
Vivek Shrivastava
@Viveksbarmeri • 28,302 subscribers
Founder @newsthehunter Journalist Ex Rajasthan Patrika, Ex ETV Bharat, HS, JNV From Barmer Rajasthan. Tweets Are Personal. RTs are not endorsement.
Shorts
Videos

विधायक जी ख़ुद बैग में पेट्रोल की बोतल लेकर आए थे…यानी की सब प्री प्लान…कैमरे से बचने के लिए देखें पीछे होकर बोतल निकाल कर…हद हो गई। तारीफ़ बनती है कांस्टेबल दमाराम बेनीवाल का साहसिक कदम छलांग लगाकर विधायक भाटी के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनी। #Rajasthan
Vivek Shrivastava175,242 görüntüleme • 19 gün önce

उदयपुर की गलियों में “क़ानून” बोनट पर लटका था गुजरात पुलिस के SI को तस्कर SUV से रौंदने निकला, फायरिंग हुई, लेकिन हिम्मत देखिए — गाड़ी नहीं रोकी, GJ पुलिस के को पटककर फरार हो गया! ये कानून का मखौल है — राजस्थान में अब अपराधियों की हिम्मत पुलिस से बड़ी हो गई है! #Rajasthan #Reporter🐸
Vivek Shrivastava564,643 görüntüleme • 11 ay önce

हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह में बयान से चर्चा में आई लड़की ने रखा अपना पक्ष…
Vivek Shrivastava112,809 görüntüleme • 2 ay önce

अगर ये वीडियो AI जनरेटेड नहीं है… तो फिर राजस्थान का प्रशासनिक पतन जनरेटेड नहीं, रियल है! सांसद, मंत्री, विधायक आ गए… पर कलेक्टर की कुर्सी खाली थी! यानि सरकार पहले पहुँची, अफसर बाद में! बस इतना ही काफ़ी है “हाल ए राजस्थान” और दुर्दशा दिखाने को। #Rajasthan
Vivek Shrivastava261,595 görüntüleme • 10 ay önce

रिपोर्टर अपना काम कर रहा था…तभी अचानक APRO खैरथल–तिजारा के श्री अतर सिंह जी प्रकट हुए…उन्होंने रिपोर्टर को कवरेज से रोका और लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ की ज़िम्मेदारी निभा रहे पत्रकार को “यूट्यूबर” कहकर अपमानित करने का प्रयास किया। अरे अतर सिंह जी, सुनिए…यह डिजिटल मीडिया का दौर है, इसलिए सच्चाई सामने आ रही है; वरना सच अक्सर दबा ही रह जाता। माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी, एक तरफ देश के प्रधानमंत्री डिजिटल दुनिया और न्यू मीडिया का सम्मान कर रहे हैं, और दूसरी तरफ आपके ही अधीन एक अधिकारी डिजिटल मीडिया के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। उम्मीद है सरकार इस मामले में गंभीरता दिखाएगी। बाकी प्रदेश का डिजिटल मीडिया यदि एक बार खैरथल–तिजारा में ग्राउंड पर उतर गया, तो अतर सिंह जी को कई सवालों का सामना करना पड़ेगा। District Collector, Khairthal-tijara Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार #Rajasthan
Vivek Shrivastava77,437 görüntüleme • 3 ay önce

जयपुर | गुर्जर की थड़ी एक नेत्रहीन बुज़ुर्ग अंकल बस के इंतज़ार में खड़े थे। मित्र ने मदद को तीन बसें रुकवाईं — पर ड्राइवर ने नहीं बैठाया। एक बस का नंबर RJ14PD7958 — रुकी, मगर उन्हें छोड़ चली गई। आख़िर एक बस बमुश्किल रोकी और अंकल को बैठाया। UDH मंत्री जी और IAS रवि जैन साहब से निवेदन है — बस संचालकों को संवेदनशीलता और इंसानियत का पाठ पढ़ाया जाए। ये शहर सबका है, विशेष रूप से उनका, जिन्हें हमारी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। #Rajasthan 🐸🐸🐸
Vivek Shrivastava119,559 görüntüleme • 11 ay önce

