Vikas Bhadauria's banner
Vikas Bhadauria's profile picture

Vikas Bhadauria

@vikasbha • 145,761 subscribers

Journalist, Anchor, NDTV India Student of Politics, चम्बल का पानी

Shorts

West Bengal BJP Legislature Party meeting, Shubhendu Adhikari to be announce as Leader of legislature #WestBengalLegislativeAssemblyelection2026 #Bengal

West Bengal BJP Legislature Party meeting, Shubhendu Adhikari to be announce as Leader of legislature #WestBengalLegislativeAssemblyelection2026 #Bengal

27,699 просмотров

Videos

vikasbha's profile picture

सभी शुभ चिंतकों को धन्यवाद न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय के बाहर तिरंगे झंडे 🇮🇳 के सम्मान के साथ एक दुष्ट ने खिलवाड़ करने की कोशिश की, हम मुख्यालय के बाहर निकले ही थे कि हमारी नज़र उस दुष्ट पर पड़ी, भीतर तक खून खोल गया, तुरंत तिरंगे झंडे 🇮🇳 के सम्मान को बचाने के लिए दौडे, भारत के झंडे 🇮🇳 की शान में गुस्ताखी करने वाले से झंडा छुड़ाने की कोशिश की, इस कोशिश में थोड़ी चोट भी आयी लेकिन ऐसी चोट की परवाह किसे हैं ! हमने और वहाँ मौजूद कुछ देश भक्तों ने उस दुष्ट को भागने पर मज़बूर कर दिया और हम भी वहाँ निकल आए. हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर अगली कवरेज के लिए वाशिंगटन निकलना था, सो लंबे कदम चाल से ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन की तरफ़ चल दिए, दिन भर की भाग-दौड़ के बाद जब रात में वाशिंगटन में अपने होटल पहुँचे और मैसेज देखे तो संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय के बाहर की घटना के वीडियो व्हाट्स एप पर कुछ शुभ चिंतकों ने भेजे थे, तब पता चला कि किसी ने इस घटना के वीडियो बना लिए थे, वीडियो काफ़ी वायरल हो चुके थे, कुछ साथियों ने शाबाशी दी और कुछ ने ध्यान रखने की हिदायत दी, बस इतना कहना है, हमने एक ज़िम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते अपना कर्तव्य निभाया, कर्तव्य की राह में अगर कोई अड़चन भी आए तो पीछे हटना नहीं सीखा है, देर रात तक सैकड़ों- हज़ारों मैसेज और सोशल मीडिया पर साथियों, शुभ चिंतकों के संदेश आते रहे. काम की व्यस्तता के चलते सभी को जवाब देना संभव नहीं हो पाया, इसके लिए हमें खेद हैं, लेकिन आप सभी से मिले प्यार से बड़ी पूँजी कुछ नहीं है, आप सभी का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद तिरंगा हमारी शान है, तिरंगा हमारी जान है, इसके लिए सब-कुछ क़ुर्बान है. जय हिन्द 🇮🇳

Vikas Bhadauria

257,624 просмотров • 3 лет назад

vikasbha's profile picture

कोई बता सकता है की ये #ModiFountain कहाँ लगाया गया है ? पहले इस फाउंटेन यानी फव्वारे की खासियत देखिए, सबसे ऊपर शिखर पर देश के प्रधानमंत्री की चार तस्वीरें हैं, तीन तस्वीरें उनके तीन कार्यकाल की ओर इशारा करती हैं जबकि चौथी तस्वीर उनके भविष्य के चौथे कार्यकाल की कामना है, इसकी परिकल्पना जल शक्ति मंत्री C R Paatil ने की है, फ़व्वारे में प्रधानमंत्री मोदी के जल संचय #CatchTheRain कार्यक्रम का सिम्बल “अँजुरी यानी हाथ” बना हुआ है, उसके नीचे पार्टी BJP का सिम्बल कमल का फूल है, अँजुरी से जल कमल के फूल पर गिर रहा है, कमल के फूल से जल की वर्षा, गांव की अनुकृति पर हो रही है जो वॉटर हार्वेस्टिंग यानी जल संचयन के अंतिम पायदान की और संकेत कर रहा है, वैसे आपको बता दे #CatchTheRain कार्यक्रम के तहत अब तक 28 लाख से ज़्यादा जल संचयन प्रणाली तैयार हो चुकी हैं.

Vikas Bhadauria

95,107 просмотров • 1 год назад