
Vivek Shrivastava
@Viveksbarmeri • 29,461 subscribers
Founder @newsthehunter Journalist Ex Rajasthan Patrika, Ex ETV Bharat, HS, JNV From Barmer Rajasthan. Tweets Are Personal. RTs are not endorsement.
Shorts
Videos

CJP वालों ने पहले तो स्कूल निरीक्षण के नाम पर भैंसों का अपमान किया अब यह दोनों ना जाने किस को “गधा” बोलकर पूरे गधे नस्ल का अपमान किया है। अरे भाई साहब “गधा” एक शांत जानवर है वो किसी को नहीं छेड़ रहा…किसी को कोई नुकसान नहीं कर रहा और तो और उसपर कभी भी कितना भी वजन डालो पहुँचा देता है। आजतक किसी गधे ने इंसान को ना नुकसान पहुंचाया फिर यह गधा समाज की अपमानित क्यों कर रहें है। मैं इस बार पर अभिजीत और आशुतोष दोनों से भैंस और गधा के अपमान पर माफ़ी माँगने की अपील करता हूँ। आप दोनों जिस किसी को यह कह रहे उसका नाम सीधे लीजिए कृपया कर शांतिप्रिय जानवर नस्ल का उपयोग ना करें अन्यथा मजबूरन हमें आपके खिलाफ धरना देना पड़ेगा! Abhijeet Dipke Ashutosh Ranka
Vivek Shrivastava99,107 просмотров • 2 месяцев назад

विधायक जी ख़ुद बैग में पेट्रोल की बोतल लेकर आए थे…यानी की सब प्री प्लान…कैमरे से बचने के लिए देखें पीछे होकर बोतल निकाल कर…हद हो गई। तारीफ़ बनती है कांस्टेबल दमाराम बेनीवाल का साहसिक कदम छलांग लगाकर विधायक भाटी के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनी। #Rajasthan
Vivek Shrivastava175,482 просмотров • 5 месяцев назад

बगरू से बीजेपी विधायक कैलाश वर्मा स्कूल वाले घटनाक्रम से काफ़ी नाराज है….क्यों है आप सुनें #Rajasthan
Vivek Shrivastava67,986 просмотров • 2 месяцев назад

सामान्य से लेकर मूल OBC तक… क्या अब रविंद्र सिंह भाटी में अपना राजनीतिक भविष्य तलाश रहे हैं? पंचायतीराज चुनावों की घोषणा हो चुकी है। इसी बीच श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर से सामने आया यह दृश्य बहुत कुछ कहता है। इतनी बड़ी भीड़, बिना किसी बड़े संसाधन और बिना किसी स्थापित संगठन के इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा। यह जनाधार भाटी के लिए सिर्फ उपलब्धि नहीं, उससे कहीं बड़ी जिम्मेदारी है। क्योंकि अगर जनता राष्ट्रीय दलों के पारंपरिक विकल्पों से इतर किसी नए चेहरे में उम्मीद तलाश रही है, तो उस उम्मीद की कीमत समझनी होगी और उसका सम्मान भी करना होगा। मैंने कई मौकों पर रविंद्र सिंह भाटी की खुलकर आलोचना की है। जहां असहमति जरूरी लगी, वहां लिखी भी लेकिन पत्रकारिता का अर्थ सिर्फ आलोचना करना नहीं है। जब किसी मुद्दे पर कोई नेता बिना बड़े संसाधनों और बिना किसी मजबूत संगठनात्मक ढांचे के इस तरह जनता को जोड़ता दिखाई दे, तो उसकी तारीफ भी बनती है। रविंद्र, यह जनता की कमाई है। इसका ख्याल रखना। “ये भीड़ नहीं, उम्मीदों का समंदर है, इसे संभालकर रखना, जो भरोसा मिला है जनता से, उसे दिल में उतारकर रखना। रास्ते रोकेंगे, सियासत दबाएगी, तूफ़ान भी आएंगे, मगर जो चल पड़े हैं लोगों के लिए… वो मंज़िल भी बनाएंगे। आज कारवां तुम्हारे साथ है, कल इतिहास गवाह होगा, अगर जनता का भरोसा निभा लिया… तो ये आसमान भी तुम्हारा होगा।” Ravindra Singh Bhati
Vivek Shrivastava23,045 просмотров • 22 дней назад

अगर ये वीडियो AI जनरेटेड नहीं है… तो फिर राजस्थान का प्रशासनिक पतन जनरेटेड नहीं, रियल है! सांसद, मंत्री, विधायक आ गए… पर कलेक्टर की कुर्सी खाली थी! यानि सरकार पहले पहुँची, अफसर बाद में! बस इतना ही काफ़ी है “हाल ए राजस्थान” और दुर्दशा दिखाने को। #Rajasthan
Vivek Shrivastava261,631 просмотров • 1 год назад

हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह में बयान से चर्चा में आई लड़की ने रखा अपना पक्ष…
Vivek Shrivastava112,867 просмотров • 7 месяцев назад

HRRL रिफाइनरी का कल PM मोदी उद्घाटन करेंगे उससे पहले इंफ्लुएंसर ने बेहतरीन Reel बनाई मुंबई से पचपदरा आकर…प्रबंधन शानदार है।
Vivek Shrivastava64,980 просмотров • 3 месяцев назад

जोधपुर में आज़ादी के जश्न से पहले एक घर का चिराग बुझ गया… अगर सच में VIP मूवमेंट के लिए ट्रैफ़िक वन-वे किया गया था, तो ये सिर्फ लापरवाही नहीं, अमानवीयता है। आज तिरंगा फहराएगा, पर उस माँ के आँगन में सन्नाटा लहराएगा। #Jodhpur #IndependenceDay #Rajasthan
Vivek Shrivastava200,160 просмотров • 1 год назад

तथाकथित चंद एंकर और संपादकों को समर्पित कंटेंट…जनता में इतना उपहास उड़ने के बाद भी शर्म नहीं आ रही है!
Vivek Shrivastava51,201 просмотров • 3 месяцев назад