यह वीडियो शायद इंडोनेशिया की राजधानी की है जहाँ डोल का बाढ़ जंगल काटने की बात वहाँ की सरकार कर रही है कुछ बेवक़ूफ़ नागरिक उसका विरोध कर रहे थे तो उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भगवान का लाख लाख शुक्र है मैं तो राजस्थान का निवासी हूँ जहाँ PM Narendra Modi जी एक पेड़ माँ के नाम लगवा कर प्रदेश को हरा बनाने के लिए प्रयासरत है, उनके प्रतिनिधि तो हर भाषण में एक पेड़ माँ के नाम लगाने की बात करते है। #Rajasthan
Vivek Shrivastava113,159 görüntüleme • 11 ay önce

उदयपुर में एक पत्रकार अपने परिवार के साथ घूमने गए थे, साइड में गाड़ी खड़ी कर फोन पर बात कर रहे थे तभी पुलिस की 112 गाड़ी आई और कांस्टेबल ने जो व्यवहार किया वो देखें… बाक़ी पत्रकार कौम के लिए जो शब्द उपयोग किए वो लिखने लायक नहीं है। “जानकारी के लिए बता दूँ उदयपुर टूरिस्ट प्लेस है”
Vivek Shrivastava151,483 görüntüleme • 1 yıl önce

SDM–तहसीलदार ने SC धोबी परिवार के पक्ष में रास्ता खोलने का आदेश दिया, पर हर बार “ऊपर से फोन” आते ही कार्रवाई ठप। 3 लाख केस में खर्च, 2 लाख का चारा खेत में सड़ रहा खेती बंद, परिवार टूट चुका है। परिवार की चीख: “क्या हमें मरने के बाद रास्ता मिलेगा?” अब PM व CM से गुहार। #Rajasthan
Vivek Shrivastava62,760 görüntüleme • 6 ay önce

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के बयान पर पूर्व CM अशोक गहलोत का बयान… वैसे भूपेंद्र जी को समझना होगा अरावली राजस्थान के हर घर में सौ फिट की गहराई तक जा चुका है…गहलोत ने बड़े ही शानदार तरीक़े से इस मुद्दे को बिना संगठन घर घर पहुँचा दिया और अब बीजेपी नेताओं से जवाब देते नहीं बन रहा। यह मैं ग्राउंड की हकीकत बता रहा भूपेंद्र जी Bhupender Yadav Ashok Gehlot
Vivek Shrivastava43,029 görüntüleme • 5 ay önce

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 2021 में सहायक जनसम्पर्क अधिकारी की भर्ती की थी...इस संबंध में विधानसभा में सवाल पूछा गया था कि क्या इस भर्ती में अनियमितता हुई थी ? इस भर्ती की जाँच करवाने की भी बात हुई थी। इसी भर्ती में चयनित अतर सिंह "खैरथल तिजारा" में APRO लगे हुए है...आप मैकेनिकल इंजिनियर है...पत्रकारिता की पढाई कहाँ से की ? किस संस्था में काम किया ? APRO अतर सिंह जी को अपने कागजात चैक करवाने चाहिए और कर्मचारी चयन बोर्ड से भी निवेदन है कि कागजात चैक करें...योग्यता में मैकेनिकल इंजिनियर कैसे सहायक जनसम्पर्क अधिकारी बन गए। अतर सिंह जी को कागज चाहिए था हम कागज ले आए सर चैक कीजिएगा ठीक है ना ? Alok Raj Government of Rajasthan District Collector, Khairthal-tijara #Rajasthan
Vivek Shrivastava29,262 görüntüleme • 3 ay önce

दौसा में कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा से तहसीलदार की बातचीत कई सवाल खड़े करती है। जब चुने हुए जनप्रतिनिधि का ये हाल है, तो आम आदमी की सुनवाई कैसे होती होगी? प्रोटोकॉल काग़ज़ों में है या ज़मीन पर भी? (यह हाल तब है जब विधानसभा सत्र चल रहा है) V.Srinivas IAS Rajasthan Vidhan Sabha
Vivek Shrivastava30,455 görüntüleme • 4 ay önce

सच्ची और आमजन की खबरों का नया ठिकाना – “the Hunter News” "द हंटर" पर खबरें मिलेंगी बेबाक अंदाज़ में, बिना किसी डर और दबाव के..हम पूछेंगे सिस्टम से सवाल, खोजेंगे अंदर का सच और बनेंगे जनता की आवाज. Please Subscribe... #TheHunterNews #DigitalNewsChannel #HunterOfTruth #UnfilteredNews #GroundReport
Vivek Shrivastava52,268 görüntüleme • 9 ay önce