्रभावित कर रहे हैं ।
Vijay Kumar Sinha63,471 次观看 • 1 年前

आज हमारे बेटे के तिलकोत्सव के शुभ अवसर पर शगुन की हल्दी लगाकर इस मंगल समारोह की शुरुआत की गई। पूरे परिवार के साथ मिलकर इस खास दिन को खुशियों और आशीर्वाद के साथ मनाया। ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारे बेटे का जीवन हमेशा खुशियों, सफलता और सनातन के संस्कारों से भरा रहे। आप सभी से शुभकामनाओं और आशीर्वाद की अपेक्षा है। #Tilakotsav #FamilyCelebration #vijaykumarsinha #GovindWedsSambhavi
Vijay Kumar Sinha48,369 次观看 • 1 年前