Vinay Sultan's banner
Vinay Sultan's profile picture

Vinay Sultan

@vinay_sultan35,276 subscribers

Journalist/Reporter/writer. News Editor @thenewspinch Urban Nomad. Old School. History Enthusiast.Rajasthani.नागौरी बळद.डांग माथे डेरा. patria o muerte.

Shorts

The ugly truth of so called Pakistani retaliation. Heavy shelling targeting civilians in Punchh. 10 innocent civilians lost their lives. 35 are injured. Even they fired artillery shells on Bus stand. This should be condemned in a loud and clear voice. #IndiaPakistanWar

989,988 просмотров

🚨🚨🚨 Update Drone activiti in Jalipa, Barmer. ADS is on duty.

🚨🚨🚨 Update Drone activiti in Jalipa, Barmer. ADS is on duty.

134,969 просмотров

इसलिए मैं कहता हूँ कि पाकिस्तानी आर्मी बुजदिल फौज है। ये लोग अपने ही सिविलियन को मारते हैं। ये आतंकवादियों को पालते हैं। इन्होंने क़ुरान का हलफ़ उठाकर बलोच सरदारों को धोखे से मारा है। ये आमने-सामने की लड़ाई में ये फौज हथियार डालकर पेंट खोल देती है। इनके जनरल्स अपने जवानों की लाश तक लेने से इनकार कर देते हैं। ये बेगैरत लोग हैं। ये वीडियो LoC पर हालिया का शेलिंग का है। देखिए इन कायरों ने कैसे सिविलियन एरिया की आड़ ममें अपनी होवित्ज़र पोजिशन कर रखी हैं।

62,142 просмотров

🚨🚨🚨 Update कश्मीर में श्रीनगर एयरपोर्ट को टारगेट किया गया है। बड़गाम, गांदरबल, पुलवामा सहित कई जगहों पर ड्रोन मार गिराए गए हैं। बाड़मेर में बड़ी तादाद में ड्रोन लांच होने की रिपोर्ट मिल रही है। फिरोजपुर में सिविलियन बुरी तरह ज़ख़्मी हुए हैं। उनके लिए दुआ कीजिए। पाकिस्तान के नरोवाल, हजारा और जलालपुर जटा गुजरात के रास्ते ड्रोन भारत में दाखिल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाग पाकिस्तान में हैवी शेलिंग की आवाज सुनी जा सकती है ।

46,680 просмотров

भारत-पाकिस्तान की हालिया झड़प में ज्यादातर अटैक और काउंटर अटैक में ज़्यादा फोकस एयर फोर्स और एयर डिफेंस पर रहा। लेकिन 7 तारीख़ की रात से जारी LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर पर जो हुआ उसकी चर्चा कम ही हुई है। -हमने दुश्मन की एक बैटरी तबाह की है। एक अफ़सर, एक जेसीओ और 10 की नफरी इस हमले में हताहत हुआ है। -जम्मू सेक्टर में दुश्मन को भारी कैजुअल्टी का सामना करना पड़ा हैकुछ इंडिपेंडेंट ऑब्जर्वर असेसमेंट है कि पाकिस्तानी आर्मी के कम से कम 60 जवान KIA और 100 से ज़्यादा घायल हुए हैं। -हालात यह थे कि पाकिस्तानी सेना BOP छोड़कर सिविलियन इलाकों में खंदक खोदकर मोर्चे लगा लिए थे। इतनी शेलिंग के बाद उनको डर था कि कहीं भारतीय सेना LoC पार करके उन पर हमला ना कर दे। -पाकिस्तानी सेना को सबसे ज़्यादा नुक़सान बाजवत और नीलम वैली वाले इलाके में हुआ है। धीरे-धीरे LoC और IB पर चली झड़प की तस्वीरें सामने आ रही हैं। यह वीडियो सांभा का है जहां हमारे जवानों ने दुश्मन की एक ऑब्जरवेशन पोस्ट तबाह की है।

41,650 просмотров

लाहौर और रावलपिंडी में कई जगहों पर ड्रोन हिट किया है। पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम की पोल खुल रही है। अकेले रावलपिंडी में सात ड्रोन स्ट्राइक की खबर है। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में भी ड्रोन स्ट्राइक हुई है। रावलपिंडी में पाकिस्तान का पॉवर सेंटर GHQ है। यहाँ पर ड्रोन स्ट्राइक का मतलब है कि GHQ सुरक्षित नहीं है। जो भी ये ड्रोन स्ट्राइक कर रहा है, वो पाकिस्तानी एयर डिफेंस को पूरी तरह नंगा कर रहा है। अभी तक भारतीय सेना की तरफ़ से ड्रोन स्ट्राइक का कोई कन्फर्मेशन नहीं है। इसलिए हमें पता नहीं है कि ये ड्रोन कौन गिरा रहा है?

