
Office Of Abhishek Choudhary
@withabhinsui • 63,703 subscribers
AICC Member, Congress Candidate-Jhotwara Assembly, We Believe in INDIA FIRST.
Shorts
Videos

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान प्रेम वाले शर्मनाक वक्तव्य के खिलाफ आवाज उठा रहे युवा कांग्रेस के बब्बर शेरों को भाजपा सरकार की पुलिस ने अलोकतांत्रिक ढंग से गिरफ्तार कर लिया। इस तानाशाही के खिलाफ आज अजमेर के थाना श्रीनगर पहुंचकर हमारे युवा कांग्रेस के योद्धाओं का उत्साहवर्धन किया, उसके उपरांत पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पुलिस के रवैए पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और हमारे सभी साथियों को संवैधानिक तरीके से कानून सम्मत संरक्षण दिया जाए इसके बाबत मजबूत विश्वास लिया। मदन राठौड़ का पाकिस्तान प्रेम कोई जुबान का फिसलना नहीं, बल्कि भाजपा की असली विदेश नीति और देशविरोधी मानसिकता का प्रतीक है। एक तरफ हमारे जवान सीमा पर शहादत दे रहे हैं, दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को पाकिस्तान से प्रेम उमड़ रहा है। लेकिन याद रहे हम राहुल गांधी जी के सिपाही हैं, डरने वाले नहीं हैं। हम देश के साथ गद्दारी करने वाली हर सोच के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक इंकलाब बुलंद करते रहेंगे। देशहित से समझौता करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। Congress Indian Youth Congress Rajasthan PCC Rajasthan Youth Congress
Office Of Abhishek Choudhary14,594 Aufrufe • vor 20 Tagen

झोटवाड़ा की देवतुल्य जनता के कार्यालय का निर्माण प्रगति पर है। #झोटवाड़ा_जनता_कार्यालय
Office Of Abhishek Choudhary181,292 Aufrufe • vor 2 Jahren

“पर्ची सरकार ” के मंत्री महोदय जी द्वारा बिना तथ्यात्मक तर्क के कोरी वाहवाही बटोरने के लिए ओबीसी वर्ग के खिलाफ जो बयान दिया गया है उसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। मंत्री जी आपको बताना चाहता हूं कि 7/12/2022 वाला नियम केंद्र सरकार भी पालन करती है। आपसे पूछना चाहता हूं कि केंद्र सरकार वाला नियम गलत है क्या, यदि गलत है तो आपकी सरकार उसका विरोध क्यों नहीं करती? प्रदेश की 60% आबादी के ख़िलाफ़ ऐसी ओछी मानसिकता की बयानबाजी करना गलत है, बीजेपी सरकार द्वारा ओबीसी के हकों को कुचलने का जो प्रयास किया जा रहा है उसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। मंत्री जी आप अपनी ओछी मानसिकता का परिचय देते हुए काले कानून को वापस लागू कर ओबीसी वर्ग के युवाओं के साथ अन्याय करना चाहते है लेकिन आपके यह मंसूबे कतई कामयाब नहीं होने देगें, यह अधिकार खैरात नहीं है बल्कि ओबीसी वर्ग का हक हैं। #माफ़ी_माँगो_राज्यवर्धनसिंह #OBC_विरोधी_राज्यवर्धन
Office Of Abhishek Choudhary88,199 Aufrufe • vor 2 Jahren

क्या सीएम भजन लाल जी बताएंगे कि यह कानून व्यवस्था का कौन सा मॉडल है? प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति इससे अधिक भयावह क्या हो सकती है कि सरकार के मंत्री ही थाने में जाकर पुलिसकर्मियों को धमका रहे हैं। जिन लोगों पर प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त करने की जिम्मेदारी है, वही कानून को हाथ में लेने को आमदा हैं। मंत्री महोदय विधानसभा के लोग टूटी सड़कों, सीवर लाइन जाम एवं जलभराव की समस्या से त्रस्त होकर आंदोलनरत हैं, लेकिन उस पर आपके मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा। आज ही निवारू में एक विद्यालय की छत गिर गई वह तो गनीमत है कि यह हादसा अभी शाम के समय हुआ जब विद्यालय में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा कितने लोगों की जान जा सकती थी, लेकिन आपको क्या फर्क पड़ता है, आप तो अपने रावणरूपी अहंकार में मदहोश हो। CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma
Office Of Abhishek Choudhary73,143 Aufrufe • vor 2 Jahren

विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान फलोदी जिले के कोलू पाबूजी में श्री किशनाराम जी मेघवाल के आकस्मिक निधन की अत्यंत दुःखद घटना घटी, वे पांच बेटियों के पिता थे। ईश्वर के इस वज्रपात के उपरांत मैं मेरे नौजवान साथियों के साथ इन बहनों से मिलने पहुंचा और पारिवारिक परिस्थितियों को देखकर हमने यह निर्णय लिया कि सब लोग मिलकर इन बहनों के बेहतर भविष्य को बनाने का प्रयास करेंगे एवं उनकी परवरिश में कोई कमी नहीं आने देंगे। अभी फलोदी प्रवास के दौरान बहनों से मिलना हुआ। प्रयास जारी है..!
Office Of Abhishek Choudhary48,556 Aufrufe • vor 1 Jahr

राम-राम आज की सुबह हमारे जयपुर के लिए हृदयविदारक रूप में आयी है, अजमेर रोड पर हुए एक बड़े हादसे में सैकड़ो लोग हताहत हुए है, इनमे से ज्यादातर लोग अपने वाहनों और बसों में बैठकर गुजर रहे मुसाफिर हैं। मैं मेरे साथियों के साथ यहाँ मौजूद हूँ और मेरे नौजवान साथियों से अपील करता हुँ कि
Office Of Abhishek Choudhary49,993 Aufrufe • vor 1 Jahr

आपको बधाई भैया Ashok Chandna आज आए अंता विधानसभा उपचुनाव के इस ऐतिहासिक परिणाम का श्रेय मैं और मेरे जैसे कई कांग्रेस के कार्यकर्त्ता खुले दिल से आपको देते है। जिस प्रकार से आपने ये चुनाव अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर लड़ा वो अपने आप में प्रेरणा है। विरोधियों ने आपके ऊपर ओछे हमले करके बहुत प्रयास किया आपको कमजोर दिखाने का मग़र आपने जिस संयम के साथ ये चुनाव लड़ा और इसके परिणाम के साथ अपने विरोधियों को जो जवाब आपने दिया वो याद दिलाता है, "सौ सुनार की और एक अशोक चांदना की"। मैं सौभाग्यशाली हुँ की आप मेरे नेता हो।
Office Of Abhishek Choudhary23,399 Aufrufe • vor 11 Monaten

बदलाव की हुंकार का अंकन, युवा गर्जना का नामांकन। #IYCRajasthan #AbhishekForIYC
Office Of Abhishek Choudhary13,564 Aufrufe • vor 7 Monaten

"जोधपुर विश्वविद्यालय की घटना संपूर्ण छात्र शक्ति के लिए एक कलंक है. हम मांग करते हैं कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए । #JNVU_दोषियो_को_फाँसी_दो First India News Rajasthan Patrika Sach Bedhadak ZEE Rajasthan News18 Rajasthan Rajasthan Police
Office Of Abhishek Choudhary37,364 Aufrufe • vor 3 Jahren

लोहावट का आशीर्वाद नीरंज कुंदन जी का विश्वास! #आपणों_लोहावट #आपणों_अभिषेक
Office Of Abhishek Choudhary34,410 Aufrufe • vor 3 Jahren

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा आदिवासी समाज के ऊपर की गई बेहूदा टिप्पणी के विरोध में NSUI के साथियों ने राजस्थान विधानसभा के सामने पुतला फूंककर विरोध किया। राजस्थान के शिक्षा मंत्री जी के द्वारा आदिवासियों के लिए दिया गया बयान ना केवल उनकी, बल्कि भाजपा की भी ओछी मानसिकता को दर्शाता है।
Office Of Abhishek Choudhary26,180 Aufrufe • vor 2 Jahren

राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को महाविद्यालय प्रशासन द्वारा राजनीतिक रूप देने एवं एक विचारधारा विशेष के अतिथियों को बुलाने को लेकर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है, लाठीचार्ज की वजह से कई छात्र जख्मी हुए, घायल छात्रों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं और दोषियों पर जल्द जल्द से कार्यवाही हो। “पर्ची सरकार” के नुमाइंदों के संरक्षण में किए गये ऐसे निंदनीय कृत्य का छात्र एवं युवा शक्ति विरोध करतीं हैं। शिक्षा के मंदिरों को भाजपा सरकार व उसके प्रशासन द्वारा राजनैतिक अड्डा बनाने की मंझधार राजस्थान में सफल नहीं होनें दी जाएगी, इस तरह शिक्षा के मंदिर में पुलिस प्रशासन के द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज करना सरासर गलत हैं। “पर्ची सरकार” को तुरंत इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और कॉलेज CSR फंड को लेकर छात्रों की जो मांग है महाविद्यालय प्रशासन को उनका जवाब देना चाहिए। #Barmer
Office Of Abhishek Choudhary23,514 Aufrufe • vor 2 Jahren