
Mohd Shadab Khan
@VoxShadabKhan • 10,632 subscribers
Influencer | Observer | Political & Community Issues.
Shorts
Videos

हैदराबाद के सक्सेस द स्कूल के क्लास-2 के बच्चों को मुसलमानों द्वारा पढ़ा जाने वाला "कलमा" याद करने का होमवर्क देने के मामले में मुस्लिम शिक्षिका "शेख आयशा परवीन" को नौकरी से न सिर्फ बर्खास्त कर दिया गया। बल्कि पूरे "सक्सेस द स्कूल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस" में हमेशा के लिए बैन कर दिया गया, अब वह किसी भी ब्रांच में नौकरी नहीं कर सकती, करियर खत्म। ध्यान रहे, स्कूल के संस्थापक का नाम MR. IRFAN है, इसने अपने ही समुदाय की एक महिला टीचर का करियर बर्बाद कर दिया, गलती हुई थी तो, पूरे मामले की जांच करके सामान्य कार्यवाही की जा सकती थी।
Mohd Shadab Khan187,806 görüntüleme • 18 gün önce

भारत समाचार वालों का हरामीपन देखिए। सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश में दो युवकों के बीच हुई आपसी मस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इस वीडियो में मुस्लिम व्यक्ती काजिम हुसैन का एक युवक द्वारा सर का मसाज किया जा रहा है। भारत समाचार ने इस सामान्य वीडियो को उठाकर सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, उसने युवक की जाति विशेष रूप से उल्लेख कर "ब्राह्मण युवक" लिखा और काजिम हुसैन को अपराधी के रूप में चित्रित किया। मसाज करने वाले युवक ने थाने में दिए गए पत्र में कहा, "मैंने आपसी हंसी -मजाक में ऐसा किया था, मेरे साथ किसी प्रकार का कोई जातिगत दुर्व्यवहार नहीं किया गया, मैं किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं चाहता हूं।"
Mohd Shadab Khan52,189 görüntüleme • 21 gün önce

A 4-5-year-old Muslim child was expelled from Hilton Public School, Amroha, over allegations of bringing non-veg food. The principal allegedly stated, "We can't educate kids who break our temples, harm Hindus, talk about converting all Hindus, and destroying Ram Mandir."
Mohd Shadab Khan1,357,044 görüntüleme • 1 yıl önce

Naked Brutality on Two Muslim Brothers. Two little Muslim brothers, Rehan & Nishan, from Momin family in Lilaun village, Shamli, Uttar Pradesh, simply stepped out to play on 10 March 2026. Election rival Shivam, along with Nitin & Golu, allegedly lured the minors, savagely beat them, hurled them into the deep canal, then dragged the soaked, terrified kids to a house, stripped them completely naked and continued the brutal assault. Father Momin rushed in, faced abuses & dialed 112. Response? Delayed and dismissive. Two small, naked, shivering boys standing in tears, eyes filled with terror that no child should ever know. But Shamli Police shockingly dismissed the entire horror & says, "Just ₹6400 unpaid chaumin-burger udhaar... other allegations not true."
Mohd Shadab Khan182,157 görüntüleme • 3 ay önce

मुस्लिम नाम सुनते ही SAI द्वारा लिया जा रहा इंटरव्यू खत्म? मुस्लिम छात्र शान मोहम्मद ने SAI पर गंभीर आरोप लगाए। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की Dope Testing Internship के फाइनल इंटरव्यू में पहुंचे मुस्लिम छात्र शान मोहम्मद ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शान का कहना है कि उन्होंने सभी स्टेप्स पूरे किए, शॉर्टलिस्ट हुए और 30 मार्च 2026 को उनका ऑनलाइन फाइनल इंटरव्यू था। लेकिन जैसे ही इंटरव्यू लेने वाले ने उनका नाम “Shan Mohammed” सुना और उनकी डिग्री पूछी, उसके बाद माहौल पूरी तरह बदल गया। शान के मुताबिक, इंटरव्यूअर ने उनसे कहा: “तुम यहाँ तक कैसे पहुँच गए? ये इंटर्नशिप तुम्हारे लिए नहीं है।” शान का कहना है कि उन्हें यह भी कहा गया कि यह इंटर्नशिप उनके लिए सही नहीं है और वे कहीं और अप्लाई कर लें, जबकि उन्होंने समझाने की कोशिश की कि Dope Testing का काम उनकी Pharmacology से जुड़ी पढ़ाई से पूरी तरह संबंधित है। सबसे हैरानी की बात यह रही कि शान के मुताबिक उनसे ना ठीक से इंट्रोडक्शन लिया गया, ना योग्यता पूछी गई, ना स्किल्स, ना एक्सपीरियंस। आखिर में उन्हें सिर्फ इतना कहा गया: “You may leave now.” शान मोहम्मद का आरोप है कि उनके साथ यह बर्ताव सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि उनकी मुस्लिम पहचान उनके नाम से साफ हो गई। अगर यह आरोप सही हैं, तो सवाल सिर्फ एक इंटरव्यू का नहीं, बल्कि इस बात का है कि क्या एक काबिल मुस्लिम छात्र को उसका हक सिर्फ पहचान की वजह से नहीं दिया गया। SAI Media #IndianMuslims
Mohd Shadab Khan71,663 görüntüleme • 4 ay önce