33,608 просмотров

🚨🚨🚨 Update Guard of dishonour offered to Pakistanis by the Jats last night at LoC. जाट बलवान, जय भगवान।

🚨🚨🚨 Update Guard of dishonour offered to Pakistanis by the Jats last night at LoC. जाट बलवान, जय भगवान।

28,452 просмотров

🚨🚨🚨 Update पाकिस्तान में मल्टीपल लोकेशन पर PAF इंफ्रा पर ड्रोन स्ट्राइक होने की खबर आ रही है। हैदरबाद सिंध में भोलारी के पास PAF पर ड्रोन स्ट्राइक के बाद धुँवा उठते हुए दिखाई दे रहा है। इससे पहले जैकबाबाद एयर बेस पर ड्रोन स्ट्राइक के विजुअल सामने आए थे। पिछले 24 घंटे में हमारी आर्म्ड फोर्सेज ने पाकिस्तानी एयर फोर्स को बड़ा नुक़सान पहुंचाया है। PAF की ऑपरेशनल कैपिसिटी तोड़कर रख दी है।

21,494 просмотров

फेक न्यूज़ अलर्ट बहुत सारे मीडिया आउटलेट इस फोटो को पहलगाम हमले का आतंकी बता रहे हैं। असल में यह आतंकवादियों के ट्रेनिंग की एक पुरानी वीडियो का स्क्रीनशॉट है।

फेक न्यूज़ अलर्ट बहुत सारे मीडिया आउटलेट इस फोटो को पहलगाम हमले का आतंकी बता रहे हैं। असल में यह आतंकवादियों के ट्रेनिंग की एक पुरानी वीडियो का स्क्रीनशॉट है।

14,892 просмотров

लाहौर में बड़े धमाके की ख़बर आ रही है। अभी तक धमाके की वजह साफ़ नहीं है। #Lahore

लाहौर में बड़े धमाके की ख़बर आ रही है। अभी तक धमाके की वजह साफ़ नहीं है। #Lahore

12,152 просмотров

Videos

vinay_sultan's profile picture

आइए आपको असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर खैरथल-तिजारा, राजस्थान से मिलवाते हैं। इन्होंने 2022 में बतौर APRO ये नौकरी जॉइन की थी। स्थानीय पत्रकार बताते हैं कि कलेक्टर महोदया की गुड बुक्स में है। इन्हें जिला प्रशासन की तरफ़ से गाड़ी मिली हुई है। इन्होंने 2019 इन्होंने अपनी ME की डिग्री पूरी की और 2021 में आई APRO की वैकेंसी में बैठ गए। जबकि परीक्षा की पात्रता में साफ़ लिखा था कि या तो आपके पास पत्रकारिता की ग्रेजुएशन डिग्री/डिप्लोमा हो। या फिर हिंदी/अंग्रेजी में PG हो। इसके साथ-साथ आपने किसी भी प्रतिष्ठित मीडिया हाउस में तीन साल का कार्य अनुभव हो। ये भाई साब पत्रकारिता में डिग्री/डिप्लोमा के बिना परीक्षा में बैठ गए। इंजीनियरिंग करने के महज़ दो साल बाद। तो तीन साल का अनुभव होने का सवाल ही नहीं उठता। कुल मिलाकर इनकी नियुक्ति ही संदेह के दायरे में है। लेकिन भाईसाब में एक प्रतिभा कूट-कूटकर भरी हुई है। रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार से PRO द्वारा जारी किए गए कागज माँगना। उसे धकेलना। उसका माइक पकड़ लेना। आखिर में पुलिस के जवानों/जन संपर्क अधिकारियों से एक विनम्र अपील। मतलब अपील ही समझिए। जब कोई पत्रकार अपना काम कर रहा हो, रिपोर्टिंग कर रहा हो तो प्लीज उसे अपना काम करने दें। उसे अफसरी ना दिखाएँ। क्योंकि हम पर्दे हटाते हैं तो सारे भरम उघड़ जाते हैं।

