
Vikas Bhadauria
@vikasbha • 145,761 subscribers
Journalist, Anchor, NDTV India Student of Politics, चम्बल का पानी
Shorts
Videos

प्रधानमंत्री Narendra Modi के आज के भाषण में ओज भी था, ऊर्जा भी थी, आत्मावलोकन भी था, चेतना भी थी, समर्पण भी था, सपने भी थे, उम्मीद भी थी, चिंता भी थी, सीख भी थी, संयम भी था, आक्रोश भी था, भविष्य भी था, भूत भी था, धर्म भी था, ज्ञान भी था, राष्ट्र भी था, संगठन भी था, और चेतावनी भी थी… #ModiEra
Vikas Bhadauria36,040 Aufrufe • vor 23 Tagen

सुनिए गोलियों के आवाज़, पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे, जनाब ये पाकिस्तान नहीं हरियाणा का मेवात इलाक़ा है, दंगाई पूरी प्लानिंग से आये थे, नूँह में दंगाइयों ने मंदिर को चारों तरफ़ से घेर लिया था, मंदिर के चारों ओर पहाड़ी पर चढ़ गये थे दंगाई, पहाड़ी से हिंदुओ पर गोलीयाँ चलाई जा रही थी, मंदिर में पूजा करने पहुँचे श्रद्धालु ज़मीन पर लेट कर, गाड़ियों के पीछे छिप कर अपनी जान बचा रहे थे, और देश में लोग अभी भी ऐसे दंगाइयों का बचाव कर रहे हैं. #NuhConspiracy
Vikas Bhadauria550,382 Aufrufe • vor 3 Jahren

गृह मंत्री Amit Shah ने संसद भवन की कैंटीन में संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju Nityanand Rai और सांसद Anil Baluni के साथ दोपहर के भोजन में पूरी सब्ज़ी लुत्फ उठाया, गृह मंत्री की अति व्यस्तता के चलते आम तौर पर ऐसे मौके संसद भवन में कम ही देखने को मिलते हैं.
Vikas Bhadauria156,861 Aufrufe • vor 10 Monaten

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कड़ाके की ठंड में बीजेपी की बैठक कवर कर रहे पत्रकारों का हालचाल लेकर उनका दिल जीत लिया, ठंड में अपना ख्याल रखने के लिए कहा और नववर्ष-मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी, आज जब ज़्यादातर नेताओं के लिए पत्रकार सिर्फ़ उनके काम के प्रचार-प्रसार का एक माध्यम हैं प्रधानमंत्री मोदी का ये अंदाज़ उन्हें सबसे अलग बनाता है, यहाँ ये जानना भी दिलचस्प है कि जिस जगह पर पीएम मोदी पत्रकारों/कैमरामैन से मिले वहाँ कम उम्र और कम अनुभव रखने वाले पत्रकार ज़्यादा थे.
Vikas Bhadauria264,446 Aufrufe • vor 1 Jahr

पश्चिम बंगाल में गृह मंत्री Amit Shah “29 तारीख को बेखौफ होकर मत डालने जाइए, दीदी के गुंडों की चिंता मत कीजिए,चुनाव आयोग ने चप्पे-चप्पे पर CRPF बैठा रखी है, आज मैं बोलकर जाता हूँ, चुनाव के बाद भाजपा सरकार आने वाली है, फिर भी 60 दिनों तक CAPF यहीं रहने वाली है”
Vikas Bhadauria86,545 Aufrufe • vor 6 Monaten

जीत से पहले ? पश्चिम बंगाल के वार रूम में गृह मंत्री Amit Shah #WestBengalLegislativeAssemblyelection2026
Vikas Bhadauria85,323 Aufrufe • vor 6 Monaten

सभी शुभ चिंतकों को धन्यवाद न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय के बाहर तिरंगे झंडे 🇮🇳 के सम्मान के साथ एक दुष्ट ने खिलवाड़ करने की कोशिश की, हम मुख्यालय के बाहर निकले ही थे कि हमारी नज़र उस दुष्ट पर पड़ी, भीतर तक खून खोल गया, तुरंत तिरंगे झंडे 🇮🇳 के सम्मान को बचाने के लिए दौडे, भारत के झंडे 🇮🇳 की शान में गुस्ताखी करने वाले से झंडा छुड़ाने की कोशिश की, इस कोशिश में थोड़ी चोट भी आयी लेकिन ऐसी चोट की परवाह किसे हैं ! हमने और वहाँ मौजूद कुछ देश भक्तों ने उस दुष्ट को भागने पर मज़बूर कर दिया और हम भी वहाँ निकल आए. हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर अगली कवरेज के लिए वाशिंगटन निकलना था, सो लंबे कदम चाल से ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन की तरफ़ चल दिए, दिन भर की भाग-दौड़ के बाद जब रात में वाशिंगटन में अपने होटल पहुँचे और मैसेज देखे तो संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय के बाहर की घटना के वीडियो व्हाट्स एप पर कुछ शुभ चिंतकों ने भेजे थे, तब पता चला कि किसी ने इस घटना के वीडियो बना लिए थे, वीडियो काफ़ी वायरल हो चुके थे, कुछ साथियों ने शाबाशी दी और कुछ ने ध्यान रखने की हिदायत दी, बस इतना कहना है, हमने एक ज़िम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते अपना कर्तव्य निभाया, कर्तव्य की राह में अगर कोई अड़चन भी आए तो पीछे हटना नहीं सीखा है, देर रात तक सैकड़ों- हज़ारों मैसेज और सोशल मीडिया पर साथियों, शुभ चिंतकों के संदेश आते रहे. काम की व्यस्तता के चलते सभी को जवाब देना संभव नहीं हो पाया, इसके लिए हमें खेद हैं, लेकिन आप सभी से मिले प्यार से बड़ी पूँजी कुछ नहीं है, आप सभी का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद तिरंगा हमारी शान है, तिरंगा हमारी जान है, इसके लिए सब-कुछ क़ुर्बान है. जय हिन्द 🇮🇳
Vikas Bhadauria257,624 Aufrufe • vor 3 Jahren

