
Vinay Ratan Singh
@VinayRatanSingh • 212,717 subscribers
राष्ट्रीय अध्यक्ष,भीम आर्मी भारत एकता मिशन @Bhimarmy_BEM संस्थापक,आज़ाद समाज पार्टी @AzadSamajParty
Shorts
Videos
0:49
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

#अशोकनगर #मध्यप्रदेश में दलित महिला और उसके परिवार के साथ हुई सरेआम मारपीट बेहद शर्मनाक है। Mohan Yadav सरकार में आखिर कानून-व्यवस्था क्यों कमजोर होती जा रही है? क्या अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है? जातीय हिंसा की बढ़ती घटनाएं सरकार की नाकामी को उजागर करती हैं। तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी हो और कड़ी कार्रवाई की जाए।
Vinay Ratan Singh78,309 görüntüleme • 4 ay önce

15 मई 2026 को मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम के अपहरण और निर्मम हत्या के मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजनों एवं समाज के लोगों पर लाठीचार्ज करना और न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। यह घटना भाजपा सरकार की दलित विरोधी और दमनकारी कार्यशैली को उजागर करती है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath जी, यदि पीड़ित परिवार इस प्रकरण में अन्य लोगों की संलिप्तता का आरोप लगा रहा है, तो उनकी आवाज़ को दबाने के बजाय पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जानी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी दोषी कानून के शिकंजे से बच न पाए और किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र, निष्पक्ष और प्रभावी न्याय दिलाया जाए।
Vinay Ratan Singh12,136 görüntüleme • 2 ay önce

ग्वालियर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान की जो शर्मनाक घटना सामने आई है, वह केवल एक आपराधिक कृत्य नहीं, बल्कि भारत के संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की आत्मा पर सीधा हमला है। यह घटना स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि मध्यप्रदेश में संविधान विरोधी ताक़तें पूरी तरह बेखौफ़ होकर सक्रिय हैं। यह कोई पहली घटना नहीं है। ग्वालियर, भिंड सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बाबा साहब की प्रतिमाओं, नाम और विचारधारा पर बार-बार हमले हो रहे हैं। ये घटनाएँ किसी संयोग का परिणाम नहीं, बल्कि बाबा साहब के अपमान की एक सुनियोजित और संगठित श्रृंखला की ओर साफ़ इशारा करती हैं। सबसे गंभीर और चिंताजनक प्रश्न यह है कि — आख़िर ऐसी घिनौनी घटनाओं के बावजूद आरोपी खुलेआम कैसे घूम रहे हैं? अब तक सख़्त गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? क्या इन संविधान विरोधी तत्वों को राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है? यह समझना होगा कि बाबा साहब का अपमान केवल दलित समाज का अपमान नहीं, बल्कि यह भारत के संविधान, कानून के राज और करोड़ों नागरिकों की आस्था का अपमान है। ऐसी घटनाओं पर नरमी बरतना अपराधियों का मनोबल बढ़ाने और सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करने जैसा है। हम स्पष्ट और दो टूक माँग करते हैं— • सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। • उनके विरुद्ध SC/ST Act सहित कठोरतम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। • इन असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। हम सरकार और प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हैं— यदि बाबा साहब का अपमान करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी, त्वरित और उदाहरणात्मक कार्रवाई नहीं होती, तो यह माना जाएगा कि सरकार स्वयं संविधान विरोधी ताक़तों के साथ खड़ी है। ऐसे में भीम आर्मी चुप नहीं बैठेगी। बाबा साहब के सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए एक व्यापक और निर्णायक आंदोलन खड़ा किया जाएगा, जो सरकार और प्रशासन — दोनों की नींद उड़ा देगा। Gwalior Police Lee chang jae Chief Minister, MP जय भीम
Vinay Ratan Singh24,780 görüntüleme • 8 ay önce

आज भारत के प्रत्येक जिले में ज्ञापन देने के लिए अपील
Vinay Ratan Singh60,152 görüntüleme • 3 yıl önce

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाये।
Vinay Ratan Singh34,907 görüntüleme • 3 yıl önce

“26 नवम्बर — मुज़फ्फरनगर GIC मैदान — आइए, एकता की आवाज़ बुलंद करें।”
Vinay Ratan Singh12,985 görüntüleme • 9 ay önce

