
Vivek Shrivastava
@Viveksbarmeri • 29,461 subscribers
Founder @newsthehunter Journalist Ex Rajasthan Patrika, Ex ETV Bharat, HS, JNV From Barmer Rajasthan. Tweets Are Personal. RTs are not endorsement.
Shorts
Videos

CJP वालों ने पहले तो स्कूल निरीक्षण के नाम पर भैंसों का अपमान किया अब यह दोनों ना जाने किस को “गधा” बोलकर पूरे गधे नस्ल का अपमान किया है। अरे भाई साहब “गधा” एक शांत जानवर है वो किसी को नहीं छेड़ रहा…किसी को कोई नुकसान नहीं कर रहा और तो और उसपर कभी भी कितना भी वजन डालो पहुँचा देता है। आजतक किसी गधे ने इंसान को ना नुकसान पहुंचाया फिर यह गधा समाज की अपमानित क्यों कर रहें है। मैं इस बार पर अभिजीत और आशुतोष दोनों से भैंस और गधा के अपमान पर माफ़ी माँगने की अपील करता हूँ। आप दोनों जिस किसी को यह कह रहे उसका नाम सीधे लीजिए कृपया कर शांतिप्रिय जानवर नस्ल का उपयोग ना करें अन्यथा मजबूरन हमें आपके खिलाफ धरना देना पड़ेगा! Abhijeet Dipke Ashutosh Ranka
Vivek Shrivastava99,107 views • 2 months ago

सामान्य से लेकर मूल OBC तक… क्या अब रविंद्र सिंह भाटी में अपना राजनीतिक भविष्य तलाश रहे हैं? पंचायतीराज चुनावों की घोषणा हो चुकी है। इसी बीच श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर से सामने आया यह दृश्य बहुत कुछ कहता है। इतनी बड़ी भीड़, बिना किसी बड़े संसाधन और बिना किसी स्थापित संगठन के इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा। यह जनाधार भाटी के लिए सिर्फ उपलब्धि नहीं, उससे कहीं बड़ी जिम्मेदारी है। क्योंकि अगर जनता राष्ट्रीय दलों के पारंपरिक विकल्पों से इतर किसी नए चेहरे में उम्मीद तलाश रही है, तो उस उम्मीद की कीमत समझनी होगी और उसका सम्मान भी करना होगा। मैंने कई मौकों पर रविंद्र सिंह भाटी की खुलकर आलोचना की है। जहां असहमति जरूरी लगी, वहां लिखी भी लेकिन पत्रकारिता का अर्थ सिर्फ आलोचना करना नहीं है। जब किसी मुद्दे पर कोई नेता बिना बड़े संसाधनों और बिना किसी मजबूत संगठनात्मक ढांचे के इस तरह जनता को जोड़ता दिखाई दे, तो उसकी तारीफ भी बनती है। रविंद्र, यह जनता की कमाई है। इसका ख्याल रखना। “ये भीड़ नहीं, उम्मीदों का समंदर है, इसे संभालकर रखना, जो भरोसा मिला है जनता से, उसे दिल में उतारकर रखना। रास्ते रोकेंगे, सियासत दबाएगी, तूफ़ान भी आएंगे, मगर जो चल पड़े हैं लोगों के लिए… वो मंज़िल भी बनाएंगे। आज कारवां तुम्हारे साथ है, कल इतिहास गवाह होगा, अगर जनता का भरोसा निभा लिया… तो ये आसमान भी तुम्हारा होगा।” Ravindra Singh Bhati
Vivek Shrivastava23,045 views • 22 days ago

हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह में बयान से चर्चा में आई लड़की ने रखा अपना पक्ष…
Vivek Shrivastava112,867 views • 7 months ago