
UttarPradesh.ORG News
@WeUttarPradesh • 190,071 subscribers
Undiluted ,Unvarnished Fastest News and updates from Uttar Pradesh, India!
Shorts
Videos

संत प्रेमानंद के शिष्य ने चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, सीसीटीवी फुटेज आया सामने #मथुरा- #वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य रसिक दुलारी शरण ने इमारत की चौथी मंजिल लगभग 40 फीट ऊंचाई से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वे अचानक सड़क पर गिरते दिखाई दे रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। MATHURA POLICE के अनुसार, घटना 25 सितंबर की सुबह की है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने यमुना किनारे उनका अंतिम संस्कार किया, जहां छोटे भाई मनीष ने मुखाग्नि दी।फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
UttarPradesh.ORG News104,023 просмотров • 1 месяц назад

चारबाग रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी की दबंगई, बच्चे पर डंडा मारने के बाद बवाल। #लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी द्वारा बच्चे के हाथ पर डंडा मारने के बाद हंगामा मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चे के माता-पिता इस घटना पर भड़क गए और पुलिसकर्मी से बहस करने लगे। विवाद बढ़ने पर गुस्साई महिला ने पुलिसकर्मी को चप्पल मार दी, जिस पर पुलिसकर्मी ने उसे धक्का दे दिया। लेकिन महिला भी पीछे नहीं हटी और लगातार दो-चार चप्पल और जड़ दीं। इस झगड़े को रोकने के लिए जब एक महिला पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपी पुलिसकर्मी ने उन्हें भी धक्का दे दिया। चश्मदीदों का कहना है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। यह वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है, और अब पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है। #viral #viralvideo
UttarPradesh.ORG News1,067,012 просмотров • 1 год назад

#अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि रोज़ डे के मौके पर एक युवक ने छात्रा को प्रपोज किया, लेकिन जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ के पद पर तैनात बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। Amroha Police
UttarPradesh.ORG News695,894 просмотров • 1 год назад

#Hathras:- करीब 30-35 लड़के सुबह आर्मी और पुलिस भर्ती के लिए दौड़ की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान गलती से हाथरस पुलिस के एक कांस्टेबल से किसी की कोहनी छू गई, और इसके बाद वर्दी का रौब दिखाने का सिलसिला शुरू हो गया। राजा कौशिक ने यह कहते हुए पुलिसकर्मियों से माफी भी मांगी कि शायद गलती से कोहनी छू गई होगी, लेकिन इसके बावजूद उसे मैदान से पीटते हुए थाने ले जाया गया। HATHRAS POLICE का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। UP POLICE DGP UP Yogi Adityanath
UttarPradesh.ORG News715,178 просмотров • 2 лет назад

#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक व्यक्ति, जिसका नाम आज़म अंसारी बताया जा रहा है, खुलेआम कमर में बिना होलस्टर के रिवॉल्वर लगाकर रील बनाते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकतें करता नजर आ रहा है, जिससे आसपास मौजूद लोग, खासकर महिलाएं, असहज महसूस कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति पहले भी इसी तरह की गतिविधियों में लिप्त रहा है और पुलिस द्वारा कई बार समझाने के बावजूद इसमें कोई सुधार नहीं आया है। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है। LUCKNOW POLICE #viral #viralvideo
UttarPradesh.ORG News588,317 просмотров • 1 год назад

#आगरा : स्वतंत्रता दिवस पर ताजमहल परिसर में तिरंगा फहराने की कोशिश के दौरान हिंदू महासभा से जुड़े नेताओं को सीआईएसएफ ने हिरासत में ले लिया। सुरक्षा बलों ने तिरंगा लेकर पहुंचे नेताओं को परिसर में रोक दिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिंदू महासभा का दावा है कि उसने 26 जनवरी के बाद 15 अगस्त को भी ताजमहल में तिरंगा फहराने का प्रयास किया। संगठन के नेताओं ने ताजमहल को ‘तेजो महालय’ बताते हुए कहा कि वे इससे जुड़ी अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। POLICE COMMISSIONERATE AGRA CISF
UttarPradesh.ORG News98,557 просмотров • 2 месяцев назад

#फतेहपुर : थरियांव क्षेत्र में मामूली विवाद में एक महिला को विरोधियों ने जमकर पीट दिया, मारपीट के दौरान महिला को निवस्त्र करने की भी कोशिश की गई , पीड़ित महिला के कई लोगो के विरुद्ध थाने में नामज़द तहरीर दी है , वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच कर रही है FATEHPUR POLICE
UttarPradesh.ORG News599,853 просмотров • 1 год назад