MVS FILMS: कॉमेडी या सरकार समर्थित नफरत का एजेंडा? आदाब दोस्तों, सोशल मीडिया पर एक कॉमेडी चैनल "MVS फिल्म्स (MVS Films)" के नाम से सक्रिय है, जो कॉमेडी की आड़ में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का कार्य कर रहा है। इस चैनल से जुड़े प्रमुख सदस्य, आशीष पांडे, जो संभवतः बिहार के बक्सर जिले का निवासी है, और उसके दो अन्य साथी, मुसलमानों की वेशभूषा में अपमानजनक और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर समाज में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ————————————— MVS फिल्म्स का मकसद? - मुसलमानों को विलन के रूप में प्रस्तुत करना: इनके वीडियो का मुख्य उद्देश्य मुसलमानों को भारत में नकारात्मक छवि में पेश करना है। सांप्रदायिक खबरों को तोड़ मरोड़ कर नफरती प्रचार ट्रेन को क्षतिग्रस्त करने, ट्रेन की पटरियों को नुकसान पहुंचाने, पत्थर मारने के अधिकतर मामले में आरोपियों की धार्मिक पहचान मुस्लिम नहीं थी, लेकिन अपवाद रूपी घटनाओं को आधार बना कर मुसलमानों के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। रोहिंग्या मुसलमानों के नाम पर भारतीय मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। अजमेर दरगाह मामले जैसे संवेदनशील मुद्दों पर आधारित सांप्रदायिक सामग्री बनाकर जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है, अजमेर दरगाह मामला कोर्ट में लंबित है। ————————————— MVS फिल्म्स के फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल्स के फॉलोवर्स की संख्या 10 लाख के करीब है, जो बताता है कि इनकी सामग्री व्यापक जनसमुदाय को प्रभावित कर सकती है। इस चैनल की पूरी सोशल मीडिया प्रोफाइल मुस्लिम विरोधी सामग्री से भरी हुई है। मुसलमानों, किसानों, और विपक्षी दलों के खिलाफ मनगढ़ंत कहानियां गढ़ी जा रही हैं, जिससे समाज में नफरत फैल रही है। ————————————— - [अपत्तिजनक वीडियो लिंक 1] ( - [अपत्तिजनक वीडियो लिंक 2] ( इनकी नफरती गतिविधियों के परिणामस्वरूप, मुस्लिम समुदाय की छवि धूमिल हो रही है, नफरत का माहौल तैयार हो रहा है, जो किसी बड़े सांप्रदायिक उन्माद और दो समुदाय के बीच हिंसा को जन्म दे सकता है, गोदी मीडिया के नफरती नैरेटिव को और बल मिल रहा है, जिससे मुस्लिम समुदाय को और अधिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। ————————————— बिहार पुलिस(Bihar Police) और बक्सर पुलिस(Buxar Police) से निवेदन है कि इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लें, MVS फिल्म्स और इसके सदस्यों पर कठोर कार्रवाई करें, इनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करवाकर इन पर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करें। ————————————— सोशल मीडिया अकाउंट - [इंस्टाग्राम]( ————————————— बिहार के मुस्लिम साथियों से अपील, इस नफरत भरी सामग्री को नजरअंदाज न करें। इसे रिपोर्ट करें और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें ताकि नफरत फैलाने वाले इन कलाकारों पर लगाम लगाई जा सके। शादाब खान ✍️
Mohd Shadab Khan267,961 görüntüleme • 1 yıl önce