आज भोपाल में सामाजिक न्याय यात्रा के समापन पर अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिय उमड़ा बहुजनो का जन सैलाब।
Vinay Ratan Singh32,218 görüntüleme • 3 yıl önce
0:52
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ ज़िले में दलित युवकों के साथ जो अमानवीय बर्बरता हुई, वह इस प्रदेश में फलते-फूलते ठाकुरवाद और जातिवादी आतंक की भयावह तस्वीर है। चिकावटी हाईवे रोड पर सिर्फ 'जय भीम' बोलने पर तीन दलित युवकों को सरेआम नंगा कर सड़क पर पीटा गया। लाठी-डंडों से उन्हें अधमरा कर दिया गया। इस शर्मनाक कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि ALIGARH POLICE ने दोषियों को पकड़ने के बजाय पीड़ित दलित युवकों को ही थाने में बंद कर शांति भंग की धारा में फंसा दिया। यह न केवल अन्याय है, बल्कि संविधान और कानून का खुला अपमान है। Yogi Adityanath जी, क्या यही है आपके 'सुशासन' का सच? आपके राज में दलितों की जान, सम्मान और अधिकार सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में खुलेआम जातीय अत्याचार हो रहे हैं और पुलिस सत्ता के इशारे पर अत्याचारियों की ढाल बनी हुई है। भीमआर्मी भारत एकता मिशन की मांग हैं: - पीड़ित दलित युवकों को तत्काल सम्मान सहित रिहा किया जाए। - दोषी ठाकुर हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई हो। - घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए। - पीड़ितों को उचित मुआवजा और सरकारी सुरक्षा दी जाए। यह लड़ाई सिर्फ तीन दलित युवकों की नहीं है, यह पूरे बहुजन समाज की अस्मिता और सम्मान की लड़ाई है। - Yogi Adityanath - ALIGARH POLICE - UP POLICE - DGP UP #JusticeForDalits #StopCasteViolence #SaveConstitution #भीमआर्मी #जयभीम
Vinay Ratan Singh15,380 görüntüleme • 1 yıl önce

बलरामपुर में हमारे जिला उपाध्यक्ष दिलावर जी के परिवार पर जानलेवा हमला किया गया - 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, मासूम बच्ची ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रही है। यदि दोषियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क से सदन तक संघर्ष होगा! DGP UP BALRAMPUR POLICE UP POLICE Yogi Adityanath
Vinay Ratan Singh11,828 görüntüleme • 1 yıl önce

नगीना सांसद एड चंद्रशेखर आज़ाद पर भाजपा कांग्रेस व सपा का एजेंट होने की अफ़वाहों के बीच चंद्रशेखर आज़ाद ने UP Tak से एक इंटरव्यू के दौरान बहन Mayawati जी को अपना आदर्श बताते हुये कहा कि वे उनकी नेता हैं और बहुत महान हैं नगीना से जीत के साथ ही बहुजन समाज ने साफ़ संकेत दे दिये हैं कि बहुजनो को उनका नेता व कांशीराम साहब की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाला सच्चा उत्तराधिकारी मिल गया है Chandra Shekhar Aazad ने कहा कि बाबा साहब के मिशन को आगे ले जाने के लिये वे बहन मायावती जी के आशीर्वाद के अभिलाषी हैं
Vinay Ratan Singh14,971 görüntüleme • 2 yıl önce

नमो बुद्धाय, जय भीम, जय भारत, जय संविधान, जय मंडल, जय जोहार, जय जवान, जय किसान, भारतीय संविधान जिंदाबाद, लोकतंत्र जिंदाबाद, के नारो से गूंजा संसद भवन। पूरे बहुजन समाज के लोगों की आशा उम्मीद बन के उभरे चंद्रशेखर आजाद। भीम आर्मी भारत एकता मिशन व आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम एक-एक कार्यकर्ता का बहुत-बहुत धन्यवाद, सभी लोग मिलकर इस करवाओ को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। भीम आर्मी जिंदाबाद, आजाद समाज पार्टी जिंदाबाद।
Vinay Ratan Singh11,349 görüntüleme • 2 yıl önce
Daha fazla içerik yok.