
Vishnu Shankar Jain
@Vishnu_Jain1 • 302,894 subscribers
Lawyer (AOR) Supreme Court of India. Politically Right. I want restoration of Kashi and Mathura.
Shorts
Videos

मैं अपनी बात पर अटल हूँ कि हमें कम से कम 5 बच्चे करने चाहिए, बाकी सब ईश्वर की देन हैं। “हम दो, हमारे दो” की सोच ने हिंदू समाज की जनसंख्या वृद्धि को प्रभावित किया है। अगर राष्ट्र निर्माण करना है और अपनी सांस्कृतिक पहचान बनाए रखनी है, तो जनसंख्या के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना होगा। Full Video Link =
Vishnu Shankar Jain41,410 Aufrufe • vor 4 Tagen

मैं आपसे पूछना चाहता हूँ कि यूपी की 400 सीटों में से 100 सीटें मुस्लिम बहुल बताई जाती हैं। अगर भविष्य में लोकसभा की सीटें बढ़कर 800 हो जाएँ और 500 सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं का निर्णायक प्रभाव हो, तो देश की राजनीतिक परिस्थितियाँ क्या होंगी? पश्चिम बंगाल, खासकर मुर्शिदाबाद में हिंदू घरों को निशाना बनाकर बम फेंकने की घटनाओं के दौरान प्रशासन और CRPF-BSF की भूमिका क्या थी? Full Video Link =
Vishnu Shankar Jain34,041 Aufrufe • vor 3 Tagen

कुछ लोग पॉडकास्ट और विभिन्न माध्यमों से कह रहे हैं कि हम हरा देंगे और नए विकल्प लेकर आएँगे। नया विकल्प जब आएगा, तब देखा जाएगा। लेकिन सवाल यह है कि जिस सरकार ने राष्ट्रवाद, रक्षा और विदेश नीति के क्षेत्र में देश के स्वाभिमान, आत्मसम्मान एवं आत्मगौरव को पुनर्स्थापित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी, क्या उसे एंटी-हिंदू कहना उचित है? Full Video Link =
Vishnu Shankar Jain147,956 Aufrufe • vor 15 Tagen

मेरे दादाजी आगरा में जज थे। उन्होंने स्वयं वे कमरे देखे थे, जहाँ उनके अनुसार कई हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियाँ कृत्रिम दीवारों के पीछे बंद की गई हैं। बात ताजमहल को तोड़ने की नहीं, बल्कि उन दीवारों को खोलकर निष्पक्ष जाँच के माध्यम से सत्य सामने लाने की है।
Vishnu Shankar Jain608,186 Aufrufe • vor 3 Monaten

लोगों के दिमाग में बैठा दिया गया है कि ताजमहल शाहजहाँ ने बनवाया था, और यह प्यार की निशानी है। यह सब बेकार की बातें हैं। मेरा दावा है कि यह पहले "तेजोमहालय" नाम का हिंदू मंदिर था, जिसे 1156 ई. में राजा परमार देव ने बनवाया था। मेरे पास इस दावे के समर्थन में दस्तावेज़ी साक्ष्य हैं।
Vishnu Shankar Jain322,082 Aufrufe • vor 3 Monaten

मैंने ऐसा दौर भी देखा है। मेरे पिताजी को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, लेकिन 40–45 मिनट तक उनसे एक भी सवाल नहीं पूछा गया। कई बार स्टूडियो पहुँचने के बाद जानबूझकर तार खींच दिया जाता था और कह दिया जाता था, "अब आप लाइव नहीं हो पाएँगे।" ऐसे अनुभव हमने कई बार देखे हैं।
Vishnu Shankar Jain211,222 Aufrufe • vor 3 Monaten

मैं भावनात्मक नहीं, सिर्फ कानूनी बात कर रहा हूँ। वह दिन दूर नहीं जब हम श्रीकृष्ण से संबंधित यह मामला जीतेंगे और 13.37 एकड़ भूमि को मुक्त कराएँगे। एडवोकेट कमीशन होने दीजिए; स्थल के वास्तविक तथ्य स्वयं सामने आ जाएंगे। यदि हमारा दावा गलत सिद्ध होता है, तो न्यायालय द्वारा निर्धारित परिणाम को स्वीकार करने के लिए मैं पूर्णतः तैयार हूँ।
Vishnu Shankar Jain102,569 Aufrufe • vor 1 Monat

मैं सरकार की तारीफ़ करने नहीं बैठा हूँ। प्लेसेस ऑफ़ वोरशिप एक्ट पर 6 साल से सरकार ने काम नहीं किया, न ही एफिडेविट दाखिल किया। काशी-मथुरा के मामले कोर्ट में अटके हैं, हम इसके खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं। लेकिन सरकार को औरंगज़ेब से भी बुरा कहना मेरे मुँह से नहीं निकलेगा। Full Video Link =
Vishnu Shankar Jain26,818 Aufrufe • vor 13 Tagen

आज आयुष्मान योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है, लेकिन अगर राजस्थान में 533 पक्के घरों में से सिर्फ़ एक घर मुस्लिम समुदाय को मिला, तो यह चिंता का विषय है। UCC से हमारे समुदाय को क्या फ़ायदा होगा? अगर जनसंख्या का अनुपात बिगड़ रहा है, तो UCC उसे कैसे नियंत्रित करेगी? Full Video Link =
Vishnu Shankar Jain10,598 Aufrufe • vor 4 Tagen

मेरा सिर्फ़ एक संदेश है— आज समय जातियों, आरक्षण और आपसी मतभेदों को भूलकर हिंदू समाज के एकजुट होने का है। लड़ाई ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, SC-ST बनकर नहीं, बल्कि हिंदू बनकर अपने समाज, संस्कृति और अधिकारों के लिए लड़ने की है। यही मेरी लड़ाई है। Full Video Link =
Vishnu Shankar Jain18,519 Aufrufe • vor 12 Tagen

It is unfortunate that Gautam Khattar and his younger brother, Madhav Khattar, have been arrested in hate speech case by the Goa Police, who appear to have acted with unusual speed and aggression. Many Hindus believe they are not criminals but have spoken what they see as the truth. The Inquisition remains a dark chapter of Goa’s history that deserves discussion even today. Everyone should speak up on this issue. We cannot accept such high-handed actions.
Vishnu Shankar Jain209,340 Aufrufe • vor 6 Monaten

कृपया किसी भी मुस्लिम विद्वान से पूछिए कि क्या मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाना और वहाँ नमाज़ पढ़ना जायज़ है। सामान्य उत्तर "नहीं" होगा। इसी प्रकार, हिंदू शास्त्रों के अनुसार जहाँ एक बार देवता की स्थापना हो जाती है, वह स्थान सदैव देवता का ही माना जाता है—"Once a Temple, Always a Temple
Vishnu Shankar Jain98,957 Aufrufe • vor 3 Monaten