#Kannauj :-दीवाली के दौरान छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र, आवास विकास कॉलोनी में एक युवक ने डबल बैरल बंदूक से फायरिंग कर दी। फायरिंग से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। किसी पड़ोसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर #वायरल कर दिया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। kannauj police #BreakingNews #Kannauj #DiwaliIncident #GunFiring #ViralVideo #LawAndOrder #UPNews #Chhibramau #SafetyAlert #PoliceInvestigation
UttarPradesh.ORG News338,745 просмотров • 1 год назад

दिल छू लेने वाला वीडियो #वायरल, इंसानियत की मिसाल देख भावुक हुए लोग। #viral #ViralVideo
UttarPradesh.ORG News206,917 просмотров • 8 месяцев назад

#अलीगढ़ : सिविल लाइन क्षेत्र में अंबेडकर शोभायात्रा के दौरान राह चलती एक युवती से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पीड़िता ने सिविल लाइन इंस्पेक्टर से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई की बजाय इंस्पेक्टर खुद युवती को ही डांटते नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। युवती ने कहा कि छेड़खानी करने वालों पर कार्रवाई करने की जगह पुलिस उसे ही फटकार रही है। मामले के बाद अलीगढ़ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। ALIGARH POLICE
UttarPradesh.ORG News416,213 просмотров • 1 год назад

शादी समारोह के दौरान मशहूर गायक शंकर महादेवन ने दूल्हे से मजाकिया अंदाज में कहा कि वह उनका मशहूर गाना #Breathless गाए। वहां मौजूद मेहमान मुस्कुराते हुए इंतजार कर रहे थे, लेकिन जैसे ही दूल्हे ने गाना शुरू किया, सब हैरान रह गए! उसकी आवाज और अंदाज इतना जबरदस्त था कि खुद शंकर महादेवन भी चौंक गए और उसे गले लगा लिया। यह खास पल कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी और खुशी से भर रहे हैं। #viral #viralvideo
UttarPradesh.ORG News389,708 просмотров • 1 год назад

#ViralVideos :- महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में एक बिल्ली पिछले 3 दिनों से लगातार परिक्रमा कर रही है। आमतौर पर बिल्ली इंसानों से डरती है, लेकिन यहां सभी दर्शनार्थी पूजा कर रहे हैं और वह बिना किसी डर के अपनी परिक्रमा जारी रखे हुए है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
UttarPradesh.ORG News440,113 просмотров • 2 лет назад
1:32
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

#मुजफ्फरनगर:- साहिल नाम के युवक ने आयशा नाम की एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई। दोस्ती के बाद साहिल ने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि बाद में जब आयशा ने एक अन्य युवक से शादी कर ली और अपने पति के साथ रहने लगी, तो साहिल ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने आयशा को पुराने निजी पलों के वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी साहिल मुजफ्फरनगर के बुढाना क्षेत्र का निवासी है। युवती मानसिक रूप से परेशान है और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से किए जाने की बात सामने आ रही है। #viral #viralvideo MUZAFFARNAGAR POLICE
UttarPradesh.ORG News313,502 просмотров • 1 год назад

#कानपुर देहात: अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मातीकोर्ट गेट पर SOG और सर्विलांस टीम की कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। बिना नंबर की बोलेरो से सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस टीम ने एक युवक को हिरासत में लिया, जिसके बाद युवक ने खुद को बचाने की गुहार लगाते हुए गोली मारने की आशंका जताई। मौके पर जुटे वकीलों की पुलिस टीम से तीखी नोकझोंक हुई और विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटना का वीडियो है #वायरल। #viral #viralvideo Kanpur Dehat Police
UttarPradesh.ORG News37,617 просмотров • 1 месяц назад

#चित्रकूट के इटौरा ग्राम पंचायत की गौशाला में ठंड और भुखमरी के कारण गौवंशों की मौत की घटनाएं सामने आई हैं। वायरल वीडियो में ट्रैक्टर से गौवंश को घसीटने की घटना ने प्रशासनिक लापरवाही उजागर की है। बताया जा रहा है कि गौशाला में प्रतिदिन चार गौवंशों की मृत्यु हो रही है। DM Chitrakoot
UttarPradesh.ORG News335,315 просмотров • 1 год назад
0:54
Sensitive content
This media may contain sensitive content.