Vinay Sultan

78,352 просмотров • 3 месяцев назад

vinay_sultan's profile picture

🚨🚨🚨 ये भारत के नजरिए से बहुत गंभीर और बड़ा डेवलपमेंट है। 🧵🧵🧵 कल कश्मीर में एक नया आतंकी संगठन फ्लोट हुआ है। नाम है तहरीक-ए-तालिबान-कश्मीर या TTK। जाहिर है कि यह TTP का ही ऑफ-शूट है। इस संगठन का कहना है कि यह भारत और पाकिस्तान दोनों से कश्मीर को आजाद करवायेगा। यह हमारे लिए चिंता का विषय क्यों है? आइए थोड़ा समझते हैं। 27 अक्टूबर 2024 को PoK के बाग जिले के शुजाबाद में एक पुलिस चौकी पर हमला हुआ। इस हमले में सज्जाद रेशम नाम का एक पुलिस कॉन्स्टेबल मारा गया। यह TTP का PoK में हुआ पहला अटैक था। 3 मार्च 2025 को इसी ग्रुप ने संगजानी मोटरवे पर भी अटैक किया था। 18-19 मार्च की दरम्यानी रात पल्लनदारी पुलिस ने एक सुजुकी कलटस कार को रुकवाया। तलाशी में उन्हें हैंड ग्रेनेड, SMG में 49 राउंड, .9mm पिस्टल और सूखा राशन बरामद हुआ। गाड़ी के सवार ने बताया कि वो यह सामान इस्लामाबाद से ला रहा था और उसे इसकी डिलीवरी रावलाकोट में देनी थी। इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स के मुताबिक सितंबर 2024 के आस-पास TTP के चार मिलिटेंट के ग्रुप ने PoK में घुसपैठ के। इसका सरगना ज़र्नोश नसीम है जोकि PoK के बाग़ का रहने वाला है। इसके दो साथी मोहम्मद उस्मान और मोहम्मद उल्फत उर्फ हंजला भाई भी बाग के ही रहने वाले हैं। इनका चौथा साथी गाजी शाहजाद है जोकि लॉजिस्टिक सपोर्ट और रेडिकलाइजेशन का काम देखता है। शहजाद 2023 में रावलाकोट जेल ब्रेक फ़रार हुए 18 कैदियों में से एक है। इस पूरे नेटवर्क को डॉ. रऊफ नाम का तालिबानी कमांडर चला रहा है। रऊफ भी PoK के बाग का रहने वाला है। वो अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान की तरफ़ से लड़ने गया था और पिछले 20 साल से वहीं है। 28 मई को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने इस ग्रुप के चार मेंबर को मार गिराया है। इसमें पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के भी दो जवान मारे गए हैं। (वीडियो: एनकाउंटर से पहले ज़र्नोश नसीम)

vinay sultan

92,132 просмотров • 1 год назад

vinay_sultan's profile picture

आतंकी हमला और नैरेटिव वॉर पहलगाम आतंकी हमले को राजनीतिक फायदे-नुकसान के हिसाब से नैरेटिव वॉर बना दिया गया है। जिस जगह पर यह घटना हुई, वहां सिक्योरिटी फोर्सेज को पहुँचने में कम से कम एक घंटे का समय लगता है। शुरुआती फायर के बाद लोगों को घेरकर, उनकी धार्मिक पहचान पूछकर गोली मारी गई यह बात सही है। आपको क्या लगता है कि जिन आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, वो अपने आका के निर्देश के बिना यह सब कर रहे थे। इस पूरी वारदात को इस हिसाब से प्लान किया गया था कि बाद में इसी किस्म का नैरेटिव खड़ा हो। हम दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी हैं और एक सेकुलर डेमोक्रेसी हैं। और हमें अपनी इस पहचान पर गर्व है। यह पूरी घटना मानवता के ख़िलाफ़ जघन्यतम अपराध है । निहत्थे नागरिकों की टार्गेटेड किलिंग है। हमारे देश की अस्मिता को सीधी चुनौती है। अगर आप इस पूरी वारदात को हिंदू-मुस्लिम की बहस में घसीटेंगे तो आप इस अपराध के दायरे को संकीर्ण करने का काम कर रहे हैं। और कहीं ना कहीं इस आतंकी वारदात के हैंडलर्स के मंसूबों को पूरा करने में उनकी मदद कर रहे हैं। यह समय साथ खड़े होने का है। राजनीति करने के 50 दूसरे मौके हैं।