बिहार, रोजेदार रोशन खातून और प्रधान कुमारी देवी। रोशन खातून नाम की एक मुस्लिम महिला इंसाफ की उम्मीद लेकर गांव की प्रधान कुमारी देवी के पास अपनी शिकायत लेकर गई थीं, उन्हें लगा था कि पंचायत के स्तर पर उनकी बात सुनी जाएगी और उन्हें न्याय मिलेगा। लेकिन जो हुआ, वह भयावह और दर्दनाक था आरोप है कि रोशन खातून को खंभे से बांध दिया गया और बेरहमी अथवा क्रूरता से दर्दनाक पिटाई की गई। बताया जा रहा है कि उस समय वह रोज़े से थीं, जब उन्हें प्यास लगी और उन्होंने पानी मांगा, तो उनके साथ ऐसी अमानवीय हरकत की गई जिसकी कल्पना भी मुश्किल है, उन्हें पानी की जगह पेशाब पिलाया गया। इस बर्बर अत्याचार के बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई और आखिरकार रोशन खातून की मौत हो गई, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए प्रधान के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। #Bihar #Muslims
Mohd Shadab Khan82,204 görüntüleme • 5 ay önce

मृतक की लाश देने के लिए हॉस्पिटल कर्मचारियों ने परिजनों से 3 लाख रुपये की मांग की, परिजन रोते रहे, गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन लाश नहीं दी गई। तभी इसौली(सुल्तानपुर) से सपा विधायक ताहिर खान हॉस्पिटल पहुँचे, उन्होंने साफ़ कहा: “हमें बंधक बना लो, लेकिन लाश परिजनों को दे दो।” लेकिन हॉस्पिटल के कर्मचारियों द्वारा उनकी धार्मिक(मुस्लिम) पहचान को निशाना बनाया गया, अभद्रता की गई और मारपीट की कोशिश तक हुई। उत्तर प्रदेश में मुस्लिम विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं?
Mohd Shadab Khan99,577 görüntüleme • 6 ay önce

मांगने आई थी रोटी, मगर इनके लहज़े ने उसे भी ज़हर कर दिया। मुसलमान की गैरत तो उस हाथ को थाम लेती है, जो मांगने उठे, ना कि उसे धिक्कार कर वीडियो बना के वायरल करे। ये आपके सड़ जाने का सबूत है, और हम इसे नामंज़ूर करते हैं। ध्यान रहे, हमें उनके जैसा नहीं बनना है..
Mohd Shadab Khan176,903 görüntüleme • 1 yıl önce

लखीमपुर खीरी की रहने वाली "प्रतिज्ञा देवी" लगातार मुस्लिम समुदाय को अपमानित करते हुए "अल्लाह" एवं "मुस्लिम समुदाय" पर अपमानजनक टिप्पणी कर रही है, मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा कार्यवाही की मांग को UP POLICE & KHERI POLICE लगातार अनसुना कर रही है। Cc: DGP UP @DmKheri
Mohd Shadab Khan329,971 görüntüleme • 2 yıl önce

महाराष्ट्र में रज़िक कुरैशी को कुछ लोगों ने बीच रास्ते रोककर उनकी तलाशी लेने की कोशिश की। लेकिन रज़िक कुरैशी ने डरने या झुकने के बजाय साफ़ और मजबूती से कहा, अगर तलाशी लेनी है तो पुलिस को बुलाओ, कानून किसी भी भीड़ या संगठन को यह अधिकार नहीं देता। रज़िक ने वही किया जो एक जागरूक मुसलमान को करना चाहिए, ग़लत को ग़लत कहा और कानून के दायरे की बात की। #IndianMuslims
Mohd Shadab Khan82,452 görüntüleme • 5 ay önce