बात बहुत गहरी है और बहुत सरल अंदाज़ में कही गई है, प्रधानमंत्री Narendra Modi के इस बयान को जितनी बार सुनिएगा हर बार आपको इस बयान के नए-नए आयाम समझ आयेंगे, सुनिए, समझिए और जी लीजिए “जब बदलाव का दौर आता है तब-तब चुनौतियां भी आती हैं अवसर भी आते हैं, दुनिया बदलेगी, टेक्नोलॉजी बदलेगी, इंडस्ट्री भी बदलेगी, प्रोफेशन भी बदलेंगे, इन सबके बीच मेरी बात याद रखिएगा “जो सीखेगा वो जीतेगा”
Vikas Bhadauria28,490 Aufrufe • vor 2 Monaten

ये संस्कार भारतीय के नहीं हो सकते हैं, देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसी दुर्भावना, मौत की कामना शर्मनाक है.
Vikas Bhadauria247,097 Aufrufe • vor 3 Jahren

दादी अम्मा के इस वीडियो ने दुनिया भर में धूम मचा दी है, पीएम Narendra Modi के लिए ये दादी अम्मा प्राण देने को तैयार हैं, मोदी को अपनी उम्र लग जाये, ये दुआ दे रही है, वजह है मोदी ने #AyodhaDham में प्रभु श्री राम का मंदिर निर्माण करवाया है, 500 वर्षों की प्रतीक्षा का अंत हुआ है. अम्मा को सुनिए…. भावनाओं के ज्वार को सुनिए, समझिए और महसूस कीजिए
Vikas Bhadauria174,307 Aufrufe • vor 2 Jahren

कोई बता सकता है की ये #ModiFountain कहाँ लगाया गया है ? पहले इस फाउंटेन यानी फव्वारे की खासियत देखिए, सबसे ऊपर शिखर पर देश के प्रधानमंत्री की चार तस्वीरें हैं, तीन तस्वीरें उनके तीन कार्यकाल की ओर इशारा करती हैं जबकि चौथी तस्वीर उनके भविष्य के चौथे कार्यकाल की कामना है, इसकी परिकल्पना जल शक्ति मंत्री C R Paatil ने की है, फ़व्वारे में प्रधानमंत्री मोदी के जल संचय #CatchTheRain कार्यक्रम का सिम्बल “अँजुरी यानी हाथ” बना हुआ है, उसके नीचे पार्टी BJP का सिम्बल कमल का फूल है, अँजुरी से जल कमल के फूल पर गिर रहा है, कमल के फूल से जल की वर्षा, गांव की अनुकृति पर हो रही है जो वॉटर हार्वेस्टिंग यानी जल संचयन के अंतिम पायदान की और संकेत कर रहा है, वैसे आपको बता दे #CatchTheRain कार्यक्रम के तहत अब तक 28 लाख से ज़्यादा जल संचयन प्रणाली तैयार हो चुकी हैं.
Vikas Bhadauria95,107 Aufrufe • vor 1 Jahr

आपने अगर नेपाल त्रासदी का ये वीडियो नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा.
Vikas Bhadauria11,794 Aufrufe • vor 1 Monat

बीजेपी अध्यक्ष Nitin Nabin ने पार्टी कार्यकर्ताओं को असम विधानसभा में 50% वोट लाने का लक्ष्य दिया है, पिछले विधानसभा में बीजेपी का वोट शेयर 33.2 % था, अगर बीजेपी अपने लक्ष्य को हासिल कर लेती है तो बीजेपी सभी दलों का सूपड़ा साफ़ कर देगी, विपक्ष सिर्फ 20-28 सीटों पर सिमट जाएगा, मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma की लोकप्रियता को देखते हुए ये लक्ष्य मुश्किल भी नहीं लगता है, असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं.
Vikas Bhadauria36,296 Aufrufe • vor 8 Monaten