Vinay Sultan

50,784 просмотров • 1 год назад

vinay_sultan's profile picture

“ A tiger needs complete freedom, you can't tie a tiger down.” राहुल गांधी के बारे में मेरे कांग्रेसी दोस्त ने कहा था कि ये आदमी नेशनल सिक्योरिटी को बहुत सीरियसली लेता है। उसको बाद उनका ड्रोन वॉरफेयर के बारे में वीडियो देखा तो अच्छा लगा कि LoP ऐसा जो मॉर्डन वारफेयर में दिलचस्पी रखता है। आज राहुल गांधी ने ऑप-सिंदूर को क्रिटिकली देखने वाले तमाम एनालिस्ट के सवालों को एक तरतीब से सदन के पटल पर रख दिया। आज तक इस बात का जवाब मिलना बाकी है कि सरकार सीज फायर के लिए क्यों तैयार हुई? क्यों 7 मई को एयरफोर्स को किसी भी मिलिट्री टारगेट को इंगेज करने का हुकुम नहीं था। और हाँ डॉनल्ड ट्रम्प कौन होता है सीज फायर की घोषणा करने वाला। चलते ऑपरेशन में कैसे पाकिस्तान IMF से इमदाद हासिल करने में कामयाब हो गया। हमारी डिप्लोमेसी का इतना घटिया प्रदर्शन,इसके किए जिम्मेदार कौन है? क्यों हम नैरेटिव वॉर हारे? आख़िर में जिन चैनल्स ने TRP के चक्कर में कराची और लाहौर पर कब्जा करवा दिया, जनरल मुनीर को गिरफ़्तार करवा दिया, उन पर क्या कार्रवाई हुई। वॉर टाइम में ब्रॉडकास्टिंग पर क्या सरकार कोई SOP बना रही है। इन चैनल्स के घटियापने के चलते दुनिया के किसी भी देश ने हमारी मीडिया रिपोर्ट्स को गंभीरता से नहीं लिया । नैरेटिव वॉर में पिछड़ने की एक बड़ी वजह यह भी थी।

vinay sultan

31,222 просмотров • 10 месяцев назад

vinay_sultan's profile picture

अच्छी कहानी है। देखी जा सकती है। लेकिन एक चीज पिछले तीन दिन से दिमाग़ में लगातार बज रही है। शिव शंकर स्त्रोतम। पंडित प्रेम नाथ शास्त्री की आवाज और सितार। क्या कमाल का तिलिस्म रचते हैं। आपको एक निर्वात में ले जाते हैं। दसवी में बोर्ड की तैयारी के दौरान सुबह चार बजे उठना होता था। करणी माता के मंदिर में महिला का कंठ रोज सुबह चिरजा गाता था। बहुत दूर से एक झीनी सी आवाज हवा के साथ बहती हुई आपके कान के पर्दे से टकराती हैं। बाद में गायक को ढूंढने की बहुत कोशिश लेकिन किसी को पता नहीं था। एक समय में यह भरोसा हो गया कि जोगमाया सिर्फ़ मेरे लिए यह चिरजा गवाती हैं। शिव शंकर स्त्रोतम की कम्पोजिंग भी ऐसी ही है। दूर किसी पहाड़ी मंदिर पर कोई उम्र दराज कंठ गा रहा है। निराकार शब्द हैं, एक ध्वनि है जो हवा के साथ बहती हुई आप तक पहुँच रही है। जैसे कोई जोगी अपने धूणे पर मगन बैठा अनहद नाद सुन रहा हो। अद्भुत।