पटना, सम्राट चौधरी का बिहार। पटना के कोतवाली थाना परिसर में दशकों से नमाज़ अदा होती रही, वर्षों तक इससे कानून-व्यवस्था पर कोई सवाल नहीं उठा, लेकिन एक अज्ञात व्यक्ति की शिकायत आई और व्यवस्था बदल दी गई। बिहार सरकार के RTMS पोर्टल पर दर्ज एक शिकायत में कहा गया था कि थाना परिसर में नमाज़ अदा होने से थाने के कामकाज पर प्रभाव पड़ता है। इसके बाद पटना कोतवाली थाना में मस्जिद कमेटी और संबंधित पक्षों की बैठक हुई, बैठक में कथित रूप से आपसी सहमति से निर्णय लिया गया कि आगे से थाना परिसर में नमाज़ अदा नहीं की जाएगी।
Mohd Shadab Khan15,005 görüntüleme • 1 ay önce

On 28th May, the entire Muslim Community will be celebrating Eid-ul-Adha, a day of sacrifice, unity, and devotion to Allah. Families will gather, Qurbani will be performed, and mosques will be filled with prayers. But SDGI GLOBAL UNIVERSITY has shamelessly scheduled a full-day Pharmacognosy Practical Exam from 9:15 AM to 5:00 PM on the same day! This is not a coincidence. This is deliberate disrespect and open insult to Muslim students and their faith. Are Muslim students not part of your university? Do our religious obligations mean nothing to you?
Mohd Shadab Khan28,139 görüntüleme • 2 ay önce

मुस्लिम युवक की हत्या और दरभंगा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बिहार। जुमा की नमाज़ पढ़कर अपने शोरूम लौटे मोहम्मद फ़ैज़, जो एक यामाहा शोरूम में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे, उन पर पूर्व हैवान कर्मचारी सोनू पासवान ने लोहे की रॉड से हमला किया और उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ़ैज़ अहमद अपने ऑफिस में डेस्क पर बैठे थे, तभी आरोपी अंदर घुसा और उन पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। बताया जा रहा है कि पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसमें आरोपी को ऑफिस में घुसकर हमला करते हुए देखा जा सकता है। सोचिए... एक व्यक्ति अपने काम पर बैठा है, न कोई झगड़ा, न कोई टकराव, और अचानक उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया जाता है। यह सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला और हत्या का सवाल नहीं है, यह कार्यस्थल की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और इंसानी जान की कीमत का सवाल है। मोहम्मद फैज को वापस नहीं लाया जा सकता, लेकिन राहत की बात यह है कि बिहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू पासवान को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया, उम्मीद है परिवार को न्याय मिलेगा।
Mohd Shadab Khan20,627 görüntüleme • 1 ay önce

उत्तर प्रदेश | दो बेटे, एनकाउंटर और बुनियाद अली। रिपोर्टर ने बुनीयाद अली से पूछा ,“आपके चेहरे पे वो गम नहीं दिख रहा है, जो एक बाप को अपने बेटों के मरने पर होता है, आप टूटे नहीं लग रहे?” बुनीयाद अली ने जवाब देते हुए कहा कि, “सही बात है, लेकिन इस्लाम की तारीख याद करो, Hussain ibn Ali ने कर्बला की लड़ाई में 72 शहीदों की लाशें अपने कंधों पर उठाया। अगर वो टूट जाते तो?”
Mohd Shadab Khan49,802 görüntüleme • 5 ay önce

In the wake of the Pahalgam terrorist attack, innocent Indian Muslims are now facing brutal assaults by Hindu extremists across the country. This shocking video is from Haryana, where two Muslim men were beaten and chased away, not for any crime, but simply for their identity. #PahalgamTerroristAttack #IndianMuslims
Mohd Shadab Khan103,421 görüntüleme • 1 yıl önce

आदाब दोस्तों, उत्तराखंड से शुरू हुई मुहम्मद दीपक की मुहिम अब लोगों को नफ़रत से ऊपर उठकर भाईचारे का संदेश देने के लिए प्रेरित कर रही है। — मुहम्मद दीपक — तौसीफ प्रीत सिंह डिसूजा — आफताब राजपूत — शमसुद्दीन कुशवाहा — और मैं शादाब तिवारी जय हिंद, जय हिंद के लोग, हिन्दुस्तान जिंदाबाद।♥️🙏
Mohd Shadab Khan47,858 görüntüleme • 6 ay önce