Vinay Sultan

20,369 просмотров • 6 месяцев назад

vinay_sultan's profile picture

Badge of Honor 9 मई को एक दोस्त का कॉल आया कि पाकिस्तानी DGISPR ने अपनी प्रेस ब्रीफिंग में मेरे ट्वीट का स्क्रीनशॉट लगाया है। इस प्रेस ब्रीफिंग में लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी का कहना था कि इंडियन जर्नलिस्ट लगातार मिसइनफार्मेशन और डिसइनफार्मेशन फैला रहे हैं। मेरे लिए इससे बड़ा बैज ऑफ़ ऑनर नहीं हो सकता था कि मेरा एक ट्वीट पाकिस्तानी आर्मी के प्रॉपगेंडा मशीनरी को परेशान कर रहा था। उन्होंने मेरा जिस ट्वीट का स्क्रीन शॉट लगाया था उसमें मैंने पाकिस्तानी आर्मी के 12th इंफेंट्री डिवीजन के हेडक्वार्टर मरी पर भारतीय ड्रोन देखे जाने की जानकारी दी थी। जनरल चौधरी, एक पत्रकार के तौर पर मुझे फैक्ट रिपोर्ट करने के लिए आपकी फर्जी PPT और फोटोशॉप्ड सैटेलाइट इमेज का सहारा नहीं लेना पड़ता। उस समय जो रिपोर्ट किया था उसका विजुएल कन्फर्मेशन साथ में लगा रहा हूँ। प्लीज अब तो सच बोल दीजिए।

Vinay Sultan

17,476 просмотров • 1 год назад

vinay_sultan's profile picture

श्रीनगर एयरपोर्ट पर आर्मी ऑफिसर के बर्ताव पर। दसवीं की बात है। नागौर से गांव लौट रहा था। वो अकेली बस थी जो करीब एक दर्जन गांवों के शहर से जोड़े हुए थी। मैं और एक और दोस्त एक घंटा पहले ही पहुँच गए ताकि सीट हासिल हो जाए। सीट पर जमकर बैठे हुए थे। गाड़ी पूरी तरह से लदी हुई। तभी सामने से 70 की उमर का एक आदमी गाड़ी में चढ़ा। केमोफ़्लाज लंबी जैकेट, हैंडलबार मूंछे और सफेद बाल। उस खचाखच भारी गाड़ी में हलचल सी मच गई। एक साथ चार-पाँच नई उमर के लड़के खड़े हुए। “फ़ौजी साहब यहाँ बैठ जाइए।” राजस्थान, हरयाणा, पंजाब में यह रोजमर्रा की घटना है। फौज रोजगार नहीं है, जज्बा है। अभी पंजाब में एक कर्नल साहब और उनके बेटे को पुलिस वालों ने बुरी तरह से पीटा। धरना-प्रदर्शन हुए लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। अब श्रीनगर एयरपोर्ट पर एक अफसर के साथ बदसलूकी। सीसीटीवी में साफ़ दिखाई दे रहा है कि उसे फ्लाइट में बोर्ड होने से रोका गया। यह अफ़सर जिस यूनिट से आता है उसकी ट्रेनिंग स्पेशल फोर्सेज से भी कठिन मानी जाती है। जब वो छुट्टी जा रहा है तो हमें और ज़्यादा कंसीडरेट होना चाहिए। उल्टा एयरलाइन्स वाले उसी पर चढ़ बैठे। अगर वो रिटेलियेट करेगा तो चोट तो लगेगी। वो इसी चीज के लिए ट्रेंड है। प्रोवोक करोगे तो मार पड़ेगी। अब इतना चिल्ला क्यों रहे हो। पहले कायदे में रहना था ना। और ये लोग किस मुँह से बात कर रहे हैं? नेताओं के चक्कर में इनको घंटों रनवे पर जगह खड़ा करते वक्त नियम याद नहीं आते? जब कुंभ में श्रद्धालुओं से टिकट के पचास हज़ार के रुपए ले रहे थे तब इनकी गैरत मार गई थी। सारे कायदे एक एक फौजी पर ही लागू होंगे क्या। कुछ किलो वजन ज़्यादा था तो जाने से रोक दोगे? ऊपर से मीडियाबाजी करके फर्जी नैरेटिव बनाने की कोशिश। इंडियन आर्मी दुनिया की सबसे प्रोफेशनल फोर्सेज में से एक है। लेकिन क्या एक समाज के तौर पर हम अपने फौजी भाइयों की इज्जत करना भूल गए हैं। अगर इस अफसर की जगह कोई इसी रैंक का पुलिस अधिकारी होता तब एयरलाइन वाले यही बकवास करते?

Vinay Sultan

12,729 просмотров • 10 месяцев назад

Больше нет контента для загрузки